- Home
- खेल
- लंदन। शीर्ष वरीय एशले बार्टी ने शनिवार को यहां महिला एकल फाइनल में कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-3, 6-7, 6-3 से हराकर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम ट्राफी अपने नाम की। यह बार्टी का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है। बार्टी ने इससे पहले 2019 में फ्रेंच ओपन ट्राफी जीती थी।इवोने गूलागोंग के 1980 में आल इंग्लैंड क्लब में खिताब जीतने के बाद वह यहां ट्राफी हासिल करने वाली पहली आस्ट्रेलियाई महिला हैं। बार्टी ने कहा कि उन्हें गूलागोंग से काफी प्रेरणा मिली हैं। उन्होंने विम्बलडन में वैसी ही ड्रेस पहनी जैसी गूलागोंग ने 1971 में पहली बार टूर्नामेंट जीतने के दौरान पहनी थी। पच्चीस वर्षीय बार्टी एक दशक पहले विम्बलडन में जूनियर चैम्पियन रही थीं और फिर उन्होंने थकान की वजह से 2014 में करीब दो साल के लिये टेनिस टूर से दूर रहने का फैसला किया था। उन्होंने अपने देश में पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर आखिर में अपने खेल में वापसी करने का फैसला किया जो अच्छा ही रहा। वह आठवीं वरीयता प्राप्त प्लिस्कोवा के खिलाफ प्रत्येक सेट की शुरूआत में सर्वश्रेष्ठ दिख रही थीं। वहीं चेक गणराज्य की 29 वर्षीय की प्लिस्कोवा इस तरह दो बार मेजर फाइनल में पहुंची लेकिन दोनों बार ही उप विजेता रहीं। वह 2016 अमेरिकी ओपन के फाइनल में भी हार गयी थीं। बार्टी को मुश्किल दूसरे सेट के अंत में हुई। वह 6-5 से आगे थीं और सर्विस कर रही थीं लेकिन लगातार फोरहैंड पर उनकी सर्विस टूटी और टाईब्रेकर में वह डबल फाल्ट से यह सेट गंवा बैठीं। तीसरे सेट में हालांक बार्टी ने 3-0 से बढ़त बना ली और इसी लय में आगे बढ़ती गयीं। 2012 के बाद यह पहला विम्बलडन महिला फाइनल है जिसका नतीजा तीन सेट में निकला। साथ ही 1977 के बाद ऐसा पहली बार है जब फाइनल की दोनों प्रतिभागी आल इंग्लैंड क्लब में खिताबी भिड़ंत तक का सफर तय करने में सफल हुई हों। बार्टी और प्लिस्कोवा इससे पहले ग्रास कोर्ट मेजर में चौथे दौर से आगे नहीं पहुंच सकी थीं।
- विम्बलडन। सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच रविवार को जब विम्बलडन पुरूष एकल फाइनल में माटियो बेरेटिनी के खिलाफ आल इंग्लैंड कोर्ट पर उतरेंगे तो उनकी निगाहें दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम करने की होगी। शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच का यह 30वां मेजर फाइनल है जबकि बेरेटिनी यहां जूनियर स्पर्धा में खेल चुके हैं। जोकोविच अगर खिताब जीत लेते हैं तो रिकार्ड 20 ग्रैंडस्लैम से जीतने वाले रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी कर लेंगे।सातवीं वरीयता प्राप्त बेरेटिनी का यह पहला फाइनल है और 1976 फ्रेंच ओपन में एड्रियानो पनाटा के खिताब जीतने के बाद किसी भी इटली के खिलाड़ी का यह पहला फाइनल है। यह पहला पुरूष फाइनल होगा जिसमें एक महिला मारिया सिसाक चेयर अंपायर की भूमिका निभायेंगी।जोकोविच ने याद किया कि वह जब पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे थे तो उन्हें कैसा महसूस हुआ था। वह तब 20 साल के थे और 2007 अमेरिकी ओपन में तीन सेट तक चले मैच में रोजर फेडरर से हार गये थे। जोकोविच ने कहा, ''मैं फाइनल में पहुंचकर काफी रोमांचित था। मैं करीब था, रोजर के खिलाफ अच्छा मैच रहा लेकिन मैं हार गया था। '' जोकोविच के लिये आत्मविश्वास कोई मुद्दा नहीं है और न ही 34 साल के इस सर्बियाई खिलाड़ी के लिये ऐसा होना चाहिए। अगर बेरेटिनी ग्रास कोर्ट पर 11 मैच की जीत की लय को जारी रख पाते हैं तो वह बोरिस बेकर (1985) के बाद अपने पदार्पण में ट्राफी हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। जोकोविच रविवार को ऑल इंग्लैंड क्लब पर जीत से कुल छठी और लगातार तीसरी चैम्पियनशिप हासिल कर लेंगे। इसके अलावा वह नौ बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन, तीन अमेरिकी ओपन और दो फ्रेंच ओपन ट्राफियां जीत चुके हैं।
- नई दिल्ली। श्रीलंकाई खेमे में कोरोना संक्रमण का मामला पाये जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच सीमित ओवरों की क्रिकेट श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी । बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को यह जानकारी दी।यह श्रृंखला पहले 13 जुलाई से शुरू होनी थी लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जी टी निरोशन के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद इसे चार दिन के लिये आगे खिसका दिया गया । श्रीलंकाई टीम ब्रिटेन का दौरा करके लौटी थी । शाह ने कहा,'' भारत और श्रीलंका के बीच वनडे श्रृंखला अब 18 जुलाई से शुरू होगी क्योंकि मेजबान टीम में कोरोना संक्रमण का एक मामला आया है ।'' तीन वनडे मैच 18, 20 और 23 जुलाई को प्रेमदासा स्टेडियम पर होंगे जबकि टी 20 मैच 25 जुलाई से शुरू होंगे । आखिरी दो टी20 27 और 29 जुलाई को खेले जायेंगे ।
- नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही अपना पहला टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ हार गई बावजूद इसके हरलीन देओल का अविश्वसनीय कैच इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हरलीन के इस बेहतरीन कैच ने विपक्षी बल्लेबाज एमी एलन जोंस को अर्धशतक से भी रोक दिया।नॉर्थम्प्टन में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ( ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बना लिए थे। उस समय एमी जोंस 26 गेंदों पर 43 रन बनाकर बैटिंग कर रही थीं। जोंस ने शिखा पांडे की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला। इसके बाद हरलीन ने कैच पकडऩे के लिए अपनी एथलेटिक्स स्किल का परिचय देते हुए हवा में छलांग लगा दी। उन्होंने गेंद को लपका और देखा कि उनका संतुलन बिगड़ रहा है तो उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर उछाल दी और खुद बाउंड्री के बाहर चली गईं, लेकिन फिर हरलीन ने बाउंड्री के अंदर डाइव लगाकर गेंद को कैच कर लिया।हरलीन के इस शानदार कैच का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। महिला क्रिकेट में ये अब तक सबसे बेस्ट कैच माना जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट के जरिए हरलीन के कैच को सराहा।इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 8.4 ओवर में 3 विकेट पर 54 रन जब बना चुकी थी उसके बाद बारिश ने खलल डाला। लगातार बारिश के कारण आगे का खेल संभव नहीं हो पाया और मेजबान टीम को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 18 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। भारत की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा खाता भी नहीं खोल सकी। उन्हें कैथरीन ब्रंट ने बोल्ड किया। स्मृतिम मंधाना 29 रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फिर निराश किया। हरमनप्रीत एक रन बनाकर आउट पवेलियन लौटीं।
- सिल्विस (इलियोनिस)। अनिर्बान लाहिड़ी ने जॉन डीरे क्लासिक के पहले दौर में 'पार 71Ó का स्कोर किया लेकिन दूसरे गोल्फरों के शानदार प्रदर्शन से वह तालिका में संयुक्त रूप से 102वें स्थान पर पहुंच गये। लाहिड़ी ने पहले नौ होल में तीन बर्डी और एक बोगी के साथ अच्छी शुरुआत की थी लेकिन आखिरी नौ होल में उन्होंने एक बर्डी और तीन बोगी कर दिये। वह इस दौरान तीन बार सात से 10 फुट की दूरी से गेंद को होल में डालने में नाकाम रहे। चेसन हैडली और सेबस्टियन मुनोज आठ अंडर के स्कोर के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।
- नयी दिल्ली। चैंपियन नाविक अभिलाष टॉमी की रीढ़ की हड्डी 2018 में गोल्डन ग्लोब रेस (जीजीआर) के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पास एक तूफान के दौरान कई जगह से टूट गई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अगले वर्ष इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निधि जुटाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। चतुष्कोणीय जीजीआर दुनिया भर में एकमात्र एकल नौका दौड़ प्रतियोगिता है , जहां 1968 के बाद आने वाली सभी आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग प्रतिबंधित है। कीर्ति चक्र से सम्मानित अभिलाष ने जीजीआर 2022 में हिस्सा लेने के लिए तीन करोड़ रुपये जुटाने के लिए क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म केटो पर मंगलवार को अपना अभियान शुरू किया। गुरुवार शाम तक उन्होंने 1.42 लाख रुपये जुटा लिए हैं। इस वर्ष जनवरी में भारतीय नौसेना से समय पूर्व सेवानिवृत्ति लेने वाले कमांडर अभिलाष ने ट्वीट किया कि जीजीआर 2022 में हिस्सा लेने को लेकर वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। अभिलाष ने ट्वीट किया, ‘‘जहां तक नौकाओं की बात है मेरे पास कुछ विकल्प हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि मैं कितनी धन राशि एकत्र कर पाता हूं। आप मेरी मदद कर दुनिया में होने वाली नौका दौड़ में हिस्सा ले सकते हैं।'
- नयी दिल्ली। भारत के 10 पैरा निशानेबाजों ने 24 अगस्त से तोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया है जिनमें दो महिला निशानेबाज भी शामिल हैं। निशानेबाजों का चयन गुरुवार को चयनसमिति की बैठक में किया गया। भारतीय पैरालंपिक समिति की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘पहली बार 10 निशानेबाजों ने क्वालीफाईंग मानदंड हासिल किया। तोक्यो पैरालंपिक से पहले तक केवल एक निशानेबाज ही कोटा हासिल कर पाया था लेकिन इस बार निशानेबाजों ने 10 कोटा हासिल किये हैं। '' इसमें कहा गया है, ‘‘मई 2018 से पांच जुलाई 2021 तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और चयन ट्रायल्स में पैरा निशानेबाजों के स्कोर पर गौर किया गया।
