- Home
- खेल
- जैकसन। आखिरी नौ होल में अंतिम समय में बोगी के कारण भारत के अनिर्बान लाहिड़ी पीजीर टूर पर सेंडरसन फार्म्स चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट में कट से चूक गए जो 2021-22 सत्र में उनकी पहली प्रतियोगिता थी। पहले दिन तीन अंडर 69 का स्कोर बनाने लाहिड़ी ने दूसरे दौर में एक अंडर 71 का कार्ड खेला लेकिन एक शॉट से कट से चूक गए। लाहिड़ी का कुल स्कोर चार अंडर 140 रहा जबकि कट पांच अंडर 139 पर तय किया गया था।इस बीच भारतीय मूल के अमेरिकी साहिथ थीगाला संयुक्त रूप से शीर्ष पर बरकरार हैं। विल जेलाटोरिस ने 11 अंडर 61 का कोर्स रिकॉर्ड बनाया। थीगाला, जेलोटोरिस और निक वाटनी 13 अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
- गोल्ड कोस्ट। भारत की मध्यम तेज गेंदबाज पूजा वस्त्रकार ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात के टेस्ट के आखिरी दिन भारत को और जज्बा दिखाकर मेजबान को फॉलोआन के लिये मजबूर करना होगा । मैग लानिंग समेत दो विकेट लेने वाली वस्त्रकार और झूलन गोस्वामी के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया को तीसरे दिन चार विकेट पर 143 रन पर रोक दिया । भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 377 रन बनाकर घोषित की थी । वस्त्रकार ने कहा ,‘‘हमें मैच जीतना है तो कल और आक्रामक खेल दिखाना होगा । हमें आस्ट्रेलिया को फॉलोआन के लिये मजबूर करना होगा । यह असंभव नहीं है और हम कोशिश करेंगे । दो सत्र में हमने चार अहम विकेट लिये । अगर इरादा हो तो क्रिकेट में कुछ भी संभव है ।'' उन्होंने कहा कि दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से गेंदबाजी का अनुभव अच्छा रहा।उन्होंने कहा ,‘‘ दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से गेंदबाजी अच्छी रही । गेंद शुरू में उछाल लेती है लेकिन पुरानी होने के बाद नहीं ।'' वहीं आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलिसी हीली ने कहा कि डीआरएस होता तो अंपायर की गलतियों से बचा जा सकता था जिसकी वजह से लानिंग का विकेट गंवाना पड़ा । उन्होंने कहा ,‘‘ डीआरएस उपलब्ध होने पर मैं कभी मना नहीं करती । हर टेस्ट में होना चाहिये। इससे गलतियों की गुंजाइश कम हो जाती है।
- नई दिल्ली। महिला क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि में स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया की भूमि पर टेस्ट मैच में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। क्वींसलैंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली बार गुलाबी गेंद से खेले जा रहे दिन और रात के टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को स्मृति ने भारत की पहली पारी में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन बनाए।पहले दिन का खेल बारिश के कारण चाय के बाद स्थगित कर दिया गया था। खेल रोके जाने तक भारतीय टीम ने एक विकेट पर 132 रन बनाये थे। मंधाना और शेफाली वर्मा ने 93 रनों की साझेदारी कर भारत की मजबूत शुरुआत की। बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा और फिर खराब मौसम के कारण उस दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पडा। क्वींसलैंड में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत ने पांच विकेट पर 276 रन बनाये।
- यांकटन (अमेरिका)। भारत के सितारा तीरंदाज अतनु दास और दीपिका कुमारी कांस्य पदक के मुकाबले हार गए जिससे भारत को विश्व कप फाइनल से खाली हाथ लौटना पड़ेगा । भारतीय रिकर्व कोच की गैर मौजूदगी में इस जोड़ी को सर्द मौसम में खेले गए मुकाबले में काफी दिक्कतें आई । दास को मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन तुर्की के मेटे गाजोज ने एकतरफा मुकाबले में 6 . 0 (27 . 29, 26 . 27, 28 . 30) से हराया । वहीं दुनिया की दूसरे नंबर की तीरंदाज और दास की पत्नी दीपिका को ओलंपिक टीम कांस्य पदक विजेता मिशेले क्रोप्पेन ने शूटआफ में मात दी । आठवीं बार फाइनल खेल रही दीपिका 5 . 6 (6 . 9) से हारी ।तोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के बाद वह पहला टूर्नामेंट खेल रही थी । तीन बार की ओलंपियन दीपिका जर्मन प्रतिद्वंद्वी के सामने परफेक्ट 30 स्कोर नहीं कर सकी । मिशेले ने पहले दो सेट में पूरे 30 . 30 अंक बनाये जबकि तीसरे सेट में दोनों ने 28 का स्कोर किया ।चौथा सेट दीपिका ने जीता । पांचवें सेट में 28 स्कोर करके दीपिका ने मुकाबले को शूटआफ तक खिंचा लेकिन शूटआफ में अपेक्षाा के अनुरूप नहीं खेल सकी ।दीपिका ने क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक टीम रजत पदक विजेता रूस की स्वेतलाना गोंबोएवा को 6 . 4 से हराया था । सेमीफाइनल में वह तोक्यो ओलंपिक दोहरी रजत पदक विजेता रूस की एलेना ओसिपोवा से हार गई थी ।वहीं दास ने जर्मनी के मैक्सीमिलन वेकम्यूलर को हराकर शुरूआत की लेकिन अमेरिका के ब्राडी एलिसन से हार गए ।
