- Home
- मनोरंजन
- चेन्नई। मशहूर अभिनेता रजनीकांत शनिवार को 70 वर्ष के हो गए, इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशंसक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए। प्रधानमंत्री और कई नेताओं ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।अभिनेता के आवास के बाहर इकट्ठा हुए प्रशंसकों में से कई ने टी शर्ट पहनी हुई थी जिस पर रजनीकांत की तस्वीर बनी हुई थी और ‘‘ अभी नहीं तो कभी नहीं'' जैसे उनके राजनीतिक विचार लिखे हुए थे। रजनीकांत ने अगले वर्ष की शुरूआत में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा हाल ही में की है। उनके राजनीति में आने के कयास यूं तो कई वर्ष से लग रहे थे लेकिन अब उन्होंने इसकी बाकायदा घोषणा कर दी है। प्रशंसकों ने अपने अभिनेता के जन्मदिन पर केक काटा और ‘दीर्घायु हों' के नारे लगाए, साथ ही कई स्थानों पर उन्होंने मिठाइयां भी बांटी। हालांकि प्रशंसकों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब वे रजनीकांत से मिलने की आस में उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें बताया गया कि वह घर पर नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रिय रजनीकांत जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'' मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने ट्वीट करके रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी अच्छी सेहत की कामना की। द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने भी रजनीकांत को फोन करने उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और तमिलनाडु प्रभारी सीटी रवि भी रजनीकांत को शुभकामनाएं देने वाले नेताओं में शामिल हैं।
- मुंबई। दक्षिण कोरिया के जाने-माने डायरेक्टर किम की डुक अब हमारे बीच नहीं रहें। किम की डुक 59 साल के थे और हाल ही में वो लातविया पहुंचे थे।कोरियन हेराल्ड में किम की डुक के निधन की पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि किम की डुक पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और कोरोना वायरस की चपेट में आने की वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी। रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि लातविया आने के बाद से किम की डुक की हालत और भी नाजुक हो गई थी।साल 1996 में फिल्म 'क्रोकोडाइल' से किम की डुक ने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद किम की डुक ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साउथ कोरियन फिल्म 'स्प्रिंग, समर, फॉल, विंटर एंड स्प्रिंग' के जरिए किम की डुक ने सिनेप्रेमियों को एक ऐसी फिल्म दी है, जिसे जेहन से निकाल पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इस फिल्म ने कई फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड झटके थे।किम की डुक के निर्देशन से फिल्मों में चार चांद लग जाते थे। उन्होंने 'स्मारीटन गर्ल', 'अरिरंग', 'वन ऑन वन', '3-आयरन' और 'रेड फैमिली' जैसी कई ऐसी सुपरहिट फिल्में बनाई है, जिसे क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों ने खूब सराहा था।
- मुंबई। 'द डर्टी पिक्चर' और 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली अभिनेत्री आर्या बनर्जी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्या बनर्जी का शव दक्षिण कोलकाता के जोधपुर पार्क में स्थित उनके फ्लैट में मिला है। उनका शव खून से लथपथ था।बताया जा रहा है कि नौकरानी आर्या बनर्जी के घर काम करने गई थी लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर वह झील पुलिस स्टेशन गई और मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आर्या बनर्जी का फ्लैट अंदर से बंद था। पुलिस फ्लैट का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने घर के अंदर बिस्तर पर ऐक्ट्रेस की लाश पड़ी हुई थी। उनके नाक से खून बह रहा था और मुंह से उल्टी हुई थी।आर्या बनर्जी का असली नाम देवदत्ता बनर्जी था। वह प्रसिद्ध सितार वादक पंडित निखिल बनर्जी की सबसे छोटी बेटी थीं। उन्होंने फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' में डेब्यू किया और फिर उन्होंने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में काम किया है। आर्या की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।--
