- Home
- छत्तीसगढ़
-
राज्य शासन ने जारी किए निर्देश
रायपुर/ राज्य शासन द्वारा 4 जून को कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है।वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस के दौरान प्रदेश में समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों तथा होटल बार व क्लबों को बंद (closed )रखा जाएगा। साथ ही दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, क्लबों में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं होगी।गैरमालिकाना क्लबों, रेस्टोरेंट((resturant ), स्टार होटलों और किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों में मदिरा विक्रय या परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दिन मदिरा के व्यक्तिगत और गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। आबकारी विभाग के उड़नदस्ता टीमों द्वारा शुष्क दिवस में अवैध रूप से मदिरा के परिवहन और विक्रय पर कार्यवाही करने को कहा गया है। - रायपुर । रायगढ़ के रामलीला मैदान में 10 हजार से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का बना रिकार्ड। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन रायगढ़ को "गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
- -सुप्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर के भजन पर झूमे मुख्यमंत्रीरायपुर ।राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन अवसर पर सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर ने ‘जय जोहर‘ सम्बोधन के साथ शुरूआत करते हुए कहा कि भगवान राम के ननिहाल में भगवान राम के ससुराल से आयी हूं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में उनके द्वारा प्रस्तुत मिथला के लोक गीतों का ऐसा जादू चला कि मुख्यमंत्री और उनके साथ अन्य अतिथि अपनी जगह से उठकर झूमने लगे। भजन गायिका मैथिली ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ के गीतों में गहरी रूचि रखते है, तो मिथला के लोक गीतों का उतना ही आदर करते है।सुश्री मैथिली ठाकुर द्वारा कार्यक्रम में अद्भुत प्रस्तुति दी गई। उनके द्वारा मैथिली लोक गीतों से श्रीराम के मिथला प्रवास का सुन्दर वर्णन किया गया। मिथला में लोक गीतों में मासूम शरारत होती है। यही जनकपुर में आने पर मिथला के अतिथियों के साथ होता है। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में विश्वामित्र और राजा दशरथ से भी प्रश्न कर लिया, कि लोग अपने राजाओं से कितने करीब होते थे।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और अतिथियों ने मंच पर पहुंचकर सुश्री मैथिली ठाकुर को पुष्पगुच्छ एवं रामचरित मानस की प्रति भेंटकर सम्मानित किया।
- रायगढ़। राष्ट्रीाय रामायण महोत्सव के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंडोनेशिया के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामायण का आनंद लिया। इंडोनेशिया से आए कलाकारों ने सुमधुर धुन के साथ अभिनय कौशल से श्री राम की महिमा का मंचन बहुत ही शानदार तरीके से किया। कलाकारों ने अशोक वाटिका के दृश्य की संगीतमय प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में इंडोनेशिया के सात अलग-अलग पारंपरिक वाद्ययंत्रों का सम्मिश्रण नजर आया।
- -सीता हरण, रावण वध सहित कई प्रसंगों की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति-केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कलाकारों का दिखा विशिष्ट अंदाज-राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का तीसरा दिनरायपुर /राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की रामायण मंडलियों ने प्रतियोगिता वर्ग में महाकाव्य रामायण के अरण्य कांड के विभिन्न प्रसंगों पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन सभी रामायण मंडलियों ने अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा और अपने-अपने विशिष्ट अंदाज में रामकथा की संगीतमय नाट्य प्रस्तुति दी। सभी रामायण मंडलियों की प्रस्तुति मन को छूने वाली रही।