- Home
- खेल
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया संवाद में फिटनेस को बढ़ावा देने वाले लोगों के साथ आज 12 बजे ऑनलाइन बातचीत करेंगे। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।फिटनेस और स्वास्थ्य पर अपने विचार साझा करने वालों में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, फिटनेस जगत की जानी मानी हस्ती और आयरनमैन ट्रायथलॉन के विजेता मिलिंद सोमण, पैरालम्पियन स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया, और पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर शामिल हैं। पोषण विशेषज्ञ रुजुता दिवेकर आहार में स्थानीय सामग्री के उपयोग और सरल फिटनेस नियमों का पालन करने को को बढ़ावा देती हैं। वे आहार और पोषण पर सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों की लेखक हैं। जम्मू-कश्मीर की एक महिला फुटबॉलर अफशां आशिक जो अब अन्य लड़कियों को फुटबॉल में प्रशिक्षित करती हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आई आई टी और एम आई टी के पूर्व छात्र स्वामी शिवध्यानम सरस्वती, बिहार स्कूल ऑफ योग का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय पुनरुत्थान के लिए अपने शोध के लिए प्रसिद्ध और एक शिक्षाविद, भारतीय शिक्षण मंडल के मुकुल कानितकर भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।भारत के सबसे बड़े युवा आइकन में से एक विराट कोहली ने इस कार्यक्रम के बारे में अपने विचारों को ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने कहा, मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री के फिट इंडिया संवाद का हिस्सा बनने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं जहां आप मुझे फिटनेस के बारे में और अधिक बात करते हुए देख सकते हैं।फिटनेस जगत के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व और आयरनमैन प्रतियोगिता के विजेता मिलिंद सोमण कहते हैं कि वह फिट इंडिया संवाद के माध्यम से पूरे देश के साथ अपने फिटनेस मंत्र को साझा करना चाहते हैं। भारत के आयरनमैन ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं हमेशा साधारण चीजों को करने का समर्थक रहा हूं और इसलिए, हमारे प्रधानमंत्री की उपस्थिति में, मैं किसी भी उम्र में स्वस्थ और फिट रहने के सरल तरीकों पर बात करूंगा।फिट इंडिया ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा अपनी फिटनेस यात्रा पर बहुत सारे उपाख्यान और सुझाव साझा किए जाएंगे। इस संवाद में पोषण, स्वास्थ्य और फिटनेस पर विभिन्न अन्य पहलुओं पर उपयोगी बातचीत देखने को मिलेगी। सभी के लिए फिटनेस के आदर्श वाक्य के साथ, हमारे प्रेरणादायक पैरालिंपियन, देवेंद्र झाझरिया के फिटनेस मन्त्र और भी अधिक महत्व देते हैं। अपनी भागीदारी के बारे में बोलते हुए, झझारिया ने कहा, मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के साथ फिट इंडिया संवाद में भारत की पैरालंपिक समिति का प्रतिनिधित्व करूंगा।फिट इंडिया मूवमेंट की परिकल्पना और इसकी शुरूआत 29 अगस्त, 2019 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा की गयी थी। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न आयोजनों में 3.5 करोड़ से अधिक भारतीयों की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली है। 15 अगस्त, 2019 को फिट इंडिया फ्रीडम रन में 2 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसके अलावा 30 करोड़ लोगों ने डिजिटल माध्यम से भी भाग लिया।फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए फिट इंडिया डायलॉग का उद्देश्य नागरिकों से स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में विचार विमर्श करना है।---