- मुंबई। बॉलीवुड में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कुछ समय पहले ही वरुण धवन की फिल्म 'जुग-जुग जियो' के सेट पर कोरोना का हमला हो गया था। टेस्टिंग के दौरान फिल्म की टीम के कई लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इस लिस्ट में वरुण धवन, नीतू कपूर, कृति सैनन और एलन डी जेनेरस का नाम शामिल है।इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। इस बात की जानकारी नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने दी है। कुछ समय पहले ही रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है।इस पोस्ट में रिद्धिमा कपूर ने लिखा, 'अपना आशीर्वाद और प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया...। मेरी मां की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।' इस पोस्ट के साथ रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस सैल्फी में रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर की स्माइल देखने लायक है।रिद्धिमा कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर रिद्धिमा कपूर की ये पोस्ट सामने आने के बाद से ही नीतू कपूर के फैंस काफी खुश हैं। कोरोना को मात देने के लिए फैंस नीतू कपूर को बधाई दे रहे हैं।बता दें कि फिल्म जुग जुग जीयो से नीतू कपूर एक बार फिर फिल्मी परदे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर हैं।----
- मुंबई। मशहूर कोरियॉग्राफर और फिल्मकार रेमो डिसूजा को आज दिला का दौरा पडऩे के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में दाखिल कराया गया है।मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, कोकिलाबेन अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है और वे आईसीयू में हंै। इस दौरान रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल और उनका पूरा परिवार उनके साथ हैं। रेमो डिसूजा की खबर की पुष्टि बॉलीवुड के कोरियॉग्राफर अहमद खान ने की है।रेमो डिसूजा कई फिल्मों में गानों को कोरियॉग्राफ कर चुके है। इसके अलावा वह कई फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। इसके अलावा रेमो डिसूजा कई रिऐलिटी शो भी जज कर चुके हैं।रेमो डिसूजा ने साल 1995 में बॉलीवुड में बतौर कोरियॉग्राफर अपने करियर की शुरुआत की थी। रेमो डिसूजा अब तक कई बेहतरीन फिल्मों में डांस कोरियॉग्राफ कर चुके हैं। उन्हें 'तहजीब', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'ये जवानी है दीवानी', 'एबीसीडी 2', 'बाजीराव मस्तानी' और 'कलंक' के लिए अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।---
- मुंबई। शाहरुख खान ना केवल एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि वे एक अच्छे सामाजिक इंसान भी हैं। वे समय-समय और समाज के लिए काम करते रहते हैं। जब देश और महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना फैल रहा था तो उन्होंने अपने मुंबई ऑफिस को कोविड सेंटर बनाने की पेशकश की थी। फिर उन्होंने 'कोरोना वॉरियर्स' के लिए 25 हजार पीपीई किट्स भी डोनेट किए थे। अब किंग खान फिर से मदद के लिए आगे आए हैं।शाहरुख खान ने दिल्ली सरकार को 500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन डोनेट किए हैं। इसकी जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दी। सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर शाहरुख खान और मीर फाउंडेशन को शुक्रिया कहा। सत्येंद्र जैन ने लिखा, 'हम शाहरुख खान और मीर फाउंडेशन को दिल से धन्यवाद कहते हैं। उन्होंने हमें 500 रेमडेसिवीर इंजेक्शन दिए जब हमें उनकी बहुत जरूरत थी। हम जरूरत के समय आपके इस सहयोग के लिए आभारी हैं।इससे पहले शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के जरिए कई बार कोरोना से लडऩे में अलग-अलग राज्यों की सरकारों की मदद की है। शाहरुख खान ने कोरोना से लड़ रहे डॉक्टर्स के लिए भी 25 हजार पीपीई किट डोनेट किए थे। शाहरुख खान के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। लोगों का कहना है कि यूं ही उन्हें 'बादशाह' नहीं कहा जाता है।
- मुंबई। दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार आज यानी 11 दिसंबर को 98 साल के हो गए हैं। इस मौके पर हर साल उनकी पत्नी सायरा बानो बर्थडे पार्टी का आयोजन करती हैं। हालांकि इस साल ऐसा नहीं होगा। हाल ही में खबरें आई थीं कि दिलीप कुमार की तबीयत ज्यादा ही खराब है। साथ ही यह साल उनके दो भाइयों को भी छीन चुका है। इसी कारण सायरा बानो ने इस बार बर्थडे पार्टी का आयोजन ना करने का फैसला किया है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये वक्त बहुत कठिन है और ऐसे समय में जश्न मनाने का सवाल नहीं उठता है। ना तो दिलीप साहब की तबीयत सही है और ना ही मेरी, इस साल दिलीप साहब ने अपने दो छोटे भाई भी खो दिए हैं। इस कारण हम जन्मदिन पार्टी नहीं आयोजित करेंगे। इससे पहले एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत को लेकर सब कुछ साफ किया था। उन्होंने बताया था कि दिलीप कुमार की तबीयत इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रही है और उनके परिवार को फैंस की दुआओं की जरूरत है।सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में कहा, 'साहब इन दिनों काफी कमजोर हो गए हैं और उनकी तबीयत भी ठीक नहीं चल रही है। कभी-कभी वो चलकर हॉल में पहुंच जाते हैं और फिर अपने कमरे में लौट आते हैं। उनकी इम्युनिटी बहुत कम है। फैंस उनके लिए दुआएं करें। हम हर दिन खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं।' सायरा बानो ने आगे कहा था, 'मैं दिलीप साहब की देखभाल दिल से करती हूं। ऐसा नहीं है कि मेरे ऊपर कोई दवाब है। मैं उनका ख्याल इसलिए नहीं रखती कि लोग मेरी तारीफ करें। मैं उन्हें छू पाती हूं और उन्हें गले लगा पाती हूं, यह मेरे लिए सबसे खूबसूरत बात है। मैं उनसे मोहब्बत करती हूं और वो मेरी जिंदगी हैं।' ्रमालूम हो, इसी साल दिलीप कुमार के दो भाइयों अहसान और असलम का निधन हो गया है। इस कारण दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह भी नहीं मनाई थी। इसे लेकर सायरा बानो ने ट्वीट किया था, '11 अक्टूबर, हमेशा मेरे जीवन का सबसे सुंदर दिन होता है। दिलीप साहब ने इस दिन मुझसे शादी की और मेरे सपनों को साकार किया। इस साल हम जश्न नहीं मना रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि हमने अपने दो भाइयों अहसान भाई और असलम भाई को खो दिया है।---
- मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर विराट ने अनुष्का के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ में विराट ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।तीन साल पहले आज ही के दिन 11 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस मौके पर विराट कोहली ने अनुष्का के साथ शादी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें अनुष्का शर्मा विराट को देखकर मुस्कुरा रही हैं।यह खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'तीन साल और जिंदगी भर का साथ।' विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर किया। दोनों की यह प्यारी तस्वीर फैंस को खासी पसंद आ रही है।अनुष्का और विराट दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की शादी इटली की एक होटल में हुई थी। इस समय अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और जनवरी में मां बनने वाली हैं। दोनों ने अगस्त के महीने में फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया था।
- मुंबई। अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रूथ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म का जो पहला लुक सामने आया है उससे लग रहा है कि फिल्म में सलमान एक सिख पुलिसकर्मी का चरित्र निभा रहे हैं।सलमान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म में सलमान की छवि की झलक देने वाली एक वीडियो क्लिप साझा की। आयुष भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस वीडियो में सलमान पगड़ी पहने सब्जी बाजार में नजर आ रहे हैं।शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा," 'अंतिमÓ की शूटिंग शुरू हो रही है। भाई का 'अंतिमÓ से पहला लुक।"खबर है कि यह फिल्म 2018 की हिट मराठी फिल्म मुल्शी पैटर्न की रिमेक है। यह गैंगस्टर और पुलिस के बीच दमदार लड़ाई पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान अपने बहनोई आयुष के साथ दो-दो हाथ करते नजर आने वाले हैं।
- मुंबई। अभिनेत्री नीतू कपूर ने आज कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है और फिलहाल वह 'बेहतर महसूस' कर रही हैं।गौरतलब है कि चंडीगढ़ में फिल्म 'जुग जुग जीयोÓ की शीटिंग के दौरान 62 वर्षीया अभिनेत्री कोविड-19 से संक्रमित हो गई थीं। अपने अभिनेता-बेटे रणबीर कपूर द्वारा जरूरी इंतजाम किए जाने के बाद मुंबई लौटी नीतू कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपने स्वास्थ्य के बारे में यह जानकारी साझा की। उन्होंने एक बयान में कहा,"इस सप्ताह की शुरुआत में मैं कोविड-19 से संक्रमित पाई गई थी।'उन्होंने कहा'सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया जा रहा है और तत्काल मदद के लिए मैं अधिकारियों का आभार व्यक्त करती हूं। मैं पृथकवास में हूं और अपने डॉक्टर की सलाह पर दवा ले रही हूं और फिलहाल बेहतर महसूस कर रही हूं।" उन्होंने कहा,"कृपया सुरक्षित रहें, मास्क पहनें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें। ध्यान रखें।" नीतू कपूर के अलावा फिल्म जुग जुग जीयो के अभिनेता वरुण धवन और फिल्म निदेशक राज मेहता भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।
-
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' इस साल की सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फिल्म बनी है। गूगल ने साल 2020 के लिए अपने प्लैटफॉर्म एक्विविटीज की लिस्ट जारी कर दी है।
