- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। 'कुबूल है और 'इश्कबाज जैसे शोज में काम कर चुकी अदाकारा निशी सिंह का देहांत हो गया है। निशी सिंह ने रविवार दोपहर 3 बजे आखिरी सांस ली। 2 दिन पहले ही निशी सिंह ने अपना 50वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। निशी सिंह अपने पीछे 2 बच्चे और पति को अकेला छोड़ गई हैं।निशी सिंह बीते लंबे समय से बीमार चल रही थीं। करीब चार साल पहले निशी सिंह को पैरालिसिस अटैक पड़ा था। जिसके बाद निशी सिंह बीमार चल रही थीं। लगातार चल रहे इलाज की वजह से निशी सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। हाल ही में निशी सिंह के पति ने उनका इलाज करवाने के लिए लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी। जिसके बाद रमेश तौरानी, गुल खान और सुरभि चंदना जैसे सितारों ने निशी सिंह के पति संजय सिंह बादली की मदद भी की थी। निशी सिंह के पति एक लेखक हैं। इसके अलावा निशी सिंह के पति अभिनय क्षेत्र में भी भाग्य आजमा चुके हैं।संजय सिंह बादली ने बताया, 'एक साल पहले निशि सिंह को दूसरा पैरालिसिस अटैक पड़ा था। पहले स्टोक के बाद निशी सिंह की हालत में सुधार आया था लेकिन दूसरे स्टोक ने सब बर्बाद कर दिया। मई 2022 के बाद निशी सिंह की हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद हमने निशी सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया था।आगे निशी सिंह के पति ने बताया, 'आराम लगने पर निशी सिंह को हम लोग घर ले आए। बीते कुछ दिनों से निशी सिंह को गले में इंफ्क्शन हो गया था जिसकी वजह से वो खाना नहीं खा पा रही थी। हम खाने में निशी सिंह को लिक्विड दे रहे थे। 16 सितंबर को परिवार ने निशी सिंह का जन्मदिन सेलीब्रेट किया था। वह बात नहीं कर पा रही थी लेकिन अपने जन्मदिन पर बहुत खुश थी। जन्मदिन के मौके पर उसने बेसन का लड्डू खाया था। जिंदा रहने के लिए निशी सिंह ने बहुत संघर्ष किया। निशी सिंह की देखभाल करने के लिए मेरी बेटी ने पढ़ाई तक छोड़ दी थी। हम दोनों केवल 32 साल ही साथ रह सके।
---
- मुंबई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर लोग सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को बड़े पैमाने पर शुभकमानाएं दे रहे हैं। केवल जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के बड़े सितारे भी प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर जैसे सितारे देश के प्रधानमंत्री के बड़े फैन हैं। बॉलीवुड के ये सितारे अक्सर नरेंद्र मोदी के साथ समय बिताते नजर आ जाते हैं। यहां जानें इंडस्ट्री में कौन-कौन से सेलेब्स प्रधानंत्री के दीवाने हैं।अक्षय कुमारइस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्टर अक्षय कुमार का है। अक्षय कुमार तब सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने नरेंद्र मोदी का पहला नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू लिया था। पीएम का यह इंटरव्यू बड़े पैमाने पर देखा गया था।सलमान खानबॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान भी नरेंद्र मोदी के बड़े फैन हैं। वह अक्सर पीएम श्री मोदी से मिलते-जुलते हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं।अमिताभ बच्चनअमिताभ बच्चन और पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक-दूसरे से मिले थे। दोनों की इस मुलाकात ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।कंगना रनौतएक्ट्रेस कंगना रनौत पीएम नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन हैं। वह ट्विटर से लेकर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम को फॉलो करती हैं। सीएए, एनआरसी और किसान बिल जैसे मुद्दों को लेकर भी कंगना पीएम मोदी का सपोर्ट करती नजर आई थीं।सनी देओलसनी देओल ने साल 2019 में बीजेपी के टिकट पर पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई थी। सनी देओल अक्सर पीएम मोदी से मुलाकात करते हैं। वह पीएम की तारीफें करते कभी नहीं थकते।प्रियंका चोपड़ाएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी फैन हैं। इस बात को वह खुद भी कबूल चुकी हैं। केवल इतना ही नहीं नरेंद्र मोदी ने प्रियंका और निक की रिसेप्शन पार्टी में भी शिरकत की थी।अनुपम खेरएक्टर अनुपम खेर पीएम मोदी का बड़े समर्थक हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। वह अक्सर मोदी से मुलाकात करते हैं। केवल इतना ही नहीं अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अक्सर पीएम मोदी की योजनाओं की तारीफ करते नजर आ जाते हैं।अनुष्का शर्माएक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली भी पीएम नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं। पीएम विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी में भी शामिल हुए थे।शिल्पा शेट्टीपीएम मोदी अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देते हैं।'फिट इंडिया मूवमेंट' के दौरान पीएम मोदी ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ मुलाकात की थी।विवेक रंजन अग्निहोत्रीइस लिस्ट में फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री का नाम भी शामिल है। विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की पीएम मोदी ने जमकर तारीफ की थी, साथ ही उन्होंने फिल्ममेकर को सम्मानित भी किया था।