- तोक्यो। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक गुरूवार को तोक्यो पहुंचे और राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण इसी दिन जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने आपातकाल की घोषणा की जिसके बाद तोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ओलंपिक मंत्री तामायो मौरकावा ने जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो को बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुए तोक्यो ओलंपिक में स्थानीय दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी जिनका आयोजन 23 जुलाई से किया जायेगा। दर्शकों पर प्रतिबंध की घोषणा आईओसी और जापानी आयोजकों द्वारा की गयी जिससे अब खेल टीवी तक ही सीमित रहेंगे। विदेशों से आने वाले दर्शकों को महीनों पहले ही ओलंपिक के लिये आने से प्रतिबंधित कर दिया था। सुगा ने कहा कि आपातकाल सोमवार से प्रभावी होगा और 22 अगस्त तक चलेगा। इसका मतलब है कि 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले ओलंपिक खेल पूरी तरह से आपातकाल उपायों के अंतर्गत आयोजित किये जायेंगे। सुगा ने कहा कि पूरे देश में कोरोना संक्रमण के मामलों को फिर से फैलने से रोकने के लिये आपातकाल जरूरी था। उन्होंने कहा, ‘‘डेल्टा स्ट्रेन के असर को ध्यान में रखते हुए देश में संक्रणम को बढ़ने से रोकने के लिये हमें वायरस रोकने के उपाय बढ़ाने की जरूरत है। '' तोक्यो के हानेडा हवाईअड्डे पर बाक कैमरों से बचते दिखे और वह सीधे तोक्यो में स्थित आईओसी के खेल मुख्यालय में पहुंचे जो शहर के बीचों बीच एक पांच सितारा होटल है। उन्हें तीन दिन तक पृथकवास में रहना होगा। बाक स्थगित हुए तोक्यो खेलों के आरंभ होने से महज दो हफ्ते पहले ही पहुंचे हैं। आईओसी और स्थानीय आयोजक जापान की जनता और चिकित्सीय समुदाय के विरोध के बावजूद महामारी के दौरान खेलों को आयोजित कर रहे हैं। आपातकाल में बार, रेस्तरां और शराब परोसने वाले कराओके पार्लर बंद करने के लिये कहा गया है। शराब परोसने पर प्रतिबंध ओलंपिक संबंधित उत्सवों को कम करने और लोगों को पार्टी करने से रोकने की ओर महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य मंत्री नोरिहिसा तमुरा ने कहा, ‘‘लोगों को ओलंपिक का मजा लेने के लिये बाहर शराब पीने से रोकना ही मुख्य मुद्दा है। '' मौजूदा आपातकाल रविवार को समाप्त होगा। तोक्यो में गुरूवार को 896 नये मामले सामने आये जो एक हफ्ते पहले आये मामलों से 673 ज्यादा है। बुधवार को 920 मामले सामने आये थे और 13 मई को 1,010 मामले सामने आने के बाद यह सबसे ज्यादा संख्या है। उद्घाटन समारोह भी दर्शकों के बिना कराया जायेगा जो ओलंपिक के दौरान सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम होता है।
- जगरेब। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जोर्डन वान फोरीस्ट पर जीत के साथ क्रोएशिया ग्रैंड शतरंज टूर टूर्नामेंट के रैपिड वर्ग की शुरुआत की लेकिन दूसरे दौर में उन्हें मैक्सिम वाचियर लाग्रेव से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने रूस के इयान नेपोमनियाचची के खिलाफ तीसरे दौर में बाजी ड्रा करायी।पिछले एक साल में पहली बार बोर्ड पर खेल रहे आनंद ने फोरीस्ट को सिसिलियन डिफेंस वाली बाजी में 54 चाल में हराया। लेकिन वह दूसरे दौर में फ्रांसीसी खिलाड़ी के खिलाफ अपना जादुई प्रदर्शन जारी नहीं रख पाये और कार्लो कान डिफेंस के मुकाबले में 48 चाल में हार गये। ग्रैंडमास्टर नेपोमनियाचची के खिलाफ मुकाबले में आनंद ने 27 चाल में बाजी ड्रा करायी।नेपोमनियाचची ने अपनी दोनों बाजियां जीती और तीसरी बाजी में ड्रा से वह पांच अंक लेकर शीर्ष पर चल रहे हैं।
- लंदन। पूर्व चैंपियन एंजिलक कर्बर ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके मंगलवार को यहां चौथी बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि ऐश बार्टी, आर्यना सबालेंका और कारोलिना पिलिसकोवा पहली बार इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही। जर्मनी की 25वीं वरीयता प्राप्त कर्बर ने 19वीं वरीय कारोलिना मुचोवा की गलतियों का फायदा उठाकर 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। कर्बर ने यहां 2018 में खिताब जीता था। उन्होंने फ्रेंच ओपन के पहले दौर में बाहर हो जाने के बाद विंबलडन में शानदार वापसी की। उनका सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलियाई बार्टी से होगा जिन्होंने हमवतन अलिजा टोमलानोविच को आसानी से 6-1, 6-3 से हराया। किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता में अपना पहला क्वार्टर फाइनल खेल रही सबालेंका ने आक्रामक