- Home
- बिजनेस
- मुंबई। विदेशों में अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 75.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.98 रुपये पर कमजोर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.97 से 75.10 रुपये के दायरे में रहा। अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले यह 18 पैसे के नुकसान से 75.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 74.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.01 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 93.76 हो गया।
- नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 182 रुपये की मजबूती के साथ 47 हजार 23 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46 हजार 841 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।हालांकि, चांदी की कीमत 178 रुपये की गिरावट के साथ 64 हजार 721 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64 हजार 899 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 18 पैसे घटकर 75.08 प्रति डॉलर रह गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया जबकि चांदी 24.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ''सोमवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,800 डॉलर प्रति औंस होने के बाद सोने की कीमतों में मजबूती रही।'
- चेन्नई। सीमेंट विनिर्माता कंपनी इंडिया सीमेंट्स के वाइस-चेयरमैन एन श्रीनिवासन का मानना है कि आईपीएल-2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की जीत इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के साथ उसकी समानताओं को दर्शाती है। इंडिया सीमेंट्स दरअसल आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की प्रमुख प्रायोजक है। संयुक्त अमीरात अरब में आयोजित हुए आईपीएल 2021 के फ़ाइनल मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता को हरा कर चौथी बार खिताब जीता था। चेन्नई मुख्यालय वाली इंडिया सीमेंट्स के प्रबंध निदेशक ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा, ‘‘इंडिया सीमेंट्स कंपनी 75 साल की हो गई है। हम 'प्लैटिनम जुबली' वर्ष मना रहे हैं। आईपीएल-2021 में चेन्नई की शानदार जीत हमारे कप्तान एम एस धोनी द्वारा इस महत्वपूर्ण अवसर पर इंडिया सीमेंट्स को एक शानदार उपहार है।
- नयी दिल्ली । एंड्र्यू यूल एंड कंपनी ने भारत की आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में अलग-अलग फ्लेवर में 'आजादी अमृत चाय' पेश की है। इस संबंध में जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को आजादी अमृत चाय पेश किया। यह चाय इलायची, अदरक, मसाला और सामान्य फ्लेवर में उपलब्ध है। यह जल्द ही खुदरा बिक्री के लिए संसद के टी बोर्ड काउंटर, ट्राइफेड के आउटलेट, उद्योग भवन और केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों में 75 रुपये प्रति 100 ग्राम पैक की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है।
- नयी दिल्ली। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में देश में 16,570 नयी कंपनियों का पंजीकरण हुआ, जिससे सक्रिय कंपनियों की कुल संख्या 14.14 लाख से ज्यादा हो गयी। कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि 30 सितंबर तक देश में कुल 22,32,699 कंपनियां पंजीकृत थीं। कंपनी अधिनियम, 2013 के अनुसार इनमें से 7,73,070 कंपनियां बंद हो गयीं, 2,298 निष्क्रिय हो गयीं, 6,944 तरलता के अधीन थी और 36,110 बंद होने की प्रक्रिया में थीं। मंत्रालय के कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े मासिक सूचना बुलेटिन के अनुसार, 30 सितंबर तक देश में 14,14,277 सक्रिय कंपनियां थीं। मंत्रालय ने सितंबर 2019 से सितंबर 2021 के बीच नयी कंपनियों के पंजीकरण के विश्लेषण का हवाला देते हुए कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि कंपनियों का मासिक पंजीकरण अप्रैल 2020 में 3,209 के सबसे निचले स्तर को छूने के बाद से बढ़ा है।