- नयी दिल्ली। भारतीय पुरूष हॉकी टीम के अनुभवी स्ट्राइकर एस वी सुनील ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया जिसके साथ ही 14 वर्ष के उनके सुनहरे कॅरिअर पर भी विराम लग गया ।इससे एक दिन पहले ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह और डिफेंडर बीरेंद्र लाकड़ा ने संन्यास की घोषणा की थी । रूपिंदर और लाकड़ा तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे । कर्नाटक के 32 वर्ष के सुनील तोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे । उन्होंने कहा कि युवा खिलाडिय़ों के लिये मार्ग प्रशस्त करने की कवायद में उन्होंने यह फैसला लिया है ।सुनील ने 264 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 72 गोल किये । उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- ब्रेक लेने का समय है । भारत के लिये खेलते हुए 14 साल से ज्यादा हो गए । अगले सप्ताह से शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर के लिये उपलब्ध नहीं हूं । उन्होंने कहा , यह आसान फैसला नहीं था लेकिन उतना कठिन भी नहीं था चूंकि मैं तोक्यो ओलंपिक के लिये टीम में जगह नहीं पा सका था । इससे एक खिलाड़ी के तौर पर 11 खिलाडिय़ों के प्रारूप में मेरे भविष्य पर भी सवाल उठ गये थे । सुनील ने कहा , पेरिस ओलंपिक में तीन ही साल बचे हैं और मुझे लगता है कि सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मेरे लिये यह जरूरी है कि युवाओं के लिये मार्ग प्रशस्त करूं और भविष्य के लिये विजयी टीम बनाने में मदद करूं ।कुर्ग के रहने वाले इस अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी ने 2007 में एशिया कप में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था । भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था । दो बार ओलंपिक खेल चुके सुनील भारत की फॉरवर्ड पंक्ति का अहम हिस्सा रहे । वह 2011 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में स्वर्ण और 2012 में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे । उन्होंने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों और 2018 में जकार्ता में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीता । वह 2015 एफआईएच विश्व लीग फाइनल में कांस्य जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे और 2017 में भुवनेश्वर में इसी टूर्नामेंट में कांस्य जीतने वाली टीम में भी थे ।
- नयी दिल्ली । पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को गुरुवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह घोषणा की।यूपीसीए ने ट्वीट किया, ‘‘वह अनुभवी कोच हैं और हम उनके रहते हुए अपने सभी सपनों को साकार करने के लिये एक शानदार सफर की उम्मीद कर रहे हैं।'' दहिया इससे पहले दिल्ली के कोच तथा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच रह चुके हैं। दहिया ने भारत की तरफ से दो टेस्ट और 19 एकदिवसीय मैच खेले।
- दोहा। श्रीजा अकुला को दो बार शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे भारतीय महिला टीम यहां एशियाई टेबल टेनिस चैंपयिनशिप के क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय जापान से 1-3 से हार गई। जापान की दुनिया की 19वें नंबर की खिलाड़ी हितोमी सातो ने श्रीजा अकुला को पहले मैच में 11-5, 11-3, 11-3 से हराया जबकि अर्चना कामत को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद साकी शिबाता के खिलाफ 12-1- 7-11 4-11 12-10 9-11 से हार झेलनी पड़ी। सुतीर्था मुखर्जी ने जापान की मियु नागासाकी को कड़े मुकाबले में 3-2 (11-7, 11-8, 5-11, 7-11, 11-8) से हराकर भारत को वापसी कराने की कोशिश की। साकी ने हालांकि उलट एकल में श्रीजा अकुला को 8-11, 10-12, 11-2, 11-9, 11-8 से हराकर जापान की जीत सुनश्चित की। महिला टीम ने क्वालीफायर के दूसरे चरण में उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया था जबकि पहले चरण में नेपाल और जोर्डन को इसी अंतर से मात दी थी। पुरुष टीम ने बुधवार को क्वार्टर फाइनल में ईरान को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपना पहला पदक सुनिश्चित किया। शुक्रवार को टीम का सेमीफाइनल में सामना दक्षिण कोरिया से होगा।
- नयी दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के अहम सदस्य रहे स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने युवाओं के लिये रास्ता बनाने की कवायद में अंतरराष्ट्रीय हॉकी से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की है। देश के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में शामिल किए जाने वाले 30 साल के रूपिंदर ने 223 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। ‘बॉब' के नाम से मशहूर रूपिंदर ने तोक्यो ओलंपिक में भारत के कांस्य पदक जीतने के अभियान के दौरान चार गोल दागे थे जिसमें तीसरे स्थान के प्ले आफ में जर्मनी के खिलाफ पेनल्टी स्ट्रोक पर किया गोल भी शामिल था। रूपिंदर का यह फैसला हैरानी भरा है क्योंकि उनकी फिटनेस और फॉर्म