- Home
- बिजनेस
- मुंबई। भारतीय स्टैट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा है कि बड़ी संख्या में ग्राहक अब शाख स्तर पर लेन-देन से बच रहे हैं और डिजिटल तौर-तरीकों को अपना रहे हैं तथा यह बदलाव स्थायी होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 100 लेन-देन में केवल सात एसबीआई शाखाओं के जरिये हो रहे हैं जबकि तीन साल पहले 100 लेन-देन में 20 होते थे।ग्लोबल बिजनेस समिट में कुमार ने कहा, ...हम यह देख रहे हैं कि शाखाओं और यहां तक लोग एटीएम से भी दूर हो रहे हैं। एटीएम के जरिये लेन-देन की संख्या प्रतिशत 100 पर 55 से कम होकर 29 पर आ गयी है। दूसरी तरफ मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट के जरिये होने वाले डिजिटल लेन-देन प्रति 100 सौदों पर बढ़कर 55 हो गयी है। उन्होंने कहा, यह बदलाव स्थायी है और यह स्थिति बनी रहेगी। लोगों को डिजिटल और मोबाइल बैंकिग से सहूलियत हो रही है। हालांकि, कुमार ने कहा कि शाखाएं बनी रहेंगी, इसके अपने फायदे हैं। उन्होंने कहा, शाखाओं की जरूरत बनी रहेगी। हां, उनके आकार-प्रकार में बदलाव आएगा और हम अब जो भी शाखा खोल रहे हैं, वह डिजिटल होती है।
- मुंबई। जानेमाने उद्योगपति और परामार्थ कार्यों से जुड़े बिल गेट्स ने कहा है कि घर से काम करने की संस्कृति बेहतर तरीके से काम कर रही है और कई कंपनियां कोरोना वायरस महामारी समाप्त होने के बाद भी यह व्यवस्था जारी रखेंगी।कोविड-19 महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन के कारण कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा देने को मजबूर हुईं। गेट्स ने अंग्रेजी अखबार इकोनॉमिक टाइम्स के ऑनलाइन व्यापार सम्मेलन में कहा, यह देखना अद्भुत है कि कैसे घर से काम करने की व्यवस्था काम कर रही है और मुझे उम्मीद है कि महामारी के समाप्त होने के बाद यह कार्य संस्कृति बनी रहेगी। माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक और बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक ने कहा कि उन्होंने इस साल अब तक काम के सिलसिले में यात्रा नहीं की। उन्होंने कहा, सच कहूं तो मुझे काफी समय मिला है। यह आंखे खोलने वाला है। हालांकि गेट्स ने कहा कि घर से काम करने में कुछ समस्या भी हैं और इसके लिए साफ्टवेयर में सुधार की जरूरत है।=
- मुंबई। लग्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपनी नई मध्यम आकार वाली एसयूवी एएमजी जीएलई-53 4मैटिक प्लस कूपे बाजार में उतारी। इसकी देश भर में एक्स शोरूम कीमत 1.2 करोड़ रुपये है। कंपनी ने इस वाहन को इस साल फरवरी में नोएडा में ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था। यह भारत में एएमजी 53 सीरिज का पहला मॉडल है। यह एएमजी 43 कूपे का स्थान लेने वाला है। कंपनी ने कहा कि नया जीएलई 300डी, 400डी, 450 और एएमजी जीएलई 53 कूपे संस्करणों में उपलब्ध है।मर्सिडीज-बेंज इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) संतोष अय्यर ने बुधवार को कहा, हम आगामी त्योहारी मौसम को लेकर कुछ सतर्कता के साथ आशावादी हैं। महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है और अभी भी हम इससे बाहर नहीं हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों में हम (बिक्री) स्थिति में कुछ सुधार लाने सक्षम हुए हैं और महामारी का प्रारंभिक प्रभाव दूर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी कोविड-19 महामारी से पहले के स्तर के लगभग 60 प्रतिशत के बराबर बिक्री प्राप्त कर चुकी है। इससे बाद हम आगे ही बढ़ेंगे। त्यौहारी मौसम के दौरान यह हमारा पहला कदम होगा जिसे में हासिल करना चाहते हैं और हमें इसकी प्रतीक्षा करनी होगी।----