- बॉलीवुड की दुनिया ने कई सितारों को खूब इज्जत और शोहरत दिलाई है। लेकिन फिल्मी दुनिया की कुछ हसीनाएं ऐसी भी रही हैं, जिन्हें करियर में खूब शोहरत और सफलताएं हासिल हुईं और लोग भी उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते थे। लेकिन उनकी असल जिंदगी में उतनी ही उथल-पुथल मची हुई थी। किसी को पति का प्यार नहीं मिला था तो किसी को प्यार होने के बाद भी साथ नहीं मिल पाया। इससे इतर किसी का जीवन बुढ़ापा आते-आते खराब होता चला गया था। आइये जानते हैं बॉलीवुड की उन दिग्गज अभिनेत्रियों के बारे में-मीना कुमारीमीना कुमारी को बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता था। उन्होंने अपनी एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से लोगों का खूब दिल जीता था। लेकिन असल जिंदगी में मीना कुमारी बिल्कुल तन्हा थीं। कमाल अमरोही से तलाक और शराब की लत ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी थी। जीवन के आखिरी समय में वह मुमताज की भी कर्जदार हो गई थीं। अकेलेपन की शिकार मीना कुमारी ने 38 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।परवीन बाबीपरवीन बाबी का करियर बुलंदियों पर रहा था, लेकिन असल जिंदगी में एक्ट्रेस उतनी ही अकेली थीं। वह सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी से पीडि़त थीं। उनकी मौत 20 जनवरी, 2005 को हुई थी, लेकिन उनकी बॉडी को फ्लैड से 22 जनवरी को बाहर निकाला गया था। तब तक एक्ट्रेस की लाश सड़ चुकी थी। जीवन के आखिरी वक्त में उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना तक बंद कर दिया था।साधनासाधना का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल था। उनके हेयरस्टाइल से लेकर उनके फैशनसेंस तक, लोग खूब दीवाने थे। लेकिन 1995 में पति की मौत के बाद एक्ट्रेस बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं। एक वक्त ऐसा भी था, जब वह आशा भोसले के मकान में किराए पर रहने लगी थीं। जीवन के आखिरी वक्त में उन्होंने लोगों से मदद भी मांगी थी, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया था।विमी'हमराज' से रातों-रात स्टार बनने वाली विमी ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। लेकिन शराब की लत, कर्ज और खराब परिवार ने विमी की जिंदगी लगभग तबाह कर दी थी। बताया जाता है कि उनकी मौत अस्पताल के जनरल वार्ड में हुई थी और उनकी लाश को एक चायवाले ठेले पर रखकर श्मशान घाट तक पहुंचाया गया था।अचला सचदेवसिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अचला सचदेव को उनके गाने 'ऐ मेरी जोहरा जबी' के लिए खूब जाना जाता है। उनका निधन पुणे के अस्पताल में हुआ था। बताया जाता है कि पति की मौत के बाद एक्ट्रेस बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं। यूएस में रह रहे उनके बेटे तक ने उनका हाल-चाल जानने की कोशिश नहीं की थी।मधुबाला'मुगल ए आजम' से सबके दिल पर छा जाने वाली मधुबाला का जीवन भी उथल-पुथल से भरा हुआ था। अकेलेपन की शिकार होकर एक्ट्रेस ने 36 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। कहा जाता है कि जैसे ही उनकी बीमारी के बारे में उनके पति किशोर कुमार को पता लगा, उन्होंने कार्टर रोड पर बंगला खरीदकर वहां उन्हें नर्स और ड्राइवर के साथ छोड़ दिया था।----
- मुंबई। अभिनेत्री सुष्मिता सेन का कहना है कि वह जल्द ही एक नयी वेब सीरीज पर काम शुरू करेंगी। ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार' के मशहूर शो ‘‘आर्या'' से 2020 में डिजिटल मंच पर पदार्पण करने वालीं पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी ने सोशल मीडिया पर नयी वेब सीरीज के बारे में जानकारी साझा की है। सेन ने ट्वीट किया, ‘‘सूर्यास्त.. सेन का उदय !!! जिंदगी व्यस्त हो गई है... बिल्कुल नयी वेब सीरीज की शूटिंग के लिए तैयारी कर रही हूं... जिसमें मेरा दिल बसा है।'' अभिनेत्री सुष्मिता सेन के शो ‘‘आर्या'' का दूसरा सीजन दिसंबर 2021 में सामने आया था। यह सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करेगी।
- नयी दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही से कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने गुरुवार को लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि यह दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कथित भूमिका को लेकर फतेही को पूछताछ के लिए तलब किया। पुलिस ने बताया कि फतेही के अलावा पिंकी ईरानी से भी पूछताछ की गई जिन्होंने चंद्रशेखर से अभिनेत्री का कथित तौर पर परिचय कराया था। इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और ईरानी से बुधवार को पूछताछ की गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईरानी और फतेही दोनों मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा के कार्यालय पर जांच में सहयोग में शामिल हुई। उन्होंने कहा, “फतेही, उनके रिश्तेदार महबूब उर्फ बॉबी और ईरानी से लगभग पांच घंटे पूछताछ की गई। सभी ने पूछताछ में सहयोग किया और उन्हें भोजन भी उपलब्ध कराया गया। ईरानी ने फतेही के रिश्तेदार से भी संपर्क किया था इसलिए तीनों को एक दूसरे के समक्ष लाकर भी पूछताछ की गई।”अधिकारी ने कहा, “हमने पहले फतेही से पूछताछ की थी लेकिन हम जानना चाहते थे कि चंद्रशेखर की पत्नी से असल में किसे उपहार में कार मिली थी। हम उनके रिश्तेदार के बैंक विवरण की भी जांच कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि फतेही और उनके रिश्तेदार को एक प्रश्नावली दी गई थी जिसमें 30 सवाल थे। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सभी सवालों के जवाब दिए। पूछताछ में पता चला कि चंद्रशेखर की ओर से जनवरी में ईरानी ने फतेही से संपर्क किया था। फतेही ने दावा किया कि वह किसी स्टूडियो के उद्घाटन में चेन्नई में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं और चंद्रशेखर की पत्नी ने उन्हें फीस की बजाय एक कीमती बैग और एक कार उपहार में दी थी। अधिकारी ने कहा कि फतेही ने कभी व्यक्तिगत रूप से चंद्रशेखर से मुलाकात नहीं की थी लेकिन व्हाट्सएप पर उनके बीच सीमित बातचीत हुई थी और वह सुकेश की अवैध गतिविधियों के बारे में नहीं जानती थी। अधिकारी ने कहा कि चंद्रशेखर की पत्नी ने फतेही पर चेन्नई के कार्यक्रम में लिए फीस लेने की बजाय उपहार स्वरूप कार लेने का दबाव बनाया था। अधिकारी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में चंद्रशेखर ने कथित तौर पर फतेही से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन अभिनेत्री को शक हो गया और उन्होंने उससे संपर्क करना बंद कर दिया। अधिकारी ने कहा कि इस साल जनवरी में ईरानी ने फतेही के रिश्तेदार से संपर्क किया था और कुछ कानूनी अड़चन के चलते फतेही की बजाय उसे वह कार दी गई थी। अधिकारी ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “उसे (फतेही के रिश्तेदार) मिली कार को उसने बाद में बेच दिया था।” उन्होंने कहा, “ईरानी ने दावा किया था कि वह एक टीवी शो की प्रस्तोता है और फिल्मोद्योग में उनके अच्छे संपर्क हैं। वह चंद्रशेखर की सहायक है। उसने फतेही के रिश्तेदार से भी बात की और उसे फिल्म दिलाने का प्रलोभन दिया।” पुलिस ने कहा कि ईरानी ने बॉबी को फिल्म दिलाने के लिए उसे प्रभावित करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज़ से बुधवार को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई और उन्होंने जांच के दौरान सहयोग किया और उन्हें पूछताछ के लिए फिर से बुलाया जा सकता है। चंद्रशेखर फिलहाल जेल में है। उस पर रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी करने का आरोप है। इनमें फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह भी शामिल हैं। ईडी ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में चंद्रशेखर से जुड़े कई करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में फर्नांडीज़़ को आरोपी के तौर पर नामजद किया है। ईडी के मुताबिक, फतेही और फर्नांडीज़़ ने चंद्रशेखर से महंगी कारें और अन्य तोहफे लिए थे।
- मुंबई। बॉलीवुड के हॉट कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की डेट से लेकर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन और रिसेप्शन तक के अपडेट्स सामने आ रहे हैं। रिपोट्र्स के मुताबिक ऋचा-अली की शादी का गैंड सेलिब्रेशन कई दिनों तक चलने वाला है। बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अली और ऋचा चड्ढा का प्री-वेडिंग बैश सितंबर के आखिरी में शुरू होगा, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। मुंबई में 6 अक्टूबर को ये दोनों सात फेरे लेंगे और 7 अक्टूबर को रिसेप्शन की तारीख तय की गई है।अब ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोट्र्स के अनुसार ऋचा-अली का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन दिल्ली में 110 साल पुराने क्लब में होगा। 1913 में स्थापित हुआ यह जिमखाना क्लब देश के सबसे पुराने और सबसे विशिष्ट स्थानों में से एक है। खास बात तो यह है कि इस क्लब की मेंबरशिप पाने के लिए लोगों को करीब 37 साल का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में यह क्लब और भी ज्यादा खास हो जाता है।बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। दोनों इस शादी को यादगार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। खबरें हैं कि जाने-माने फैशन डिजाइनर ऋचा चड्ढा के ब्राइडल आउटफिट्स को डिजाइन करेंगे, साथ ही शादी में करीब 400 गेस्ट को बुलाया जाएगा।बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल पिछले दो सालों से शादी का प्लान बना रहे हैं। हालांकि बार-बार अटकलों के कारण दोनों की शादी नहीं हो पाई। दोनों ने साल 2019 में सगाई की थी और साल 2020 में ये दोनों शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण ये शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई थी।------
- इंदौर। मध्य प्रदेश सरकार पार्श्व गायक शैलेंद्र सिंह और संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद को 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती पर उनकी जन्मस्थली इंदौर में राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजेगी। प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 1970 और 1980 के दशक में अपने फिल्मी गीतों से श्रोताओं के मन में जगह बनाने वाले शैलेंद्र सिंह को वर्ष 2019 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान मिलेगा। वहीं, 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत की रचना कर चुके आनंद और मिलिंद को वर्ष 2020 के लिए यह अलंकरण प्रदान किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने पिछली बार लता मंगेशकर सम्मान समारोह सात फरवरी 2020 को आयोजित किया था। इसके बाद दो वर्षों तक कोविड-19 के प्रकोप के कारण यह समारोह आयोजित नहीं किया जा सका था। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था और उन्होंने छह फरवरी 2022 को मुंबई में आखिरी सांस ली थी। इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि सुरों की मलिका के निधन के मद्देनजर राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान समारोह को उनकी जन्मस्थली में पूरी गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान संगीत क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के संस्कृति विभाग का दिया जाने वाला सालाना अलंकरण है। इससे सम्मानित कलाकार को दो लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है। गुजरे बरसों में नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोंसले सरीखी हस्तियों को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजा जा चुका है।