दो दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर ने साल 2020 के लिए अपने आंकड़े जारी किए थे। इनमें सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा पर सबसे अधिक ट्वीट किए गए थे। वहीं दिल बेचारा हैशटैग पूरे साल का नंबर 1 मूवी हैशटैग बना था। अब गूगल ने भी साल 2020 के लिए अपने आंकड़े जारी कर दिए हैं। कमाल की बात है कि इसमें भी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' ने बाजी मार ली है।गूगल ने इस साल सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पहले नंबर पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म 'दिल बेचारा' है। दूसरे नंबर पर साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु', तीसरे नंबर पर अजय देवगन और सैफ अली खान की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' रही। वहीं चौथे, पांचवे और छठे नंबर पर क्रमश: विद्या बालन की 'शंकुतला देवी', जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी की 'गुंजन सक्सेना' और अक्षय-कियारा की फिल्म 'लक्ष्मी' रही।बात करें टॉप-10 के आखिरी चार पायदानों की इन पर क्रमश: संजय दत्त और आलिया भट्ट की 'सड़क-2', टाइगर श्रॉफ की 'बागी-3', रणदीप हुड्डा की 'एक्सट्रैक्शन' और अमिताभ-आयुष्मान की 'गुलाबो सिताबो' रही।गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने इस साल जून महीने की 14 तारीख को अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनकी अंतिम फिल्म दिल बेचारा जुलाई के महीने में 'हॉटस्टार' पर रिलीज की गई थी। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने ओटीटी इंप्रेशन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।--- - मुंबई। भारतीय सिनेमा के हीमैन और पंजाब के पुत्तर धर्मेंद्र देओल हाल ही में 85 साल के हुए हैं। धरम पाजी ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को अपने जीवन के लगभग 6 दशक दिए हैं और दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। इन 6 दशकों में धरम पाजी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और खूबसूरत यादें बटोरी।धरम पाजी को यारों का यार कहा जाता है, लेकिन उनके बारे में यह बात भी मशहूर है कि वो थोड़े गरम मिजाज के हैं। अगर कोई बात उन्हें बुरी लग जाती है तो वो सामने वाले का तेल भी निकाल देते हैं। धरम पाजी ने एक ऐसा ही किस्सा 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान फैंस को बताया था।धरम पाजी ने यादों का पिटारा खोलते हुए कहा कि डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म 'आनंद' के लिए वो पहली च्वाइस थे। एक बार जब वो फ्लाइट से सफर कर रहे थे तब ऋषिकेश मुखर्जी ने उन्हें फिल्म 'आनंद' की स्क्रिप्ट सुनाई थी और कहा था कि वो इस फिल्म में उन्हें लेना चाहते हैं। हालांकि कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि फिल्म 'आनंद' के लिए ऋषिकेश मुखर्जी ने धर्मेंद्र को नहीं बल्कि राजेश खन्ना को साइन किया है। बस फिर क्या था, धरम पाजी ने एक रात शराब पीने के बाद ऋषिकेश मुखर्जी को कॉल लगा दिया।धर्मेंद्र के अनुसार, 'ऋषि दा ने मुझे फ्लाइट में आनंद की कहानी सुनाई थी। हम लोग बैंगलोर से वापस आ रहे थे। उन्होंने मुझे बताया था कि वो कैसे इस फिल्म को बनाने वाले हैं। लेकिन एक दिन मुझे पता चला कि आनंद में राजेश खन्ना लीड रोल निभा रहे हैं। फिर मैंने उस रात ऋषि दा को पीने के बाद कॉल लगा दिया और पूछने लगा कि आपने मेरी फिल्म राजेश को क्यों दी ? आप मेरे साथ यह फिल्म बनाने वाले थे। क्योंकि मैं नशे में था तो मैं लगातार उन्हें फोन करता रहा और वो कहते रहे कि धरम सो जा हम बाद में बात करेंगे, लेकिन मैं उनसे पूछता रहा कि आपने मेरी फिल्म उसे दी क्यों ? मैंने रातभर उन्हें कॉल किया और ऋषि दा को सोने नहीं दिया।ऋषिकेश मुखर्जी और धर्मेंद्र की जोड़ी भारतीय सिनेमा के सुपरहिट डायरेक्ट-एक्टर जोड़ी में गिनी जाती है। इन दोनों ने साथ में मिलकर 'गुड्डी', 'चुपके-चुपके' और 'मंझली दीदी' जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं, जिन्हें दर्शक आज भी पसंद करते हैं।
- मुंबई। सर्च इंजन गूगल ने साल 2020 के लिए भारतीयों की एक्टिविटीज के आंकड़े उजागर कर दिए हैं। इस साल लोगों ने घरों में रहकर गूगल पर क्या-क्या सर्च किया, इन सबके बारे में गूगल ने अलग-अलग कैटिगरीज में लिस्ट जारी की है। अगर बात करें सबसे अधिक खोजी जाने वाली पर्सनैलिटी की तो इसमें अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बाजी मारी है। वहीं दूसरे नंबर पर नामी एंकर अर्नब गोस्वामी रहे हैं।अगर बात करें फिल्मी हस्तियों की तो टॉप 10 में 5 हस्तियां फिल्मी जगत से जुड़ी हुई हैं। इस लिस्ट में 'बेबी डॉल मैं सोने दी' सिंगर और सबसे पहले कोविड पॉजिटिव होने वाली हस्ती कनिका कपूर टॉप पर हैं। वे लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद 5वें नंबर पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नंबर है। 7वें नंबर पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड और ड्रग्स केस में जेल जा चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हैं।रिया के बाद 9वें नंबर पर सुशांत का पहला प्यार रहीं टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हैं। लिस्ट के आखिर में पूरे साल सोशल मीडिया पर लोगों से 'पंगे' लेने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत का नंबर है। अगर बात करें सबसे अधिक सर्च की जाने वाली फिल्मों की इसमें सुशांत की 'दिल बेचारा' ने बाजी मारी है। वहीं वेब सीरीज में हंसल मेहता और प्रतीक गांधी की वेब सीरीज 'स्कैम 1992' सबसे अधिक सर्च की गई भारतीय वेब सीरीज है। यह दूसरे नंबर पर है। वहीं पहले नंबर पर 'मनी हाइस्ट' ने कब्जा जमाया है।--