आज केरल से आए कलाकार दल ने पारंपरिक लोक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उन्होंने रामकथा से जुड़े प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केरल की रामायण मंडली ने संगीतमय प्रस्तुति देते हुए सूर्पणखा प्रसंग से लेकर रावण वध तक के प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा के साथ इस प्रस्तुति में केरल में भगवान राम की महिमा की सुंदर अभिव्यक्ति दी गई, कलाकारों ने भक्ति और भाव के मिश्रण का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दल के कलाकारों की आंखों को भाने वाली रंग-बिरंगी पोशाक और शास्त्रीय नृत्य कथकली की शैली में दी गई प्रस्तुति ने चार-चांद लगा दिए।उत्तरप्रदेश की रामायण मंडली द्वारा अरण्य कांड पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। उनकी प्रस्तुति में खास बात यह है कि सभी पात्र अपने-अपने संवाद खुद बोल रहे थे। संगीत बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। इनकी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की राम लीला की याद दिलाती है। बंगाल के रामायण की अद्भुत प्रस्तुति मूल रूप कृतिवास की रामायण पर आधारित थी। वाल्मीकि ही नहीं है अपितु कृतिवास की कल्पनाशीलता ने मंचन को और भी अधिक प्रभावोत्पादक बना दिया। कृतिवास ने श्रीराम के कोमल पक्षों को उभारा है, वे बहुत भावुक हैं और चूंकि अरण्य कांड में सीता हरण जैसे कारुणिक प्रसंग हैं अतएव यह भावुकता इस कथा में स्पष्ट रूप से उभरती है। सुमधुर बांग्ला भाषा में यह कथा कही गई। और बात दंडकारण्य की हो रही है। यह भारत की अद्भुत सांस्कृतिक एकता है। बंगाल से कृतिवास से लेकर तमिल के कम्बन तक सबके सृजन की भूमि एक ही है।दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल क्षेत्र बचेली से आए रामायण मंडली ने भी रोचक अंदाज में प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। इस टीम में महिला सशक्तिकरण की भी साफ झलक दिखाई पड़ती है। मंच में प्रारंभिक स्तुति महिला कलाकारों द्वारा की गई। महिला कलाकारों की नृत्य के माध्यम से दी गई प्रस्तुति अद्भुत रही।
- -केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केलो मैय्या’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन-माली समाज को भवन के लिए 30 लाख रूपए की घोषणारायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सर्किट हाउस रायगढ़ में विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधिमंडलों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रायगढ़ की जीवन रेखा मानी जाने वाली केलो नदी के संरक्षण पर आधारित पुस्तिका ‘केलो मैय्या’ का विमोचन किया।प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल ने माली समाज की मांग पर उन्हें भवन के लिए 30 लाख रूपए देने की घोषणा की। साथ ही विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़ के प्रतिनिधि श्री सुशील कुमार गुप्ता, डीकन अजय लाल प्रणयवानी ने मुंख्यमंत्री श्री बघेल से भेंटकर चर्च के लिये भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर रायगढ़ को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।मुख्यमंत्री से कान्य कुब्ज ब्राम्हण कल्याण समाज, क्षत्रिय राजपूत समाज, चौहान समाज, देवांगन समाज सहित कई समाज के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक सर्वश्री प्रकाश नायक, लालजीत सिंह राठिया, चक्रधर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- - यातायात विभाग द्वारा दी गई यातायात नियमों की जानकारीरायपुर। यातायात विभाग व मंदिर हसौद थाना द्वारा संयुक्त रूप से मंदिर हसौद में शिविर लगाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही वहां मौजूद वाहन चालकों को इन नियमों का कड़ाई से पालन करने की समझाइश भी दी गई। इस आयोजन का उद्देश्य सुरक्षित यातायात के प्रति वाहन चालकों में जागरुकता पैदा करना था।मंदिर हसौद स्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के पास शुक्रवार को लगाए गए इस शिविर में कंपनी के करीबन सौ ड्राइवर मौजूद थे जिन्होंने इस शिविर का लाभ उठाया व यातायात नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया। इस जागरूकता शिविर को मंदिर हसौद थाना प्रभारी विरेन्द्र चंद्रा, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी सत्येन्द्र श्याम व यातायात विभाग से पहुंचे ए .एस. आई श्री भोई ने संबोधित करते हुये यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी व पालन न करने पर होने वाले कानूनी कार्यवाही की जानकारी दी ।
-
व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना’’ होगा विषय