- पेरिस। भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन बुधवार को यहां आस्ट्रेलिया के एलेक्सांद्र वुकिच के खिलाफ सीधे सेटों में हार के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वालीफायर दूसरे दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। भारत के दूसरे सर्वोच्च रैंकिंग वाले पुरुष एकल खिलाड़ी प्रजनेश को वुकिच के खिलाफ 4-6 6-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय खिलाड़ी ने पहले दौर में तुर्की के सेम इलकेल को हराया था। देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन क्वालीफाइंग स्पर्धा के पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। अमेरिकी ओपन के पहले दौर में जीत के साथ सात साल में ग्रैंडस्लैम एकल मुकाबला जीतने वाले पहले भारतीय बने 16वें वरीय नागल को जर्मनी के अनुभवी खिलाड़ी डस्टिन ब्राउन के खिलाफ 6-7 5-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि रामनाथन को वाइल्ड कार्ड धारक ट्रिस्टेन लेमेसिन के हाथों 5-7 2-6 से हार का सामना करना पड़ा था।
- हैम्बर्ग। अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल तक पहुंचे दानिल मेदवेदेव हैम्बर्ग यूरोपियन ओपन टेनिस के पहले दौर में फ्रांस के गैर वरीय यूजो हम्बर्त से 4 . 6, 3 . 6 से हार गए। हम्बर्त का सामना अब क्वालीफायर जिरि वेसले से होगा। मेदवेदेव अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में डोमिनिक थीम से हारे थे जिन्होंने बाद में खिताब जीता । तीसरी वरीयता प्राप्त गाएल मोंफिल्स भी पहले दौर में 103वीं रैंकिंग वाले यानिक हांफमैन से 4 . 6 , 3 . 6 से हार गए। अब हांफमैन का सामना क्रिस्टियन कारिन से होगा जिन्होंने केइ निशिकोरि को 6 .0, 6 . 3 से मात दी । चौथी वरीयता प्राप्त राबर्टो बातिस्ता एगुट ने दो बार के चैम्पियन निकोलोज बी को 6 . 4, 6 . 3 से हराया । अब वह जर्मनी के डोमिनिक कोफेर से खेलेंगे जिन्होंने योशिहितो निशिओका को 7 . 6, 4 . 6, 6 . 1 से मात दी ।
- पेरिस । भारत की अंकिता रैना महिला एकल के पहले दौर के कड़े मुकाबले में मंगलवार को जोवाना जोविच को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट क्वालीफायर के दूसरे दौर में पहुंच गयी जबकि पुरुष एकल में हार के साथ रामकुमार रामनाथन का पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में खेलने का सपना टूट गया। रैना ने दो घंटे 47 मिनट तक चले मुश्किल मुकाबले में सर्बिया की खिलाड़ी को 6-4 4-6 6-4 से शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच 2014 के बाद यह पहला मुकाबला था। तब जोविच भारतीय खिलाड़ी पर भारी पड़ी थी। अंकिता क्वालीफायर के दूसरे मुकाबले में 22वीं वरीयता प्राप्त जापान की कुरुमी नारा की चुनौती का सामना करेंगे। वह किसी ग्रैंड स्लैम क्वालीफायर में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ी सकी है। मुख्य ड्रा में जगह बनाने के लिए उन्हें अब लगातार दो मैच जीतने होंगे। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2012 में सानिया मिर्जा के बाद किसी भी भारतीय महिला ने ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में जगह नहीं बनायी है।। भारत के डेविड कप खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 198वें स्थान पर काबिज रामनाथन को फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी टी लामासाइन ने 7-5, 6-2 से हराया । वह विश्व रैंकिंग में 268वें स्थान पर है । इस 25 साल के भारतीय खिलाड़ी ने आठ में से सात ब्रेकप्वाइंट गंवाये । पहले दौर के मुकाबले में दो बार उनकी सर्विस टूटी । देश के शीर्ष एकल खिलाड़ी सुमित नागल पहले ही बाहर हो चुके हैं । अब पुरूष एकल में भारत की चुनौती सिर्फ प्रजनेश गुणेश्वरन के रूप में बची है । रामनाथन 2015 से ग्रैंडस्लैम मुख्य ड्रा में प्रवेश की कोशिश में लगे हैं लेकिन कामयाब नहीं हो सके ।
- नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक (2016) में औसत प्रदर्शन करने वाले भारतीय तीरंदाज अतनु दास ने अगले साल के तोक्यो खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करते हुए कहा कि उन्होंने खेल के विभिन्न पहलुओं पर काम किया है और उनकी तैयारी बेहतर है । चार साल पहले रियो मे अंतिम 16 के दौर में 28 साल के दास को दक्षिण कोरिया के ली सेयुंग यून ने हराया था। यह उनका पहला ओलंपिक था। उन्होंने ‘ इन द स्पोर्टलाइट' कार्यक्रम में कहा, मैं 2016 रियो में अपने पहले ओलंपिक खेलों को लेकर बहुत उत्साहित था। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और मुश्किल परिस्थितियों में खुद को आगे बढ़ाया लेकिन दुर्भाग्य से मैं क्वार्टर फाइनल चरण में हार गया। हो सकता है कि यह उस समय का मेरा सर्वश्रेष्ठ था। मैंने उस हार के बाद बहुत कुछ सीखा है।'' उन्होंने कहा, उसके बाद मैंने अपने मजबूत और कमजोर पक्ष पर काम करना शुरू किया। मैं उस हार के बाद इतना निराश था कि मैंने दो महीनें तक किसी से बात नहीं करना चाहता था। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप अभ्यास के समय भी अपने विचारों को कैसे नियंत्रित रखते है।'' तरूणदीप राय और प्रवीण जाधव के साथ ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाले दास राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा है और वह अभी पुणे स्थित सेना खेल संस्थान में है। उन्होंने कहा, मैं 2021 ओलंपिक के लिए बहुत कड़ी तैयारी कर रहा हूं। रियो 2016 मेरा पहला था लेकिन तोक्यो सबसे अच्छा होगा, इस बार मैं पूरी तरह से तैयार रहूंगा।
-
रोम। अमेरिकी ओपन से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बाहर होने के कुछ दिन बाद नोवाक जोकोविच ने सोमवार को डिएगो श्वार्त्जमैन् को 7.5, 6.3 से हराकर इटालियन ओपन टेनिस खिताब जीत लिया। इससे छह दिन बाद शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन से पहले उनका आत्मविश्वास बढा होगा। जोकोविच ने कहा, मैने अमेरिकी ओपन में जो कुछ भी हुआ, उसके चार पांच दिन तक काफी उतार चढाव मानसिक रूप से झेले। मैं स्तब्ध था। अमेरिकी ओपन में गुस्से में आकर जोकोविच ने एक लाइन जज के गले पर गेंद दे मारी थी। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं उसे भूलकर आगे बढ गया। मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। आगे की ओर देखता हूं। महिला वर्ग के फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने पहला रोम खिताब जीत लिया जब 2019 की चैम्पियन कैरोलिना प्लिसकोवा ने बायीं जांघ में चोट के कारण कोर्ट छोड़ दिया। हालेप उस समय 6.0, 2.1 से आगे थी।
- रोम। रोमानिया की सिमोना हालेप ने इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में फ्रेंच ओपन की पूर्व विजेता सिमोना हालेप ने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा को पहले सेट में 6-0 से हराया। फाइनल सेट में प्लिसकोवा के रिटायर्ड हर्ट होने के कारण हालेप को वॉकओवर मिला, जिससे उसे विजेता घोषित किया गया। जब प्लिसकोवा मुकाबले से हटी तो दूसरे सेट का स्कोर 2-1 था।
- मैड्रिड । गत चैम्पियन रीयाल मैड्रिड की स्पेनिश लीग फुटबॉल में शुरूआत आशातीत नहीं रही और पहले ही मुकाबले में उसे रीयाल सोशिडाड ने गोलरहित ड्रा पर रोका । पिछले सत्र की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन जिनेदीन जिदान की टीम लय हासिल करने के लिये जूझती रही और उसे एक अंक से ही संतोष करना पड़ा । मैड्रिड ने पिछले 11 लीग मैचों में से 10 जीते हैं और तीन साल में पहला खिताब जीता । वह 2007 . 08 के बाद पहली बार लगातार दो खिताब जीतने की कोशिश में है ।
