- Home
- देश
- धौलपुर (राजस्थान) ।धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड क्षेत्र के कुदिन्ना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाईयों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब गांव के कुछ बच्चे जंगल में अपनी बकरियां चरा रहे थे। उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लवकुश (15), विपिन (10), और भोलू (8) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।file photo
- मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर के तीन लोग उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश गए पांच लोगों ने शनिवार शाम गंगा में स्नान करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि गंगा में स्नान करते समय दीपक शर्मा (34), राजीव शर्मा (32) और आदित्य देव (34) उसमें डूब गए। दीपक और राजीव भाई थे। उन्होंने बताया कि दीपक और राजीव के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन आदित्य का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने कहा कि तलाश अभियान जारी है।-file photo
- नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के गांव में जमीनी विवाद में एक युवक की रविवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि रविवार सुबह थाना दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि गांव गढ़ी आजमपुर में संदीप नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को कई गोलियां लगी हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि जमीनी विवाद को लेकर युवक की हत्या की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।-file photo
- नांदेड। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले और आसपास के इलाकों में रविवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पड़ोसी नांदेड़ जिले के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि भूकंप के झटके सुबह आठ बजकर 33 मिनट पर महसूस किए गए और भूकंप का केन्द्र यवतमाल जिले के साधुनगर में था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके नांदेड़ में भी महसूस किए गए। आधिकारिक बयान के अनुसार नांदेड़ के जिलाधिकारी पड़ोसी जिले के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उन्होंने लोगों से भयभीत नहीं होने का अनुरोध किया है।
- नयी दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान में सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति और कंधार के आस-पास के नए इलाकों पर तालिबाल के कब्जे के मद्देनजर इस दक्षिणी अफगान शहर में अपने वाणिज्य दूतावास से करीब 50 राजनयिकों और सुरक्षा कर्मियों को वापस बुला लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस कर्मियों के एक समूह समेत भारतीय राजनयिकों, अधिकारियों और अन्य कर्मियों को स्वदेश लाने के लिए भारतीय वायुसेना के एक विशेष विमान को शनिवार को भेजा गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि कंधार शहर के पास जबरदस्त लड़ाई को देखते हुए भारतीय कर्मियों को वापस लाया जा रहा है। भारतीय कर्मियों की वापसी को अस्थायी कदम बताते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने कहा कि स्थानीय कर्मियों की मदद से वाणिज्य दूतावास में कामकाज चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान में सुरक्षा की बदलती स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। बागची ने कहा, ‘‘हमारे कर्मियों की रक्षा और सुरक्षा सर्वोपरि है। कंधार में भारत के महावाणिज्य दूतावास को बंद नहीं किया गया है। कंधार शहर के पास भीषण लड़ाई के कारण भारतीय कर्मियों को कुछ समय के लिए वापस लाया गया है।'' बागची इस मुद्दे पर मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहता हूं कि स्थिति के सुधरने तक यह एक अस्थायी कदम है। हमारे स्थानीय कर्मियों के जरिए वाणिज्य दूतावास में कामकाज चलता रहेगा।'' बागची ने कहा कि काबुल में भारतीय दूतावास के जरिए वीजा एवं दूतावास मदद संबंधी सेवाएं चलती रहें यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अफगानिस्तान का अहम सहयोगी होने के नाते भारत एक शांतिपूर्ण, संप्रभु और लोकतांत्रिक अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।'' क्षेत्र में कई अहम इलाकों पर तालिबान के तेजी से कब्जा जमाने और पश्चिम अफगानिस्तान में सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर भारत ने कंधार में वाणिज्य दूतावास अस्थायी रूप से बंद करने का कदम उठाया है। काबुल में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को कहा था कि कंधार और मजार-ए-शरीफ में दूतावास और वाणिज्य दूतावासों को बंद करने की कोई योजना नहीं है। दो दिन पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर इसके प्रभाव को लेकर नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘हम स्थिति के अनुसार कदम उठाएंगे।'' अफगानिस्तान में करीब दो दशक तक अपने सैनिकों की मौजूदगी के बाद अमेरिका अगस्त अंत तक अपने सुरक्षा बलों की वापसी की प्रक्रिया पूरा करना चाहता है। वहीं, अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी के बीच पिछले कुछ सप्ताह से अफगानिस्तान में कई आतंकवादी हमले हुए हैं। क्षेत्र में हिंसा बढ़ने के मद्देनजर कम से कम दो विदेशी मिशन ने उत्तरी बाल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में अपना संचालन बंद कर दिया है। अफगानिस्तान में बिगड़ती स्थिति को लेकर भारत में बढ़ती चिंताओं के बीच, अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुंदजे ने मंगलवार को विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला को अफगानिस्तान में स्थिति से अवगत कराया। भारतीय दूतावास ने अफगानिस्तान की यात्रा करने वाले, वहां रहने और काम करने वाले सभी भारतीयों से पिछले हफ्ते कहा था कि वे अपनी सुरक्षा के संबंध में पूरी सावधानी बरतें और देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर सभी प्रकार की गैर-जरूरी यात्रा से बचें। एक परामर्श में दूतावास ने कहा कि अफगानिस्तान में सुरक्षा की स्थिति ‘‘खतरनाक'' बनी हुई है और आतंकवादी समूहों ने नागरिकों को निशाना बनाने सहित कई खतरनाक हमले किए हैं और भारतीय नागरिकों को अपहरण का अतिरिक्त ‘‘गंभीर खतरा'' है। भारत अफगानिस्तान के नेतृत्व, स्वामित्व और नियंत्रण वाली एक राष्ट्रीय शांति और सुलह प्रक्रिया का समर्थन करता रहा है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार ने मार्च में भारत का दौरा किया था। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें शांतिपूर्ण, संप्रभु और स्थिर अफगानिस्तान के लिए भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता से अवगत कराया था।
- कौशांबी ।उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शनिवार रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर में सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करारी थाना क्षेत्र के म्यौहर गांव का रहने वाला अजय (22) अपने गांव के ही लौटन (25) तथा पड़ोस के गांव बड़े तालाब के रहने वाले राजेश के साथ रात लगभग 10 बजे खेत जोतने के बाद घर वापस लौट रहा था। वापसी में बड़े तालाब गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे अजय और लौटन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- इंदौर ।कोविड-19 के प्रकोप का असर सरकार के परिवार नियोजन कार्यक्रम पर भी पड़ा है। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि नसबंदियों के विश्व कीर्तिमान का दावा करने वाले प्रसिद्ध सर्जन डॉ. ललित मोहन पंत के किए गए इन ऑपरेशनों की तादाद गुजरे वित्त वर्ष में 84 फीसद घटकर महज 2,500 पर सिमट गई। इंदौर में रहनेवाले पंत ने रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर कहा, "कोविड-19 के प्रकोप से पहले मैं हर साल औसतन 16,000 नसबंदी ऑपरेशन करता था। लेकिन महामारी से बुरी तरह प्रभावित वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान मैं केवल 2,500 नसबंदी ऑपरेशन कर सका।" उन्होंने बताया कि लॉकडाउन और कोविड-19 संबंधी अन्य बंदिशों के कारण गुजरे वित्त वर्ष में जहां नसबंदी शिविर कम लगे, वहीं महामारी के डर के कारण लोगों में भी परिवार नियोजन ऑपरेशन को लेकर हिचक दिखाई दी। पंत ने कहा, "कई लोग ऐसे भी थे जो नसबंदी ऑपरेशन से पहले कराई गई जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। लिहाजा हमने एहतियात के तौर पर इन संक्रमितों के नसबंदी ऑपरेशन नहीं किए।" उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन ऑपरेशन पर कोविड-19 का असर अब भी कायम है और एक अप्रैल से शुरू हुए मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान उन्होंने ऐसे केवल 300 ऑपरेशन किए हैं। सर्जन ने बताया कि मई में उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था और वह स्वयं 16 दिन तक एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती रहे थे। उन्होंने कहा, "गुजरे 39 वर्षों के दौरान मैंने महिलाओं और पुरुषों की कुल 3.90 लाख नसबंदियां की हैं। दुनियाभर में किसी भी सर्जन ने इतने नसबंदी ऑपरेशन नहीं किए हैं।" यह 65 वर्षीय सर्जन प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग में नसबंदी के प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा, "भारतीय परिप्रेक्ष्य में मोटा अनुमान लगाया जाए, तो मेरे द्वारा किए गए 3.90 लाख नसबंदी ऑपरेशनों से 13 लाख से ज्यादा संभावित जन्म रुके हैं।" पंत, "दूरबीन वाले बाबा" के रूप में मशहूर हैं। इसका कारण यह है कि महिला नसबंदी की जिस पद्धति में उन्हें महारत हासिल है, उसके साथ "दूरबीन" का आमफहम शब्द जुड़ा है। उन्होंने कहा कि "बिना चीरा, बिना टांका, बिना दर्द" पद्धति के कारण पिछले वर्षों में नसबंदी को लेकर पुरुषों की मानसिकता हालांकि बदली है। लेकिन नसबंदी ऑपरेशनों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की भागीदारी बेहद कम बनी हुई है। पंत ने कहा, "मैंने अब तक जो कुल 3.90 लाख नसबंदी कीं, उनमें पुरुषों के केवल 13,600 परिवार नियोजन ऑपरेशन शामिल हैं। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़नी ही चाहिए।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों के साथ बैठक की और इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लगभग सभी राष्ट्रीय सचिव मौजूद थे। पार्टी के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने भी बैठक में हिस्सा लिया। इससे पहले दिन में नड्डा की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिवों की बैठक हुई, जो करीब एक घंटा चली थी। पिछले महीने भी प्रधानमंत्री ने भाजपा के महासचिवों और विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ अपने आवास पर ऐसी ही बैठकें की थीं। ये बैठकें करीब पांच घंटे तक चली थीं और इस दौरान व्यापक राजनीतिक चर्चा हुई थी। बैठकों के दौरान मुख्य तौर पर हाल में संपन्न एवं आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई थी।
- बेंगलुरु। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को नयनाभिराम पश्चिमी घाटों का दर्शन कराने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों में दो विस्टाडोम डिब्बे लगाए हैं। दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े के अनुसार इस ट्रेन का मार्ग पश्चिमी घाट, विशेष रूप से सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य घाट खंड से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह खंड दर्शनीय है, पहाड़ों, घाटियों, हरियाली के मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। मॉनसून में इस इस क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ जाती है।'' हेगड़े ने कहा कि ट्रेन में दो विस्टाडोम डिब्बे होंगे। प्रत्येक डिब्बे में 44 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इसकी सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं जबकि चौड़ी और बड़ी खिड़कियों से यात्रियों को बाहर का नजारा साफ-साफ दिखेगा। उन्होंने बताया कि विस्टाडोम डिब्बों का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्टरी द्वारा एलएचबी (लिंके-हॉफमैन-बुश प्लेटफॉर्म-टेक्नोलॉजी) पर किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें शीशे की छत हैं जिससे यात्री खुले आसमान का नजारा देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त डिब्बों के भीतर यात्रियों के लिए कुछ अन्य सुविधाएं भी हैं।
- कौशाम्बी/फिरोजाबाद । कौशाम्बी और फिरोजाबाद जिलों में रविवार को खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। कौशाम्बी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, कौशाम्बी थाना क्षेत्र के मुड़िया डोली गांव में खेत में धान की रोपाई के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से रुकमा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। सराय अकिल थाना क्षेत्र के अकबराबाद गुहौली गांव निवासी मूरत ध्वज (50) साइकिल से दवा लेने पुरखास बाजार जा रहा था। रास्ते में बारिश होने के कारण वह एक पेड़ के नीचे रुक गया। उसी समय पेड़ पर बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से मूरत ध्वज की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसी थाना क्षेत्र के पुरखास गांव निवासी रामचंद्र (32) की भी खेत में घास