-
मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म ‘मारीच' नौ दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वरिष्ठ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अभिनीत यह फिल्म अक्षय कुमार अभिनीत ‘लक्ष्मी' के बाद, अपने बैनर तुषार एंटरटेनमेंट हाउस के माध्यम से एक निर्माता के रूप में कपूर की दूसरी फिल्म है। ‘मारीच' ध्रुव लाठेर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसमें कपूर एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह फिल्म कई कारणों से मेरे दिल के बहुत करीब है। एक निर्माता के रूप में ‘लक्ष्मी' के बाद ‘मारीच' मेरी दूसरी फिल्म है और मैं बहुत लंबे समय के बाद नसीरुद्दीन शाह साहब के साथ फिर से जुड़ने जा रहा हूं।'' कपूर ने कहा, ‘‘फिल्म ने मुझे एक अभिनेता के रूप में कई स्तरों पर चुनौती दी है क्योंकि यह उस काम से बहुत अलग है जिससे मैं पहले जुड़ा हुआ हूं, मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा यह नया रूप पसंद आएगा। नौ दिसंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए ‘मारीच' लाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।'' कपूर और शाह ने इससे पहले 2011 की प्रशंसित फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर' में एक साथ अभिनय किया था। - मुंबई। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर नाना बन गए हैं। उनकी बड़ी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। सौंदर्या ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी मेटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी सुनाई। इसके साथ ही सौंदर्या ने सभी के साथ अपने बेटे को नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम वीर रजनीकांत वनागामुड़ी रखा है।ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए सौंदर्या ने कैप्शन में लिखा, भगवान की कृपा और बड़ों के आशीर्वाद से विशगन, वेद और मैं, वेद के छोटे भाई वीर रजनीकांत वनागामुड़ी का स्वागत करते हैं। हमारे अमेजिंग डॉक्टर्स का धन्यवाद। बता दें कि सौंदर्या और विशगन ने साल 2019 में शादी रचाई थी। ये दूसरी शादी से उनका पहला बच्चा है। इससे पहले सौंदर्या ने अश्विन रामकुमार से शादी थी, लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। इस शादी से सौंदर्या को पहला बेटा वेद हुआ।सौंदर्या के ट्वीट पर फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार लगातार अपने कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी इस खास मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। करिअर की बात करें तो सौंदर्या बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रही हैं। इसके अलावा वह ग्राफिक डिजाइनिंग डिपार्टमेंट का भी काम संभाल रही हैं। वहीं, रजनीकांत जल्द ही अपनी अगली फिल्म जेलर में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।
-
मुंबई,। बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ने रिलीज होने के दूसरे दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में टिकट बिक्री से कुल 150 करोड़ रुपये कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। नौ सितंबर को रिलीज हुई बड़े बजट की इस फंतासी और साहसिक फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन ने भूमिका निभाई है। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। निर्माताओं ने कहा, ‘‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ने फिल्म उद्योग, सिनेमाघर मालिकों और दर्शकों समेत पूरे देश में उत्साह बढ़ाया है। इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर दर्शकों से प्रतिक्रियाएं मिली हैं और दूसरे दिन इसने लगभग 85 करोड़ रुपये के साथ कुल कमाई का आंकड़ा 160 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। फिल्म बड़े पर्दे पर अब तक का सबसे अलग अनुभव साबित होगी। फिल्म में एक्शन, रोमांस, ड्रामा है और सभी आयु वर्गों के लिए भव्य विजुअल इफेक्ट्स के साथ यह एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन है।'' अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म कथित तौर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े बजट से तैयार की गई है। अभिभूत मुखर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दूसरे दिन की कमाई के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, ‘‘प्यार से बड़ा कोई ब्रह्मास्त्र नहीं है दुनिया में। इस सप्ताहांत सिनेमाघरों में प्यार बरसाने के लिए हमारे सभी दर्शकों का धन्यवाद।''