- कोलकाता। पैनासोनिक इंडिया को त्योहारी सीजन के दौरान मांग अच्छी रहने की उम्मीद है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण अब नियंत्रण में है, ऐसे में त्योहारों के दौरान मांग मजबूत रहेगी। इसके अलावा कंपनी उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत कम्प्रेसर और हीट एक्सचेंजरों के विनिर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है। पैनासोनिक इंडिया के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष शर्मा ने कहा, ‘‘जून-सितंबर की तिमाही में हमने पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। हमें पूरे सीजन के दौरान वृद्धि की यह रफ्तार कायम रहने की उम्मीद है। हमें भरोसा है कि यह त्योहारी सीजन उद्योग के लिए खुशी लाएगा। उन्होंने कहा, अब उपभोक्ता के व्यवहार में बदलाव आ रहा है। मूल्य की तुलना में अब वे गुणवत्ता पर ध्यान दे रहे हैं। हमने त्योहारी सीजन से पहले रेफ्रिजरेटर के 43 नए मॉडल और वॉशिंग मशीन के 24 नए मॉडल उतारे हैं, जिससे बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
- नयी दिल्ली। वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला रविवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। देशभर के पेट्रोल पंपों पर वाहन ईंधन के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में यह 113.46 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। दिल्ली में डीजल 96.32 रुपये और मुंबई में 104.38 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। यह लगातार पांचवां दिन है जबकि वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 18 और 19 अक्टूबर को पेट्रोल व डीजल के दाम नहीं बढ़े थे। वहीं 18 अक्टूबर से पहले चार दिन तक लगातार वाहन ईंधन कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल शतक के पार जा चुका है। वहीं जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक डेढ़ दर्जन राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है। अब पश्चिम बंगाल भी इस सूची में शामिल हो गया है। प. बंगाल के पुरुलिया, कृष्णानगर, बहरामपुर और कूच बिहार जिलों में डीजल शतक के पार हो चुका है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने 28 सितंबर को वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर शुरू किया था। इससे पहले तीन सप्ताह तक वाहन ईंधन कीमतों में संशोधन नहीं हुआ था। उसके बाद से पेट्रोल के दाम 21 बार बढ़ चुके हैं। इस दौरान पेट्रोल कीमतों में 6.4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 24 सितंबर से 24 बार में डीजल 7.70 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
- नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) अगले वित्त वर्ष में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उतारने की तैयारी कर रही है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आत्सुशी ओगाता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'अभी इसके ब्योरे को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन हमने अगले वित्त वर्ष में इलेक्ट्रिक वाहन उतारने की प्रतिबद्धता जताई है।'ओगाता ने कहा, दिवाली के बाद हम अपने डीलरों के साथ इसकी व्यवहार्यता पर अध्ययन करेंगे।' दरअसल, कंपनी देश में एक्टिवा और शाइन जैसे लोकप्रिय ब्रांड बेचती है। इस साल त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद कंपनी अपने डीलर भागीदारों से इलेक्ट्रिक स्कूटर की व्यवहार्यता के बारे में चर्चा शुरू करेगी।कंपनी के अध्यक्ष ने कहा कि एचएमएसआई ने अपनी मूल कंपनी जापान की होंडा मोटर कंपनी के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद इस खंड में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सरकार हरित ढांचे में निवेश को समर्थन दे रही है। ऐसे में कई घरेलू के साथ विदेशी कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश कर रही हैं। ओगाता ने कहा, 'लोगों ने छोटी दूरी की यात्रा के लिए ईवी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। लेकिन लंबी दूरी की यात्रा और ग्रामीण इलाकों में अभी इंटरनल कम्बशन इंजन वाले दोपहिया की ही मांग है।'
-
नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 5,511 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया है। यह बैंक का रिकॉर्ड तिमाही मुनाफा है। डूबा कर्ज घटने की वजह से बैंक का मुनाफा बढ़ा है। एक साल पहले समान तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 4,251 करोड़ रुपये रहा था।