- रोम। रोम में अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में जुटीं शीर्ष वरीय सिमोना हालेप ने रविवार को गार्बाइन मुगुरूजा को हराकर तीसरी बार इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। हालेप ने दो घंटे 16 मिनट तक चले सेमीफाइनल में मुगुरूजा को 6-3, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी। मुगुरूजा अपनी सर्विस के दौरान जूझती नजर आयीं जिससे अंतिम दो प्वाइंट में डबल फाल्ट कर बैठीं। हालेप 2017 और 2018 के भी फाइनल में पहुंची थी लेकिन एलिना स्वितोलिना से हार गयी थीं। अब सोमवार को उनका सामना कैरोलिना प्लिस्कोवा और मार्केटा वोंद्रोयूसोवा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। टेनिस बहाल होने के बाद हालेप का जीत का रिकार्ड 9-0 है। कोरोना वायरस के कारण पांच महीने के ब्रेक के बाद पिछले महीने प्राग में टेनिस बहाल हुआ जिसमें इस रोमानियाई खिलाड़ी ने खिताब जीता। वह यात्रा और स्वास्थ्य चिंताओं के कारण अमेरिकी ओपन में नहीं खेली थीं।
- बारडॉक्स। भारत की त्वेसा मलिक रविवार को अंतिम दौर में चार ओवर 75 के लचर प्रदर्शन के साथ रविवार को यहां लाकोस्टे ओपन डि फ्रांस गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 10वें स्थान पर रहीं। भारत के बाहर लेडीज यूरोपीय टूर में यह त्वेसा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। त्वेसा ने अंतिम दौर में चार बोगी की और एक भी बर्डी नहीं कर सकी जिससे उनका स्कोर चार ओवर रहा। इस प्रदर्शन के साथ उनका कुल स्कोर चार अंडर से ईवन पार हो गया और वह संयुक्त दूसरे से संयुक्त 10वें स्थान पर खिसक गई। स्वीडन की जूलिया एंगस्ट्रॉम ने अंतिम दौर में एक ओवर 72 के स्कोर के साथ खिताब जीता। उन्होंने स्थानीय दावेदार सेलिन हर्बिन और अर्जेन्टीना की मैगडेलेना सिमरमाचर को एक शॉट से पछाड़ा।
- लंदन। मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ शनिवार को 1-3 की हार के साथ किया। मैनचेस्टर यूनाईटेड की हार हालांकि हैरानी भरी नहीं है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण मैनेजर ओले गुनार सोल्सकर के पास अधिकांश खिलाड़ी एक हफ्ते से अधिक समय तक उपलब्ध नहीं थे। एंड्रोस टाउसेंड ने सातवें मिनट में पैलेस की टीम की ओर से पहला गोल दागा जबकि यूनाईटेड के पूर्व विंगर विल्फ्रेड जाहा ने अंतिम 16 मिनट में दो और गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। यूनाईटेड की ओर से एकमात्र गोल डोनी वेन डि बीक ने 80वें मिनट में किया। दिन के अन्य मैचों में आर्सेनल, लीड्स और एवर्टन ने भी जीत दर्ज की।
- मुंबई। शनिवार से क्रिकेट के महाकुंभ यानी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हो गई है। देखा जाए तो इस खेल में जितना योगदान क्रिकेटर्स और अंपायर्स का होता है। खेल रुकने या ब्रेक के दौरान उतना ही काम एंकर्स का होता है। हम आपको बता रहे हैं आईपीएल की सबसे खूबसूरत फीमेल एंकर्स के बारे में...मयंती लैंगरमयंती लैंगर आईपीएल के साथ कई सालों से जुड़ी हुई हैं। वे क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं। हाल ही में वह मां बनी हैं। इस कारण वह इस साल के आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।शिबानी दांडेकरशिबानी दांडेकर को देखकर कोई नहीं बता पाएगा कि उनकी उम्र 40 साल की है। वह भी काफी समय से आईपीएल के साथ जुड़ी रहीं। वे एक्टर, डायरेक्टर फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड हैं।करिश्मा कोटक38 साल की करिश्मा कोटक की गिनती भी आईपीएल की टॉप खूबसूरत एंकर्स में होती है। वे फ्रीकी अली, कप्तान (पंजाबी फिल्म), बिग बॉस 6 में आ चुकी हैं। वे भी आईपीएल का जाना पहचाना नाम हैं।अर्चना विजयाअर्चना विजया आईपीएल के सीजन 5 में प्रजेंटर रहीं। आईपीएल के अलावा वे कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी एंकर बन चुकी हैं।