- Home
- देश
-
नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने एमनेस्टी इन्टरनेशनल इंडिया के खिलाफ विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम के उल्लंघन के आरोपों में बंगलुरु में तीन और दिल्ली में एक स्थान पर छापे मारे हैं।
सीबीआई ने गृह मंत्रालय की शिकायत पर पांच नवंबर को यह मामला दर्ज किया था। सीबीआई ने कहा कि एमनेस्टी इन्टरनेशनल ट्रस्ट, एमनेस्टी इन्टरनेशनल इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट और अन्य पर अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन कर विदेशों से धनराशि लेने का आरोप है।
सीबीआई की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, समूह ने कहा कि उसे देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ बोलने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बयान जारी कर कहा है कि वह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह पालन करती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उसे परेशान करने के लिए की गई है। सीबीआई की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए, समूह ने कहा कि उसे देश में मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ बोलने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बयान जारी कर कहा है कि वह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह पालन करती है। उसने यह भी आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उसे परेशान करने के लिए की गई है।
-
नई दिल्ली। राफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई है। इस फैसले को सरकार की बड़ी जीत माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे को मुख्य मुद्दा बना रखा था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कोर्ट ने भी मान लिया है कि चौकीदार चोर है। हालांकि उन्होंने माफी मांगी थी। आज पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फैसले पर पुनर्विचार की कोई जरूरत नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल पर अवमानना मामले पर कार्रवाई तो नहीं की लेकिन उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि राजनीति में कोर्ट को न घसीटें। जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी। केंद्र सरकार को क्लीन चिट मिलने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।
-
नई दिल्ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे 39 वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उद्घाटन किया। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में शिरकत कर मुख्यमंत्री बघेल ने स्टालों का अवलोकन कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कारीगरों की प्रशंसा करते हुए इसका विजिटर बुक में भी उल्लेख किया है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के स्टाल में हमारे मेहनतकश कारीगरों के उत्कृष्ट कार्य दिखाई दे रहा है। उनके द्वारा निर्मित सामान विश्वस्तरीय है।
इस मौके पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे और खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत भी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के हॉल नम्बर 12-A छत्तीसगढ़ का पवेलियन है, जो कि पहले ही दिन यहाँ आने वाले आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का पवेलियन इस वर्ष की थीम ‘ ईज ऑफ़ डूइंग’ बिजनेस के अनुरूप तैयार किया गया है।
व्यापार मेले में बड़ी संख्या में प्रदेश के दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ का हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पाद व्यापार मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
जिसमें बेलमेटल, ढोकरा शिल्प, कोसा सिल्क साड़ियों के स्टाल शामिल है। यहाँ प्राकृतिक रंगों से तैयार ड्रेस मटेरियल, बेडशीट, ग्राम उद्योग के हर्बल उत्पाद की खरीदारी की जा रही है। व्यापार मेले में इस बार 20 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। वहीं 800 से अधिक कंपनियां और संस्थाएं आई हुई हैं। वही वह मेला आम लोगों के लिए 19 नवंबर से खुलेगा।
-