को देखते हुए स्पष्ट तौर पर वह कुछ ओर साल आसानी से खेल सकते थे। रूपिंदर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बयान मे लिखा ,‘‘इसमें कोई संदेश नहीं कि पिछले कुछ महीने मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ दिन रहे। मैंने अपने जीवन के कुछ शानदार अनुभव जिनके साथ साझा किए टीम के अपने उन साथियों के साथ तोक्यो में पोडियम पर खड़े होना ऐसा अहसास था जिसे मैं हमेशा सहेजकर रखूंगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अब समय आ गया है जब युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उस आनंद की अनुभूति का अवसर दिया जाए जो भारत के लिए खेलते हुए मैं पिछले 13 साल से अनुभव कर रहा हूं ।'' पंजाब के फरीदकोट से तोक्यो में पोडियम तक के सफर के दौरान रूपिंदर ने कड़ी मेहनत और कई बार वापसी की।मई 2010 में इपोह में सुल्तान अजलन शाह कप में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण के बाद से रूपिंदर भारत की रक्षापंक्ति के अहम सदस्य रहे और वीआर रघुनाथ के साथ मिलकर उन्होंने खतरनाक ड्रैग फ्लिक संयोजन बनाया। निडर रक्षण के अलावा रूपिंदर पर उनके कप्तान पेनल्टी कॉर्नर और पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल करने के लिए भी काफी भरोसा करते थे। रूपिंदर की मजबूत कद-काठी और लंबाई पेनल्टी कॉर्नर के समय किसी भी टीम के डिफेंस को परेशान करने के लिए पर्याप्त थी। उन्हें अपने चतुराई भरे वैरिएशन के लिए भी जाना जाता था। रूपिंदर को 2014 विश्व कप में भारतीय टीम का उप कप्तान बनाया गया और वह इसी साल राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे। रूपिंदर उस भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे जिसने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। एशियाई खेलों में निराशा के बाद रूपिंदर को बलि का बकरा भी बनाया गया और इसके बाद टीम के हुए बदलाव के दौरान उनकी अनदेखी की गई। वह चोटों से भी परेशान रहे। पैर की मांसपेशियों में समस्या के कारण 2017 में उनका करियर लगभग खत्म ही हो गया था। इस समय को उन्होंने अपने करियर का सबसे मुश्किल समय करार दिया था। चोट के कारण उनके छह महीने तक बाहर रहने का सबसे अधिक फायदा हरमनप्रीत को मिला लेकिन उनकी सफल वापसी के बाद ये दोनों शॉर्ट कॉर्नर पर भारत के ट्रंप कार्ड बने और इनकी जोड़ी तोक्यो तक बनी रही। रूपिंदर ने अपने करियर की सबसे बड़ी सफलता इस साल तोक्यो खेलों में हासिल की।
- सिटगेस (स्पेन)। भारत ने फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनिशप में कजाखस्तान के खिलाफ गुरुवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मैच 2-2 से ड्रा खेला। भारत की नंबर खिलाड़ी डी हरिका ने झानसाया अब्दुमलिक के साथ शीर्ष बोर्ड पर जबकि आर वैशाली ने दिनारा सादुकासोवा के खिलाफ दूसरे बोर्ड पर बाजी ड्रा खेली। भक्ति कुलकर्णी तीसरे बोर्ड पर मेरूरत कामलिदेनोवा से हार गयी लेकिन मैरी एन गोम्स ने चौथे बोर्ड गुलमीरा दौलेतोवा को 85 चाल में हराकर स्कोर बराबर किया। क्वार्टर फाइनल के अन्य मुकाबलों रूस ने पहले मैच में अमेरिका को 4-0 से, आर्मेनिया ने यूक्रेन को 3-1 और जार्जिया ने अजरबेजान को 3.5-0.5 से हराया।-
-
वानता (फिनलैंड)। क्वार्टर फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके भारत ने सुदीरमन कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के अपने आखिरी ग्रुप मैच में बुधवार को यहां फिनलैंड को 4-1 से हराया। एम आर अर्जुन और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी ने एंटन कास्ती और जेनी निस्ट्रॉम की जोड़ी को 21-9 21-14 से हराया। इससे पहले किदांबी श्रीकांत और मालविका बंसोड़ ने पुरुष और महिला एकल में अपने-अपने मैच जीते थे। श्रीकांत ने काले कोलजोनन को 16-21, 21-14, 21-11 से, जबकि मालविका ने नेल्ला न्यक्विस्ट को 21-16, 21-11 से हराया। अर्जुन और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी हालांकि कास्ती और जेस्पर पॉल से 20-22 19-22 से हार गयी। तनीषा क्रैस्टो और रुतपर्णा पांडा ने महिला युगल में मथिल्डा लिंडहोम और जेनी निस्ट्रॉम को 21-12 21-13 से पराजित किया।
-
छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन रायपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-चौथी बटालियन की माना फायरिंग रेंज में चैंपियनशिप का करेगी आयोजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन 3अक्टूबर 2021 से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल-चौथी बटालियन की माना फायरिंग रेंज में 20वीं प्रदेश निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। इसमें 22 बोर राइफल, एयर राइफल, एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिताओं आयोजन पुरुष, महिला और जूनियर (पुरुष), जूनियर (महिला), युवा एवं दिग्गज श्रेणियों में विभाजित किया जाएगा। निशानेबाजी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के चेयर श्री नवीन जिन्दल