मंदिरा बेदीजानी मानी एक्ट्रेस मंदिरा बेदी को भला कौन नहीं जानता होगा। 48 साल की उम्र में भी मंदिरा अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। आईपीएल के साथ वे काफी लंबे समय से जुड़ी रहीं। आईपीएल के अलावा वे कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी किरदार निभा चुकी हैं।पल्लवी शारदापल्लवी साल 2016 में आईपीएल होस्ट बनीं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ माई नेम इज खान में केमियो रोल किया था। आईपीएल के अलावा वह ऑस्ट्रेलिया की टी 20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) में भी होस्ट बनती हैं।रोचैल मारिया रावरोचैल राव आईपीएल सीजन 6 में प्रजेंटर बनी थीं। वह 32 साल की हैं। रोचैल ने मिस इंडिया इंटरनेशनल 2012 का खिताब जीता। आईपीएल के अलावा वे कपिल शर्मा शो, झलक दिखला जा, खतरों के खिलाड़ी जैसे नामी शोज में भी काम कर चुकी हैं। वे टीवी एक्टर कैथ सेकुरा की पत्नी हैं।लेखा वॉशिंगटनलेखा वॉशिंगटन एक मशहूर साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। वह आईपीएल के पहले सीजन में प्रजेंटर बनी थीं।----
- रोम। शीर्ष वरीय सिमोना हालेप ने शनिवार को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया क्योंकि कजाखस्तान की उनकी प्रतिद्वंद्वी यूलिया पुतिनत्सेवा ने पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से मैच के बीच से रिटायर होने का फैसला किया। हालेप तब 6-2 2-0 से आगे चल रही थीं, जब पुतिनत्सेवा ने दर्द के कारण हटने का फैसला किया। इससे पहले वह सेट के बीच में भी मेडिकल टाइम आउट ले चुकी थीं। पुतिनत्सेवा यूएस ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी जबकि हालेप ने कोरोना वायरस के कारण यात्रा संबंधित चिंताओं के कारण इसमें नहीं खेलने का फैसला किया था। अब हालेप का सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता गार्बाइन मुगुरूजा और यूएस ओपन की उप विजेता विक्टोरिया अजारेंका के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
- दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र के लिए ईबिक्सकैश और फैंटसी खेल मंच ड्रीम11 के अलाव कई अन्य प्रायोजको से करार किया है। इन दोनों के साथ एवन साइकिल, जियो, फेना, रॉयल स्टैग और बोट के अलावा दर्जन भर और प्रयोजक टीम से जुड़े है। फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश मेनन ने कहा, हम उत्साह और उम्मीद के साथ आईपीएल के एक और शानदार सत्र की ओर बढ़ रहे हैं और हमें इस तरह के शानदार सहयोगी और प्रायोजक मिलने की खुशी है, जो हमारा समर्थन करेंगे।
- बर्लिन। गत चैम्पियन बायर्न म्युनिख ने दर्शकों के बिना बहाल हुई बुंदेस्लिगा फुटबॉल के पहले मैच में शाल्के को 8 . 0 से हराया । शाल्के पिछले 17 मैचों से जीत नहीं सकी है जबकि बायर्न का विजय अभियान 22 मैचों का हो गया है । बायर्न के लिये सर्जी नाबरी ने हैट्रिक लगाई। पहले इस मैच के लिये 7500 दर्शकों को स्टेडियम में अनुमति देने की योजना थी लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढने के बाद यह फैसला वापिस ले लिया गया ।
-
चेन्नई। भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को हराया लेकिन बाद में लगातार चार मुकाबले हारकर सेंट लुईस रैपिट और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में छठे स्थान पर खिसक गए । हरिकृष्णा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को ब्लिट्ज के तीसरे दौर में 63 चालों में हराया । उन्होंने अमेरिका के जैफरी शियोंग को भी मात दी लेकिन इसके अलावा चार मुकाबले हारे और तीन ड्रा खेले । उन्हें अमेरिका के लेइनियेर डोमिनिगेज और वेसले, रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक और ईरान के अलीरजा फिरोजा ने हराया । वह आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर लेवोन आरोनियन के साथ छठे स्थान पर हैं जिनके 3 . 5 अंक हैं।