- नयी दिल्ली। इरकॉन इंटरनेशनल ने बुधवार को कहा कि उसने रेल मंत्रालय से 400 करोड़ रुपये मूल्य का अनुबंध हासिल किया है। यह अनुबंध रेलवे लाइनों के ऊपर सड़क पुल के निर्माण से जुड़ा है। ऐसे नौ सड़क पुल बनाये जायेंगे। कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा, ‘‘इरकॉन इंटरनेशनल लि. ने रेल मंत्रालय से नौ सड़क पुल (रोड ओवर ब्रिज- आरओबी) का ठेका हासिल किया है। इन परियोजनाओं का मूल्य 400 करोड़ रुपये है।'' कंपनी को यह ठेका सार्वजनिक उपक्रमों के बीच प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये मिला है। इस संबंध में सार्वजनिक उपक्रम और संबंधित क्षेत्रीय रेलवे के बीच आपसी सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।
- नयी दिल्ली। बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाली एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने बुधवार को रजत सूद को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किये जाने की घोषणा की। ईईएसएल की विज्ञप्ति के अनुसार सूद अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे निदेशक (वाणिज्यिक) एस गोपाल की जगह लेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अमल में आ गयी है। सूद के ऊर्जा क्षेत्र में काम करने का 29 साल का अनुभव है। उनके कार्यों की सूची में ऊर्जा क्षेत्र में पुनर्गठन, व्यापार रणनीति और अधिग्रहण शामिल हैं। ईईएसएल से जुड़ने से पहले, सूद स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन लि. में कार्यकारी उपाध्यक्ष थे। वह सीमेंस आईटी सोल्यूशंस (एसआईएसएल) और पीडब्ल्यूसी में भी शीर्ष पदों पर काम कर चुके हैं। अपनी नियुक्ति के बारे में उन्होंने कहा, ईईएसएल एक नया और गतिशील संगठन है और मैं देश में ऊर्जा दक्षता में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रशंसक रहा हूं।
- मुंबई। शेयर बाजारों में पांच दिनों से जारी गिरावट का सिलिसला बुधवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स 66 अंक टूटकर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बावजूद भारती एयरटेल, टीसीएस और बजाज फाइनेंस में गिरावट से शेयर बाजार नीचे आ गया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन कारोबार के दौरान यह तेजी बरकरार नहीं रह पायी। अंत में सेंसेक्स 65.66 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,668.42 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.80 अंक यानी 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,131.85 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में भारती एयरटेल रही। इसमें करीब 8 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, पावरग्रिड, ओएनजीसी और टीसीएस में भी गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी तरफ जिन प्रमुख शेयरों में तेजी रही, उनमें एक्सिस बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। कारोबारियों के अनुसार सकारात्मक वैश्विक रुख के बावजूद शेयर केंद्रित बिकवाली से घरेलू बाजार में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया का सोल बाजार लाभ में रहे जबकि जापान में तोक्यो नुकसान के साथ बंद हुआ। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42.09 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की हल्की बढ़त के साथ 73.57 पर बंद हुआ।
- मुंबई। फोर्ड इंडिया ने अपनी एंडेवर एसयूवी का एक विशेष स्पोर्ट संस्करण पेश किया, जिसकी कीमत 35.10 लाख रुपये है। नए संस्करण के डिजाइन को कई तरह से बेहतर बनाया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा उपाए जोड़े गए हैं।कंपनी ने एक बयान में कहा कि बाहरी साज-सज्जा में करीब एक दर्जन फीचर जोड़े गए हैं। कंपनी ने बताया की फोर्ड एंडेवर स्पोर्ट अधिकतम सात एयरबैग, शोर को कम करने और कनेक्टिविटी जैसे नए सुरक्षा उपाए किए गए हैं। नवीनतम पेशकश में दो लीटर बीएस-6 मानक वाला इंजन है।