रवैया अपनाया और ट्यूनीशिया की 21वीं वरीय ओंस जाबेर को 6-4, 6-3 से पराजित किया। सेमीफाइनल में उनका सामना आठवीं वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा से होगा जिन्होंने गैरवरीयता प्राप्त स्विस खिलाड़ी विकटोरिया गोलुबिच को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी। यह तीसरा अवसर है जबकि चेक गणराज्य की पिलिसकोवा ने किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले वह 2017 में फ्रेंच ओपन और 2019 में आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इस बीच पुरुष वर्ग में पोलैंड के 14वीं वरीयता प्राप्त हुबर्ट हरकाज ने दूसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में पराजित करके पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह मैच सोमवार को बारिश के कारण चौथे सेट में रोकना पड़ा था। हरकाज ने हालांकि चौथा और पांचवां सेट अपने नाम करके इस मैच में 2-6, 7-6 (2), 3-6, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की। हरकाज ने पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के अंतिम आठ में जगह बनायी। वह इस साल पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाले पांचवें पुरुष खिलाड़ी हैं। हरकाज का अगला मुकाबला बुधवार को अपने आदर्श रोजर फेडरर से होगा। पुरुष वर्ग में हरकाज के अलावा जिन खिलाड़ियों ने पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया उनमें कनाडा के डेनिस शापोवालोव, इटली के मैटियो बेरेटिनी, हंगरी के मार्टन फुकसोविच और रूस के कारेन खाचनोव शामिल हैं।
- नयी दिल्ली। उदयन माने ने मंगलवार को अपने पहले ओलंपिक खेलों में आधिकारिक तौर पर जगह बनायी। वह अनिर्बान लाहिड़ी के बाद 23 जुलाई से होने वाले खेलों में भाग लेने वाले दूसरे भारतीय गोल्फर होंगे। तीस वर्षीय माने अभी विश्व रैंकिंग में 356वें लेकिन भारतीय गोल्फरों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के एमिलियानो ग्रिलो के 24 जून को खेलों से हट जाने के बाद ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल किया था। इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गयी। अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (आईजीएफ) वेबसाइट पर जारी की गयी ओलंपिक गोल्फ रैंकिंग में माने को 60वां स्थान मिला है। माने ने कहा, मैं बहुत खुश हूं। पीजीटीआई में 2020-21 के शानदार सत्र के बाद मुझे लगा था कि मैंने ओलंपिक में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर दी है लेकिन इस साल भारत में लॉकडाउन के कारण मेरे दिमाग में संदेह पैदा हो गया कि क्या मैं ओलंपिक टिकट हासिल कर पाऊंगा। '' उन्होंने कहा, ‘‘हाल में केवल पीजीए टूर और यूरोपीय टूर की प्रतियोगिताएं हुई और मुझे लगा कि इन टूर में खेलने वाले खिलाड़ियों के पास ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का वास्तविक मौका होगा। '' माने ने लॉकडाउन से पहले के अपने आखिरी टूर्नामेंट को याद करते हुए कहा कि उसमें जीत उनके लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी मार्च में दिल्ली-एनसीआर ओपन के अंतिम होल की याद है। मैंने आखिरी होल में बर्डी बनायी और जीत दर्ज करने में सफल रहा तथा उन अंकों से मुझे ओलंपिक टीम में जगह बनाने में मदद मिली।
- - जेएसपीएल फाउंडेशन के प्रोत्साहन से किक बॉक्सिंग में रायगढ़ के अनेक खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया है नाम रोशन- 2024 के तोक्यो ओलंपिक में ट्रायल के लिए हो सकता है चयन, 2028 में किक बॉक्सिंग ओलंपिक नियमित खेल बन जाएगा- किक बॉक्सिंग के खिलाडिय़ों को भी अन्य मान्यता प्राप्त खेलों की तरह मिलेगा प्रोत्साहन, नौकरियों में भी मिलेगी प्राथमिकतारायपुर। केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने वल्र्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (वाको) की भारतीय शाखा को "किकबॉक्सिंग खेल" की अधिकृत राष्ट्रीय संस्था के रूप में मान्यता दे दी है। इसके साथ ही किकबॉक्सिंग को अन्य मान्यता प्राप्त खेलों की तरह ही सरकार की ओर से सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी और खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता मिलने लगेगी।जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व में जिन्दल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) की सेवा शाखा शालू जिन्दल के नेतृत्व वाले जेएसपीएल फाउंडेशन ने इस खेल को प्रोत्साहित किया है और जिसके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं।वाको इंडिया- छत्तीसगढ़ के सचिव तारकेश मिश्रा और संयुक्त सचिव अमरदीप सिंह ने बताया कि इसी साल 10 जून अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ ने वाको को किकबॉक्सिंग प्रोत्साहित करने वाली अंतरराष्ट्रीय खेल खेल संस्था के रूप में मान्यता दे दी है। इस तरह अब किकबॉक्सिंग का ओलंपिक खेलों में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरेन रिजीजू को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किकबॉक्सिंग को प्रोत्साहित करने के लिए वाको इंडिया को जो मान्यता दी है, उससे देश में पावर गेम्स को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल को धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी आने वाले समय में निश्चित रूप से देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे।गौरतलब है कि जेएसपीएल फाउंडेशन ने रायगढ़ में अनेक किकबॉक्सिंग खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया है जिनमें अमरदीप सिंह के साथ-साथ ममता सिंह ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों ही प्रतिभाओं ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ किकबॉक्सिंग को भी प्रोत्साहित किया है और अमरदीप सिंह पिछले 8 वर्षों से नई प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रहे हैं।(संलग्न फोटो- राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खिलाड़ी रायगढ़ की ममता सिंह ठाकुर और अमरदीप सिंह)
- विंबलडन। मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच ने सोमवार को अपनी प्रत्येक सर्विस पर अंक बनाकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में आसान जीत के साथ 50वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने 17वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन गारिन को 6-2, 6-4, 6-2 से हराया। वह विंबलडन में 12वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। विंबलडन में सर्वाधिक बार अंतिम आठ में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोजर फेडरर (18) और जिम्मी कोनर्स (14) के बाद वह आर्थर गोरे के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। पुरुष वर्ग में तीन खिलाड़ी पहली बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। इनमें रूस के 25वें नंबर के कारेन खाचनोव भी शामिल हैं जिन्होंने अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को अपने 21वें जन्मदिन पर 3-6, 6-4, 6-3, 5-7, 10-8 से हराया। आखिरी सेट में इन दोनों ने 13 बार एक दूसरे की सर्विस तोड़ी। खाचनोव का अगला मुकाबला दसवें नंबर के डेनिस शापोवालोव से होगा जिन्होंने 15 ऐस जमाकर आठवें नंबर के राबर्टो बातिस्ता आगुट को 6-1, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। खाचनोव और शापोवालोव के अलावा सातवें नंबर के मैटियो बेरेटिनी भी पहली बार विंबलडन के अंतिम आठ में पहुंचे। उन्होंने इलिया इवाश्का को 6-4, 6-3, 6-1 से हराया। वह पिछले 23 वर्षों में यहां क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले इतालवी पुरुष खिलाड़ी हैं। महिलाओं के वर्ग में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी भी पहली बार विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही। उन्होंने फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबोरा क्रेजसिकोवा को 7-5, 6-3 से हराया। ट्यूनिशिया की ओंस जाबेर विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी। उन्होंने 2020 की फ्रेंच ओपन की चैंपियन इगा स्वियातेक को कड़े मुकाबले में 5-7, 6-1, 6-1 से परास्त किया। दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यना सबालेंका भी पहली बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। उन्होंने इलेना रिबाकिना को 6-3, 4-6, 6-3 से हराया। आठवें नंबर की कारोलिना पिलिसकोवा ने लियुडमिला समसोनोवा को 6-2, 6-3 से पराजित किया।
- सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा) ।एडेन मार्कराम और क्विंटन डिकॉक के बीच दूसरे विकेट के लिये 127 रन की साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 25 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-2 से जीती। मैन ऑफ द मैच मार्कराम ने 70 रन बनाये जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है। डिकॉक ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और 42 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। इससे दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 168 रन बनाये। इसके बाद लेग स्पिनर तबरेज शम्सी ने अपने चार ओवर में केवल 11 रन देकर एक विकेट लिया जबकि कैगिसो रबाडा ने ड्वेन ब्रावो और निकोलस पूरण को 19वें ओवर में लगातार गेंदों पर आउट किया। लुंगी एनगिडी ने 32 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। वेस्टइंडीज की टीम आखिर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना पायी। वेस्टइंडीज की तरफ से सलामी बल्लेबाज इविन लुईस (52) और शिमरोन हेटमायर (33) ही बल्लेबाजी में योगदान दे पाये। दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह से दो वर्षों में पहली टी20 श्रृंखला जीती। यह कप्तान तेम्बा बावुमा और कोच मार्क बाउचर के लिये भी टी20 श्रृंखला में पहली जीत है। शम्सी ने दिखाया कि वह टी20 में शीर्ष रैंकिंग के गेंदबाज क्यों है। उन्होंने श्रृंखला में 11.4 की औसत से सात विकेट लिये। उन्हें श्रृंखला का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