रायपुर/छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता पर आधारित भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का विषय है ’’व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना’’।
प्रतियोगिता 04 जून प्रातः 10 बजे से सिविल लाईन स्थित नवीन विश्राम गृह के कन्वेंशन हाल में आयोजित होगी। प्रतिभागी प्रातः 9.30 बजे उपस्थित होकर प्रतियोगिता के लिए पंजीयन करा सकते हैं। भाषण प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष तथा पोस्टर प्रतियोगिता तीन आयु वर्गो 12 वर्ष तक, 13 से 17 वर्ष एवं 18 से 21 वर्ष के लिए होगी। सभी वर्गो के लिए पृथक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिभागियों को अपना पहचान एवं आयु प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। विजेता प्रतिभागियों को 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू सर्किट हॉउस में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। -
रायगढ़। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़ में उत्तरप्रदेश रामायण मंडली द्वारा अरण्य कांड पर प्रस्तुति दी गई । उनकी प्रस्तुति में खास बात यह है कि सभी पात्र अपने-अपने संवाद खुद बोल रहे हैं। संगीत बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। इनकी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की राम लीला की याद दिलाती है।
-
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, रायगढ़
रायपुर । राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज केरल से आए कलाकार दल ने पारंपरिक लोक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उन्होंने रामकथा से जुड़े प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केरल की रामायण मंडली ने संगीतमय प्रस्तुति देते हुए सूर्पणखा प्रसंग से लेकर रावण वध तक के प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
पारंपरिक वेशभूषा के साथ इस प्रस्तुति में केरल में भगवान राम की महिमा की सुंदर अभिव्यक्ति दी गई, कलाकारों ने भक्ति और भाव के मिश्रण का जीवंत प्रदर्शन किया। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, अपनी संवेदना प्रकट की।
श्री भूपेश बघेल ने श्री नवीन पटनायक से कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से ओडिशा को हर संभव मदद की जायेगी। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग हताहतों के परिजनों के दुख में साथ खड़े हैं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। -
न कैकयी भगवान राम को निर्वासन देती, न वो आपको प्राप्त होते, यह घटना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य हो गई, इस भूमि में प्रभु के चरण पड़े
अपने-अपने राम के प्रस्तोता एवं प्रख्यात कवि श्री कुमार विश्वास ने राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा की
कहा - राम वन गमन पथ के पथ पर विचरण कर और श्रीराम के चरणों की धूलि लूं तो मेरा सौभाग्य होगा
रायपुर। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव जो श्रीराम पूरे विश्व को ज्ञान का मार्ग बताते हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ में रहने वाली वनवासी माता शबरी ने ज्ञान का मार्ग दिखाया। शबरी ने ही उन्हें कहा कि पंपा सरोवर जाएं और सुग्रीव से मिलें। रामकथा के प्रस्तोता तथा प्रख्यात कवि श्री कुमार विश्वास ने यह बात कही। श्री विश्वास राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में अपनी प्रस्तुति देने रायगढ़ पहुंचे हुए हैं।
श्री विश्वास ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य है कि यहां श्रीराम के चरणों की धूलि पड़ी। श्री विश्वास ने कहा कि भगवान श्री राम विश्व मंगल, लोक मंगल और समरस शासन की सबसे बड़ी अवधारणा हैं। 1932 में महात्मा गांधी ने नव जीवन अखबार में रामराज्य और भारत पर अपने विचार लिखे थे। मैं बरसों से छत्तीसगढ़ आ रहा हूं। छत्तीसगढ़ में श्री राम के वनगमनपथ के विकास के संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर बात हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत से इस संबंध में चर्चा होती है। मुख्यमंत्री जी को रामवनपथगमन के विकास और राष्ट्रीय स्तर पर इस सुंदर आयोजन के लिए मैं धन्यवाद देता हूँ। रामकथा को लेकर, उनके पुण्यस्थलों को सहेजने को लेकर बहुत अच्छा काम हो रहा है। श्री विश्वास ने कहा कि वह उन सभी जगहों पर जाना चाहेंगे, जहां से श्रीराम के चरण पड़े। मैं उस मार्ग का विचरण करना चाहता हूं जहां से राघवेंद्र सरकार गुजरे तथा उनकी चरण धूलि लेना चाहता हूं।