की प्रेरणा से इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 20 साल से हो रहा है। इसमें प्रदेश भरके खिलाड़ी भाग लेते हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन के महासचिव राकेश गुप्ता ने यहां संवाददाता सम्मेलन संबोधित करते हुए कहा कि योग्य निशानेबाजों को मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में प्रवेश का मौका में मिलेगा और मावलंकर चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने के बाद प्रतिभाएं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिर आवलंकर ले सकेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए प्रविष्टियां ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन की हार्ड कॉपी प्रवेश शुल्क के साथ शूटिंग रेंज में जमा करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हीं प्रतिभागियों को अवसर मिलेगा, जो दोनों टीके लगवा चुके है। इस अलावा उन्हें प्रतियोगिता के दौरान कोवि-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। -
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन समिति ने मंगलवार को फैसला किया कि लीग चरण के आखिरी दो मैच एक ही समय पर शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे। आम तौर पर डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) का एक मुकाबला दोपहर बाद और दूसरा शाम को खेला जाता है। अब तक के नियमों के मुताबिक दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होता है जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाता है। किसी भी टीम के अनुचित लाभ को रोकने के लिए दोनों मैच शाम में एक साथ खेले जाऐंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईपीएल के इतिहास में पहली बार ‘वीवो आईपीएल 2021' प्लेऑफ से पहले के आखिरी दो लीग मैच एक साथ खेले जाएंगे।'' कार्यक्रम के मुताबिक अंतिम दो मैचों में से एक में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियन्स और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैजूदा सत्र के लीग चरण के आखिरी दिन (08.10.2021) एक दोपहर का मैच और एक शाम का मैच होने के बजाय, दोनों मैच एक साथ शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेले जाएंगे। '' आईपीएल में शामिल होने वाली दो नयी टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को होगी जिसके बाद 2023 से 2027 सत्र के लिए मीडिया अधिकार की निविदा जारी की जाएगी। यह समझा जाता है कि मौजूदा अधिकार धारक स्टार स्पोर्ट्स के साथ हाल ही में विलय करने वाले ‘सोनी' और ‘जी' भी बड़ी रकम के साथ बोली लगायेंगे।
-
नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश की दांडी ज्योतिका श्री और हरियाणा के आयुष डबास ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय के साथ महिलाओं और पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में जीत हासिल की। वारंगल में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान अयोग्य घोषित की गई दांडी ज्योतिका श्री ने 53.05 सेकेंड का समय निकाला। यह विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में प्रिया एच मोहन को 52.77 सेकेंड के समय के बाद इस साल किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज समय है। हरियाणा के डबास ने 46.58 के समय के साथ विक्रांत पांचाल को आधा सेकेंड से मात दी और वह अब इस के साल शीर्ष पांच भारतीय धावकों (400 मीटर) में शामिल हो गये है। वीए शशिकांत (कर्नाटक) और तरनजीत कौर (दिल्ली) ने क्रमश: पुरुष और महिला 100 मीटर दौड़ अपने नाम किये। तमिलनाडु की शेरिन अब्दुल गफूर ने 6.45 मीटर की छलांग लगाकर महिलाओं की लंबी कूद में अपना दबदबा बनाया।
- सिटगेस (स्पेन)। भारतीय टीम ने मंगलवार को यहां आर्मेनिया को तीसरे दौर में 2.5 . 1.5 से हराकर फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैम्पियनशिप के पूल ए में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने सोमवार देर रात दूसरे दौर के मुकाबले में स्पेन को भी 2.5 . 1.5 से हराया था।पहले दौर में अजरबैजान से 2 . 2 से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय महिला टीम ने पूल ए में दूसरा और तीसरा मुकाबला जीता । तीसरे दौर में जीत से भारत सात बोर्ड अंक और पांच मैच अंक के साथ रूस के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। रूस के 11 बोर्ड अंक और छह मैच अंक हैं। आर्मेनिया के खिलाफ तानिया सचदेव और भक्ति कुलकर्णी ने अपने मुकाबले जीते। डी हरिका ने एलिना डेनियलियन से ड्रॉ खेला जबकि युवा आर वैशाली को लिलित मकरतचियान के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। तानिया ने अन्ना एम सागस्यान को 40 चाल में हराया जबकि भक्ति ने सुसाना गेबोयान को 30 चाल में शिकस्त दी। इससे पहले दूसरे दौर में भारत की आर वैशाली ने स्पेन की सबरीना वेगा गुटिरेज को हराया ।टीम की नंबर एक खिलाड़ी हरिका ने अन्ना एम के खिलाफ ड्रॉ खेला । वहीं भक्ति कुलकर्णी और मैरी अन गोम्स के मुकाबले भी ड्रॉ रहे । भक्ति ने मारिया फ्लोरिस और गोम्स ने मार्ता गार्शिया मार्टिन से ड्रॉ खेला ।