चंडीगढ़। हरियाणा में आज मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया। इसमें दस मंत्रियों को शामिल किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल एस एन आर्य ने चंडीगढ़ में आज राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आज दस मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। शपथ लेने वालों में आठ भाजपा के जबकि एक जननायक जनता पार्टी और एक निर्दलीय विधायक शामिल है। इनमें से 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन ने बुधवार को ही अहम मंत्रालयों का बंटवारा कर लिया था। विभागों के बंटवारे में जेजेपी के पास आबकारी और कराधान विभाग, उद्योग विभाग, श्रम और रोजगार विभाग, नागरिक एवं उड्डयन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, पुरातत्व संग्रहालय विभाग, पुनर्वास विभाग जैसे विभाग आए हैं। जबकि गृह, वित्त, कृषि, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग जैसे अहम विभाग बीजेपी के पास रहेंगे।
मंत्री बनने वालों की लिस्ट में पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अनिल विज का भी नाम है। इनके अलावा कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रंजीत सिंह, जेपी दलाल, बनवारी लाल ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। उधर ओम प्रकाश यादव, कमलेश ढांडा, अनूप धानक और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली।
आज शपथ लेने वाले 6 कैबिनेट मंत्री हैं-
अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जेपी दलाल, बनवारी लाल।
वहीं, इन 4 राज्यमंत्रियों ने भी ली शपथ- ओमप्रकाश यादव (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार), कमलेश ढांडा (राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार), अनूप धानक(राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार) और संदीप सिंह (राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार।
मंत्रियों की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम संदीप सिंह का है। 33 वर्षीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके संदीप सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर पंजाबी में शपथ ली। संदीप पिहोवा सीट से बीजेपी विधायक हैं। यहां बीजेपी को 53 सालों में पहली बार जीत मिली थी। हाल ही में संदीप के जीवन पर एक फिल्म सूरमा बनी थी। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने 27 अक्तूबर को दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
-
नई दिल्ली। 39वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से नई दिल्ली में प्रगति मैदान में शुरू हो गया है। इस वर्ष मेले का मुख्य विषय है-सुगमता के साथ व्यापार।
केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मेले का उद्घाटन किया। यह मेला पहले पांच दिन व्यावसाय के लिए होगा। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। मेला सुबह साढ़े 9 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। 14 दिन के इस व्यापार मेले में ऑस्ट्रेलिया, ईरान, इंग्लैंड, वियतनाम, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, चीन, मिस्र, हांगकांग और इंडोनेशिया सहित कई देश के व्यापारी भाग ले रहे हैं। इस वर्ष भागीदार देश के रूप में अफगानिस्तान शामिल हुआ है, जबकि दक्षिण कोरिया पर भी विशेष ध्यान रहेगा। बिहार और झारखंड राज्यों पर भी जोर दिया गया है। इस मेले में प्रवेश के लिए वयस्कों को 60 रुपये और बच्चों को 40 रुपये का शुल्क देना होगा। -
चंडीगढ़। हरियाणा में आज मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया। इसमें दस मंत्रियों को शामिल किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल एस एन आर्य ने चंडीगढ़ में आज राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज दस मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई है। शपथ लेने वालों में आठ भाजपा के जबकि एक जननायक जनता पार्टी और एक निर्दलीय विधायक शामिल है। इनमें से 6 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। बीजेपी-जेजेपी गठबंधन ने बुधवार को ही अहम मंत्रालयों का बंटवारा कर लिया था। विभागों के बंटवारे में जेजेपी के पास आबकारी और कराधान विभाग, उद्योग विभाग, श्रम और रोजगार विभाग, नागरिक एवं उड्डयन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, पुरातत्व संग्रहालय विभाग, पुनर्वास विभाग जैसे विभाग आए हैं। जबकि गृह, वित्त, कृषि, टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग जैसे अहम विभाग बीजेपी के पास रहेंगे।
मंत्री बनने वालों की लिस्ट में पूर्व सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अनिल विज का भी नाम है। इनके अलावा कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रंजीत सिंह, जेपी दलाल, बनवारी लाल ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। उधर ओम प्रकाश यादव, कमलेश ढांडा, अनूप धानक और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली।
आज शपथ लेने वाले 6 कैबिनेट मंत्री हैं-
अनिल विज, कंवरपाल गुर्जर, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जेपी दलाल, बनवारी लाल।