आईसीआईसीआई बैंक के कार्यकारी निदेशक संदीप बतरा ने संवाददाताओं से कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा, ‘‘यह सबसे ऊंचा तिमाही मुनाफा है। हमारी पूंजी बढ़ रही है, अर्थव्यवस्था सुधर रही है।'' तिमाही के दौरान एकल आधार पर बैंक की कुल आय बढ़कर 26,031 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 23,651 करोड़ रुपये थी। एकीकृत आधार पर भी निजी क्षेत्र के बैंक ने सबसे ऊंचा तिमाही शुद्ध लाभ कमाया है। एकीकृत आधार पर बैक का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 24.7 प्रतिशत बढ़कर 6,092 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,882 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय मामूली बढ़कर 39,484.50 करोड़ रुपये हो गई, जो 2020-21 की समान अवधि में 39,289.60 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ। बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण पर घटकर 4.82 प्रतिशत रह गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5.17 प्रतिशत थीं। बैंक का शुद्ध एनपीए भी एक प्रतिशत से घटकर 0.99 प्रतिशत पर आ गया।
तिमाही के दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ी, वहीं इस दौरान शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर चार प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3.57 प्रतिशत था। यह इससे पिछली जून में समाप्त तिमाही में 3.89 प्रतिशत था। - नई दिल्ली। क्या बिना इंटरनेट के व्हाट्एसप चलाया जा सकता है? क्या कभी ये सवाल आपके मन में आया है ? लेकिन कुछ आसान ट्रिक अपनाकर आप बिना इंटरनेट के भी व्हाट्एसप चला सकते हैं। जिसका इस्तेमाल कर आप बिना इंटरनेट के भी व्हाट्एसप से वीडियोज, फोटोज और मैसेज भेज सकते हैं।अगर आप भी बिना इंटरनेट के व्हाट्एसप का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको स्पेशल सिम कार्ड खरीदना होगा। इस स्पेशल सिम कार्ड का नाम है चैटसिम। इसे आप किसी भी ई-कॉमर्स वेबसाइट या फिर चैटसिम की वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं।चैटसिम की कीमत की बात करें तो आप इसे 1,800 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें आपको एक साल की वैधना मिलेगी। यानी की आप 1800 रुपये में खरीदे गए इस सिम का इस्तेमाल एक साल तक कर सकते हैं। फिर आपको एक साल के बाद सिम को दोबारा रिचार्ज करने की जरूरत पड़ेगी।चैटसिम की खासियत की बात करें तो, इसको लेकर कंफ्यूज न हो कि इसके लिए स्पेशल फोन की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि इस सिम को आप किसी भी मोबाइल फोन में यूज कर सकते है। यहां तक कि ये सिम देश से लेकर विदेश तक हर जगह काम करेगा। इसके साथ ही, चैटसिम के जरिए आप व्हाट्एसप पर हमेशा एक्टिव भी रह सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं होगा कि आपके फोन में इंटरनेट हो।
- नयी दिल्ली। फैशन क्षेत्र से जुड़ी ई-कॉमर्स कंपनी मिन्त्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमर नागाराम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले तीन साल से कंपनी के प्रमुख के पद पर थे। बताया जाता है कि नागाराम अपना खुद का उद्यम शुरू करना चाहते हैं। फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने अपने कर्मचारियों को भेजे ई-मेल में कहा कि नागाराम दिसंबर अंत तक मिन्त्रा के साथ रहेंगे। उसके बाद वह कंपनी में सलाहकार की भूमिका में रहेंगे। कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘तीन साल तक मिन्त्रा की अगुवाई करने के बाद नागाराम ने फ्लिपकार्ट समूह को छोड़ने का फैसला किया है। वह खुद अपना कोई काम शुरू करना चाहते हैं। वह करीब 10 साल से समूह का हिस्सा रहे हैं। वह फ्लिपकार्ट समूह में कई नेतृत्व वाली भूमिकाओं में रहे हैं। हमें उनकी कमी खलेगी।'' संपर्क करने पर मिन्त्रा ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की। मिन्त्रा फ्लिपकार्ट समूह का हिस्सा है।कृष्णमूर्ति ने कहा कि पिछले कुछ साल के दौरान नागाराम ने मिन्त्रा में नेतृत्व प्रदान करने वाली मजबूत टीम बनाई है। नागाराम फ्लिपकार्ट के उपाध्यक्ष थे। उन्होंने 2019 में मिन्त्रा और जबॉन्ग के सीईओ का पद संभाला था।
- नयी दिल्ली। देश के पहले सूचीबद्ध संरचना निवेश न्यास आईआरबी इनविट की आय सितंबर में समाप्त तिमाही में बढ़कर 328 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी का राजस्व 296 करोड़ रुपये रहा था। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। आईआरबी इनविट ने हालांकि तिमाही के मुनाफे के आंकड़े नहीं दिए हैं।कंपनी ने कहा कि उसने दूसरी तिमाही में यूनिटधारकों को 128 करोड़ रुपये के वितरण की घोषणा की है। यह 2.20 रुपये प्र्रति यूनिट बैठता है।