- - इस कदम से मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगानई दिल्ली। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और सरकार के आत्मनिर्भर भारत के सपने को मजबूत बनाने के एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी और ऊर्जा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम (पीएसयू) एनटीपीसी लिमिटेड ने अपने संयंत्र परिसर के भीतर विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने के लिए एनर्जी इन्टेन्सिव उद्योगों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित की है।एनटीपीसी लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इसने एमएसएमई और भारतीय कंपनियों से सोलापुर (महाराष्ट्र), कुडग़ी (कर्नाटक) और गाडरवारा (मध्यप्रदेश) में एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट में प्रायोगिक आधार पर विकसित किए गए इन्डस्ट्रीअल पार्क में एनर्जी इन्टेन्सिव विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए ईओआई आमंत्रित की है। इसमें अमोनिया, यूरिया, क्लोरअल्कली, जिप्सम और जिप्सम उत्पाद, जियोफिल्मर, कूलिंग और हीटिंग सॉल्यूशंस, एल्युमिनियम जैसे रसायन, खनिज प्रसंस्करण (चीनी मिट्टी की चीज़ें, टाइलें, मिट्टी के बर्तन, ईंट, कांच आदि), धातुकर्म और धातु उद्योग (ढलाई, निर्माण, मिलाना, गर्म करना, स्टील रीरोलिंग, आदि) संयंत्र लगाए जाएंगे।इन इन्डस्ट्रीअल पार्क को संबंधित राज्य और केंद्र सरकार से आवश्यक अनुमति लेनी होगी। एनटीपीसी ईओआई में मिली प्रतिक्रियाओं के आधार पर इन अनुमतियों को आगे बढ़ाएगी। सरकार ने अनुकूल निवेश वातावरण बनाकर और विनिर्माण हब विकसित करके आत्मनिर्भर भारत के निर्माण करने के उद्देश्य से आर्थिक पैकेजों की एक बड़ी घोषणा की है।एनटीपीसी के बिजली संयंत्र पूरे देश भर में मजबूत बुनियादी ढांचा प्रणाली के दम पर आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। समय के साथ विकसित आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के लिए एनटीपीसी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और देश की आर्थिक वृद्धि में योगदान देने के लिए अपने संयंत्र स्थानों के भीतर भूमि के उपयोग में सुधार करने के लिए नए-नए वि?चारों पर विमर्श कर रहा है।इस पहल के तहत बिजली संयंत्रों के भीतर इन्डस्ट्रीअल पार्क बनाया जाएगा जिसमें प्रतिस्पर्धी कीमतों पर विश्वसनीय तरीके से बिजली आपूर्ति का अनूठा लाभ देने के अलावा, पर्याप्त पानी की आपूर्ति, सड़क और रेल नेटवर्क के माध्यम से पहुंच, लीज्ड लाइन वाला मजबूत इंटरनेट कनेक्टिविटी, नगर क्षेत्र, आवश्यकता अनुसार सह विकल्प के रूप में विभिन्न जांच सुविधाओं के साथ चिकित्सा सुविधा और स्थानीय बाजार में आने-जाने की सुगमता होगी। योजना के तहत, एनटीपीसी खाली स्थान के आवंटन के लिए भावी संस्थाओं के साथ अलग से समझौता करेगा।एनटीपीसी समूह में 62.9 गीगावॉट की कुल स्थापित क्षमता है। इसके अलावा एनटीपीसी समूह में 24 कोयला, 7 कम्बाइंड साइकल गैस / तरल ईंधन सहित 70 पावर स्टेशन, एक हाइड्रो, 25 सब्सिडरी और जेवी पावर स्टेशनों के अलावा 13 अक्षय ऊर्जा है। समूह के पास निर्माणाधीन 20 गीगावॉट से अधिक क्षमता है, जिसमें से 5 गीगावॉट में अक्षय ऊर्जा शामिल है।---
- नयी दिल्ली। मोबाइल सेवा शुल्कों और फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं में कीमतों को लेकर बड़ा उलटफेर करने के बाद मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो ने मंगलवार को पोस्टपेड सेवाओं के प्लान पेश किए। कंपनी ने अपने जियो पोस्टपेड प्लान में 500 जीबी तक इंटरनेट के साथ-साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी-हॉटस्टार सेवाओं की पेशकश की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्राहकों को अलग-अलग सुविधाओं के साथ 399 रुपये से लेकर 1,499 रुपये मासिक किराये में जियो पोस्टपेड प्लस प्लान उपलब्ध होंगे। कंपनी के पोस्टपेड प्लान जियो स्टोर और घर पर डिलिवरी के माध्यम से 24 सितंबर से उपलब्ध होंगे। जियो के इस कदम को पोस्टपेड श्रेणी के बाजार में कीमतों को लेकर उथल-पुथल मचाने वाला माना जा रहा है। प्रति उपयोक्ता औसत आय (एआरपीयू) के मामले में पोस्टपेड श्रेणी को फायदे का सौदा माना जाता है क्योंकि इसमें एआरपीयू प्रीपेड से काफी अधिक होता है।