वहीं, इन 4 राज्यमंत्रियों ने भी ली शपथ- ओमप्रकाश यादव (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार), कमलेश ढांडा (राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार), अनूप धानक(राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार) और संदीप सिंह (राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार।
मंत्रियों की लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम संदीप सिंह का है। 33 वर्षीय पूर्व हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके संदीप सिंह ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर पंजाबी में शपथ ली। संदीप पिहोवा सीट से बीजेपी विधायक हैं। यहां बीजेपी को 53 सालों में पहली बार जीत मिली थी। हाल ही में संदीप के जीवन पर एक फिल्म सूरमा बनी थी। इससे पहले मनोहर लाल खट्टर ने 27 अक्तूबर को दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। -
0 महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू
0 केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की मंजूर
0 पंजाब से लौटते ही राष्ट्रपति ने किए दस्तखत
0 राज्यपाल ने भेजा था केंद्र को ब्योरा
0 राज्यपाल की रपट पर केंद्र ने दी थी मंजूरी
0 किसी दल के पास नहीं था बहुमत
नई दिल्ली । महाराष्ट्र सरकार गठन को लेकर पिछले करीब 20 दिनों से चल रही खींचतान राष्ट्रपति शासन लगने के बाद अब समाप्त हो गई।
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा केंद्र को भेजी गई रिपोर्ट पर केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नेे केंद्रीय मंत्रिमंडल की सिफारिश पर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के पेपर पर दस्तखत कर दिए।
ज्ञात हो कि इससे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे बड़े दल के तौर पर सरकार बनाने से बीजेपी के इनकार के बाद गवर्नर ने रविवार को शिवसेना को सरकार गठन के लिए एक दिन का समय दिया था।रविवार से सोमवार तक शिवसेना के सरकार न बना पाने के बाद सोमवार शाम को गवर्नर ने तीसरे सबसे बड़े दल एनसीपी को मौका दिया था। -
मध्यप्रदेश .मध्यप्रदेश के मंडला में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजयसभा सदस्य और मशहूर अधिवक्ता विवेक तन्खा के प्रेणना से आयोजित विश्व के सबसे बड़े चिकित्सा शिविर में जिले तथा आसपास के मरीज प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अब तक 34686 मरीजों का पंजीयन तथा 1185 ऑपरेशन हो चुके हैं। शिविर की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने राज्यसभा सांसद विवेककृष्ण तन्खा, कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया, एसपी आरआरएस परिहार एवं जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा सहित अन्य अधिकारी द्वारा लगातार निगरानी एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवम्बर को दोपहर 1:30 बजे तक मरीजों का पंजीयन किया जा सकेगा। इस दिन प्रति दिवसानुसार शाम तक जांच, दवा वितरण तथा चिकित्सा प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
स्तन केंसर की जांच के लिए मशीन उपलब्ध: महात्मा गांधी खेल मैदान में कई तरह की बीमारियों के साथ-साथ स्तन केंसर एवं यूट्रस (बच्चेदानी) के केंसर की जांच भी नि:शुल्क की जा रही है। शिविर में केंसर की जांच के लिए अमरावती से आई मशीनें उपलब्ध है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज स्तन केंसर एवं यूट्रस केंसर की जांच करा रहे हैं।
राज्यसभा सांसद विवेककृष्ण तन्खा ने बताया कि खेल मैदान में मरीजों की जांच के लिए एक पेथोलॉजी लेब की स्थापना की गई है। इस लेब में विभिन्न प्रकार की जांच नि:शुल्क की जा रही है। 10 नवम्बर को एक ही दिन में पेथोलॉजी लेब से 4500 से ज्यादा रिपोर्टस बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अब तक पेथोलॉजी लेब के माध्यम से 20 हजार से ज्यादा मरीजों की रिपोर्टस प्राप्त हो चुकी हैं।
उपचारार्थ मरीजों के लिए हो रहा है रक्तदान: शिविर में उपचारार्थ मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए सतत् रूप से प्रेरित किया जा रहा है। रक्तदान के लिए शिविर स्थल में विशेष काउंटर बनाया गया है जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक रक्तदान कर रहे हैं।
विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ स्व-रोजगार संबंधी मदद् की जा रही है। इसी तारतम्य में खेल मैदान में नि:शुल्क स्वास्थ्य के साथ-साथ 100 गरीब महिलाओं को स्वरोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से सिलाई मशीन वितरित की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद विवेककृष्ण तन्खा, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, कलेक्टर डॉ. जगदीश चंद्र जटिया, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक, रोटरी सदस्य तथा हितग्राही उपस्थित थे।