श्री विश्वास ने कहा कि आज अरण्यकांड पर मेरी प्रस्तुति होगी, जब श्री राम छत्तीसगढ़ में वनवास में आए होंगे। उस समय यहां सघन वन रहा होगा। उस समय जनजातियों से उनके आत्मीय संवाद हुए। श्रीराम ने हमें बताया कि यहां के वनवासी कितने सरल हैं। कितने आत्मीय हैं और हमेशा सत्य के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी विशेष इच्छा माता कौशल्या एवं माता शबरी पर केंद्रित व्याख्यान करने की है। माता कौशल्या जिन्होंने अपने पुत्र को लोक कल्याण के लिए वन भेज दिया। इसके लिए बहुत बड़ा दिल चाहिए। इन सब की कथा कहना चाहता हूं। रायगढ़ संस्कारधानी में सुंदर आयोजन हो रहा है। बहुत सुंदर कार्य राम कथा को लेकर भी हुआ है। -
जगदलपुर। सुराजी ग्राम योजना ने गांवों में आशाओं के नए द्वार खोले हैं। तोकापाल विकासखंड के चोंडीमेटा की हीरदई के चार बच्चे हैं। 6 सदस्यों का यह परिवार हिरदई के पति की आमदनी पार निर्भर था, इसलिए हीरदई भी अपने पति के कंधे से मिलाकर घर खर्च में योगदान देना चाहती थी, किंतु गांव में इसके लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण उसके मन में निराशा थी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू किए गए सुराजी ग्राम योजना ने हीरदई के सपने को साकार करने की राह दिखाई। मुख्यमंत्री द्वारा खेती -बाड़ी को नुकसान पहुंचाने वाले आवारा पशुओं को ठौर उपलध करने के साथ ही किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रारंभ किए गए गोधन न्याय योजना से जुड़ी और गोबर विक्रय, खाद निर्माण, वर्मी विक्रय का कार्य करने लगी। इसके साथ ही वह अंडा उत्पादन का कार्य भी करने लगी।
गोधन न्याय योजना के तहत हीरदई अब तक 63 हजार रुपए से अधिक आय अर्जित कर चुकी है, जिसमें 35 हजार रुपए से अधिक राशि वह गोबर विक्रेता के तौर पर उसने अर्जित किया है। इस राशि से वह घर खर्च चलाने में वह अपने पति की सहायता कर रही है साथ ही उसने नए बर्तन भी खरीदे। -
रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार को कुचल दिया है। ट्रक के पहिये के नीचे सिर आ जाने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, 65 साल के बुजुर्ग राजकुमार शिवकाणी अपनी स्कूटी से रायपुर से अपने गांव पिरदा जा रहे थे। गुरुवार रात 9 बजे तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जोरा में होटल कोर्टयार्ड मैरियट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग ट्रक के पहिये के नीचे आ गए। उनका सिर बुरी तरह से कुचल गया है। ट्रक उन्हें घसीटते हुए थोड़ी दूर भी ले गया। वहीं स्कूटी टक्कर के बाद ही कुछ दूरी पर फेंका गई थी। थोड़ी दूर जाने के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है, वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है। आरोपी फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि आसपास के लोगों से पता चला है कि आरोपी ट्रक ड्राइवर ने अंधेरे में उसने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
तेलीबांधा थाना पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया है। आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। -
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाएं अब और ज्यादा गर्म हो गई हैं। प्रदेश में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, महासमुंद और मुंगेली जिले में हीट वेव चल सकती है। लगातर बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
नौतपा के आखिरी दिन शुक्रवार को सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को झुलसाती रही, दोपहर बाद धूप में निकलना मुश्किल हो रहा था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिन गर्मी और बढ़ेगी। इसके बाद ही मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।
प्रदेश में रायगढ़ का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह महासमुंद जिले में भी सूरज आग बरसा रहा है। यहां का तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली जिले का तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। जांजगीर में 44.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बलौदा बाजार जिले में 44 डिग्री, बिलासपुर में 43.4, दुर्ग में 43 और राजधानी रायपुर में भी 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दक्षिण छत्तीसगढ़ में सबसे गर्म बीजापुर जिला रहा यहां तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। -
