ब्रेकिंग न्यूज़

विश्व शौचालय दिवस पर महापौर मीनल ने किया आकांक्षीय शौचालय का लोकार्पण

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चीदानंद शुक्ला, स्वास्थ्य विभाग, पार्षदगणों की रही उपस्थिति
नगर निगम रायपुर एवं पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की संयुक्त पहल से नागरिकों को मिली आधुनिक स्वच्छता सुविधा      
रायपुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर  महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा वार्ड क्रमांक 22 स्थित बंजारी माता मंदिर के समीप नव-निर्मित आकांक्षीय शौचालय का लोकार्पण किया गया। यह शौचालय स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर निगम रायपुर एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मध्य संपादित एमओयू (MoU) के तहत निर्मित किया गया है।
इस अभिनव पहल के अंतर्गत शौचालय निर्माण का कार्य नगर निगम रायपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत कराया गया है, जबकि निर्माण हेतु भूमि पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई है। शौचालय का संचालन एवं रखरखाव विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा। यह मॉडल विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं के विस्तार का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
यह 6-सीटर आकांक्षीय शौचालय आधुनिक तकनीक एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त है। इसमें सेंसर आधारित स्वचालित नल, शिशु आहार कक्ष (बेबी फीडिंग रूम), केयरटेकर कक्ष, सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, सेनेटरी वेस्ट इंसिनरेटर, दिव्यांगजनों हेतु विशेष सुविधाएं तथा बच्चों के लिए अनुकूल व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुलभ वातावरण सुनिश्चित किया गया है।
इस अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सच्चीदानंद शुक्ल  की विशेष उपस्थिति और रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्य (स्वास्थ्य) श्रीमती गायत्री चंद्राकर, एमआईसी सदस्य (लोककर्म) श्री दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य (उद्यान) श्री भोला राम साहू, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, वार्ड क्रमांक 22 की पार्षद श्रीमती मीना ठाकुर, वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 23 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री प्रकाश जगत तथा नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ तृप्ति पाणीग्रही, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु सहित स्वच्छ भारत मिशन शाखा और नगर निगम जोन 7 के अन्य सम्बंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण और मण्डल अध्यक्ष श्री तिवारी, नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के उद्देश्यों के अनुरूप आधुनिक एवं समावेशी सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार नगर निगम की प्राथमिकता है तथा ऐसे नवाचार नगर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं नागरिक-अनुकूल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english