कचरा जलाना पाये जाने पर बिकानेर स्वीट्स संचालक पर चेतावनी देकर 5000 रू. का ई जुर्माना
रायपुर/रायपुर नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त सार्वजनिक स्थान पर कचरा जलाने की जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जोन 5 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के मार्ग निर्देशन अनुरूप नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया के नेतृत्व एवं जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू श्री प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत सुन्दरनगर चौक में स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास सार्वजनिक स्थान का औचक निरीक्षण वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया। इस दौरान बीकानेर स्वीट्स द्वारा सार्वजनिक स्थान पर कचरा जलाये जाने की जनशिकायत स्थल निरीक्षण के दौरान सही पायी गयी इसे गभीरता से लेते हुए जोन 5 जोन कमिश्नर द्वारा दिये गये निर्देश पर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन 5 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित बीकानेर स्वीट्स दुकान के संबालक को मविष्य के लिये नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 5000 रु का ई जुर्माना आग तत्काल बुझाकर सफाई करवाकर किया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया।










Leave A Comment