- अर्नहेम (नीदरलैंड)। भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक लगातार दूसरे दिन एक अंडर 71 का स्कोर बनाकर बिग ग्रीन एग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 32वें स्थान पर रही। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर ने तीन ओवर पार के स्कोर के बाद इवन पार 72 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 53वें स्थान पर रही। वाणी कपूर और आस्था मदान इससे पहले कट से चूक गयी थी। ऑस्ट्रेलिया की स्टेफनी किरियाको ने अंतिम दौर में 67 का कार्ड खेला और लेडीज यूरोपीय टूर में अपना दूसरा खिताब जीता। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने चारों दौर में अच्छा प्रदर्शन किया तथा 66, 72, 65 और 67 के स्कोर बनाये। त्वेसा ने पांच बर्डी बनायी लेकिन इस बीच चार बोगी भी की। दीक्षा ने तीन बर्डी बनाने के साथ इतनी ही बोगी भी की।
- वारसेस्टर। भारतीय महिला टेस्ट और एकदिवसीय टीम की कप्तान मिताली राज इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड को पछाड़ कर अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गयी है। इस 38 साल की खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां शनिवार को तीसरे एकदिवसीय में लक्ष्य का पीछा करते समय पारी के 24वें ओवर में नैट साइवर की गेंद पर चौका लगा एडवर्ड के 10,273 अंतरराष्ट्रीय रन के आंकड़े को पीछे छोड़ा। इस सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 7849 रन के साथ तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला पहले ही गंवा चुकी है।
- विम्बलडन। अमेरिका की 17 वर्षीय कोको गॉफ ने काजा जुवान पर 6-3 6-3 से जीत दर्ज कर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में प्रवेश किया। गॉफ 2019 में भी यहां तक का सफर तय करने में सफल रही थीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिये 21 विनर लगाये और पांच बार सर्विस तोड़ी। अब गॉफ का सामना सोमवार को पूर्व विम्बलडन चैम्पियन एंजलिक कर्बर से होगा।पुरूषों के वर्ग में सातवीं वरीयता प्राप्त माटियो बेरेटिनी ने एलजाज बेडेने पर 6-4, 6-4, 6-4 की जीत से अगले दौर में जगह बनायी। वहीं एम्मा राडूकानू ओपन युग में विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंचने वाली युवा ब्रिटिश महिला खिलाड़ी बन गयीं। अठारह वर्षीय राडूकानू अपना पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रही हैं और उन्होंने तीसरे दौर में अनुभवी सोराना सर्स्टी को 6-3, 7-5 से हराया। राडूकानू से पहले देबोराह जेवांस 19 साल की उम्र में 1979 में विम्बलडन के चौथे दौर में पहुंचने वाली युवा ब्रिटिश महिला खिलाड़ी थीं। कर्बर ने बारिश से विलंब के बाद तीसरे दौर के मुकाबले में वापसी करते हुए आलिकसांद्रा सासनोविच को 2-6, 6-0, 6-1 से मात दी। ड्रा में अब कर्बर एकमात्र पूर्व महिला चैम्पियन बची हैं। सासनोविच ने पहले दौर में सेरेना विलियम्स के चोट के कारण हटने से दूसरे दौर में प्रवेश किया था।
- द कॉलोनी (अमेरिका) ।भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां एलपीजीए टूर पर टेक्सास में ‘वालंटियर्स ऑफ अमेरिका क्लासिक' गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर के अंतिम 18वें होल में बर्डी हासिल की। अदिति ने कट में प्रवेश करने की उम्मीद बनाये रखी जिसका फैसला अन्य गोल्फरों के दूसरा दौर पूरा होने के बाद होगा। अदिति ने दोनों दौर में 71-71 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 62वें स्थान पर चल रही हैं।
- स्पीलबर्ग (आस्ट्रिया) । रेड बुल के ड्राइवर मैक्स वर्स्टापेन ने शनिवार को लगातार तीसरी बार पोल पॉजिशन हासिल की और वह आस्ट्रियाई ग्रां प्री में पहले स्थान से शुरूआत करेंगे। वहीं खिताब के उनके प्रतिद्वंद्वी लुईस हैमिल्टन मर्सिडीज के लिये चौथे स्थान से रेस शुरू करेंगे।हैमिल्टन अपनी अंतिम लैप में दबाव में दिखे और अंतिम दो मोड़ पर ज्यादा दूर तक चले गये। सात बार के फार्मूला वन चैम्पियन ने शनिवार को ही मर्सिडीज से अनुबंध दो साल बढ़ाने की घोषणा की। मैक्लारेन के 21 वर्षीय लांड्रो नौरिस ने हैमिल्टन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। वह वर्स्टापेन से महज .05 सेकेंड से पिछड़ गये और अब उनके साथी सर्गियो पेरेज से आगे दूसरे स्थान से रेस शुरू करेंगे। मर्सिडीज के वालटेरी बोटास ने पांचवें स्थान पर क्वालीफाई किया।