काटते वक्त गिरी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टिकरी नागी गांव में धान की रोपाई करते समय मयंक सिंह (15) पर बिजली गिरी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि सभी मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। उधर, फिरोजाबाद से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले में दोपहर में हुई बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि शिकोहाबाद के नगला उमर निवासी 50 वर्षीय हेमराज और रामसेवक (40) बारिश से बचने के लिए खेत में नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी, बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में शिकोहाबाद क्षेत्र के ही नगला चाट निवासी अमर सिंह (60) की भी आकाशीय बिजली के चपेट में आकर मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सिंह ने बताया कि सभी जगह नुकसान का आकलन के निर्देश उपजिलाधिकारियों को दिए गए हैं। आकलन होने के बाद शासन के निर्देश पर मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी।-file photo
- चित्रकूट (मध्यप्रदेश) ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कोविड की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए देशव्यापी “कार्यकर्ता प्रशिक्षण” का आयोजन करेगा। आरएसएस द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, संघ द्वारा प्रशिक्षित कार्यकर्ता लगभग 2.5 लाख स्थानों पर पहुँचेंगे और अपनी सेवा लेंगे। मालूम हो कि आरएसएस के अखिल भारतीय प्रांत प्रचारकों की चार दिवसीय बैठक संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में शुक्रवार से मध्यप्रदेश के सतना जिले स्थित भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट शहर में हो रही है। विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा के साथ ही कोरोना के दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों की व्यापक रूप से चर्चा हुई तथा प्रांतों में हुए सेवा कार्यों की समीक्षा की गयी। स्वयंसेवकों द्वारा संचालित टीकों के टीकाकरण हेतु सुविधा केंद्र व प्रोत्साहन के अभियानों की भी समीक्षा की गयी। इसमें कहा गया है, ‘‘कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए पूरे देश में शासन-प्रशासन का सहयोग करने एवं संभावित पीड़ितों की सहायता हेतु विशेष “कार्यकर्ता प्रशिक्षण'' का आयोजन किया जायेगा। ऐसी परिस्थिति में समाज का मनोबल बढ़ाने के लिए आवश्यक सभी जानकारी उचित समय पर लोगों तक पहुँचाने हेतु यह प्रशिक्षित कार्यकर्ता लगभग 2.5 लाख स्थानों तक पहुँचेंगे।'' विज्ञप्ति के अनुसार यह प्रशिक्षण अगस्त माह में पूर्ण किया जायेगा तथा सितंबर से जनजागरण द्वारा हर गाँव व बस्ती में कई स्वयंसेवी लोगों व संस्थाओं को इस अभियान में जोड़ा जायेगा। इस प्रशिक्षण में कोरोना से बचाव हेतु बच्चों व माताओं के लिए विशेष रूप से आवश्यक सावधानियाँ व उपायों को शामिल किया गया है। जैसे-जैसे कोरोना के प्रकोप के पश्चात स्थितियाँ सामान्य हो रही है, संघ शाखाओं का संचालन भी मैदान में प्रारंभ हुआ है। बैठक में प्राप्त जानकारी के अनुसार देश भर में वर्तमान में कुल 39,454 शाखाएँ संचालित हो रही है जिसमें 27,166 शाखाएँ अब मैदान में लग रही है तथा 12,288 ई-शाखाएँ है। साथ ही साप्ताहिक मिलन कुल 10,130 है, जिसमें प्रत्यक्ष रूप से मैदान में 6510 पुनः प्रारंभ हुये तथा ई-मिलन 3620 है। कोरोना के लॉकडाऊन काल में विशेष रूप से प्रारंभ हुये कुटुंब मिलन देश भर में 9637 हैं।
- कासरगोड (केरल)। यहां डेढ़ साल के एक बच्चे की भोजन की नली में एक झींगुरनुमा कीट अटक गया जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बच्चे का नाम अन्वद था और आज उसके शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पता चला। घटना शनिवार रात को नल्लीपडी चेन्नीकारांव की है। पुलिस के अनुसार, बच्चा अपने घर में खेल रहा था और बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई और डॉक्टर इसका कारण नहीं जान पा रहे थे। सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया जिसके बाद सर्जन को बच्चे की भोजन की नली में कीट फंसा हुआ मिला।
