टीवी कलाकार निशी सिंह का हुआ देहांत, 2 दिन पहले ही मनाया था 50वां जन्मदिन..बीमारी ने कर दी थी बुरी हालत
मुंबई। 'कुबूल है और 'इश्कबाज जैसे शोज में काम कर चुकी अदाकारा निशी सिंह का देहांत हो गया है। निशी सिंह ने रविवार दोपहर 3 बजे आखिरी सांस ली। 2 दिन पहले ही निशी सिंह ने अपना 50वां जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। निशी सिंह अपने पीछे 2 बच्चे और पति को अकेला छोड़ गई हैं।
निशी सिंह बीते लंबे समय से बीमार चल रही थीं। करीब चार साल पहले निशी सिंह को पैरालिसिस अटैक पड़ा था। जिसके बाद निशी सिंह बीमार चल रही थीं। लगातार चल रहे इलाज की वजह से निशी सिंह के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। हाल ही में निशी सिंह के पति ने उनका इलाज करवाने के लिए लोगों से मदद की गुहार भी लगाई थी। जिसके बाद रमेश तौरानी, गुल खान और सुरभि चंदना जैसे सितारों ने निशी सिंह के पति संजय सिंह बादली की मदद भी की थी। निशी सिंह के पति एक लेखक हैं। इसके अलावा निशी सिंह के पति अभिनय क्षेत्र में भी भाग्य आजमा चुके हैं।
संजय सिंह बादली ने बताया, 'एक साल पहले निशि सिंह को दूसरा पैरालिसिस अटैक पड़ा था। पहले स्टोक के बाद निशी सिंह की हालत में सुधार आया था लेकिन दूसरे स्टोक ने सब बर्बाद कर दिया। मई 2022 के बाद निशी सिंह की हालत बिगड़ती चली गई। जिसके बाद हमने निशी सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया था।
आगे निशी सिंह के पति ने बताया, 'आराम लगने पर निशी सिंह को हम लोग घर ले आए। बीते कुछ दिनों से निशी सिंह को गले में इंफ्क्शन हो गया था जिसकी वजह से वो खाना नहीं खा पा रही थी। हम खाने में निशी सिंह को लिक्विड दे रहे थे। 16 सितंबर को परिवार ने निशी सिंह का जन्मदिन सेलीब्रेट किया था। वह बात नहीं कर पा रही थी लेकिन अपने जन्मदिन पर बहुत खुश थी। जन्मदिन के मौके पर उसने बेसन का लड्डू खाया था। जिंदा रहने के लिए निशी सिंह ने बहुत संघर्ष किया। निशी सिंह की देखभाल करने के लिए मेरी बेटी ने पढ़ाई तक छोड़ दी थी। हम दोनों केवल 32 साल ही साथ रह सके।
---
Leave A Comment