- नई दिल्ली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुझानों के चलते मंगलवार को सोने की कीमत 672 रुपये घटकर 51 हजार 328 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।चांदी में भी भारी बिकवाली देखने को मिली और इसके भाव 5 हजार 781 रुपये गिरकर 61 हजार 606 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67 हजार 387 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में 672 रुपये की गिरावट आई, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हुई बिकवाली के रुख को दर्शाता है। घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के चलते रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसा टूटकर 73.58 के भाव पर आ गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी का भाव 26.12 डॉलर प्रति औंस था।---
- मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी और सेंसेक्स 300 अंक लुढ़क गया। कमजोर वैश्विक रुख के साथ आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर चिंता के बीच निवेशक बाजार में बिकवाली कर रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में गिरावट और प्रमुख शेयरों में अधिक तेजी आ जाने से भी निवेशकों के जोखिम लेने पर असर पड़ा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 300.06 अंक यानी 0.79 प्रतिशत टूटकर 37,734.08 अंक पर बंद हुआ।इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 96.90 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,153.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में मारुति रही। कंपनी का शेयर 2.83 प्रतिशत नीचे आया। इसके अलावा जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी शामिल हैं। लाभ में रहने वाले शेयरों की अगुवाई आईटी शेयरों ने की। एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा 2.43 प्रतिशत तक मजबूत हुए। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक आफर अल्ट्रटेक सीमेंट शामिल हैं। वालस्ट्रीट में की कल की गिरावट के बाद एशिया के अन्य बाजार नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में सोमवार की गिरावट के बाद स्थिरता रही। हालांकि, कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता बनी हुई है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू शेयर बाजारों में एक और दिन गिरावट आयी... दुनिया भर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिये फिर से पाबंदी लगाने की चर्चा को देखते हुए वैश्विक आर्थिक पुनरूद्धार के समय को लेकर संदेह उभरा है। उन्होंने कहा, अनिश्चितता का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है...ऐसा लगता है कि बाजार सुदृढ़ हो रहा है और स्थिति का जायजा ले रहा है। निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया का सोल नुकसान के साथ बंद हुए। हालांकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 41.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 73.58 पर बंद हुआ।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार आज उज्ज्वला बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। उन्हें राज्य शासन के आदेशानुसार आगामी आदेशपर्यंत प्रभारी प्रबंध निदेशक पदस्थ किया गया है। अब तक एमडी पॉवर होल्डिंग का प्रभार एमडी वितरण कंपनी हर्ष गौतम संभाल रहे थे। श्रीमती बघेल के पदभार ग्रहणोपरांत हर्ष गौतम इस पद से भारमुक्त हुए।नवपदभार ग्रहण करने के उपरांत श्रीमती बघेल ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शासन की रीति नीति के अनुरूप सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने प्रतिबद्धता व्यक्त की। विदित हो कि वे वर्तमान में पाँचों पॉवर कंपनीज़ की डायरेक्टर भी हैं। पदभार ग्रहण उपरांत उन्हें पॉवर कंपनीज़ के उच्चाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों , कर्मचारियों एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।----
-
नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपाचे आरटीआर 200 4वी मोटरसाइकिल के नए संस्करण की पेशकश की है, जो नई ब्रेकिंग तकनीक सुपर मोटो एबीएस से लैस है। इसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 1 लाख 23 हजार 500 रुपये है।
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस मोटरसाइकिल में सिंगल-चैनल एबीएस कार्यप्रणाली है, जो इसे बेहतर ब्रेक नियंत्रण देगी। टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी में 197.75 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है, जो 8,500 आरपीएम पर 20.5 पीसी की शक्ति प्रदान करता है। कंपनी ने बताया कि आरटी-फाई टिकाऊ इंजन क्षमता और बेहतर उत्सर्जन नियंत्रण के साथ ईंधन किफायत की पेशकश करता है। - मुंबई। टाटा मोटर्स के गुजरात स्थित साणंद यात्री वाहन विनिर्माण संयंत्र में टियागो की तीन लाखवीं कार का उत्पादन हुआ है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने फरवरी 2016 में इस संयंत्र में टियागो का उत्पादन शुरू किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा, टाटा मोटर्स के साणंद संयंत्र से सोमवार को 3,00,000वीं टियागो बाहर आयी। इसे 2016 में पेश किया गया था।'' कंपनी के मुताबिक इस कार का डिजाइन उसके ब्रिटेन, इटली और भारत स्थित टाटा मोटर्स डिजाइन स्टूडियो में विकसित हुआ है। यह कार मैनुअल गियर और स्वचालित गियर दोनों संस्करण में उपलब्ध है।
- नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बासेल-3 नियमों के अनुरूप बांड जारी कर 7 हजार करोड़ रुपये जुटाए हैं। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि पूंजी जुटाने पर बनी निदेशकों की एक समिति ने 21 सितंबर, 2020 की बैठक में 70 हजार बासेल-3 बांड आवंटित करने की अनुमति दे दी। इन गैर-परिवर्तनीय, विमोच्य, डिबेंचर की प्रकृति के बांड के जरिये 7 हजार करोड़ रुपये जुटाए गए। इन बांड का आवंटन 21 सितंबर को हो गया। बैंक ने कहा कि 10 लाख रुपये अंकित मूल्य (प्रत्येक) के इन बांड पर 10 साल तक सालाना 6.24 प्रतिशत की कूपन दर का देय होगी।-
- चेन्नई। केंद्रीय खारा जलजीव पालन अनुसंधान संस्थान (सीआईबीए) ने सोमवार को कहा कि झींगा पालन के समय उत्पन्न होने वाली जीवाणुजनित बीमारियों पर प्रभावी रोक के लिए उसने एक नया उत्पाद विकसित किया है। यह उत्पाद जीवाणु से पैदा होने वाली विशिष्ट बीमारी को ही निशाना बनाता है। यह उत्पाद जीवाणुभोजी विषाणु पर आधारित है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा स्थापित सीआईबीए ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये जीवाणुभोजी विषाणु झींगा पालन से संबंधित गुणवत्तापूर्ण बीजों के उत्पादन में मदद करेंगे जो एंटीबायोटिक्स से मुक्त होंगे। विज्ञप्ति में कहा गया कि एंटीबायोटिक्स के विपरीत जीवाणुभोजी पद्धति में कोई अवशिष्ट संबंधी मुद्दा नहीं है और इसका लाभ यह है कि यह संबंधित विशिष्ट जीवाणु को ही खत्म करती है तथा अन्य सूक्ष्म जीवों को नुकसान नहीं पहुंचाती।
- नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने सॉवरेन गारंटी बांड से 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी के पुनरोद्धार के लिए 8,500 करोड़ रुपये के सॉवरेज गारंटी बांड की मंजूरी दी थी। बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पी. के. पुरवार ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, हमने बांड को सुबह 10:30 बजे खोला और 12 बजे बंद कर दिया। बांड को दोगुना से अधिक अभिदान मिला। हमें 17,170 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं, लेकिन हमने बांड के मंजूर आकार के हिसाब से 8,500 करोड़ रुपये ही स्वीकार किए।'' बीएसएनएल को इसके लिए 17,183 करोड़ रुपये की 229 बोलियां मिलीं। ये बांड 6.79 प्रतिशत सालाना की कूपन दर पर 10 साल के लिए जारी किए गए हैं। इसमें राष्ट्रीय पेंशन योजना, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भाग लिया।
- मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों की मदद के लिये खुदरा ऋण पुनर्गठन के वास्ते अपनी वेबसाइट पर सुविधा शुरू की है। यह सुविधा रिजर्व बैंक के खुदरा ऋण पर एकबारगी पुनर्गठन की अनुमति दिये जाने के तहत शुरू की गई है। एसबीआई ने सोमवार को कहा कि ग्राहक उसकी वेबसाइट पर जाकर यह पता लगा सकते हैं कि उनका ऋण खाता पुनर्गठन के लिए पात्र है कि नहीं। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने कोविड-19 महामारी से प्रभावित व्यक्तिगत ऋण और कॉरपोरेट ऋण ग्राहकों को एकबारगी ऋण पुनर्गठन सुविधा की घोषणा की थी। एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा एवं डिजिटल बैंकिंग) सी एस शेट्टी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने विचार किया कि ग्राहकों को बैंक की शाखा पर नहीं आना पड़े और वे वेबसाइट पर ही यह पता लगा लें कि उनका ऋण पुनर्गठन हो सकता है या नहीं।'' हालांकि, बाद में पात्र ग्राहक को कागजात पर दस्तखत और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बैंक शाखा में आना होगा। उन्होंने बताया कि खुदरा ऋण ग्राहकों को बैंक की वेबसाइट पर एक संबंधित खंड में अपना खाता नंबर डालना होगा। ओटीपी सत्यापन और अन्य जरूरी जानकारी देने के बाद ग्राहक को पता चल जाएगा कि वे इस सुविधा के पात्र हैं या नहीं। ग्राहक को एक ‘रेफरेंस नंबर' दिया जाएगा, जो 30 दिन के लिए वैध होगा। इस अवधि में ग्राहक को बैंक शाखा में जाकर औपचारिकताओं को पूरा करना होगा।
- नई दिल्ली। गूगल पे ने अपने मंच पर टोकनाइजेशन को लागू करने की घोषणा की, जिसके जरिए उपयोगकर्ता अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का सुरक्षित रूप से इस्तेमाल कर सकेंगे। टोकनाइजेशन के जरिए गूगल पे एंड्रायड उपयोगकर्ता अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अपने कार्ड को प्रत्यक्ष रूप से स्वैप किए बिना कर सकेंगे। इसके तहत कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए सुरक्षित डिजिटल टोकन के जरिए भुगतान हो जाएगा।कंपनी ने एक बयान में कहा कि वीजा और बैंकिंग भागीदारों के साथ यह सुविधा अब एक्सिस और एसबीआई कार्ड के सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। कोटक और अन्य बैंकों के साथ यह सुविधा बहुत जल्द शुरू होने की उम्मीद है। बयान में कहा गया कि टोकन भुगतान के साथ, गूगल पे उपभोक्ताओं को एनएफसी सक्षम एड्रायड डिवाइस या फोन का इस्तेमाल करके सुरक्षित भुगतान करने में मदद मिलेगी। बयान के मुताबिक इस सुविधा से 25 लाख से अधिक वाजा व्यापारिक स्थानों पर संपर्क रहित भुगतान किया जा सकेगा। इसके साथ ही 15 लाख से अधिक भारत क्यूआर में स्कैन करके भुगतान किया जा सकेगा। गूगल पे के कारोबार प्रमुख सजीथ शिवनंदन ने कहा, हम अपने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित भुगतान के अनुभव की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और टोकन के इस्तेमाल से धोखाधड़ी का कोई मौका भी खत्म हो जाता है।---
- नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख और रुपये की विनिमय दर में गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में सोना सोमवार को 326 रुपये टूटकर 52,423 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार पिछले कारोबार में मूल्यवान धातु 52 हजार 749 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 945 रुपये लुढ़क कर 68 हजार 289 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।पिछले कारोबार में यह 69 हजार 234 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इस बीच, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 73.38 (अस्थायी) पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट रही। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,940 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 26.50 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, डॉलर में सुधार के साथ सोने की कीमत दबाव में रही। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा, डॉलर की विनिमय दर में वृद्धि के साथ सोना शुरूआती लाभ को बरकरार नहीं रख पाया और इसमें गिरावट आई।-----