- शारजाह। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद नितीश राणा की जुझारू पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराकर नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा। इस हार के बाद दिल्ली का लगातार चार जीत का क्रम भी टूट गया।दिल्ली के 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स ने नितीश राणा (27 गेंद में नाबाद 36, दो चौक, दो छक्के), शुभमन गिल (30) और सुनील नारायण (10 गेंद में 21 रन, दो छक्के, एक चौका) की उपयोगी पारियों से 18.2 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाकर जीत दर्ज की। दिल्ली की ओर से तेज गेंदबाज आवेश खान ने 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत से नाइट राइडर्स के 11 मैचों में पांच जीत से 10 अंक हो गए हैं और टीम चौथे स्थान पर चल रही है। दिल्ली के 11 मैचों में आठ जीत से 16 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर है। चेन्नई सुपरकिंग्स के भी 16 अंक हैं लेकिन वह बेहतर रन रेट के कारण शीर्ष पर है जबकि उसने दिल्ली से एक मैच कम खेला है। लॉकी फर्ग्युसन (10 रन पर दो विकेट), सुनील नारायण (18 रन पर दो विकेट) और वेंकटेश अय्यर (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से कप्तान ऋषभ पंत (39), स्टीव स्मिथ (39) और शिखर धवन (24) की टिककर बल्लेबाजी कर पाए। नाइट राइडर्स की सटीक गेंदबाजी के सामने दिल्ली की टीम अंतिम नौ ओवर में 54 रन ही जुटा सकी।लक्ष्य का पीछा करने उतरे नाइट राइडर्स ने तेज शुरुआत की। वेंटकेश (14) ने एनरिच नोर्ट्जे के पहले ओवर में लगातार दो चौकों के साथ खाता खोला जबकि गिल ने अक्षर पटेल का स्वागत छक्के के साथ किया। वेंटकेश हालांकि विकेट पर पर्याप्त समय बिताने के बाद पांचवें ओवर में ललित यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए। राहुल त्रिपाठी ने (09) ललित की पहली गेंद पर ही छक्के के साथ खाता खोला लेकिन आवेश ने उन्हें स्मिथ के हाथों कैच करा दिया। नाइट राइडर्स ने पावर प्ले में दो विकेट पर 44 रन बनाए।गिल ने रविचंद्रन अश्विन पर अपना दूसरा छक्का जड़ा और सातवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। गिल और राणा ने स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी और गैरजरूरी जोखिम नहीं उठाया। कागिसो रबादा ने हालांकि 11वां ओवर मेडन फेंका और गिल को श्रेयस के हाथों कैच भी कराके दिल्ली की वापसी की उम्मीद जगाई। कप्तान इयोन मोर्गन की खराब फॉर्म जारी रही और वह खाता खोले बिना अश्विन की गेंद पर ललित को कैच दे बैठे। राणा ने आफ स्पिनर ललित पर लगातार दो छक्कों के साथ दबाव कम किया। दिनेश कार्तिक ने भी रबादा और ललित पर चौके मारे। आवेश ने कार्तिक को धीमी गेंद पर बोल्ड कर दिया। कार्तिक ने 12 रन बनाए।नाइट राइडर्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 30 रन की दरकार थी। नारायण ने रबादा की लगातार गेंदों पर दो छक्के और एक चौके के साथ 16वें ओवर में 21 रन जोड़कर नाइट राइडर्स को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। नाइट राइडर्स को अंतिम चार ओवर में नौ रन की जरूरत थी। नोर्ट्जे ने 17वें ओवर में सिर्फ तीन रन दिए जबकि नारायण को अक्षर के हाथों कैच कराया। आवेश के अगले ओवर में चार रन बने जबकि टिम साउथी (03) लौटे। अंतिम दो ओवर में नाइट राइडर्स को दो रन की जरूरत थी और राणा ने नोर्ट्जे पर चौका जड़कर नाइट राइडर्स को जीत दिला दी। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को स्मिथ और धवन ने सतर्क शुरुआत दिलाई। मौजूदा सत्र का पहला मैच खेल रहे संदीप वारियर पर चौके के साथ धवन ने खाता खोला और फिर इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में भी लगातार दो चौके मारे। धवन ने टिम साउथी पर भी दो चौके मारे लेकिन फर्ग्युसन की गेंद पर कवर प्वाइंट पर वेंकटेश को कैच दे बैठे। धवन ने 20 गेंद की पारी में पांच चौके जड़े। दिल्ली ने पावर प्ले में एक विकेट पर 39 रन बनाए।श्रेयस अय्यर सिर्फ एक रन बनाने के बाद नारायण की गेंद पर बोल्ड हो गए।स्मिथ ने वरूण चक्रवर्ती पर लगातार दो चौकों के साथ रन गति में इजाफे का प्रयास किया और फिर नारायण पर भी चौका जड़ा। वह हालांकि फर्ग्युसन की गेंद पर कड़ा प्रहार करने की कोशिश में शॉट विकेटों पर खेल गए। उन्होंने 34 गेंद का सामना करते हुए चार चौके मारे। वेंकटेश ने इसके बाद शिमरोन हेटमायर (04) को साउथी के हाथों कैच किया। अगले ओवर में नारायण ने ललित यादव (00) को पगबाधा किया जबकि वेंकटेश ने अक्षर पटेल (00) को पवेलियन की राह दिखाई। दिल्ली ने चार रन के भीतर तीन विकेट गंवाए जिससे उसका स्कोर छह विकेट पर 92 रन हो गया। दिल्ली के रनों का शतक 17वें ओवर में पूरा हुआ।पंत ने एक छोर संभाले रखा लेकिन बड़े शॉट खेलकर रन गति में इजाफा करने में नाकाम रहे। वह अंतिम ओवर में रन आउट हुए। उन्होंने 36 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे।