- अबूधाबी। इंडियन प्रीमियर लीग-आईपीएल के 13 वें संस्करण की आज संयुक्त अरब अमारात-यूएई के अबूधाबी में शुरुआत होगी।पहले मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग से होगा। पहला मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जायेगा। कोविड-19 महामारी के चलते टूर्नामेंट को यूएई में स्थानांतरित किया गया है, जिसे सिर्फ टेलीविजन पर देखा जा सकेगा। आयोजकों ने बायो-बब्ल्स के जरिए मैच वाली जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।अगले 53 दिन धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स, कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, रोहित की मुंबई इंडियंस, केएल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब और श्रेयस अय्यर की दिल्ली कैपिटल्स समेत आईपीएल टीमों के नाम होंगे। आईपीएल पहले भी विदेश में हुआ है, लेकिन इस बार करोड़ों डॉलर का यह टूर्नांमेंटड पहली बार जैविक सुरक्षित माहौल में होगा।
- लंदन। मॉस्को में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है ।पुरूष वर्ग में यह टूर्नामेंट 19 अक्टूबर से और महिला वर्ग में उसके एक सप्ताह बाद शुरू होना था । एटीपी और डब्ल्यूटीए ने संयुक्त बयान में इसे रद्द करने का ऐलान किया । बयान में कहा गया , मॉस्को में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अब संभव नहीं है । मॉस्को शहर प्रशासन ने भी इस पर स्वीकृति जताई है। एटीपी का सेंट पीटर्सबर्ग ओपन हालांकि 12 अक्टूबर से होगा ।---
- बोरदू (फ्रांस)। भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने ओपन डे फ्रांस के पहले दौर में एक अंडर 70 का स्कोर करके संयुक्त सातवां स्थान हासिल किया ।मलिक ने बर्डी के साथ शुरूआत की लेकिन तीसरे और चौथे होल पर बोगी किया । उसने सातवें, आठवें और नौवें होल पर बर्डी लगाकर दो अंडर 34 स्कोर किया । इंग्लैंड की चार्लोट थाम्पसन और गैब्रियला कोले के साथ स्थानीय गोल्फर लूसी एम शीर्ष पर हैं जिन्होंने 68 का स्कोर किया । दीक्षा डागर के लिये पहला दौर बहुत खराब रहा जिसने 18 ओवर 89 का स्कोर किया ।--
- रोम। भारत के रोहन बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव की जोड़ी ने गुरुवार को यहां जुआन सेबेस्टियन काबेल और राबर्ट फराह की शीर्ष वरीयता प्राप्त कोलंबियाई जोड़ी को हराकर इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोपन्ना और शापोवालोव की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने इस एटीपी मास्टर्स प्रतियोगिता के दूसरे दौर में काबेल और फराह को 6-3 3-6 10-5 से हराया। उनका अगला मुकाबला जेरेमी चार्डी और फैब्राइस मार्टिन की फ्रांसीसी जोड़ी से होगा। बोपन्ना और शापोवालोव ने पहले दौर में अर्जेंटीना के गुइडो पेला और चिली क्रिस्टियन गारिन को 6-4 6-4 से पराजित किया था।
- चेन्नई।भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा सेंट लुईस रैपिड और ब्लिट्ज आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में दो हार के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गए । तीन दौर के बाद लेवोन आरोनियन के साथ शीर्ष पर काबिज हरिकृष्णा को रैपिड वर्गके चौथे दौर में इयान नेपोनियाश्चि ने हराया । उन्होंने आरोनियन से ड्रा खेला और छठे दौर में मैग्नस कार्लसन से हार गए । दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन ने पहले दिन खराब प्रदर्शन के बाद तीन जीत दर्ज करके नौ अंक के साथ एकल बढत बना ली । उन्होंने हरिकृष्णा को 31 चालों में हराने के बाद आरोनियन और अमेरिका के लेइनियेर डोमिनिगेज को मात दी । हरिकृष्णा ने आरोनियन को 58 चालों में ड्रा पर रोका लेकिन इयान से 45 चालों में हार गए । अब उनका सामना अमेरिका के जैफरी शियोंग, हिकारू नकामूरा और वेसली सो से होगा ।