- मुंबई। कथक और कथकली को मिला कर एक अनूठी नृत्य शैली पेश करने लिए मशहूर नर्तक अस्ताद देबू का आज मुंबई में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 73 वर्ष के थे।परिवार ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को उनके निधन की सूचना देते हुए बताया, 10 दिसंबर को तड़के वह दुनिया छोड़कर चले गए। मुंबई में अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे।परिवार ने बताया, वह अपने पीछे अविस्मरणीय प्रस्तुतियों की विरासत छोड़ गए हैं। कला के प्रति अपने समर्पण के कारण उन्होंने हजारों दोस्तों, प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। परिवार ने कहा, परिवार, दोस्त, देश-दुनिया में शास्त्रीय और आधुनिक नृत्य बिरादरी के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। हमें उनकी कमी महसूस होगी। देबू ने परंपरागत एवं आधुनिक शैली को मिलाकर नृत्य की एक नयी विधा तैयार की।उनका जन्म गुजरात के नवसारी में 13 जुलाई, 1947 को हुआ था। देबू ने युवावस्था में गुरु प्रह्लाद दास से कथक सीखा। बाद में उन्होंने गुरु ई के पाणिकर से कथकली का प्रशिक्षण लिया। अपनी प्रयोगधर्मी शैली में उन्होंने 70 से ज्यादा देशों में एकल, सामूहिक और युगल नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था। वह 2007 में पद्मश्री से भी सम्मानित किए गए। देबू ने मणिरत्नम, विशाल भारद्वाज जैसे फिल्मकारों की फिल्मों और मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन की फिल्म मीनाक्षी : ए टेल ऑफ थ्री सिटीज के लिए कोरियोग्राफी की थी।
- मुंबई। इस साल फिल्म इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां कोरोना की चपेट में आईं। इनमें फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। जुलाई के महीने में अमिताभ बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। अब उनकी फैन फॉलोइंग इतनी अधिक है कि उनका ये ट्वीट इस साल का सबसे अधिक कोट किए जाने वाला ट्वीट बन गया है।ट्विटर ने पूरे साल उनके प्लैटफॉर्म पर हुई एक्टिविटी की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अमिताभ बच्चन का ट्वीट साल 2020 का सबसे अधिक कोट किए जाने वाला ट्वीट बना है। इस साल जब अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हुए तो लोगों ने कोट कर उनके लिए प्रार्थना की। उनका यह ट्वीट साल 2020 का मोस्ट कोटेड ट्वीट बना। अमिताभ ने 11 जुलाई को ये ट्वीट किया था।अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। हॉस्पिटल शिफ्ट हो गया हूं। हॉस्पिटल वाले अथॉरिटीज को सूचना दे रहे हैं। परिवार वालों और स्टाफ का भी टेस्ट कराया गया है। अभी रिजल्ट आना बाकी है। जो भी बीते 10 दिन में मेरे संपर्क में आए हैं। उनसे अनुरोध है कि कृपया अपनी जांच करवाएं।' ट्विटर ने बताया कि अमिताभ के इस ट्वीट को 43 हजार 600 से अधिक लोगों ने कोट कर अपना रिप्लाई लिखा है।
- चेन्नई। कोरोना काल में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को कई झटके लग चुके हैं। बुरी खबरों की इस लिस्ट में एक खबर और जुड़ गई है, जिसके अनुसार तमिल टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती वीजे चित्रा की मौत हो गई है। उनकी लाश एक फाइव स्टार होटल में फांसी से लटकती मिली है। चित्रा केवल 28 साल की थीं। चित्रा की मृत्यु की खबर से पूरी साउथ इंडस्ट्री हिल गई है। 'पांडियन स्टोर्स' में निभाए गए मुल्लई के रोल ने चित्रा को लोकप्रियता दिलाई थीपुलिस उनकी मौत की वजह का पता लगा रही है। वहीं कुछ रिपोट्र्स हैं कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चित्रा कई पॉप्युलर सीरियल्स में काम कर चुकी हैं और बड़ी फैन फॉलोइंग है। बताया जा रहा है कि वह रात 2.30 शूटिंग करके होटल लौटी थीं। कुछ ही वक्त पहले उनकी बिजनसमैन हेमंत से सगाई हुई थी।
- मुंबई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने साल 2020 के टॉप ट्वीट्स से जुड़े आंकड़े लोगों के साथ शेयर कर दिए हैं। इस साल अगस्त के महीने में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उस ट्वीट को लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया। ये प्यार इतना बड़ा था कि उनका यह ट्वीट साल 2020 का सबसे अधिक लाइक किए जाने वाला ट्वीट बन गया है।ट्विटर ने बताया कि विराट कोहली के इस ट्वीट को 6 लाख 42 हजार से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। ये आंकड़े 1 जनवरी से 15 नंवबर तक के हैं। इस ट्वीट के आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। देश-विदेश में फैले दोनों के फैंस ने इस कपल को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।अगर वर्तमान की बात करें तो इस ट्वीट पर लाइक्स की संख्या बढ़ती जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 6 लाख 45 हजार के करीब लाइक्स मिल गए हैं। मालूम हो, अनुष्का और विराट जनवरी में पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए दी। भले ही साल 2020 लोगों के घर रहते हुए निकल गया लेकिन इस दौरान लोगों ने अधिकतर समय सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर बिताया।
- मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने समय के लोकप्रिय कलाकारों में एक रहे हैं। 8 दिसंबर के दिन अभिनेता अपना 85वां जन्मदिन अपने प्रियजनों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 के दिन पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव में हुआ था। अभिनेता के जन्मदिन पर उनके फैंस और फॉलोअर्स जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेता की पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के जन्मदिन पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल अभिनेता के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अभिनेता के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। हेमा मालिनी ने पोस्ट शेयर करे हुए लिखा, 'आज हम धरमजी का जन्मदिन मनाएंगे। यह सब फैंस के प्यार और स्नेह का नतीजा है जो आज भी हमारी फिल्मों को देखने के बाद उनकी सराहना करते हैं, जिससे हम आज भी आपकी यादों में ताजा रहते हैं। एक साथ बने रहने के लिए हमें बस आपकी दुआओं की जरुरत है। सभी के प्रेम के लिए धन्यवाद।धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने 'शोले', 'सीता और गीता', 'तुम हसीन मैं जवान', 'मां', 'दो दिशाएं' और 'आजाद' जैसी कई हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों की बड़ी बेटी ईशा देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पिता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। ईशा ने लिखा, 'अनंत काल के लिए इस हाथ को पकड़े रहना। लव यू पापा आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और हमेशा स्वास्थ्य रहें।' ्र वर्कफ्रंट की बात करें तो, धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म 'अपने 2' में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी और पोते करण देओल भी नजर आएंगे।
- नई दिल्ली। अक्टूबर के महीने में साउथ की जानीमानी एक्ट्रेस खुशबू सुंदर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। अब एक और एक्ट्रेस ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामा है। सोमवार को साउथ सिनेमा की नामी एक्ट्रेस और राजनेता विजयशांति भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पार्टी में शामिल होने के बाद विजयशांति ने भाजपा प्रेजिडेंट जेपी नड्डा से मुलाकात की। विजय शांति साल 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। विजयशांति एक जानीमानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है । उनकी फिल्मों में सूर्य आईपीएस, अपराधी (हिंदी), राउडी इंस्पेक्टर, वनडे मातरम, इन्दिरम्मा और नयुडम्मा जैसी फिल्में शामिल हैं।विजयशांति को फिल्मफेयर और नेशनल फिल्म अवार्ड जैसे कई अवाड्र्स मिले हैं। विजयशांति से पहले साउथ की ही एक और मशहूर एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा से हाथ मिलाया था।
- मुंबई। आज का दिन टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर लेकर आया। पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहीं टीवी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन हो गया है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिव्या वेंटिलेटर पर थीं। उनकी हालत काफी गंभीर थी।34 साल की एक्ट्रेस दिव्या 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'गुलाबो' के किरदार से मशहूर हुई थीं। उनकी मौत से पूरी टीवी इंडस्ट्री में सन्नाटा है। उनकी साथी एक्ट्रेस और दोस्तों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्हें निमोनिया के अलावा उन्हें हाइपरटेंशन की बीमारी थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। दिव्या के भाई देवाशीष ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। मालूम हो, 26 नवंबर को हालत खराब होने पर दिव्या को मुंबई के एसआरवी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा, 'जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू ही होती थी। दिवु, तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी। मैं जानती हूं कि जिंदगी तुम्हारे लिए बहुत कठिन थी। दर्द बहुत ही असहनीय है। मैं जानती हूं कि आज तुम एक बेहतर स्थान पर हो। अपने सभी दर्द, दुख, झूठ, धोखों सबसे आजाद। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी दिवु और तू भी जानती थी कि मैं तुझे बहुत प्यार करती थी। बहुत चिंता करती थी। बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। जहां भी है, तू अभी बस खुश रह। तुम बहुत याद आओगी। मैं तुमसे प्यार करती हूं, तुम बहुत जल्दी चली गई।'