रायगढ़। बाली की कलाकार श्रीयानी पहली बार भारत आईं हैं। श्रीयानी ने आगे कहा, वह पहली बार भारत आई हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। यह श्रीराम का देश है। मुझे बताया गया कि रामकथा में वर्णित अरण्यकांड का स्थल दंडकारण्य यहीं है। यह छत्तीसगढ़ ही है जहां मैं आई हूं। ये सोचकर ही मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हम सब छत्तीसगढ़ में आकर अभिभूत हूं।
श्रीयानी और पद्मा ने अपने देश की संस्कृति के बारे में बताया। श्रीयानी कई सालों से राम का किरदार मंचों पर अदा कर रही हैं। वाल्मीकि की रामायण कथा बाली द्वीप में आज ही उसी तरह से सुनी सुनाई जाती है। पद्मा ने बताया कि हमारे यहां बिल्कुल वैसे ही पूजा होती है। जैसे भारत में होती है। श्रीयानी ने बताया कि लक्ष्मी जो विष्णु जी की पत्नी हैं। उनकी विशेष पूजा बाली द्वीप में होती है। और इसी वजह से बहुत सारी लड़कियों के नाम श्री से हैं जैसे श्रीयानी या पद्मा।
श्रीयानी ने बताया, उनके दल द्वारा मंचित की गई राम कथा केवल इंडोनेशिया में ही नहीं सुनाई जाती, इसका मंचन आसपास के देशों जैसे सिंगापुर आदि में भी होता है। यही नहीं वह यूरोपियन यूनियन और अमेरिका में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि बाली में रामकथा से जुड़ी हुई सामग्री बनाने का कुटीर उद्योग है। यहां न केवल कलाकारों के लिए मुकुट तैयार होते हैं, बल्कि यहां पर उनके लिए सुंदर वस्त्र भी तैयार होते हैं। -
रायगढ़। रायगढ़ में आयोजित रामायण महोत्सव के दूसरे दिन इंडोनेशिया, बाली से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी। पहली बार भारत आई कलाकार श्रीयानी भगवान राम के स्वरूप में थीं। फीमेल आर्टिस्ट मंच पर मर्यादा पुरषोत्तम राम का किरदार निभा रहीं थीं। ये प्रस्तुति इंडोनेशियन गीतों से सजी थी। हर पल को संगीत और डांस के बैले फॉर्म में पेश किया गया।
मंच पर हल्के सफेद बालों से भरे हनुमान जी प्रस्तुति दे रहे कलाकार की एंट्री हुई। उनका मुकुट, उनकी वस्त्र सज्जा भारतीय समाज में मौजूद कला की तरह थी। इंडोनेशिया से आए कलाकारों की प्रस्तुति में प्रसंग जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, संगीत तेज होता जाता है। आंखों की मुद्राओं से बताया गया कि किस तरह सीता जी का हरण हुआ।
इंडोनेशिया के जावा द्वीप के काकवीन रामायण और बाली द्वीप के रामायण प्रमुख हैं। यह भट्टी कवि के काव्य से प्रेरित है। बाली द्वीप में भारतीय सभ्यता स्थानीय प्रभाव के साथ हैं। बाली के कलाकारों में दक्षिण भारत का प्रभाव दिखा। इनकी भावमुद्रा दक्षिण के कत्थककली कलाकारों जैसी लगी। -
बिलासपुर। युवती मोबाइल से बात करते पैदल घर की ओर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार आया और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भाग निकला। घटना सरकंडा क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि खमतराई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संजना सलाम पिता टोभान सिंह (23) राजेंद्र नगर चौक स्थित आचार्य इंस्टीट्यूट में टैली कालर का काम करती है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 8.55 बजे ड्यूटी खत्म होने पर इंस्टीट्यूट से घर आने के लिए निकली। वह आरके पेट्रोल पंप अशोक नगर के पास ऑटो से उतरकर मोबाइल में बात करते पैदल जा रही थी। जैसे ही वह डीएलएस कॉलेज के पास पहुंची पीछे से बाइक आई। इसमें स्लेटी कलर का शर्ट पहना आरोपी युवक था। वह मोबाइल छीनकर भाग निकला। युवती ने शोर मचाया पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
-- -
अच्छी-खासी आमदनी अर्जित कर घरेलू कार्य में योगदान देने के अलावा बाड़ी विकास के कार्य में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