-
चेन्नई। भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा सेंट लुईस रैपिट और ब्लिटज आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट के तीन दौर के बाद आर्मेनिया के ग्रैंडमास्टर लेवोन आरोनियन के साथ शीर्ष पर हैं। भारत के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हरिकृष्णा ने अमेरिकी ग्रैंडमास्टर लेइनियेर डोमिनिगुएज के खिलाफ जीत के साथ शुरूआत की। इसके बाद ईरान के अली रजा फिरोजा के साथ ड्रा खेला। तीसरे दौर में उन्होंने रूस के अलेक्जेंडर ग्रिसचुक को 41 चालों में हराया। विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन तीन अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं। हिकारू नकामूरा को हराने के बाद उन्हें रूस के इयान नेपोनियाश्चि से पराजय झेलनी पड़ी लेकिन तीसरे दौर में वेसली को हराया। हरिकृष्णा का सामना अब नेपोनियाश्चि से होगा जिसके बाद आरोनियन और कार्लसन से खेलना है।
-
नई दिल्ली। खेल मंत्रालय भविष्य के ओलंपिक चैम्पियनों को तलाशने और तराशने के उद्देश्य से आठ खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों (केआईएससीई) को अपग्रेड करने के लिये तैयार है जिसके लिये 95.19 करोड़ रुपए का खर्च होने का अनुमान है। मंत्रालय राज्य और केंद्र प्रशासित राज्य संघों के साथ मिलकर मौजूदा खेल ढांचों को अपग्रेड कर रहा है। पहले चरण में जिन आठ राज्यों में केआईएससीई बनाने को मंजूरी दी गयी है, वो ओडिशा, मिजोरम, तेलंगाना, मणिपुर, नगालैंड, अरूणाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। यह सहयोग बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने, खेल विज्ञान केंद्र बनाने, बेहतरीन कोच और फिजियो व स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन विशेषज्ञों को रखने के लिये किया जायेगा। खिलाड़ियों के लिये उच्च स्तरीय उपकरण भी मुहैया कराये जायेंगे। अकादमी में एक हाई परफोरमेंस मैनेजर भी होगा। खेल मंत्रालय के बयान के अनुसार प्रत्येक केआईएससीई को 14 ओलंपिक खेलों में खेल विशिष्ट समर्थन दिया जायेगा जिसमें से एक राज्य या केंद्र प्रशासित राज्य संघ को अधिकतम तीन खेलों में सहयोग दिया जायेगा।
-
कोलकाता। आई लीग क्वालीफायर आठ अक्टूबर से शुरू होंगे जिससे फुटबॉल सत्र की शुरुआत भी होगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को यह घोषणा की। आई लीग में एक स्थान के लिये पांच टीमें कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन और कल्याणी के नगर निगम स्टेडियम में अपना भाग्य आजमाएंगी। क्वालीफायर में एआरए एफसी, भवानीपुर एफसी, गढ़वाल एफसी, एफसी बेंगलुरू यूनाईटेड और मोहम्मडन स्पोर्टिंग राउंड रोबिन आधार पर एक दूसरे का सामना करेंगे। तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को 2020-21 आई लीग में जगह मिलेगी।
- मुंबई। एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का आज 15 सितंबर को कोल्हापुर में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 86 बरस के थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी रमेश कदम ने बताया, श्री पाटिल का कोल्हापुर की रुईकर कॉलोनी में अपने आवास पर मंगलवार तड़के सोते हुए निधन हो गया। तेज गेंदबाजी आलराउंडर सदाशिव रावजी पाटिल ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने हालांकि इसके बाद देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला। पाटिल ने 1952-1964 के बीच महाराष्ट्र के लिए 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 866 रन बनाने के अलावा 83 विकेट चटकाए। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी भी की।

.jpg)

