- नई दिल्ली। JioPhone Next के लॉन्च का हर भारतीय को बेसब्री से इंतज़ार है। ऐसे में अगर इस फोन के आने को लेकर कोई भी खबर आती है तो इसको जानने की उत्सुकता बनी रहती है। यही वजह है की हम भी आपको JioPhone Next से जुड़ी हर छोटी जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में आपको बता दें कि रिलायंस जियो ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि Google के साथ साझेदारी में आने वाला ये फोन दिवाली (4 नवंबर) तक पेश किया जा सकता है। बता दें कि शुरुआत में ये फोन सितंबर में लॉन्च होने वाला था, लेकिन चिप की कमी के कारण ऐसा नहीं हुआ।क्या होगी JioPhone Next की कीमतJioPhone Next की शुरुआती कीमत लगभग 5,000 रुपये होने की संभावना है। इसके 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,000 रुपये हो सकती है। हालांकि, रिलायंस जियो डाटा पैक और बैंक ऑफर्स के साथ, कीमत इससे काफी कम रहने की उम्मीद है।JioPhone Next के फीचर्सइसकी कीमत के समान, Jio ने अभी तक डिटेल्ड स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। RIL AGM 2021 में लॉन्च इवेंट के आधार पर, हम जानते हैं कि Jio ने Google के सहयोग से JioPhone Next को विकसित किया गया है। JioPhone नेक्स्ट में एक कॉम्पैक्ट डिस्प्ले है जिसके चारों ओर मोटे बेज़ेल्स हैं, स्क्रीन साइज़ 5.5-इंच होने की संभावना है। चूंकि यह एक कम लागत वाला फोन है, इसलिए JioPhone नेक्स्ट में भी क्वालकॉम QM215 चिपसेट का उपयोग करने की उम्मीद है, जो कि एंट्री-लेवल एंड्रॉयड गो फोन के लिए है। OS के Android 11 Go वर्जन होने की संभावना है। अफवाहों ने यह भी सुझाव दिया है कि इसमें 2500mAh की बैटरी होगी और यह 2GB और 3GB रैम ऑप्शन के साथ आएगी।JioPhone नेक्स्ट में Google Assistant, ऑन-स्क्रीन टेक्स्ट के लिए ऑटोमेटिक रीड-अलाउड और लैंग्वेज जैसी सर्विस मौजूद है। JioPhone Next में कॉम्पैक्ट 5.5-इंच एचडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन क्वालकॉम QM215 SoC प्रोसेसर के साथ आ सकता है। JioPhone Next में पीछे की तरफ 13MP कैमरा सेंसर और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है। खबर ये भी है कि जियो फोन नेक्स्ट को ग्राहक EMI पर खरीद सकेंगे। इसके पीछे कंपनी का मकसद है कि फोन खरीदने के दौरान ग्राहकों पर एक साथ पैसे का बोझ ना पड़े। रिलायंस जियो ने इसके लिए कई बैंकों के साथ बातचीत की है जिसके बाद फोन को लेने के लिए सिर्फ 500 रुपये डाउन पेमेंट देना होगा। बाकी पैसा आप किश्तों में चुका सकते हैं।
- नयी दिल्ली। वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शनिवार को लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल कीमतों में बढ़ोतरी हुई। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर और बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के साथ मई, 2020 की शुरुआत से यानी 18 महीने से कम समय में पेट्रोल 36 रुपये लीटर महंगा हो चुका है। इस दौरान डीजल कीमतों में 26.58 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 107.24 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 95.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं जिसका असर यहां भी दिख रहा है। देश के सभी प्रमुख शहरों में पेट्रोल शतक के पार जा चुका है। वहीं एक दर्जन से अधिक राज्यों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक बिक रहा है। सरकार द्वारा पांच मई, 2020 को उत्पाद शुल्क को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाने के बाद से पेट्रोल 35.98 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। वहीं इस दौरान डीजल कीमतों में 26.58 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 19 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया था। हालांकि, उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम सुधरकर 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं, लेकिन पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.9 रुपये प्रति लीटर पर कायम है। इसी तरह डीजल पर भी उत्पाद शुल्क 31.8 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।