- विंबलडन । विश्व टेनिस की सर्वोच्च संस्थाओं डब्ल्यूटीए (महिला) और एटीपी (पुरुष) दोनों ने कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं के कारण इस साल चीन और जापान में होने वाले अपने टूर्नामेंटों को रद्द कर दिया है।महिला टूर ने हालांकि कहा है कि चीन में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स के आयोजन पर अब भी चर्चा चल रही है। उसने कहा कि कोविड-19 से जुड़ी चिंताओं और यात्रा प्रतिबंधों के कारण उसने एशिया में अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं करने का निर्णय किया।एटीपी ने कहा कि बीजिंग में होने वाले चीन ओपन और तोक्यो में होने वाले जापान ओपन के आयोजकों ने पुष्टि की है कि कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण इन्हें इस साल रद्द करने का फैसला किया गया है। पुरुष टूर ने कहा कि अप्रैल में स्थगित किये गये मोरक्को ओपन का भी इस साल आयोजन नहीं किया जाएगा।
- वाशिंगटन। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने कहा है कि कोविड-19 की चुनौतियों को देखते हुए ओलंपिक के लिये फुटबॉल टीम में 22 खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है लेकिन किसी एक मैच के लिये केवल 18 खिलाड़ी ही उपलब्ध रह सकते हैं। ओलंपिक के लिये इससे पहले फुटबॉल टीम में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया जाता था जबकि चार वैकल्पिक खिलाड़ियों को रखा जाता है। इन खिलाड़ियों का उपयोग किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर किया जाता था। एक बार एक खिलाड़ी बाहर होने पर वापसी नहीं कर सकता था। नये बदलाव का मतलब है कि तोक्यो ओलंपिक में कुल 22 खिलाड़ी चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे। यह बदलाव कोरोना वायरस के कारण टीमों के सामने आने वाली चुनौतियों को देखते हुए किया गया है।
- लंदन। सानिया मिर्जा और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स ने डेसिरे क्राउजिक और एलेक्सा गुआराची की छठी वरीय जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए गुरुवार को यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। सानिया और बेथानी ने धीमी शुरुआत के बाद लय हासिल कर ली और पहले दौर में मुकाबले में अमेरिका और चिली की जोड़ी को एक घंटा और 27 मिनट में 7-5 6-3 से हराया। मैच की शुरुआत में ही भारत और अमेरिका की जोड़ी पर दबाव आ गया जब तीसरे गेम में बेथानी की सर्विस पर सात बार ड्यूस हुआ। अमेरिकी खिलाड़ी ने तीन डबल फॉल्ट किए लेकिन तीन ब्रेक प्वाइंट बचाने के बाद अपनी सर्विस भी बचा ली। सानिया और बेथानी को भी विरोधी की सर्विस तोड़ने का मौका मिला जब अमेरिकी खिलाड़ी ने नेट पर वॉली पर अंक बनाने का मौका गंवा दिया। बायें हाथ की खिलाड़ी डेसिरे ने इसके बाद शानदार सर्विस करते हुए अपनी सर्विस बचाई। एलेक्सा ने 12वें गेम में 15-30 पर सर्विस करते हुए फोरहैंड बाहर मारकर विरोधी जोड़ी को दो सेट प्वाइंट दिए और सानिया ने स्मैश के साथ पहला सेट जीत लिया। दूसरे सेट में सानिया और बेथानी ने एक बार फिर एलेक्सा की सर्विस तोड़कर 3-1 की बढ़त बनाई जिसके बाद इस जोड़ी को सेट और मैच जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई। अंकिता रैना गुरुवार को ही अमेरिका की अपनी जोड़ीदार लॉरेन डेविड के साथ उतरेंगी। यह पहली बार होगा जब ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में दो भारतीय महिला खिलाड़ी खेलेंगी। अंकिता लगातार तीसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रही हैं। उन्होंने इसी साल आस्ट्रेलियाई ओपन के साथ ग्रैंडस्लैम में पदार्पण किया था। सानिया 2005 से ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।इससे पहले भारतीय-अमेरिकी शिखा ओबेरॉय ने 2004 में अमेरिकी ओपन के महिला एकल के लिए क्वालीफाई किया था और जापान की साओरी ओबाता के खिलाफ पहले दौर का मुकाबला जीता भी था लेकिन इसके बाद वीनस विलियम्स से हार गई। शिखा इसके बाद कभी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सकी। निरूपमा वैद्यनाथन 1998 में आस्ट्रेलियाई ओपन में जगह बनाने के बाद ग्रैंडस्लैम मुख्य ड्रॉ में खेलने वाली पहली महिला एकल खिलाड़ी बनी थी। निरूपमा मांकड़ 1971 में आनंद अमृतराज के साथ विंबलडन के मिश्रित युगल में खेली थी।