हिना खान जो दिव्या के साथ काम चुकी हैं उन्होंने भी एक्ट्रेस को लेकर पोस्ट लिखा है। हिना ने दिव्या के एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'दिव्या ने अपने कैप्शन में कहा था। यह लड़की सोना थीं, खुलकर जिंदगी जीती थीं। बहुत ही खूबसूरत इंसान थीं और इनकी आंखों में चमक दिखती थी। तुम्हारी बहुत याद आएगी। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें।' दिव्या और हिना ने काफी समय तक शो में साथ में काम किया था। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी।दिव्या ने पिछले साल ही अपने ब्वॉयफ्रैंड गगन से शादी की थी। दिव्या की मां ने हाल ही में गगन पर गंभीर आरोप लगाए थे।-----
- मुंबई। बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान बीते 4 साल से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं। साल 2016 के बाद फरदीन खान जैसे बॉलीवुड से गायब ही हो गए थे। अचानक से फरदीन खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस लाइमलाइट की वजह बनी है फरदीन खान की ट्रांसफॉर्मेशन पिक्चर्स... जिसमें वे काफी फिट नजर आ रहा है।फरदीन खान का ट्रांसफॉरर्मेशन देखकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि फरदीन खान अपने पुराने लुक में वापस आ चुके हैं। फरदीन खान को कुछ समय पहले ही मुकेश छाबड़ा के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है। तस्वीर में फरदीन खान, मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से बाहर आते दिख रहे हैं। फरदीन खान फिल्मी दुनिया में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही फरदीन खान ओटीटी प्लेटफॉर्म और बॉलीवुड फिल्म्स में अभिनय करते नजर आएंगे।एक दौर ऐसा भी आया था जब फरदीन खान का वजन बहुत बढ़ गया था। फरदीन खान काफी बूढ़े नजर आने लगे थे। फरदीन खान का ये हाल देखकर लोगों ने उनको सोशल मीडिया पर ट्रोल करना भी शुरू कर दिया था। उस समय ट्रोलिंग को करारा जवाब देते हुए फरदीन खान ने कहा था, 'ट्रोल होने पर मुझे बुरा नही लगता है। मैं न ही शर्मिंदा हूं और न ही मुझे डिप्रेशन की शिकायल है। मैं तो बस अपनी जिंदगी खुशहाली के साथ जी रहा हूं।खैर देखना ये है कि अब फरदीन खान क्या कमाल दिखाते हैं।---
- मुंबई। शाहरुख खान का ऑन स्क्रीन बेटा जिबरान खान अब काफी बड़ा हो चुका है। बीते दिन ही जिबरान खान ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। जिबरान खान शाहरुख खान और काजोल की फिल्म कभी खुशी कभी गम से चर्चा में आए थे। इस फिल्म में इन स्टार्स के बेटे के रोल में जिबरान खान ने पूरे देश का दिल जीत लिया था। अब जिबरान खान बड़े हो चुके हैं और फिल्म ब्रह्मास्त्र से एक बार फिर अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रहे हैं।चाइल्ड एक्टर के तौर पर करिअर शुरू करने वाले जिबरान खान अब बड़े हो चुके हैं। बीते दिन ही जिबरान खान ने अपना 27वां जन्मदिन मनाया है। बचपन में वे जितने क्यूट थे, बड़े होने पर वे बिल्कुल एक चॉकलेटी बॉय की तरह दिखाई देते हैं। जिबरान खान इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र को पूरा करने में जुटे हुए हैं। इस फिल्म के साथ वो वापसी कर रहे हैं। फिल्म में वे अभिनय नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।जिबरान खान ने कभी खुशी कभी गम के अलावा रिश्ते, क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता और बड़े दिलवाला जैसी फिल्मों में भी काम किया था। जिबरान खान बी. आर. चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। अब देखना ये है कि वे कब अभिनेता के तौर पर अपनी फिल्मी पारी शुरू करते हैं।
- मुंबई। लॉकडाउन में ढील मिलते ही फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू की है। फिल्म के सेट पर निर्माता सभी इंतजामों का खास ख्याल रख रहे हैं ताकि कोई कोरोना जैसे गंभीर वायरस की चपेट में ना आ जाए। लेकिन फिल्म 'जुग जुग जियो' के सेट पर। ताजा रिपोट्र्स की मानें तो फिल्म 'जुग जुग जियो' की लीडिंग स्टारकास्ट वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर को कोरोना हो गया है।फिल्मफेयर की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि वरुण, नीतू और अनिल के साथ-साथ डायरेक्टर राज मेहता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग रोक दी है। निर्माता फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग तब तक शुरू नहीं करेंगे, जब तक ये चारों लोग पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते हैं। फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन के साथ-साथ कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोहली जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म 'जुग जुग जियो' एक फैमिली ड्रामा है, जिसे निर्माता करण जौहर बना रहे हैं। कलाकार ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद नीतू कपूर 'जुग जुग जियो' के माध्यम से ही दर्शकों के सामने आएंगी।