बालोद ।राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाले महत्वाकांक्षी नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना के अंतर्गत राज्य में लागू की गई बाड़ी विकास योजना आज महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का कारगर माध्यम बन गया है। बालोद जिले के अंतर्गत इस योजना के फलस्वरूप महिलाएं अच्छी-खासी आमदनी अर्जित कर घरेलु कार्यों में भी अपना योगदान दे रही है। इसके अलावा महिलाएं अब घरेलु कार्यों एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के पश्चात् बाड़ी विकास के कार्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्य शासन के बाड़ी विकास कार्यक्रम के तहत आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ के जय माँ परमेश्वरी स्वसहायता समूह की महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होकर बाड़ी विकास कार्यक्रम को वृहद स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम भैंसबोड़ गौठान के समीप बाड़ी विकास कार्य संचालित होने से स्वसहायता समूह की महिलाओं को बाड़ी योजना के अलावा गौठान में संचालित विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़कर स्वयं को सशक्त बनाने और आर्थिक रूप आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। उल्लेखनीय है कि ग्राम भैंसबोड़ में गौठान के समीप लगभग 05 एकड़ में बनाए गए चारागाह में जय माँ परमेश्वरी स्वसहायता समूह की महिलाओं को बाड़ी विकास का कार्य मिला है। समूह की श्रीमती रूपवंतिन बाई निषाद ने बताया कि बाड़ी विकास का कार्य मिलने से उन्होंने चारागाह परिसर में अथक मेहनत से निरंतर ही सब्जी उत्पादन का कार्य किया है। इससे उन्हें नियमित रूप से आय अर्जित हो रही है। उन्होंने बताया कि वे मौसम के अनुरूप सब्जियों का उत्पादन कर रही हैं। इसमें उन्हें उद्यानिकी विभाग की योजना के तहत् ड्रिप सिंचाई सहित तकनीकी मार्गदर्शन समय-समय पर प्रदान किया जाता है।
उन्होंने बताया कि उनके बाड़ी में जैविक खाद का उपयोग किया जाता है, जिससे बाड़ी में उत्पादित सब्जियों की काफी माँग है। वे उत्पादित सब्जियों को ग्रामीण हाट-बाजारों के साथ ही सब्जी मण्डी में विक्रय करते है तथा ग्राम भैंसबोड़ के ग्रामीण उनके चारागाह में ही आकर सब्जी खरीद लेते हैं। रूपवंतिन बाई ने बताया कि सब्जी विक्रय से उन्हें बहुत मुनाफा हुआ है, घर के खर्चांे के साथ ही उन्होंने हाल ही में दो पहिया वाहन भी खरीदा है। जिसके माध्यम से वे सब्जी विक्रय का कार्य आसानी से कर लेते हैं। वाहन खरीदने के बाद से अब वे समय पर सब्जी मण्डी व बाजार पहुॅच जाते हैं, इससे उनके उत्पादित सब्जियों को अच्छा दाम भी बाजार में मिल जाता है। उन्होंने बताया कि शासन की यह योजना उनके जीवन में काफी बदलाव लेकर आई है, पहले वे रोजी-मजदूरी का कार्य करती थी, जिससे घर-खर्च भी बड़ी मुश्किल से निकल पाता था, लेकिन अब वह स्वयं ही बाड़ी में अन्य महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है, इससे वह बहुत खुश है। रूपवंतिन ने राज्य शासन की बाड़ी विकास योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विनम्र आभार व्यक्त किया है। -
- गोधन न्याय योजना, नरवा-घुरवा-गरवा-बाड़ी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक परिवर्तन
राजनांदगांव। शासन की किसान हितैषी योजनाओं का किसानों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। किसानों ने आर्थिक समृद्धि और खुशहाली की दिशा में कदम बढ़ाये हैं। धान के बदले उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देकर डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांव खुर्द के प्रगतिशील किसान श्री ऐनेश्वर वर्मा ने सफलता की नई इबारत लिखी है। किसान श्री ऐनेश्वर वर्मा छत्तीसगढ़ शासन के डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान से सम्मानित किये गए हैं। उनके खेतों में कतार में लगे हुए वृक्ष की शाखाएं आम, अमरूद, पपीता से भरपूर हैं। उन्होंने अपने खेतों में विभिन्न तरह के नवाचार किये हैं एवं खेती-किसानी की आधुनिक पद्धति को अपनाया है। किसान श्री ऐनेश्वर वर्मा ने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाएं बेहतरीन हैं। गोधन न्याय योजना, नरवा-घुरवा-गरवा-बाड़ी योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं से किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। उन्होंने खेती-किसानी को बढ़ावा देने के लिए शासन को धन्यवाद दिया। वे कहते हैं कि शासन की योजनाओं से प्रोत्साहित एवं प्रेरित होकर युवाओं का रूझान खेती-किसानी में बढ़ा है। उन्होंने बताया कि वे 42-43 एकड़ में खेती कर रहे हैं और लगभग 6 एकड़ में उद्यानिकी फसल लगाई है, जो आमदनी का बड़ा जरिया है। राज्य पोषित उद्यानिकी विभाग की फल पौधरोपण हेतु अनुदान योजना के तहत आम, अमरूद, नीबू तथा चीकू लगाये हैं। जिससे अच्छी आमदनी हो रही है। उद्यानिकी फसलों से लगभग 3 लाख वार्षिक आमदनी हो रही है। वे मिनी स्पिं्रकलर से सिंचाई कर रहे हैं। उन्होंने अपने खेतों में मल्लिका, आम्रपाली, लंगड़ा, दशहरी एवं बाम्बेग्रीन वेरायटी लगाई है। वहीं काजू फल रहे और सीडलेस नीबू का उत्पादन बहुतायत हो रहा है। नारियल के 300 पौधे लगाए हैं।
