ब्रेकिंग न्यूज़

 ऋषि कपूर के जन्मदिन पर नीतू कपूर ने खूबसूरत फोटो शेयर कर पति को किया याद
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज 4 सितंबर को 70 वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर उनके तमाम चाहने वाले और करीबी उन्हें याद कर रहे हैं। वहीं, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर   ने उन्हें याद किया है और एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।   
नीतू कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इसमें नीतू कपूर अपने पति ऋषि कपूर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, हैपी बर्थडे। इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। नीतू कपूर की इस पोस्ट पर फैंस के अलावा सोनी राजदान, करण कुंद्रा, डब्बू रतनानी, महीप कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी सहित तमाम सेलिब्रिटीज रिएक्शन दे रहे हैं।  
गौरतलब है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इसमें 'कभी कभी', 'खेल खेल में', 'दूसरा आदमी', 'धन दौलत', 'रफूचक्कर', 'जिंदा दिल', 'अमर अकबर एंथोनी', 'लव आज कल', 'दो दूनी चार' और 'बेशर्म' जैसी फिल्में शामिल हैं। नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार जून, 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ नजर आई थीं। 
गौरतलब है कि  ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को मुंबई के अस्पताल में कैंसर के चलते निधन हो गया था। वह दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। साल 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला और वह नीतू कपूर के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिए चले गए। करीब 1 साल इलाज करवाने के बाद वह साल 2019 में भारत लौटे थे। साल 2020 में तबीयत बिगडऩे पर ऋषि कपूर को 29 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english