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ने रिलीज होने के पहले ही दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में टिकट बिक्री से कुल 75 करोड़ रुपये की कमाई की। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक त्रयी के रूप में प्रचारित बड़े बजट की इस फंतासी और साहसिक फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन ने भूमिका निभाई है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' को बनाने पर करीब 400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं और यह देश में बनी अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। प्रोडक्शन बैनर स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस ने जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ने पहले दिन पूरी दुनिया में 75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसने फिल्म उद्योग, सिनेमाघर मालिकों और दर्शकों समेत पूरे देश में उत्साह बढ़ाया है। सप्ताहांत पर कुल कमाई बहुत बड़ी होने की उम्मीद है।'' समीक्षकों ने फिल्म की कहानी और संवाद को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। कई ने निर्देशक अयान मुखर्जी की दृष्टि की प्रशंसा की है, जिसमें हिंदू पौराणिक कथाओं को कल्पना के तत्वों के साथ मिश्रित किया गया है। यह फिल्म हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म की फ्रेंचाइजी की तरह है। अयान मुखर्जी ने कहा, ‘‘ आभार। उत्साह। उम्मीद। ब्रह्मास्त्र का अनुभव करने के लिए सिनेमाघर जाने वाले हर जगह के सभी लोगों को बहुत धन्यवाद। फिल्म देखने की हमारी संस्कृति को जीवंत और गतिशील बनाए रखें। अगले कुछ दिनों का इंतजार...।'' फिल्म निर्माता करण जौहर ने ट्वीट किया, ‘‘विनम्र ... आभारी ... फिर भी अपने उत्साह को नियंत्रित नहीं कर सकता! अपका धन्यवाद # ब्रह्मास्त्र।'
- मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है लेकिन उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान जो काम किया है उससे वह लोगों के नजरों में रियल लाइफ स्टार बन गए हैं। सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन से लोगों की मदद करना शुरू किया था और ये मदद का सिलसिला अभी भी बरकरार है। वहीं, लोगों सोनू सूद की दारियादिली के इस तरह कायल हैं कि उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। हाल ही में सोनू सूद के एक फैन ने अपने खून से उनकी पेटिंग बनाई और उन्हें गिफ्ट करने पहुंच गए। सोनू सूद ने उनकी पेटिंग को लिया ,लेकिन उनसे अपील की कि - वह खून को इस तरह से बर्बाद ना करें बल्कि जरूरतमंदों को दान करें।राजाराम गुर्जर एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें सोनू सूद अपने फैंस के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, माधू गर्जुर नाम के एक फैन ने सोनू सूद को उनकी पेंटिंग गिफ्ट की। सबसे खास बात ये है कि ये पेंटिंग फैन ने अपने खून से बनाई है। फैन ने सोनू सूद से कहा कि वह उनके लिए अपनी जान भी दे सकता है क्योंकि वह भगवान से कम नहीं हैं। सोनू सूद ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए गुजारिश की, 'खून दान करो मेरे भाई, खून से मेरी पेंटिंग बनाकर व्यर्थ नहीं। बहुत बहुत आभार।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्दी ही मां बनने वाली हैं। अदाकारा ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ एक बेहद इंटीमेट फोटोशूट करवाकर इस गुडन्यूज का ऐलान किया था। इसके बाद से ही लगातार एक्ट्रेस बिपाशा बसु अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी जानकारियां फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। हास ही में बिपाशा की मां ने अपनी बेटी के लिए गोद भराई की रस्म रखी। बंगाली रीति रिवाज में इस रस्म को शाध की रस्म कहा जाता है। जिसे गर्भवती महिला के परिजन अपनी बेटी के लिए रखते हैं।अदाकारा बिपाशा बसु ने अपनी शाध की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें अदाकारा गुलाबी रंग की साड़ी के साथ हैवी जूलरी पहने हुए वे काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। अदाकारा बिपाशा बसु ने अपनी मां के साथ इस पूजा की रस्म की एक झलक वीडियो के जरिए दिखाई हैं। जिसमें उनकी मां ममता बसु अपनी बेटी को दुआएं देती दिख रही हैं। अदाकारा बिपाशा बसु की मां ने अपनी बेटी के लिए इस दौरान ढेर सारा लजीज खाना बनाया था। जिसकी झलक अदाकारा ने इस क्यूट फोटो के साथ दिखाई। अदाकारा बिपाशा बसु इस दौरान अपनी मां के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर क्लिक करवाती दिखाई दी। साड़ी में मां-बेटी की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी। बिपाशा बसु ने अपनी गोद भराई की रस्म घर पर ही रखी थी। जहां उनके कई दोस्त और रिश्तेदार उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस दौरान बीच में से वक्त निकालकर अदाकारा बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ प्यारा सा फोटोशूट भी करवाया था। करण सिंह ग्रोवर और उनकी पत्नी बिपाशा बसु इस दौरान एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे थे। दोनों की तस्वीरें उनकी ये खुशी बयां कर रही हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इस साल के अंत तक पैरेंट्स बनने वाले हैं। ये तस्वीरें पोस्ट करते हुए अदाकारा ने अपने होने वाले बच्चे को 'मिष्टी बेबी' का टैग दिया।
- नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी पिछली फिल्म “शमशेरा” के खराब प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए बुधवार को कहा कि किसी फिल्म के फ्लॉप होने का एक ही कारण हो सकता है और वह है उसका कंटेंट (विषय सामग्री) अच्छा नहीं होना। कपूर ने हाल में रिलीज हुई अपनी फिल्म “ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा” के प्रचार के लिए यहां संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। इस फिल्म में अभिनेत्री और उनकी पत्नी आलिया भट ने भी अभिनय किया है। कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि हाल के दिनों में हिंदी फिल्मों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है, तो उन्होंने कहा, “मैं अपनी फिल्म का उदाहरण देता हूं। दूसरी फिल्मों के बारे में मैं बात नहीं करूंगा। कुछ सप्ताह पहले मेरी फिल्म ‘शमशेरा' रिलीज हुई थी। तब मैंने किसी तरह की नकारात्मकता महसूस नहीं की। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। ऐसा शायद इसलिए हुआ हो कि दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई हो। अंतत: कहानी ही महत्व रखती है।” हाल के दिनों में, आमिर खान अभिनीत “लाल सिंह चड्ढा”, रणवीर सिंह की “जयेशभाई जोरदार”, अक्षय कुमार की “बच्चन पांडे”, “सम्राट पृथ्वीराज” और “रक्षा बंधन” जैसी हिंदी फिल्में कुछ खास नहीं कर पाईं। “रॉकस्टार”, “बर्फी!” और “संजू” जैसी फिल्मों के लिए प्रशंसा पा चुके कपूर ने कहा कि दर्शकों का मनोरंजन तभी होगा जब उन्हें अच्छा कंटेट परोसा जाएगा।
- मुंबई। जूही चावला और आयेशा जुल्का अभिनीत श्रृंखला “हश-हश” 22 सितंबर से प्राइम वीडियो पर दिखाई जाएगी। डिजिटल मंच ने बुधवार को यह जानकारी दी। सात धारावाहिकों वाली इस श्रृंखला को फिल्मकार तनुजा चंद्रा ने बनाया है जिन्हें “दुश्मन”, “संघर्ष” और “करीब करीब सिंगल” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। विक्रम मल्होत्रा के एबंडेन्शिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस श्रृंखला में सोहा अली खान पटौदी, कृतिका कामरा, शहाना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना ने भी अभिनय किया है। अमेजन प्राइम वीडियो के ‘इंडिया ऑरिजिनल्स' की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा कि वह एबंडेन्शिया के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।
- मुंबई । अभिनेत्री नीतू कपूर, श्रद्धा श्रीनाथ और सन्नी कौशल लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज की पहली हिंदी फीचर फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म निर्माण कंपनी लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज ने हिंदी फिल्म के साथ फीचर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने की सोमवार को घोषणा की। फिल्म का निर्देशन मिलिंद धमाडे करेंगे। मिलिंद "तू है मेरा संडे" जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की कहानी आधुनिक दौर में एक मां और उसके बेटे के रिश्तों पर आधारित होगी। लायंसगेट इंडिया स्टूडियोज के दक्षिण एशिया एवं नेटवर्क क्षेत्र के प्रबंध निदेशक रोहित जैन ने कहा कि फिल्म निर्माण कंपनी हिंदी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने को लेकर बेहद उत्साहित है।
- मुंबई। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोमवार को कहा कि वह वर्ष 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी' की तीसरी सीरीज में नजर आएंगे। आगामी संगीतमय रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन अनुराग बसु करेंगे, जिन्हें ‘बर्फी', ‘लूडो' जैसी प्रशंसित फिल्मों के लिए जाना जाता है। ‘आशिकी 3' का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स के निर्माता मुकेश भट्ट कर रहे हैं।आर्यन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सुपरहिट गीत ‘‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम..'' का संक्षिप्त वीडियो साझा करते हुए यह घोषणा की। वीडियो के इस गीत को अरिजीत सिंह ने गाया है। वर्ष 1990 की मूल फिल्म ‘आशिकी' में यह गीत कुमार शानू ने गाया गया था। ‘भूल भुलैया 2' के अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम। जहर जिंदगी का पी लेंगे हम... ‘आशिकी3'। ये दिल को झकझोर देने वाला होगा। बसु दा के साथ मेरी पहली फिल्म।'' निर्माताओं ने अब तक फिल्म की नायिका की घोषणा नहीं की है। बसु के कई फिल्मों में काम कर चुके संगीतकार प्रीतम ‘आशिकी 3' के लिए संगीत देंगे। मूल ‘आशिकी' के निर्देशक महेश भट्ट थे और फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अभिनय किया था। नदीम-श्रवण के संगीत और समीर, रानी मलिक और मदन पाल द्वारा लिखे गए गीतों के कारण यह फिल्म जबरदस्त सफल रही थी। फिल्म के सीक्वल, ‘आशिकी 2' (2013) का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसका दूसरा पार्ट भी ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। जीत गांगुली, मिथुन और अंकित तिवारी ने फिल्म का संगीत दिया था और गाने के बोल इरशाद कामिल, संदीप नाथ, संजय मासूम और मिथुन ने लिखे थे।