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के केला विस्तार योजना के तहत 4 एकड़ में पपीता का रेड लेडी वेरायटी लगाये हैं। राज्य पोषित सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत खेतों में ड्रिप इरिगेशन लगाये हैं। अमरूद के जी-11 वेरायटी के 250 पौधे तथा ड्रेगन फ्रूट, बनारसी बेर वेरायटी, एप्पल बेर भी लगाये हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 2 हेक्टेयर में संरक्षित खेती के लिए अनुदान मिला है। जिसमें गंवारफल्ली, बरबट्टी, कुंदरू की फसल ले रहे हैं। किसान श्री वर्मा ने बताया कि वे अपने खेतों में वर्मी कम्पोस्ट बना रहे हैं। वर्मी कम्पोस्ट शेड में गोबर एवं सूखी पत्तियों से अच्छी गुणवत्ता का जैविक खाद तैयार कर रहे हैं। उन्होंने शासन के गोधन न्याय योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैविक खेती से बहुत फायदा है। शासन की योजना के तहत तालाब खुदवाये हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जैविक खेती के लिए उन्होंने पक्का वर्मी कम्पोस्टिंग यूनिट लगाए हैं। जिसकी लागत 1 लाख रूपए है और शासन से उन्हें 50 हजार रूपए का अनुदान मिला है। उन्होंने बताया कि वे उदयपुर से रॉक फास्फेट लाये हैं। जिसमें 60 प्रतिशत गोबर, 40 प्रतिशत रॉक फास्केट मिलाकर एडवांस वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर रहे हैं, जो रीच आर्गेनिक कम्पोस्ट है। उन्होंने खेती बाड़ी के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत माली का प्रशिक्षण लिया है। घर में क्रेडा के तहत बायो गैस लगाये हैं। फसल के बाद उत्पादन का घर में ही प्रोसेसिंग भी कर रहे हैं। - रायपुर /मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत जनों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
- -मुख्यमंत्री ने लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन का किया शुभारंभरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से निर्मित बड़े तरिया का लोकार्पण किया गया। यह तरिया 18 एकड़ रकबे में विस्तृत है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बड़े तरिया परिसर क्षेत्र के अंतर्गत लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का शुभारंभ भी किया, जिसमें जीवंत लेजर की रोशनी, फाऊंटेन से छोड़े जा रहे पानी के फुहारों और मल्टी मीडिया शो के माध्यम से नगरवासियों का प्रतिदिन मनोरंजन होगा।मुख्यमंत्री ने बड़े तरिया का भ्रमण किया और इसे मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित मनोरम स्थल बताया। उन्होंने परिसर के फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टर्नल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज इत्यादि का अवलोकन किया और कहा कि यह स्थल प्राकृतिक धरोहर, संस्कृति और आधुनिक अधोसंरचना का अदभुत संगम है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो देखा। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति का चित्रण शानदार तरीके से किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के खनिज और मनोरम पर्यटन स्थल का प्रदर्शन भी किया गया था। यहां मुख्यमंत्री के समक्ष विगत साढ़े 4 वर्षों में कुम्हारी नगर निगम परिषद द्वारा प्रस्तुत विकासगाथा का चित्रण भी किया गया।बड़ा तरिया में आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से प्रतिदिन संध्या 7ः30 बजे लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो होगा। इस मनमोहक कार्यक्रम की समय-सीमा 13 मिनट की होगी और एंट्री फीस 10 रूपए रखी गई है जो कि मूलतः एक प्रकार का मेंटनेंस चार्ज है। लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन में अलग-अलग थीम को प्रस्तुत किया जाएगा। जिसकी खासियत संगीत की धुन पर लेजर व फाऊंटेन के फहारों का नजारा होगा, जो कि उपस्थित लोगों के लिए मनमोहक होगा। बड़े तरिया के खुलने व बंद होने का समय संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।