-
सिटगेस (स्पेन)। डी हरिका और आर वैशाली की जीत की बदौलत भारत ने सोमवार को यहां फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप के पूल ए के अपने पहले मैच में अजरबैजान से 2-2 से ड्रॉ खेला। कोनेरू हंपी की गैरमौजूदगी में शीर्ष भारतीय खिलाड़ी हरिका ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए पहले बोर्ड में गुनाय मामादजादा को हराया। युवा स्टार आर प्रग्नानंदा की बहन युवा आर वैशाली ने चौथे बोर्ड में गुल्नार मामादोवा को हराकर भारत को एक और अंक दिलाया। तानिया सचदेव और भक्ति कुलकणी को हालांकि अजरबेजान की अपनी विरोधियों के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जिससे मुकाबला बराबरी पर छूटा। तानिया को उल्विया फतालियेवा ने हराया जबकि भक्ति को तुर्कन मामेदजारोवा ने शिकस्त दी।
पूल ए के अन्य मैचों में रूस की मजबूत टीम ने स्पेन को 4-0 से हराया जबकि आर्मेनिया ने फ्रांस को 2.5-1.5 से शिकस्त दी। भारत दूसरे दौर में स्पेन से भिड़ेगा। - नयी दिल्ली। गुजरात के अजित कुमार और मध्य प्रदेश की केएम दीक्षा ने सोमवार को यहां पहली राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। अजित ने तीन मिनट 47.31 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ समय के साथ 1500 मीटर में सोने का तमगा अपने नाम किया। महिला 1500 मीटर में दीक्षा ने चार मिनट 14.02 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सात सेकेंड का सुधार किया। उत्तर प्रदेश की किरण बालियान ने गोला फेंक में 16.11 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक अपने नाम किया।सुबह के सत्र में महाराष्ट्र के आदेश यादव और कोमल चंद्रकांत क्रमश: पुरुष और महिला 5000 मीटर के खिताब जीते। हरियाणा के प्रशांत सिंह कन्हैया ने 5.10 मीटर के अपने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए पोल वॉल्ट में स्वर्ण पदक जीता।
- कोलकाता। मोहम्मडन स्पोर्टिंग ने अतिरिक्त समय में दो गोल दागकर सोमवार को यहां कड़े मुकाबले में एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड को 4-2 से हराकर डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। नियमित समय के बाद स्कोर 2-2 से बराबर थी और बेंगलुरू की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी। स्थानापन्न खिलाड़ी ब्रेंडन वानलालरेमडिका (103वें मिनट) ने इसके बाद मोहम्मडन को बढ़त दिलाई जबकि सात मिनट बाद सर्बियाई कप्तान निकोला स्टोजेनोविच ने एक और गोल दागकर टीम को कुल पांचवीं और 2013 से पहली बार फाइनल में जगह दिला दी। मोहम्मडन ने एशिया के इस सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब दो बार 1940 और 2013 में जीता है।फाइनल में मोहम्मडन का सामना एफसी गोवा और बेंगलुरू एफसी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से तीन अक्टूबर को होगा। इससे पहले बेंगलुरू यूनाईटेड को पेड्रो मेंजी ने 20 सेकेंड के भीतर ही बढ़त दिलाई थी लेकिन नौ मिनट बाद मार्कस जोसेफ ने स्कोर 1-1 कर दिया। जोसेफ ने इसके बाद शानदार मूव बनाया और उनके पास पर 38वें मिनट में फैजल अली ने गोल दागकर स्कोर 2-1 कर दिया। स्थानीय खिलाड़ी किंगशुक देवनाथ ने इसके बाद 78वें मिनट में बेंगलुरू की टीम को बराबरी दिला दी।इंजरी टाइम में मेंजी को रेड कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया जिससे अतिरिक्त समय में मोहम्मडन का पलड़ा भारी रहा।
- मिलान। सैंपडोरिया के खिलाफ सीरि ए फुटबॉल मुकाबले में 3 . 2 से मिली संघर्षपूर्ण जीत में युवेंटस के लिये गोल करने वाले स्ट्राइकर पाउलो डायबाला चोटिल होने के बाद रोते हुए मैदान से निकले । कुछ सालों से लगातार फिटनेस समस्याओं के शिकार डायबाला को इस मैच में फिर चोट लगी । वह चल नहीं पा रहे थे और साथी खिलाड़ियों का सहारा लेना पड़ा । युवेंटस के कोच मासिमिलानो अलेग्री ने मैच के बाद कहा कि डायबाला और अलवारो मोराटा चेलसी के खिलाफ बुधवार को चैम्पियंस लीग का मैच और शनिवार को सीरि ए में तोरिनो के खिलाफ मैच नहीं खेल सकेंगे । युवेंटस के लिये डायबाला के अलावा लियोनार्डो बोनुची और मैनुअल लोकेटली ने गोल दागे । वहीं सैंपडोरिया के लिये माया योशिडा और अंतोनियो कैंड्रेवा ने गोल किये । अन्य मैचों में रोमा को लाजियो ने 3 . 2 से हराया । वहीं सालेरनिताना को सासुओलो ने 1 . 0 से मात दी और एम्पोली ने बोलोग्ना को 4 . 2 से हराया । शीर्ष पर काबिज नपोली ने कैगलियारी को 2 . 0 से शिकस्त दी ।