- मुंबई। अभिनेत्री निम्रत कौर और राधिका मदान ‘हैप्पी टीचर्स डे' में साथ में अभिनय करती नज़र आएंगी। निर्माताओं के मुताबिक, इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजन की ‘मैडॉक फिल्म्स' है और इसकी शूटिंग शिक्षक दिवस के मौके पर शुरू की गई। फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसाले करेंगे और यह पांच सितंबर 2023 को रिलीज़ की जाएगी। मुसाले को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गुजराती फिल्म ‘ रॉन्ग साइड राजू' और हिंदी फिल्म ‘मेड इन चाइना' के लिए जाना जाता है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा, “ सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई।” ट्वीट में कहा गया है कि इस मौके पर ‘हैप्पी टीचर्स डे' फिल्म की घोषणा की जाती है जिसमें निम्रत कौर और राधिका मदान अभिनय करेंगी और यह 2023 के शिक्षक दिवस पर रिलीज़ की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी शूटिंग सोमवार को शुरू कर दी गई है।
- मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज 4 सितंबर को 70 वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके तमाम चाहने वाले और करीबी उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उन्हें याद किया है और एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।नीतू कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, हैपी बर्थडे। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। नीतू कपूर की इस पोस्ट पर फैंस के अलावा सोनी राजदान, करण कुंद्रा, डब्बू रतनानी, महीप कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी सहित तमाम सेलिब्रिटीज रिएक्शन दे रहे हैं।गौरतलब है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इसमें 'कभी कभी', 'खेल खेल में', 'दूसरा आदमी', 'धन दौलत', 'रफूचक्कर', 'जिंदा दिल', 'अमर अकबर एंथोनी', 'लव आज कल', 'दो दूनी चार' और 'बेशर्म' जैसी फिल्में शामिल हैं। नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार जून, 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आई थीं।गौरतलब है कि ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को मुंबई के अस्पताल में कैंसर के चलते निधन हो गया था। वह दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला और वह नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए चले गए। करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद वह साल 2019 में भारत लौटे थे। साल 2020 में तबीयत बिगडऩे पर ऋषि कपूर को 29 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया था।
- मुंबई। मोहम्मद फैज ने रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर 2Ó का खिताब अपने नाम कर लिया है। 3 सितंबर को इस शो का फिनाले हुआ था, जिसके बाद शो के विनर का नाम सामने आ गया है। फिनाले में छह कंटेस्टेंट के बीच कड़ा मुकाबला था। लेकिन मोहम्मद फैज शो के विनर बने । शो जीतने के बाद मोहम्मद फैज ने जो काम किया है उसने लोगों को दिल जीत लिया है।'सुपरस्टार सिंगर 2Ó मेें मुकाबला धर्मकोट के मणि, जोधपुर के मोहम्मद फैज, मोहाली के सायशा गुप्ता, पश्चिम बंगाल के प्रांजल विश्वास, केरल के आर्यानंद आर बाबू और ऋतुराज के बीच हुआ था। इन सब को पीछे छोड़कर 14 साल के मोहम्मद फैज जीत की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसके बाद मोहम्मद फैज को लेकर कई सारी बातें सामने आई। जिसमें से एक बात ने लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि मोहम्मद फैज को ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। वो इस पैसे को अपने घरवालों को देने वाले हंै। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश हो गए थे।इसके अलावा के फस्र्ट रनर-अप र्मकोट के मणि रहे। जिनको 5 लाख की रकम मिली है। इस शो को जावेद अली और अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया ने जज किया था। इस शो के होस्ट आदित्य नारायण रहे थे।
- लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री जेन फोंडा ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में 84 वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा, “मेरे प्यारे मित्रों, मैं कुछ व्यक्तिगत बातें साझा करना चाहती हूं। मुझे नॉन हॉजकिन्स लिम्फोमा रोग हो गया है और मैंने कीमोथेरेपी लेनी शुरू दी है।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं खुशकिस्मत हूं, क्योंकि यह एक ऐसा कैंसर है, जिसका इलाज संभव है।” फोंडा ने कहा कि उन्होंने बीमा कराया है और डॉक्टरों की राय ले रही हैं। अभिनेत्री ने कहा, “अमेरिका में लगभग हर परिवार को एक पड़ाव पर कैंसर से जूझना पड़ता है और सभी को वैसी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल नहीं होतीं, जैसी मुझे मिल रही हैं। यह अच्छी बात नहीं है।” फोंडा ने बताया कि उनकी छह महीने तक चलने वाली कीमोथेरेपी शुरू हो गई है। फोंडा को पहले भी कैंसर हो चुका है, लेकिन वह इस बीमारी को मात देने में सफल रही थीं।