- नयी दिल्ली । इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने रविवार को कहा कि बिश्वरूप बसु को संस्थान का अध्यक्ष चुना गया है। संस्थान की विज्ञप्ति के अनुसार पी राजू अय्यर उपाध्यक्ष होंगे। दोनों को 2020-21 के लिये चुना गया है। संसद के कानून से गठित सांवधिक निकाय का मुख्यालय कोलकाता में है। इसके छात्रों की संख्या पांच लाख है और दुनिया भर में इके 75,000 सदस्य हैं। बसु को संस्थान की केंद्रीय परिषद के लिये 2019-23 अवधि के लिये दोबारा से चुना गया था। वह 2019-20 में उपाध्यक्ष चुने गये थे। अय्यर का वित्त, लागत प्रबंधन, परियोजना प्रबंधन और शिक्षा में विशेषज्ञता है।
- नई दिल्ली। टाटा सीआरआईएसपीआर (क्लस्टर्ड रेगुलरली इंटरस्पेस्ड शार्ट पालिंड्रोमिक रिपीट) जांच, जो कि सीएसआईआर - आईजीआईबी (इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी) एफईएलयूडीए द्वारा संचालित है, को नोवेल कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए 96 प्रतिशत संवेदनशीलता एवं 98 प्रतिशत विशिष्टता के साथ उच्च गुणवत्ता वाले मानदण्डों को पूरा करने केआईसीएमआर के दिशा निर्देश के अनुसार ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (डीसीजीआई) से व्यावसायिक शुरुआत के लिए विनियामक मंजूरी मिल गयी। इस जांच में एसएआरएस - कोव-2 वायरस के जीनोमिक अनुक्रम का पता लगाने के लिए स्वदेशी रूप से विकसित एक अत्याधुनिक सीआरआईएसपीआर तकनीक का उपयोग होता है।टाटा सीआरआईएसपीआर जांच कोविड -19 के वायरस का सफलतापूर्वक पता लगाने के लिए विशेष रूप से अनुकूलित सीएएस 9 प्रोटीन को तैनात करने वाला दुनिया की पहली नैदानिक जांच है। यह भारतीय वैज्ञानिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो 100 दिनों से कम समय में अनुसंधान एवं विकास से आगे बढ़ते हुए एक उच्च सटीकता, मापने योग्य एवं विश्वसनीय जांच तक पहुंच गया है। टाटा सीआरआईएसपीआर जांच पारंपरिक आरटी-पीसीआर परीक्षणों की सटीकता के स्तर को तेज गति से कम समय में, कम महंगे उपकरण और आसान उपयोग के साथ हासिल करता है। इसके अलावा, सीआरआईएसपीआर भविष्य की एक तकनीक है जिसे आने वाले समय में कई अन्य रोग जनकों का पता लगाने के लिए भी तैयार किया जा सकता है।यह प्रयास वैज्ञानिक समुदाय और उद्योग के बीच एक उपयोगी सहयोग का परिणाम है। टाटा समूह ने सीएसआईआर-आईजीआईबी एवं आईसीएमआर के साथ मिलकर एक उच्च गुणवत्ता वाली जांच तैयार करने का काम किया है, जो राष्ट्र को कोविड -19 जांच को त्वरित एवं आर्थिक रूप से सफल बनाने में मदद करेगा। यह मेड इन इंडिया उत्पाद है, जो कि सुरक्षित, विश्वसनीय, किफायती एवं सुलभ है।इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए, गिरीश कृष्णमूर्ति, सीईओ, टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड, ने कहा, कोविड-19 के लिए टाटा सीआरआईएसपीआर जांच की मंजूरी से इस वैश्विक महामारी से लडऩे के देश के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। टाटा सीआरआईएसपीआर जांच का व्यावसायीकरण देश की अनुसंधान एवं विकास संबंधी जबरदस्त प्रतिभा को दर्शाता है, जो वैश्विक स्वास्थ्य सेवा एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की दुनिया में भारत के योगदान को रूपांतरित करने में मदद कर सकता है।डॉ. शेखर सी मांडे, महानिदेशक-सीएसआईआर, ने सीएसआईआर-आईजीआईबी के वैज्ञानिकों एवं छात्रों की टीम, टाटा सन्स तथा डीसीजीआई को वर्तमान महामारी के दौरान किए गए अनुकरणीय कार्य एवं सहयोग, जो नोवेल डायग्नोस्टिक किट की मंजूरी एवं भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नवाचारके लिए आगे का मार्ग प्रशस्त करने के लिए किया गया था, के लिए बधाई दी।सीएसआईआर - आईजीआईबी के निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल ने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि सीएसआईआर ने जीनोम डायग्नॉस्टिक्स और थैरेप्यूटिक्स के लिए सिकल सेल मिशन के तहत जो काम शुरू किया उसने एक नए ज्ञान को जन्म दिया है, जिसे एसएआरएस -कोव-2 के लिए जल्दी से एक नयी नैदानिक जांच विकसित करने के लिए तैयार किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह वैज्ञानिक ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के परस्पर संबंध और डॉ. देवज्योति चक्रवर्ती एवं डॉ. सौविक मैती के नेतृत्व वाली युवा अनुसंधान टीम की रचनात्मकता को दर्शाता है।