राज्यसभा सांसद श्री तन्खा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पहले उन्हें सशक्त करना होगा। सशक्त करने के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोडऩा होगा। आर्थिक रूप से महिला अपने परिवार को सुदृढ़ता प्रदान करती है। उन्होंने प्रदेश में महिला स्वास्थ्य जागरूकता के संबंध में समाजसेवी माया विश्वकर्मा के साथ जागरूकता अभियान की योजना का जिक्र किया। श्री तन्खा ने प्रशासन को सिलाई मशीन प्राप्त करने वाली महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने की बात कही। उन्होंने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लाभान्वित हो रहे मरीजों की चर्चा करते हुए शासन से क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का समर्थन मांगा। कलेक्टर ने कहा कि राजकृष्ण तन्खा मेमोरियल फाऊंडेशन के माध्यम से गरीब महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मदद् करना नि:संदेह सराहनीय कार्य है। महिलाऐं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ-साथ जरूरतमंद महिलाओं की भी मदद करे। नि:शुल्क सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में मंच से प्रियंका रघुवंशी को प्रतीकात्मक रूप से सिलाई मशीन का वितरण किया गया। साथ ही लाभार्थी ज्योति तिवारी द्वारा सिलाई मशीन प्राप्त करने के पश्चात् स्वरोजगार स्थापना के लिए स्वयं की योजना के बारे में जानकारी दी गई। ज्योति तिवारी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर से अपनी बेटी के नि:शुल्क इलाज के साथ-साथ स्वरोजगार की सौगात भी पाई। -
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसी दिल्ली दौरे से लौट गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान हम छत्तीसगढ़ के किसानों के हित के लिए धान खरीदी के विषय को लेकर चर्चा करेंगे। -
नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में आज से रेल सेवाएं फिर शुरु हो गई हैं। संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से पहले तीन अगस्त को कश्मीर घाटी में रेल सेवाएं स्थगति कर दी गई थीं। श्रीनगर और बारामुला के बीच आज से दो रेलगाडिय़ां चलेंगी। सेवा बहाल करने से पहले कल भारतीय रेल और सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रेलगाड़ी का ट्रायल रन किया गया था।
कश्मीर के निवासियों के लिए यह रेलगाड़ी जीवन रेखा है। इससे बहुत कम समय में वाजिब टिकट से यात्रा की जा सकती है। रेलगाड़ी को फिर से चलाने से हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है। ये लोग घाटी में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए रेलयात्रा के आदी हो गए थे। घाटी के आम आदमियों ने रेल सेवा बहाल करने का स्वागत किया है।वर्तमान में रेलसेवा जम्मू में बनिहाल से उत्तर कश्मीर में बारामुला तक चलाई जाती है। इससे कई जिलों में यात्रा संपर्क बना हुआ है। भारत सरकार की योजना है कि 2020 तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलसेवा से जोड़ी जाए। -
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केन्द्रीय मंत्री परिषद से केन्द्रीय मंत्री अरविंद गणपत सावंत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भाजपा के साथ संबंध खराब होने के बाद शिवसेना नेता ने कल केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
-
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों की संसदीय स्थायी समिति के लिए मनोनीत किया गया है। वे इस साल सितंबर में बतौर राज्यसभा सदस्य अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अवकाश प्राप्त करने से पहले सितंबर 2014 से लेकर मई 2019 तक इस समिति के सदस्य थे। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने डॉ. मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों पर संसद की स्थायी समिति के लिए नामिनेट किया है। राज्यसभा सचिवालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ. मनमोहन सिंह को वित्तीय मामलों की संसदीय समिति में दिग्विजय सिंह की जगह मनोनीत किया है। उनका मनोनयन छह नवंबर 2019 से प्रभावी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा 31 सदस्यीय इस समिति के अध्यक्ष हैं। इस समिति में डा. मनमोहन सिंह के होने से साफ है कि वित्त से जुड़े मामलों पर उनसे राय मशविरा किया जाएगा औऱ सरकार उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहेगी। वहीं, सभापति ने राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह को भी शहरी विकास मामलों की समिति के लिए मनोनीत किया है और उनका भी मनोनयन 6 नवंबर 2019 से प्रभावी है।