- -45.44 करोड़ रूपए के 10 विकास कार्याे का लोकार्पण और 129 करोड़ के 9 विकास कार्याे का किया भूमिपूजनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में 174 करोड़ 45 लाख रूपए से ज्यादा की लागत के 19 कार्याे का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इनमें 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार रूपए के 10 विकास कार्याे का लोकार्पण व 129 करोड़ रूपए से अधिक के 9 विकास कार्याे का भूमिपूजन शामिल हैं।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिन नये कार्याे का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से 26 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 01 अंतर्गत बड़ा तालाब कुम्हारी का सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्य, 1 करोड़ 8 लाख 91 हजार रूपए की लागत से जंजगिरी चौक से टोल प्लाजा तक म्यूरल आर्ट, लेेंड स्केपिंग एवं अन्य सौंदर्यीकरण कार्य, 35 लाख 47 हजार रूपए की लागत से डॉ. बी आर अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य, 50-50 लाख रूपए की लागत से महामाया उद्यान में अतिरिक्त विकास कार्य एवं मंदिर परिसर में डोम निर्माण कार्य, 31 लाख 9 हजार रूपए की लागत से कुगदा में उद्यान निर्माण कार्य, 19 लाख 50 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रमांक 14 में प्रेस क्लब के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 88 लाख 52 हजार रूपए की लागत से वार्ड क्रं. 12 व 16 में विभिन्न विकास कार्य एवं 14 करोड़ 10 लाख 55 हजार रूपए की लागत से नगर पालिका परिषद् कुम्हारी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विकास कार्य शामिल है।मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 9 कार्याे का भूमिपूजन किया गया, जिसमें अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत जल प्रदाय योजना हेतु 124 करोड़ 4 लाख, बी.टी. रोड वाईंडिनिंग कार्य हेतु 3 करोड़ 31 लाख 52 हजार, वार्ड क्र. 17, 19, 23 एवं 24 में पाईप लाईन विस्तारीकरण कार्य हेतु 49 लाख 31 हजार, परसदा, कुगदा एवं जंजगिरी गौठान में कंपोस्टिंग शेड निर्माण हेतु प्रत्येक गौठान के लिए 12 लाख 38 हजार, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में 05 अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु 43 लाख 81 हजार, बीटी रोड वाईंडिनिंग कार्य हेतु 11 लाख 14 हजार एवं वार्ड क्र. 16 परसदा में बीटी रोड रेनोवेशन कार्य हेतु 24 लाख 83 हजार रूपए के कार्य शामिल हैं।
-
रायपुर /जिला पंचायत रायपुर की सामान्य सभा की बैठक 15 जून को सबेरे 11 बजे से कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सोसायटी के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
बैठक में श्रम विभाग के अंतर्गत छ.ग. श्रम कल्याण मण्डल छ.ग. असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल व छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के द्वारा संचालित योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के तहत हितग्राही,ग्राम उद्योग में आजीविका को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान में रायपुर जिला के अंतर्गत संचालित योजनाओं, खनिज विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में कितना रायल्टी प्राप्त ग्राम की सूची ब्लॉकवार जानकारी,वर्षाऋतु के पूर्व पर्यावरण विभाग द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में इस वर्ष कितना वृक्षारोपण का लक्ष्य,सिंचाई विभाग द्वारा कृषि में सिंचाई क्षमता बढ़ाने हेतु वर्तमान में संचालित योजना, शिक्षा विभाग द्वारा उच्च शालाओं में जीर्णोधर / अतिरिक्त कक्ष बनाने के विषय में व शिक्षक की पूर्ति के संबंध में और कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड द्वारा पेयजल की समस्या के निवारण के लिए वर्तमान में उठाये जा रहे कदम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी। -
बालोद। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए जिले में पदस्थ सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के बिना अनुमति के अवकाश पर रहने एवं मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नही रहेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा द्वारा उक्ताशय का आदेश जारी किया गया है।