- हैदराबाद। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन-शिवा' के भारत भर में रिलीज करने की चल रही तैयारियों के बीच फिल्मकार करण जौहर ने कहा है कि उद्देश्य इस फिल्म के जरिए देश के हर कोने तक पहुंचने का है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन-शिवा' में अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, महानायक अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन-शिवा' नौ सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। "आरआरआर" के निर्देशक एस एस राजामौली दक्षिण भारत में इस फिल्म के प्रस्तावक के रूप में हैं। 'ब्रह्मास्त्र : पार्ट वन-शिवा' तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।करण जौहर ने फिल्म के प्रचार के लिए शुक्रवार को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "हम देश के हर कोने में पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा है। इसे और कुछ नहीं कहिए। हम इसे वुड, टॉलीवुड, बॉलीवुड का नाम देते रहते हैं। लेकिन अब हम किसी वुड में नहीं हैं। हम उनसे बाहर हैं। अब हम गर्व से कह सकते हैं कि हम भारतीय सिनेमा का हिस्सा हैं। अब हर फिल्म भारतीय सिनेमा की होगी।" इस कार्यक्रम में रणबीर, आलिया, नागार्जुन और मौनी रॉय के अलावा राजामौली तथा अभिनेता जूनियर एनटीआर भी मौजूद थे। राजामौली ने कहा कि रचनात्मक लोगों के लिए उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ', 'पुष्पा', 'आरआरआर' और 'कार्तिकेय 2' का उदाहरण देते हुए राजामौली ने कहा कि अब समय आ गया है जब हिंदी फिल्म निर्माता भी दक्षिण के बाजार में कदम रखें। राजामौली ने कहा, "हमने 'बाहुबली', 'केजीएफ', 'पुष्पा', 'आरआरआर', 'कार्तिकेय 2' जैसी फिल्मों के जरिए दक्षिण से उत्तर में कदम रखा था। अब समय आ गया है कि उत्तर भारत की फिल्में दक्षिण भारत में शानदार प्रदर्शन करें। हम एक देश हैं और हमें भारतीय फिल्में बनानी चाहिए, भाषाओं के आधार पर फिल्मों में भेद नहीं होना चाहिए।" राजामौली ने कहा, "करण सर, रणबीर, आलिया और 'ब्रह्मास्त्र' के सभी कलाकारों और फिल्म से जुड़े सभी लोगों को मैं बहुत पसंद करता हूं। लेकिन जिस कारण से मैं इस फिल्म से जुड़ा हूं वह कारण है फिल्म की कहानी, वो नजरिया जो अयान के पास था। 'ब्रह्मास्त्र' भारतीयता, भारतीय कहानी, और भारतीय भावनाओं के बारे में है।”
- मुंबई। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' पर काम शुरू कर दिया है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर आगामी परियोजना के बारे में अद्यतन जानकारी साझा की।अभिनेता ने भगवान गणेश से आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर के साथ लिखा, ‘‘सत्यप्रेम की कथा का शुभारंभ, गणपति बप्पा मोरिया।'' नमः प्रोडक्शंस और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, ‘‘सत्यप्रेम की कथा'' में कियारा आडवाणी भी हैं जो ‘‘भूल भुलैया 2'' में आर्यन की सह-कलाकार रही थीं। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित है। यह 29 जून, 2023 को रिलीज़ होने वाली है।
- मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर लगातार बॉलीवुड की फिल्में बुरी तरह से पिट रही हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' से लेकर 'रक्षाबंधन' और अब विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित रहीं। ऐसे में ना सिर्फ मेकर्स बल्कि थिएटर मालिकों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी बीच सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 9 सितंबर को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज होने वाली है। ऐसे में आप केवल 75 रुपये में यह फिल्म थियेटर में देख सकते हैं।मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) और देशभर के सिनेमाघरों में 16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर आप केवल 75 रुपये में फिल्म देख सकेंगे। 16 सितंबर को 4 हजार थियेटर इस राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के दिन इस प्रोग्राम का हिस्सा बन रहे हैं।16 सितंबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस महामारी के बाद फिर से सफलतापूर्वक थियेटर्स के खुलने पर दर्शकों को धन्यवाद देने के लिए मनाया जा रहा है। साथ ही यह प्रोग्राम उन सिनेमाप्रेमियों के लिए एक खुला निमंत्रण भी है, जिन्होंने कोविड के बाद अभी तक थियेटरों में वापसी नहीं की है।मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) ने ट्वीट करते हुए बताया, "16 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे मनाने के लिए सारे थियेटर साथ आए हैं। इस दिन आप केवल 75 रुपये में फिल्म देख सकते हैं। नेशनल सिनेमा डे 4000 से अधिक स्क्रीनों पर आयोजित किया जाएगा और इसमें पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवी टाइम, वेव, एम2के, डेलाइट और कई अन्य के सिनेमा स्क्रीन शामिल होंगे।"बता दें कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और नागार्जुन स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। अस्त्रों की दुनिया पर आधारित अयान मुखर्जी की इस फिल्म का सबसे सस्ता टिकट 16 सितंबर को होगा। ऐसे में आप केवल 75 रुपये में भी 'ब्रह्मास्त्र' को देख सकते हैं।----
- मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने गुरुवार को बताया कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गए हैं और काम पर लौट आए हैं। अभिनेता ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर यह जानकारी दी। वह 24 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित से पाए गए थे। बच्चन ने लिखा, ‘‘ काम पर लौट आया हूं... आपकी दुआओं से...कल रात संक्रमण मुक्त पाया गया... नौ दिन का पृथक-वास खत्म... जबकि सात दिन ही अनिवार्य है।'' अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का भी दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया। अमिताभ जुलाई 2020 में भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।





.jpg)










.jpg)



.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)