- मुंबई।अभिनेता और मिमिक्री (दूसरों की आवाज व हावभाव की नकल करना) कलाकार माधव मोघे का रविवार को 68 साल की उम्र में निधन हो गया। वह फेफड़े के कैंसर से ग्रस्त थे। मोघे सलमान खान-गोविंदा अभिनीत फिल्म ‘ पार्टनर' और मीनाक्षी शेषाद्रि अभिनीत फिल्म ‘दामिनी' में दिखाई दिए थे। उनकी बेटी प्राची मोघे ने बताया कि करीब एक महीने से माधव मोघे की तबीयत ठीक नहीं थी, पिछले हफ्ते उन्हें बंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच में फेफड़े का कैंसर होने का पता चला। मोघे को शनिवार को अस्पताल से घर लाया गया था। प्राची ने बताया, ‘‘ आज तड़के उनका घर पर निधन हो गया। वह करीब एक महीने से बीमार चल रहे थे। उनकी सेहत में गिरावट आ रही थी जिसकी वजह से बंबई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले हफ्ते पता चला कि वह फेफड़े के कैंसर से ग्रस्त है और वह आखिरी चरण में है।'' मोघे को उनकी मिमिक्री के लिए जाना जाता है, खासतौर पर दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की मिमिक्री। शोले फिल्म में कपूर के किरदार ‘ठाकुर' की उनके द्वारा की गई मिमिक्री खासी लोकप्रिय है। मोघे वर्ष 1990 में सचिन पिलगांवकर द्वारा होस्ट किए गए कार्यक्रम ‘एक दो तीन' में नियमित रूप से दिखाई दिए और फिल्म ‘सौदागर', ‘चुपके-चुपके' और ‘गुप्त' आदि फिल्मों की पैरोडी की।
- इंदौर । इंदौर में कुछ ऑटो रिक्शा चालक और रेहड़ी-पटरी दुकानदार रविवार को सुखद आश्चर्य से भर गए, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और उनसे मिलकर उनके हाल-चाल जाने। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर के दौरे में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास अपना काफिला रुकवाया और वहां रेहड़ी-पटरी दुकानदारों तथा सब्जी विक्रेताओं से उनका कुशल-क्षेम पूछा। उन्होंने बताया कि इस दौरान चौहान, प्रकाश कुशवाह नामक व्यक्ति के ठेले पर पहुंचे और मौके पर मौजूद जिलाधिकारी मनीष सिंह को निर्देश दिए कि इस छोटे दुकानदार को राज्य सरकार की स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ दिलाया जाए। मुख्यमंत्री पास ही सब्जी बेच रहीं सुंदर बाई, गीता बाई और आशा जाट से भी मिले।अधिकारियों ने बताया कि चौहान ने गंगवाल बस स्टैंड के पास भी अपना काफिला रुकवाया और वहां खड़े ऑटो रिक्शा चालकों के बीच पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव के लिए तिपहिया चालकों को दो गज की दूरी तथा मास्क लगाने की हिदायत दी और उन्हें महामारी रोधी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। चौहान ने ऑटो रिक्शा चालकों से पूछा कि उन्हें सरकारी दुकान से राशन प्राप्त होता है या नहीं? इस पर कुछ चालकों ने "हां" में जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि चौहान ने अंबिकापुरी क्षेत्र की एक सरकारी राशन दुकान का अचानक निरीक्षण किया और दुकानदार से राशन वितरण की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह गौड़ की 63वीं जयंती पर उनकी स्मृति में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) के मैदान पर बरगद का पौधा भी लगाया।
- बांदा (उप्र)। जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बिल्हरका मार्ग पर नहर पटरी के किनारे स्थित एक कुएं से पुलिस ने रविवार को एक युवक का सिर कटा शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है सिर काटकर युवक की हत्या करने के बाद शव कुएं में फेंक दिया गया। उसका सिर कुएं से कुछ दूर नहर पटरी पर मिला। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बबलू मिश्रा (36) निवासी करतल के रूप में हुई है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। घटना की जांच की जा रही है।-filre photo
- बेरहामपुर (ओडिशा) ।यहां सिल्क सिटी में एक मोटर मैकेनिक ने तीन अलग-अलग अनाज के दानों से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के छोटे-छोटे रथ बनाए हैं। तुलसी की लकड़ी से बने और अनाज के दानों से बने आभूषणों से सजे रथों को रथयात्रा से दो दिन पहले यहां शनिवार को श्रीराम नगर स्ट्रीट पर दर्शकों के लिए रखा गया था। हर गोविन्द महाराणा (51) ने बताया, “इस साल कोविड-19 के कारण रथयात्रा पर रोक है इसलिए हमने अपने घरों में लोगों के देखने के लिए इनको रखा है।” उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आठ इंच ऊंचा रथ गेंहू से बनाया है तथा बढ़िया धान और चावल के दानों से भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का रथ बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रथ का वजन सौ ग्राम से कम है। उन्होंने कहा कि अनाज के दानों को बबूल के पेस्ट से जोड़ा गया है और रथ के निर्माण में लोहे की कील या अन्य रासायनिक चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया। महाराणा ने कहा, “अनाज के एक-एक दाने को जोड़ना अत्यंत कठिन है और इसमें बहुत समय लगता है। खाली समय में इन रथों को बनाने में दो से तीन महीने लगे और मेरे परिवार ने इसमें सहयोग किया।” उन्होंने कहा, “गेराज के काम के बाद मैं प्रतिदिन लगभग दो घंटे इन रथों को बनाने के लिए काम करता था।” उन्होंने कहा कि पहली बार उन्होंने ऐसी चीज बनाई थी तो लोगों ने प्रशंसा की थी जिसके बाद वह रथयात्रा जैसे विभिन्न आयोजनों पर कुछ नया बनाते हैं। महाराणा ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने रथयात्रा के अवसर पर 51 अलग-अलग अनाज के दानों, मसालों और सब्जियों के बीजों से रथ बनाए थे।
- झज्जर। पत्नी के कथित अवैध संबंधों से परेशान गांव डावला में एक राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी राहुल देव खुद इसकी जांच कर रहे हैं। मृतक के भाई व सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।डीएसपी राहुल देव ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में गांव डावला निवासी सोनू ने बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय दीपक राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार सुबह गांव के युवक जब दौड़ लगाने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि एक युवक फंदे पर लटका हुआ है। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने मौके पर पाया कि शव दीपक का है। सूचना पर स्वजन भी वहां पहुंचे। मामला कुछ ही समय में गांव में चर्चा का विषय बन गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की तो दीपक की जेब से सुसाइड नोट मिला। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।डीएसपी राहुल देव ने बताया कि मृतक के भाई सोनू ने बताया कि उसके भाई की पत्नी के अवैध संबंध थे। जिसका जिक्र सुसाइड नोट में भी किया हुआ है। डीएसपी राहुल देव ने बताया कि आरोपी पत्नी अवैध संबंधों के कारण दीपक के साथ झगड़ा करती थी और अब अपने मायके गई हुई थी। उसने अपने आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर दीपक को धमकाना भी शुरू कर दिया था। इस कारण दीपक परेशान रहता था और काफी समय घर से बाहर रहता था। उनकी धमकी के कारण यह कदम उठाया है।सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गांव डावला में युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में डावला निवासी दीपक ने कहा कि उसकी आरोपी पत्नी के अवैध संबंध हैं, जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। भाई सोनू के बयान पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- 2 साल पहले की थी लव मैरिजलखनऊ। लखनऊ के महानगर इलाके से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी के शव को कमरे में बेड बॉक्स में बंद कर दिया। कमरे से बदबू आने पर जब बेड को खोला गया तब इस बात का खुलासा हुआ। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे बदबू आने पर जब परिजनों ने कमरा खंगाला तो अंजू देवी (34) नाम की महिला का शव मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, शव फूल जाने से बेडबॉक्स में फंस गया था। पुलिस ने आरी से बेड बॉक्स के सपोर्टर को काटकर महिला के शव को बाहर निकाला। वहीं, इस बीच मायकेवालों के आरोप पर पुलिस ने एक घंटे के अंदर आरोपी पति मोनू राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कुबूला किया और बताया कि बुधवार सुबह पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक रहीमनगर निवासी आरोपी मोनू राजपूत ने दो साल पहले सोनभद्र के शक्तिनगर निवासी अंजू से लव मैरिज की थी। आरोपी मोनू पापड़ का कारोबार करता था। परिवार में बूढ़ी मां, विधवा भाभी और एक भतीजा है। अंजू अपने पति मोनू से 3 साल बड़ी थी। शादी के एक साल बाद दोनों को एक बेटा हुआ। अंजू बच्चा नहीं चाहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ था। आरोपी मोनू के परिवारजनों के मुताबिक, आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। इसके चलते कोई बीच-बचाव करने नहीं जाता था।एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोनू और अंजू के बीच मंगलवार रात में ही विवाद हुआ। देर रात तक मारपीट भी हुई। बुधवार सुबह करीब 7 बजे अंजू नाश्ता बना रही थी। इस दौरान दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। कुछ देर बाद आरोपी मोनू घर के बाहर बैठी बूढ़ी मां और भाभी से बोला कि हमलोग अयोध्या जा रहे है। मां व भाभी को लगा कि अंजू भी जा रही है। आरोपी मोनू का बेटा अपनी दादी के पास ही रहता था। शुक्रवार सुबह जब कमरे से बदबू आई तो अंजू की मौत की जानकारी हुई।एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक पूछताछ में आरोपी मोनू ने कुबूला कि बुधवार सुबह नाश्ता बनाते वक्त अंजू से विवाद हुआ। इसके बाद उसने एक थप्पड़ मारा दिया। इससे वह लडख़ड़ाकर दीवार से टकराई और गिरकर बेहोश हो गई। उसे कई बार हिलाने के बाद भी जब वो कुछ नहीं बोली तो आरोपी मोनू ने गुस्से में उसका गला दबा दिया। इसके बाद अंजू का शव बेड बॉक्स में डालकर बाहर निकल गया।एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक अंजू के मायकेवालों को सूचना दे दी गई है। आरोपी मोनू की मां ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले अंजू की एक मिस्ड कॉल आई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। फिर प्यार बढ़ा तो परिवारजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद आरोपी मोनू की अंजू से मोबाइल पर दोस्तों से बात करने को लेकर अक्सर विवाद होने लगा।-file photo
- नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने पर्वतीय पर्यटन स्थल और अन्य पर्यटक स्थानों पर कोविड महामारी का प्रकोप रोकने के लिए राज्यों के उपायों की समीक्षा की है। केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में कोविड की स्थिति की समग्र समीक्षा की गई। बैठक में गोवा, हिमाचलप्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाड़ु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में कोविड टीकाकरण पर भी चर्चा की गई। गृह सचिव ने पर्यटन स्थलों में कोविड के मानकों के उचित पालन नहीं होने की मीडिया की खबरों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है और राज्यों को मास्क पहनने, सुरक्षित दूरी बनाने और अन्य कोविड मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए। बैठक में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में दूसरी लहर का प्रभाव कम हो रहा है। लेकिन राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाड़ु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में कोविड संक्रमण दर दस प्रतिशत से अधिक बनी हुई है, जो चिंता का विषय है। राज्यों को पांच सूत्रीय रणनीति, जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
- नई दिल्ली। . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करें, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। मोदी ने एक ट्वीट किया कि भारत में जमीनी स्तर पर असाधारण काम करने वाले कई लोग हैं लेकिन, उनके बारे में बहुत ज्यादा लोग अकसर जानते नहीं हैं।उन्होंने पुरस्कार के लिए वेबसाइट का लिंक साझा करते हुए ट्वीट किया, "भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अकसर, हमें उनके बारे में ज्यादा देखने या सुनने को नहीं मिलता है। क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? आप उन्हें पद्म पुरस्कार के लिए नामित कर सकते हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं।" पद्म पुरस्कार-पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं। पिछले कुछ वर्षों में, मोदी सरकार ने सैकड़ों गुमनाम नायकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि और समाज में उनके योगदान के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है। 1954 में शुरू किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
- फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले में आरोपी युवक ने कथित रूप से अवैध संबंधों के कारण पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। खेलने के बाद घर लौटे बच्चों ने जब खून से लथपथ मां का शव देखा तो उन्होंने शोर मचाया। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा।कपिल थाना प्रभारी एवं सीओ राजवीर सिंह के मुताबिक मृतका अनीता थाना कंपिल के वार्ड गांधीनगर के मोहल्ला धीमर टोला निवासी आरोपी रामऔतार बाथम उर्फ चूचू की 35 वर्षीय पत्नी थी। आरोपी रामऔतार के बच्चे पड़ोस में रहने वाले चाचा हीरालाल व बसंत के घर गए थे। बच्चे सायं करीब 5 बजे घर पहुंचे। तब उन्होंने बरामदे में लहूलुहान मां को पड़ा देखा। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक अनीता देवी की मौत हो चुकी थी। उसके चेहरे व गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे।पुलिस ने बताया कि अनीता की दोपहर को ही हत्या कर दी गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी रामऔतार घर से भाग गया। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि अनीता के एक युवक से अवैध संबंध थे जिसके कारण ही उसकी हत्या की गई। सूचना मिलने पर कपिल थाना प्रभारी एवं सीओ राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अनीता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
- कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में उसके दत्तक पुत्र को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी (एसएचओ) बृजभान सिंह ने बताया कि बूंदी जिले के नैनवा क़स्बे में 65 वर्षीय शांताबाई स्वर्णकर का शव चादर में लिपटा उनके घर से सोमवार को बरामद हुआ। पड़ोसियों ने दुर्गंध आने की शिकायत की थी। वह सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं। आरोपी चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश (26) को भीलवाड़ा से शुक्रवार रात गिरफ्तार कर शनिवार को उसे एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि एक जुलाई को पैसे को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद उसने महिला को कथित तौर पर पीटा और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने कहा कि वह अपनी मां से परेशान था क्योंकि वह पैसे को लेकर उसे ‘प्रताड़ित' करती थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने पहले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन बाद में पड़ोसियों ने बताया कि घटना के दिन आरोपी चंद्रप्रकाश इलाके में मौजूद था, जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी हुई।
- नयी दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा जारी एक मसौदा नियम के अनुसार एमबीबीएस के छात्रों को जल्द ही भारतीय चिकित्सा प्रणाली या आयुष में वैकल्पिक इंटर्नशिप करनी पड़ सकती है। बारी-बारी से अनिवार्य इंटर्नशिप के मसौदा नियम, 2021 के अनुसार एमबीबीएस छात्रों के लिए बारी-बारी से प्रशिक्षण के कार्यक्रम में एक सप्ताह का प्रशिक्षण किसी भारतीय चिकित्सा पद्धति या आयुष की किसी एक विधा में होना चाहिए। एनएमसी के अनुसार, आयुष के लिए इंटर्न आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथी और सोवा रिगपा में से किसी एक को एक सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए चुन सकते हैं। मसौदा के अनुसार, एमबीबीएस छात्रों को स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के बाद 12 महीने की अवधि में 17 पोस्टिंग पूरी करनी होंगी। इनमें से 14 अनिवार्य हैं और तीन वैकल्पिक हैं। भारतीय चिकित्सा प्रणाली में प्रशिक्षण वैकल्पिक श्रेणी में है। मसौदा में कहा गया है कि पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने, जरूरी क्षमता संतोषजनक तरीके से हासिल नहीं करने आदि की स्थिति में अनिवार्य इंटर्नशिप की न्यूनतम अवधि को बढ़ाया जा सकता है।
- नोएडा। नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला है, व्यक्ति की उम्र 55वर्ष के करीब है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र में रहने वाले 42 वर्षीय दीपक कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव के पास नहर में एक महिला का शव पुलिस को मिला है। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बीती रात थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि चिटैहरा गांव के पास गंग नहर में एक शव दिखाईं दे रहा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
- कोडरमा (झारखंड)। कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के वृन्दाहा जलप्रपात में बिहार से पिकनिक मनाने आए तीन युवकों में से दो युवकों के डूब जाने की आशंका है वहीं तीसरे युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने बताया कि बचाया गया युवक सन्नी कुमार बिहार में बाढ़ का रहने वाला है और वह अपने दो मित्रों कार्तिक कुमार व सिद्धार्थ कुमार के साथ यहां पिकनिक मनाने के लिए आया था। नहाने और फोटो खींचने के दौरान शुक्रवार को एक मित्र का पांव फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे डूबता देख दो मित्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि अब तक लापता दोनों युवकों का पता नहीं लगाया जा सका है और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की जा रही है।




















.jpg)





.jpeg)
.jpg)