- नयी दिल्ली। ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने ईएलई ब्रांड के तहत ई-रिक्शा बेचने वाली कंपनी बेस्टेव एजेंसीज प्राइवेट लि.(बीएपीएल) का पूर्ण अधिग्रहण कर लिया है। ग्रीव्स कॉटन लि.की ई-मोबिलिटी इकाई ने बीएपीएल में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। पिछले साल जुलाई में ग्रीव्स ने कंपनी में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। ग्रीव्स कॉटन समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक नागेश ए बासवनहल्ली ने बयान में कहा, ‘‘इस रणनीतिक अधिग्रहण के साथ हमने अपनी स्थिति मजबूत की है। अब हम इस क्षेत्र के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से हैं।'' भारत में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में ई-रिक्शा सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रेणी है।
- नयी दिल्ली । दवा निर्माता ल्यूपिन ने शुक्रवार को कहा कि उसके उपभोक्ता स्वास्थ्य कारोबार ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को अपने एक आयुर्वेदिक एनर्जी सप्लीमेंट ब्रांड के लिए अनुबंधित किया है। मुंबई की कंपनी ने अभिनेता को ल्यूपिनलाइफ के बी वन ब्रांड का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ल्यूपिन इंडिया रीजन फॉर्म्युलेशन के अध्यक्ष, राजीव सिब्बल ने एक बयान में कहा कि ऋतिक स्वस्थ जीवन एवं चुस्त-दुरुस्त जीवनशैली की वकालत करते हैं और बी वन वयस्कों की थकान से निपटने में मदद करता है।
- नयी दिल्ली। वैश्विक ऊर्जा कंपनी बीपी पीएलसी ने गुरुवार को कहा कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी में मुंबई के पास 'जियो-बीपी' ब्रांड के तहत अपना पहला पेट्रोल पंप खोलने जा रही है। गौरतलब है कि ब्रिटिश कंपनी ने 2019 में एक अरब डॉलर में रिलायंस के स्वामित्व वाले 1,400 से अधिक पेट्रोल पंप और 31 एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) स्टेशनों में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। रिलायंस के मौजूदा पेट्रोल पंपों को इसके बाद दोनों कंपनियों के संयुक्त उद्यम रिलायंस बीपी मोबिलिटी लि. के अधीन कर दिया गया। संयुक्त उद्यम 'जियो-बीपी' ब्रांड के तहत काम करेगा।
- नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल ने देश में अनुसंधान अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए अगले एक साल में डेटा केंद्रित प्रयोगशालाएं स्थापित करने को लेकर 100 विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग संस्थानों के साथ साझेदारी की योजना बनायी है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रयोगशाला को इंटेल के उन्नति कार्यक्रम के तहत स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य सभी स्तरों पर शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रौद्योगिकी अवसंरचना तक पहुंच को व्यापक बनाना है। इंटेल एक ज्ञान और प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में योगदान देगा, जबकि शैक्षणिक संस्थानों को प्रयोगशाला का खर्च वहन करना होगा। इंटेल इंडिया की प्रमुख और इंटेल फाउंड्री सर्विसेज की उपाध्यक्ष निवृति राय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुरुआत में, हम एक वर्ष में 100 प्रयोगशालाएं स्थापित करने की सोच रहे हैं। एक बार जब हम 100 प्रयोगशालाएं पूरी कर लेते हैं, तो हम और बड़े लक्ष्य हासिल करेंगे।
- नयी दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि ।ला के तहत अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 के बीच चार चरणों में बांड जारी किए जाएंगे। इस श्रृंखला के तहत मई 2021 से सितंबर 2021 तक छह चरण में बांड जारी किए गए हैं। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 2021-22 सीरीज-8 की सदस्यता अवधि 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर होगी और बांड दो नवंबर को जारी किए जाएंगे। ये बांड बैंकों (छोटे वित्त बैंकों और भुगतान बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएस), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के माध्यम से बेचे जाएंगे। बांड भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से जारी किए जाएंगे।इसके लिए सोने का भाव सदस्यता अवधि से पहले के सप्ताह के अंतिम तीन कार्य दिवसों के लिए भारतीय सर्राफा एवं आभूषण संघ लिमिटेड द्वारा प्रकाशित 999 शुद्धता वाले सोने के बंद भाव के औसत के बराबर होगा। बांड की अवधि आठ वर्ष के लिए होगी और पांचवें वर्ष के बाद बाहर निकलने का विकल्प भी होगा।मंत्रालय ने कहा कि निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन तथा डिजिटल तरीके से भुगतान करने पर 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जाएगी और इस योजना में निवेश करने पर ब्याज के रूप में अतिरिक्त प्रतिफल भी मिलेगा। योजना में न्यूनतम एक ग्राम सोने का निवेश किया जा सकता है।
- नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 29.19 प्रतिशत बढ़कर 234.37 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की अवधि में 181.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। टीवीएस मोटर कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके परिचालन से होने वाली आय, दूसरी तिमाही में बढ़कर 6,483.42 रुपये हो गयी, जो एक साल पहले की अवधि में 5,254.36 रुपये थी। कंपनी ने 30 सितंबर को समाप्त छमाही में, 219.65 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ अर्जित किया। उसे वर्ष 2020-21 की समान अवधि में 1.38 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर की अवधि में परिचालन से होने वाली आय बढ़कर 11,172.76 करोड़ रुपये हो गयी, जो एक साल पहले की अवधि में 7,194.01 करोड़ रुपये थी।
- मुंबई। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले महज एक पैसे की तेजी के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पूंजी की निकासी, विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल कीमत की मजबूती ने रुपये की तेजी पर अंकुश लगाया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.86 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान यह 74.69 से 74.89 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 74.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 47 पैसे की तेजी के साथ करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 336.46 अंक की गिरावट के साथ 60,923.50 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.92 डॉलर प्रति बैरल रह गया। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 93.64 हो गया। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, विदेशी बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री ने मूल्यह्रास को सीमित कर दिया।
- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर एक करोड़ रुपये और वेस्टर्न यूनियन फाइनेंशियल सर्विसेज पर 27.78 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि अंतिम अधिकरण प्रमाणपत्र (सीओए) जारी करने के लिए पीपीबीएल के आवेदन की जांच करने पर यह पाया गया कि उसने ऐसी जानकारी प्रस्तुत की थी जो तथ्यात्मक स्थिति को नहीं दर्शाती थी। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘चूंकि यह भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 की धारा 26 (2) में उल्लिखित प्रावधान के तहत अपराध है, इसलिए पीपीबीएल को एक नोटिस जारी किया गया।'' उसमें कहा गया, ‘‘व्यक्तिगत सुनवाई के दौरान दी गई लिखित प्रतिक्रियाओं और मौखिक बयानों की समीक्षा करने के बाद रिजर्व बैंक ने तय किया कि उपरोक्त मामले में मौद्रिक जुर्माना लगाया जाना जरूरी है।'' इसके बाद, केंद्रीय बैंक ने एक अक्टूबर को एक आदेश द्वारा पीपीबीएल पर एक करोड़ रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया। वेस्टर्न यूनियन फाइनेंशियल सर्विसेज के संबंध में, आरबीआई ने कहा कि कंपनी द्वारा 2019 और 2020 के दौरान प्रति लाभार्थी पैसा भेजने (रेमिटेंस) की 30 की सीमा के उल्लंघन की सूचना मिली थी। इस बारे में कंपनी के मौखिक बयानों का विश्लेषण करने के बाद रिजर्व बैंक ने निर्धारित किया कि ... गैर-अनुपालन के लिए मौद्रिक जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