- दुबई। मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक जहीर खान का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले तीन मैचों में मध्यक्रम की नाकामी से उनकी टीम पर काफी दबाव बन गया है । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने रविवार को मुंबई को 54 रन से हराया जो गत चैम्पियंस टीम की लगातार तीसरी हार थी । जहीर ने कहा ,‘‘ विकेट अच्छी थी । आप देख सकते हैं कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का प्रदर्शन कैसा था और हमारी शुरूआत कैसी थी । हमारे लिये समस्या फॉर्म की है । मध्यक्रम पिछले तीन मैचों में चल नहीं सका जिससे काफी दबाव बन गया ।'' उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ इस तरह की शुरूआत मिलने के बाद अगर लगातार विकेट गंवाते रहेंगे तो मैच में कभी वापसी नहीं कर सकेंगे ।'' आरसीबी के लिये ग्लेन मैक्सवेल ने हरफनमौला प्रदर्शन किया जबकि हर्षल पटेल ने हैट्रिक लगाकर टीम को जीत दिलाई । जहीर ने हर्षल की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ उसने शानदार गेंदबाजी की और हैट्रिक भी लगाई । पूरे सत्र में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है और उसकी धीमी गेंद बहुत अच्छी आती है ।'' उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पांच बार की चैम्पियन मुंबई टीम पहले भी खराब शुरूआत से उबरकर अच्छा प्रदर्शन करती आई है और इस सत्र में भी करेगी । उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास अभी उतना समय नहीं रह गया है ।हमें तेजी से वापसी करनी होगी । अब हमें सभी मैच जीतने होंगे और इसके लिये एक ईकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा । हम पहले भी कर चुके हैं और इस बार भी करेंगे । मुंबई की पहचान उसका आक्रामक खेल है जो अभी तक हमें नजर नहीं आया ।'' भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा ,‘‘ हम लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं । हमने टुकड़ों में ही अच्छा प्रदर्शन किया है । '' टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में चुने गए लेग स्पिनर राहुल चाहर भी फॉर्म में नहीं है । जहीर ने स्वीकार किया कि हालात कठिन होने पर लय नहीं मिल पाती लेकिन उन्होंने कहा कि वह जल्दी ही फॉर्म में लौटेगा।
- नयी दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ का 36 सदस्यीय दल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होने वाली आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप के लिये रविवार को पेरू पहुंचा। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) की विज्ञप्ति के अनुसार इस दल में अधिकतर एयर राइफल और स्कीट निशानेबाज हैं। इस दल में तीन फिजियो और पांच कोच शामिल हैं। यह तोक्यो ओलंपिक के बाद पहली प्रतियोगिता होगी जिसमें कई स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें 32 देशों के लगभग 370 निशानेबाज भाग लेंगे।
- अबुधाबी। रविंद्र जडेजा ने अपने आक्रामक तेवरों का दिलचस्प नजारा पेश करते हुए रविवार को यहां आठ गेंदों पर 22 रन बनाये जिससे चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर दो विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग में अपना विजय अभियान जारी रखा। चेन्नई के सामने 172 रन का लक्ष्य था। फाफ डुप्लेसिस (30 गेंदों पर 44 रन) और रुतुराज गायकवाड़ (28 गेंदों पर 40 रन) ने पहले विकेट के लिये 74 रन जोड़कर उसे अच्छी शुरुआत दिलायी। मोईन अली ने 28 गेंदों पर 32 रन बनाये लेकिन वह जडेजा थे जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में दो चौके और दो छक्के जड़े जिससे चेन्नई ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। केकेआर ने इससे पहले नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। उसके शीर्ष क्रम में केवल राहुल त्रिपाठी (33 गेंदों पर 45 रन) ही उपयोगी योगदान दे पाये। नितीश राणा (27 गेंदों पर नाबाद 37) और दिनेश कार्तिक (11 गेंदों पर 26 रन) के प्रयासों से केकेआर ने अंतिम तीन ओवरों में 44 रन जुटाये जिससे टीम ने छह विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। चेन्नई को अंतिम दो ओवरों में 26 रन की दरकार थी। ऐसे में जडेजा ने प्रसिद्ध कृष्णा के 19वें ओवर की आखिरी चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगाये। सुनील नारायण (41 रन देकर तीन) अंतिम ओवर करने आये जिसमें चेन्नई को चार रन चाहिए थे। नारायण ने बेहतरीन गेंदबाजी करके सैम करेन (चार) और जडेजा का आउट कर दिया लेकिन दीपक चाहर विजयी रन लेने में सफल रहे। चेन्नई की यह आईपीएल बहाल होने के बाद लगातार तीसरी जीत है जिससे उसके 10 मैचों में 16 अंक हो गये हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। केकेआर ने लगातार दो जीत के बाद हार झेली। उसके 10 मैचों में आठ अंक हैं। चेन्नई ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाये। गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया। इयोन मोर्गन ने पावरप्ले में चार गेंदबाज आजमाये लेकिन चेन्नई की सलामी जोड़ी ने गेंद को सीमा रेखा तक पहुंचाना जारी रखा। गायकवाड़ की टाइमिंग शानदार थी। उन्होंने नारायण पर दो छक्के जड़ने के बाद आंद्रे रसेल का स्वागत भी छह रन से किया लेकिन अगली गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर कवर में कैच में बदल गयी। उन्होंने तीन छक्कों के