- नयी दिल्ली। एशियाई पैरा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित कुमार सरोहा और संदीप चौधरी ने कोरोना संक्रमण से उबरते हुए तोक्यो पैरालम्पिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर लिया है । दो बार के पैरालम्पियन सरोहा चक्का फेंक और क्लब थ्रो में एफ51 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे । एफ51 पैर की लंबाई में अंतर, मांसपेशियों की ताकत में असंतुलन और मूवमेंट में असंतुलन से संबंधित है । चौधरी एफ 44 में भालाफेंक में भाग लेंगे ।भारतीय पैरालम्पिक समिति शुक्रवार को 24 सदस्यीय एथलेटिक्स दल की घोषणा कर सकती है । कुल 72 पैरा एथलीटों ने चयन ट्रायल में भाग लिया जिनमें 18 महिलायें शामिल थी । सरोहा ने ट्वीट किया ,‘‘ आखिरकर तोक्यो पैरालंपिक के लिये चयन । यह मेरा तीसरा पैरालंपिक होगा । तोक्यो के लिये चयन का सफर आसान नहीं था क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण शरीर कमजोर हो गया था । लेकिन हमारे हरियाणा में कहावत है कि हिम्मत का राम हिमाती ।'' उन्होंने लिखा ,‘‘ साथ ही खुशी की बात है कि मेरे दो छात्रों एकता और धर्मवीर का भी चयन हुआ है । एक कोच और मार्गदर्शक होने के नाते मेरे लिये इससे बड़ी गर्व की बात क्या होगी। आप सभी की दुआयें साथ रही तो हम तीनों देश के लिये पदक जरूर लेकर आयेंगे ।'' छत्तीस वर्ष के सरोहा 22 वर्ष की उम्र में कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे । इससे पहले वह राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी थे लेकिन व्हीलचेयर पर आने के बाद पैरा खेलों में पदार्पण किया । उन्होंने आईपीसी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो रजत पदक और 2014 इंचियोन एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता । दूसरी ओर चौधरी का यह पहला पैरालम्पिक होगा । उन्होंने 66 . 44 मीटर के अनधिकृत विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ क्वालीफाई किया । चौधरी ने 2018 जकार्ता पैरा एशियाई खेलों में नये विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता था ।चक्का फेंक में सुंदर सिंह गुर्जर और अजीत सिंह ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जबकि ऊंची कूद में रियो पैरालम्पिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियाप्पन थंगावेलू , शरद कुमार और वरूण सिंह भाटी का प्रदर्शन अच्छा रहा । भारतीय पैरालम्पिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा ,‘‘ मैं पिछले दो दिन में पैरा एथलीटों के प्रदर्शन से दंग हूं । कोरोना महामारी , शिविरों के लगातार नहीं लग पाने के बावजूद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया ।'' महिला वर्ग में क्लब थ्रो खिलाड़ी एकता भयान, भाग्यश्री और फर्राटा धाविका सिमरन का प्रदर्शन अच्छा रहा।
- नयी दिल्ली। भारत के दिग्गज पैरालंपियन भाला फेंक के एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने यहां राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकार्ड में सुधार करके तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया। पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की एफ-46 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले 40 वर्षीय झाझरिया ने बुधवार को ट्रायल्स के दौरान 65.71 मीटर भाला फेंका।अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया बल्कि 63.97 मीटर के अपने पिछले विश्व रिकार्ड में भी सुधार किया। उन्होंने यह रिकार्ड रियो पैरालंपिक 2016 में बनाया था। झाझरिया ने ट्वीट करके बताया, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में आज क्वालिफ़ाईंग प्रतियोगिता में 63.97 मीटर के अपने ही विश्व कीर्तिमान को तोड़कर नया कीर्तिमान 65.71 मीटर बना कर तोक्यो के लिए क्वालिफ़ाई किया। उन्होंने आगे लिखा, मेरे परिवार का सहयोग तथा कोच सुनील तंवर और फिटनेस ट्रेनर लक्ष्य बत्रा की मेहनत से ये सब कर पाया हूं। तोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। झाझरिया के यह तीसरे पैरालंपिक खेल होंगे। उन्होंने 2004 एथेन्स पैरालंपिक और 2016 में रियो खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।
- कोलकाता। भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने विश्व कप में तीन रजत पदक जीतने वाली ज्योति कुमारी की देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिये सिफारिश की है। एएआई ने पूर्व ओलंपियन और दिग्गज कोच लिंबा राम के नाम की सिफारिश द्रोणाचार्य (जीवन पर्यन्त) पुरस्कार के लिये की है। राष्ट्रीय महासंघ ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता मुस्कान किरार के नाम की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार और कंपाउंड तीरंदाजी कोच लोकेश चंद पाल की द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये की है। एएआई अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले साल रिकर्व तीरंदाजों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिले थे इसलिए इस बार हमने कंपाउंड वर्ग को चुना है।





.jpg)










.jpg)




.jpg)


.jpg)


.jpg)