- नयी दिल्ली। वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट के बीच भारत ने अपने सबसे बड़े गैस आपूर्तिकर्ता कतर से 2015 के 50 एलएनजी कार्गो की आपूर्ति अब करने को कहा है। छह साल पहले इसे काफी अधिक महंगा माना गया था। देश की सबसे बड़ी तरलीकृत गैस आयातक पेट्रोनेट एलएनजी ने कतर से 2022 में उन 50 कार्गो की आपूर्ति करने को कहा है, जिसे उसने 2015 में नहीं लिया था। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अक्षय कुमार सिंह ने सेरा वीक के इंडिया एनर्जी फोरम में अलग से यह जानकारी दी। भारत दीर्घावधि के करार के तहत कतर से सालाना 75 लाख टन या 115 कार्गो एलएनजी का आयात करता है। ये 50 कार्गो इससे अलग हैं। भारत ने 2015 में इन 50 कार्गो की आपूर्ति नहीं ली थी और उसने कतर से दीर्घावधि के अनुबंध के मूल्य के लिए नए सिरे से बातचीत शुरू की थी। कतर ने उस समय इस शर्त के साथ कीमतों के फॉर्मूला में संशोधन की अनुमति दी थी कि भारत उससे सालाना आधार पर 10 लाख टन एलएनजी और खरीदेगा। जहां तक इस कार्गो का सवाल है तो भारत अनुबंध की अवधि तक इसका कभी भी उठाव कर सकता है। यह अनुबंध 2028 में समाप्त होना है। यदि कतर इस आग्रह को पूरा नहीं कर पाता है, तो इस कार्गो की आपूर्ति 2029 में की जा सकती है।-
- नयी दिल्ली। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता देश भारत ने बुधवार को आगाह करते हुए कहा कि तेल की ऊंची कीमतें शुरुआती और नाजुक वैश्विक आर्थिक पुनरुद्धार पर प्रतिकूल असर डालेंगी। भारत ने सऊदी अरब और ओपेक (तेल निर्यातक देशों के संगठन) के अन्य सदस्य देशों से सस्ती और भरोसेमंद आपूर्ति की दिशा में काम करने को कहा। साथ ही भारत ने दीर्घकालीन आपूर्ति अनुबंधों का विचार रखा। इससे भरोसेमंद और स्थिर कीमत व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सेरा वीक के ‘इंडिया एनर्जी फोरम' में कहा कि तेल की मांग और ओपेक और उससे जुड़े सहयोगी देशों (ओपेक प्लस) जैसे उत्पादकों की तरफ से होने वाली आपूर्ति में अंतर है। ऐसे में उत्पादन बढ़ाये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया को कोविड-पूर्व स्तर पर आने के लिये भरोसेमंद, स्थिर और सस्ती कीमत की जरूरत है।'' पेट्रोलियम सचिव तरुण कपूर ने कहा कि भारत जैसे आयातक देश फिलहाल सऊदी अरब और इराक जैसे ओपेक देशों से तेल खरीदने को लेकर अनुबंध करते हैं। इन अनुबंधों से केवल मात्रा को लेकर निश्चितता रहती है। जबकि कीमत डिलिवरी के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रचलित मूल्य के आधार पर तय होती है। उन्होंने कहा, ‘‘गैस के मामले में अनुबंध 25 साल तक की अवधि के लिये होता है और कीमत का निर्धारण तय मानकों पर होता है। तेल के लिये भी दीर्घकालीन अनुबंध के साथ कीमत को लेकर मानक होने चाहिए। यह मानक कोयला या फिर गैस जैसे वैकल्पिक ईंधन की कीमतों के आधार पर हो सकता है।'' सचिव ने कहा कि ओपेक और सहयोगी देशों को इस मौके पर आगे आना चाहिए और ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिये उत्पादन बढ़ाना चाहिए। इस साल मई से कीमतों में वृद्धि के साथ देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये हैं। पुरी ने कहा, ‘‘अगर ऊर्जा की कीमतें ऊंची बनी रहीं, तो वैश्विक आर्थिक पुनरुद्धार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव से न केवल भारत बल्कि औद्योगिक देश भी प्रभावित होंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘यह सबके हित में है कि हम वैश्विक आर्थिक पुनरुद्धार को बनाये रखें। इसीलिए स्थिर और सस्ती ऊर्जा उत्पादक और आयातक देशों दोनों के हित में है।'' मंत्री ने कहा कि ऊर्जा विनाशकारी महामारी के बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के लिये महत्वपूर्ण है। तेल की ऊंची कीमतें आर्थिक पुनरुद्धार की गति को धीमा करेंगी।
- न्यूयॉर्क। बिटकॉइन का मूल्य बुधवार को रिकॉर्ड 66,000 डॉलर के पार पहुंच गया। इससे बाजार काफी रोमांचित है। ऐसा कहा जा रहा है कि वित्तीय प्रतिष्ठानों के बीच बिटकॉइन की स्वीकार्यता बढ़ रही है। बिटकॉइन का मूल्य पूर्वी समय के अनुसार, सुबह 10:52 बजे 7.6 प्रतिशत बढ़कर 66,901.30 डॉलर पर पहुंच गया। गर्मियों में यह 30,000 डॉलर के निचले स्तर पर आ गया था। कॉइनडेस्क के अनुसार, इससे पहले बिटकॉइन का रिकॉर्ड 64,889 डॉलर का था। एक दिन पहले बिटकॉइन से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड कोष (ईटीएफ) में निवेशकों ने भारी रुचि दिखाई। इससे भी क्रिप्टोकरेंसी को प्रोत्साहन मिला है। ईटीएफ बिटकॉइन में सीधे निवेश नहीं करता। यह बिटकॉइन से जुड़े वायदा बाजार में निवेश करता है। उद्योग का मानना है कि ईटीएफ के जरिये नयी श्रेणी के निवेशक बिटकॉइन से जुड़ रहे हैं।


.jpg)













.jpg)










.jpg)