अलावा दो चौके भी लगाये। चेन्नई ने 11वें ओवर में 100 का आंकड़ा छुआ। इसमें मोईन का योगदान भी था जिन्होंने लॉकी फर्गुसन पर चौका और छक्का लगाकर हाथ खोले थे। गायकवाड़ की तरह डुप्लेसिस भी अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाये। फर्गुसन ने डीप प्वाइंट पर उनका अच्छा कैच लपका। डुप्लेसिस ने सात चौके जमाये। सुनील नारायण ने अंबाती रायुडु (नौ) का ऑफ स्टंप थर्राकर चेन्नई को दबाव में ला दिया। रन नहीं बन पाने के दबाव में मोईन ने अपना विकेट गंवा दिया। सुरेश रैना (11) रन आउट हो गये और वरुण चक्रवर्ती ने गुगली पर महेंद्र सिंह धोनी (एक) को बोल्ड करके चेन्नई समर्थकों को निराश कर दिया, लेकिन जडेजा ने पूरे समीकरण बदल दिये। इससे पहले जडेजा ने कसी हुई गेंदबाजी भी की। उन्होंने चार ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट लिया। शार्दुल ठाकुर (चार ओवर में 20 रन देकर दो) ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन ड्वेन ब्रावो की जगह चुने गये करेन (चार ओवर में 56 रन) और जोश हेजलवुड (40 रन देकर दो) महंगे साबित हुए। चेन्नई ने बीच में आठ ओवरों में केवल 43 रन दिये थे। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पावरप्ले में ही उसके दोनों सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (नौ) और धमाकेदार शुरुआत दे रहे वेंकटेश अय्यर (15 गेंदों पर 18 रन) पवेलियन लौट गये। गिल रन आउट हुए तो अय्यर ने शार्दुल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दिया। मोर्गन (14 गेंदों पर आठ रन) संघर्ष जारी रहा। डुप्लेसिस ने लांग ऑन पर उनका बेहतरीन कैच लिया। दूसरे छोर से रन बनाने का जिम्मा उठा रहे त्रिपाठी को जडेजा ने टर्न लेती गेंद पर बोल्ड किया। त्रिपाठी ने चार चौकों के अलावा करेन पर छक्का भी लगाया। राणा ने जोश हेजलवुड पर छक्का जड़कर 14वें ओवर में टीम का स्कोर तिहरे अंक में पहुंचाया। केकेआर का लक्ष्य 170 रन तक पहुंचना था और इसके लिये उसकी निगाहें आंद्रे रसेल (15 गेंदों पर 20 रन) पर टिकी थी। इस कैरेबियाई धुरंधर ने करेन पर दो चौके और एक छक्का जड़कर हाथ खोले, लेकिन चाहर ने दबाव बनाया और शार्दुल ने उन्हें बोल्ड कर दिया। कार्तिक और राणा ने अंतिम तीन ओवरों में रन गति बनाये रखकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। करेन का आखिरी ओवर भी महंगा साबित हुआ जिसमें कार्तिक ने दो चौके और छक्का लगाया।
- पेरिस। फ्रेंच लीग में शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने शनिवार को यहां मोंटपेलियर को 2-0 से हराकर लगातार आठवीं जीत दर्ज की। पार्स डेस प्रिंसेस स्टेडियम में मिडफील्डर इदरिसा गुये ने 14वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी जूलियन ड्रेक्सलर ने 88वें मिनट में पीएसजी को 2-0 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। पीएसजी की टीम एक बार फिर सुपरस्टार लियोनल मेस्सी के बिना उतरी जो घुटने में सूजन के कारण दो मैचों में नहीं खेल पाए हैं और मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ होने वाले चैंपियन्स लीग मुकाबले के लिए फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। अन्य मैचों में गत चैंपियन लिली ने स्ट्रेसबर्ग को 2-1 से हराया जबकि नीस ने सेंट एटीने को 3-0 से शिकस्त दी। लियोन ने लोरियेंट से 1-1 से ड्रॉ खेला।
- मुंबई। भारत के पूर्व विकेट कीपर पार्थिव पटेल के पिता अजयभाई का रविवार को निधन हो गया। पार्थिव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। छत्तीस साल के पार्थिव ने भारत के लिए 25 मैच खेले हैं । पार्थिव ने ट्वीट किया, ‘‘ अत्यंत दु:ख के साथ सूचित कर रहा हूं कि मेरे पिता अजयभाई बिपिनचंद्र पटेल का निधन हो गया है। उनका निधन 26 सितंबर 2021 को हुआ। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप उनके लिए प्रार्थना करें। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम नमः शिवाय।'' महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पार्थिव के प्रति संवेदना व्यक्त की। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘आपके पिता की आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में आपके पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।''
-
ओस्ट्रावा (चेक गणराज्य)। अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शनिवार को यहां अपनी जोड़ीदार शुआई झांग के साथ मिलकर माकोटो नोनोमिया और एरि होजुमी की जोड़ी को सीधे सेट में हराकर ओस्ट्रावा ओपन में फाइनल में प्रवेश किया। यह सानिया का सत्र का दूसरा फाइनल है।
दूसरी वरीय भारतीय-चीनी जोड़ी ने जापानी जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2 7-5 से शिकस्त दी। चौंतीस साल की सानिया के पास अब 2021 सत्र में अपना पहला खिताब जीतने का मौका है। वह पिछले महीने क्रिस्टिना मचाले के साथ डब्ल्यूटीए 250 क्लेवलैंड प्रतियोगिता में उप विजेता रही थीं।



.jpg)
.jpg)
.jpg)





