- नई दिल्ली। सैमसंग कंपनी अपनी गैलेक्सी सीरिज का नया 5 जी फोन 23 सितंबर को लांच करने जा रही है। इस फोन का नाम है Galaxy S20 FE 5G ...इस फोन की क्या-क्या खासियत है.... आइये देखें...-इस फोन को लांच करने से पहले ही इसकी तस्वीरें लीक हो गई हैं। जिसके अनुसार इस फोन में हैं ट्रिपल रियर कैमरा और साथ में है स्नेपड्रेैगन 865 चिपसेट और आईपी 68 रेटिंग। इस फोन में प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें स्लिम बेजल्स के साथ पंच होल डिजाइन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी अमोल्ड स्क्रीन मिल सकती है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। रियर कैमरे में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, एफ/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। साथ में है इसमें 6 जीबी रैम, 128 जीपी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में बैटरी की क्षमता है- 4500 mAh.. जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करेगी। इसकी कीमत 1148.65 कैनेडियन डॉलर यानी करीब 64 हजार 500 रुपये अनुमानित है।अब देखना ये है कि भारतीय बाजार में इस फोन को कितना रिस्पांस मिलता है।-----
- नई दिल्ली। हिंदुस्तान ऑर्गेनिक केमिकल्स लिमिटेड (एचओसीएल), जो कि रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक सार्वजानिक उपक्रम है,को उसके सभी उत्पादों के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडड्र्स-बीआईएस प्रमाणन प्रदान किया गया है।एचओसीएल अपनी स्थापना के बाद से रसायनों के निर्माण में अग्रणी रहा है और गुणवत्ता इसका आदर्श वाक्य है। यह कंपनी एक या दूसरे तरीके से भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल का समर्थन एवं उसका कार्यान्वयन कर रही है। एचओसीएल, जो कि रसायन उद्योग में अग्रणी है, की उत्पादन इकाई केरल के कोच्चि में है। यह औषधि एवं दवा, रेजिन एवं परत, विरंजक एवं संबंधित उत्पाद, रबर रसायन, पेंट, कीटनाशक तथा वस्त्र उद्योग जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों के लिए आवश्यक बुनियादी कार्बनिक रसायन प्रदान करता है। वस्तुत: यह जीवन के हर पहलू को छूता है। यह कोविड महामारी के इस दौर में सैनिटाइजऱ का भी निर्माण कर रहा है।एचओसीएल का गठन 1960 में बुनियादी रसायन के उत्पादन को स्वदेशी बनाने, रसायन उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने तथा महत्वपूर्ण जैविक रसायनों के आयात पर देश की निर्भरता को कम करने के पहले प्रयास के रूप में किया गया था।
- नई दिल्ली। जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू की दोपहिया इकाई बीएमडब्ल्यू मोटोराड भारत के क्रूजर बाइक बाजार में उतर गई है। कंपनी ने अपना पूरी तरह नया आर18 मोटरसाइकिल मॉडल भारतीय बाजार में पेश किया है। बीएमडब्ल्यू आर18 दो संस्करणों में पेश की गई है। इनकी शोरूम कीमत क्रमश: 18.9 लाख रुपये और 21.9 लाख रुपये है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस मॉडल का ऑर्डर आज से ही बीएमडब्ल्यू मोटोराड डीलर को दिया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप के अध्यक्ष विक्रम पावह ने कहा, बीएमडब्ल्यू आर18 के जरिये बीएमडब्ल्यू मोटोराड क्रूजर खंड में उतर गई है। इसकी काफी समय से प्रतीक्षा थी। भारत में बाइक प्रेमी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे।

.jpg)





.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)



.jpg)
.jpg)






.jpg)