-
मुंबई/ नई दिल्ली। शिवसेना ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में भाजपा के बिना उसकी सरकार का समर्थन करने के लिए राकांपा और कांग्रेस सैद्धांतिक समर्थन देने पर सहमत हो गयी हैं लेकिन वह राज्यपाल द्वारा तय समयसीमा के पहले इन दलों से समर्थन पत्र नहीं ले सकी। राज्यपाल ने तीन दिन की और मोहलत देने के शिवसेना के अनुरोध को ठुकरा दिया। सरकार गठन के लिए गतिरोध 18वें दिन भी जारी रहा और राष्ट्रपति शासन के आसार बढ़ रहे हैं। शिवसेना को मिला सोमवार शाम साढ़े सात बजे तक का समय समाप्त होते ही राज्यपाल कोश्यारी ने सोमवार रात को ही राकांपा को न्योता दिया और पूछा कि क्या वह सरकार बनाने की इच्छा और क्षमता' प्रदर्शित करना चाहती है। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि राकांपा अपने सहयोगी दल कांग्रेस के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेगी और वे मंगलवार रात 8:30 बजे तक कोश्यारी से मिलेंगे। पाटिल ने कहा, प्रक्रिया के अनुसार राज्यपाल ने महाराष्ट्र में तीसरा सबसे बड़ा दल होने के नाते हमें एक पत्र दिया है। हमने उन्हें सुझाव दिया है कि हमें अपने सहयोगी दल से बात करनी होगी। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि हम जल्द से जल्द उनके पास लौटेंगे। राकांपा विधायक दल के नेता अजीत पवार और पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल तथा धनंजय मुंडे भी पाटिल के साथ इस मौके पर थे। राज्यपाल ने रविवार रात शिवसेना को न्योता देकर उनसे पूछा था कि क्या वह सरकार बनाने की इच्छा और क्षमता जाहिर करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि उसके कुछ ही घंटे पहले शिवसेना के गठबंधन सहयोगी और सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश करने से इंकार कर दिया था। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 105 सदस्यों के बाद 56 विधायकों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना के पास सरकार बनाने का दावा करने के लिए सोमवार शाम साढ़े सात बजे तक का समय था। इससे पहले दिन में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राकांपा प्रमुख शरद पवार से भेंट की और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राकांपा के 54 विधायक हैं और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। -
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया है. आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सावंत ने उस बात की जानकारी दी. सावंत ने 30 मई को मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपना कामकाज शुरू किया था. उन्होंने कहा कि एनडीए से अलग शिवसेना अलग हो गई है और महाराष्ट्र में नई सरकार बनने जा रही है.अरविंद ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को सौंप दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भरोसे को ठेस पहुंचाई है.बता दें कि शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने का ऐलान किया था. हालांकि वे आज 11 बजे वे इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे , लेकिन किसी कारणवश उन्होंने काफी समय पश्चात इसका ऐलान किया.अरविंद सावंत ने ट्वीट में कहा, शिवसेना सत्य की राह पर चलने वाली पार्टी है. बीजेपी के झूठे दिखावे के साथ वह नहीं चल सकती. इस झूठे माहौल में केंद्र सरकार के साथ क्यों रहना?वंत आज 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. उनके इस्तीफे के ऐलान के साथ ही बीजेपी, शिवसेना के बीच की राजनीतिक दूरियां स्पष्ठ दिखाई पड़ने लगी है.बता दें कि केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत कुछ ही समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी इस्तीफा सौंपेंगे. बता दे कि महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए मोदी सरकार में मंत्री और शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने ट्विटर पर मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था.बता दें कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीजेपी को सरकार बनाने के लिए न्यौता देने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.सरकार गठन को लेकर तनातनी अभी भी जारी है. बीजेपी के सरकार बनाने पर असमर्थता प्रकट करने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है. राज्यपाल ने कहा, ‘सोमवार शाम 7.30 बजे तक सरकार गठन के बारे में शिवसेना बताए.’
-
हैदराबाद। हैदराबाद के काचेगुडा स्टेशन पर दो ट्रेनों के बीच भिड़ंत हो गई। कोंगु एक्सप्रेस और मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (एमएमटीएस) ट्रेन के बीच सोमवार को हुए हादसे में दस यत्रियों के घायल होने की खबर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद रेल्वे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात मच गए थे। वहीं यात्रियों में चिल्ला पुकार मच गई थी। बताया जा रहा है हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन का इंजिन दूसरे में भिड़ गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रही कोंगु एक्सप्रेस को लोकल (एमएमटीएस) ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों का कहना है कि सिग्नल सिस्टम में कुछ दिक्कत आ गई थी। इसकी वजह से लोकल ट्रेन का ट्रैक बदल गया और वह स्टेशन पर खड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकरा गई। ट्रेन की स्पीड धीमी होने की वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी किया गया। कुछ ट्रेनों को फिर से शेड्यूल किया गया।
रेल मंत्री ने किया ट्वीट
हादसे में एमएमटीएस के मोटरमैन (ड्राइवर) समेत रेल क्रू के 3 सदस्य घायल हो गए। मोटरमैन के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया- रेल प्रशासन घायलों तक मदद पहुंचाने में जुटा है। -
नई दिल्ली। लंबे समय से प्रदूषण की मार झेलते दिल्ली एनसीआर में नाम मात्र की राहत के बाद रविवार को फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। रविवार को दिल्ली में वायु सूचकांक 281, नोएडा में 302, ग्रेटर नोएडा में 297, फरीदाबाद में 251 और गुरुग्राम में 253 दर्ज किया गया। प्रदूषण के अलावा राजधानी के लोगों के लिए सम-विषम से संबंधित एक और राहत देने वाली खबर है। रविवार से लेकर तीन दिनों तक राजधानी के लोगों को सम-विषम योजना से छूट मिलेगी। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 20-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। रविवार को दिल्ली एनसीआर न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से हवा की रफ्तार में कमी आएगी। हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी।
-
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के संवेदनशील इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात पांच पुलिसकर्मियों को चैटिंग करना भारी पड़ गया। उन्हें ड्यूटी के दौरान वाट्सएप पर चैटिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सिंह ने रविवार को बताया कि सुरक्षा में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान वाट्सएप पर चैटिंग करने के आरोप में निलंबित किया गया है। इन पुलिसकर्मियों को शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। एसपी ने संवेदनशील इलाकों में औचक निरीक्षण के दौरान इन पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया पर व्यस्त देखा जिसके बाद यह फैसला लिया गया। अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय के निर्णय के मद्देनजर शहर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं। श्री सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों में 2,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं तथा लगभग 25 अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गयी हैं। इसके अलावा पुलिस पूरे शहर में चौकसी गश्त कर रही है।
-
कोलकाता। चक्रवाती तूफान बुलबुल ने शनिवार आधी रात को पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में अपनी दस्तक दे दी है। इसके चलते पश्चिम बंगाल में जगह-जगह भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। बंगाल और ओडिशा से भारी बारिश की वजह से अभी तक चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। केंद्र सरकार भी बुलबुल पर नजर बनाए हुए है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मौजूदा स्थिति को जानने के लिए सीएम ममता बनर्जी से बात की। पीएम मोदी ने आपदा की इस घड़ी में राज्य को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, भारत के पूर्वी हिस्सों में चक्रवात की स्थिति और भारी बारिश के मद्देनजर उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने केन्द्र द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मैं हर किसी की सुरक्षा और तंदुरुस्ती की कामना करता हूं।
मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग ने कहा है कि तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान कमजोर हो सकता है। हालांकि इस दौरान भी 110-120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगीं, इन हवाओं की गति आगे बढ़कर 135 किमी भी हो सकती है।
-
-
-
-
-
-
-