- मुंबई। बॉलीवुड एक्टर देवानंद इंडस्ट्री के उन गिने चुने सितारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया था। एक समय ऐसा भी था जब देवानंद का जुडऩे भर से फिल्म सुपरहिट हो जाती थी। देवानंद को बॉलीवुड के पहले एवरग्रीन हीरो के नाम से बुलाया जाता है। देवानंद जितने बड़े सुपरस्टार थे उनका दिल उससे भी ज्यादा बड़ा था। मौका मिलने पर देवानंद लोगों की मदद जरूर करते थे। देवानंद ने बॉलीवुड में कई खूबसूरत अदाकाराओं को भी लॉन्च किया था। इस लिस्ट में तब्बू, जीनत अमान और टीना अंबानी जैसी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।देवानंद की इन अच्छाइयों की वजह से लोग आज भी उनको बड़े ही सम्मान के साथ याद करते हैं। बीते दिन ही देवानंद की पुण्यतिथि थी। देवानंद की पुण्यतिथि के मौके पर टीना अंबानी ने बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को याद किया। टीना अंबानी ने सोशल मीडिया पर अपनी और देवानंद की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में टीना अंबानी, देवानंद के साथ स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं। इन दोनों सितारों के चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती है। तस्वीर को शेयर करते हुए टीना अंबानी ने देवानंद का शुक्रिया अदा किया है।टीना अंबानी ने लिखा, 'ऐसे इंसान की तारीफ करना चाहिए जो हर किसी के किस्मत के रास्ते खोल देता था। देवानंद ने मुझे खोजा था। उन्होंने मेरे अंदर के क्रिएटिव कलाकार को पहचाना। उनको यकीन था कि मैं एक स्टार बन सकती हूं। देवानंद साहब मुझे पर इतना भरोसा करने के लिए आपका धन्यवाद...। मुझे इतनी शानदार यादें देने के लिए आपका बहुत शुक्रिया...। आपकी कमी मुझे आज भी महसूस होती है।'गौरतलब है कि देवानंद ने टीना अंबानी को साल 1978 में आई अपनी फिल्म 'देस परदेस' में लॉन्च किया था। इस फिल्म को देवानंद ने ही प्रोड्यूज और डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में टीना अंबानी के अलावा प्राण, अजीत खान, अमजद खान, बिंदु, प्रेम चोपड़ा और महमूद जैसे सितारे नजर आए थे।--
- मुंबई। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो खुद को एक किरदार में बांध कर नहीं रखना चाहतीं। बल्कि कोंकणा सेन शर्मा को तो अपने कॅरिअर में प्रयोग करना पसंद है। अक्सर कोंकणा सेन शर्मा ऐसी फिल्मों का चुनाव करती हैं जिनमें काम करने से बाकी अदाकाराओं को डर लगता है। वहीं कोंकणा सेन शर्मा बड़ी ही शान ने इन फिल्मों का हिस्सा बन जाती हैं। कोंकणा सेन शर्मा के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।डॉली किट्टी और वो चमकते सितारेसाल 2019 में आई फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में कोंकणा सेन शर्मा एक अलग ही अंदाज में नजर आईं। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा के साथ भूमि पेडनेकर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा ने एक चुलबुली लड़की का रोल निभाया था। एकता कपूर की इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा के बोल्ड अवतार ने जमकर फैंस की तारीफें बटोरी थीं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी।एक थी डायन2013 में रिलीज हुई फिल्म 'एक थी डायन' में कोंकणा सेन शर्मा ने एक डायन की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा के अलावा इमरान हाशमी, कल्की, हुमा कुरैशी जैसे सितारे भी नजर आए थे। कोंकणा सेन शर्मा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। कोंकणा सेन शर्मा का ये एक्सपेरीमेंट उनके फैंस को बहुत पसंद आया।सात खून माफफिल्म 'सात खून माफ' में प्रियंका चोपड़ा के साथ कोंकणा सेन शर्मा को भी इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला था। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा का किरदार काफी छोटा था इसके बावजूद उन्होंने इस रोल को प्ले किया। कोंकणा सेन शर्मा के इस केमियो रोल का नाम नंदिनी कुमार था।वेक अप सिडरणबीर कपूर की फिल्म 'वेक अप सिड' में कोंकणा सेन शर्मा ने एक गंभीर मिजाज लेखिका आयशा का किरदार निभाया था। फिल्म में आयशा एक बिगड़ैल कॉलेट स्टूडेंट सिद्धार्थ मेहरा को जिंदगी के पाठ पढ़ाती है। फिल्म में सिद्धार्थ मेहरा का रोल रणबीर कपूर ने निभाया है। फिल्म में सिद्धार्थ मेहरा और आयशा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने साल 2009 में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे।लागा चुनरी में दागरानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' में भी कोंकणा सेन शर्मा ने दमदार रोल प्ले किया था। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा, रानी मुखर्जी की बहन बनीं थीं। भले ही रानी मुखर्जी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी लेकिन कोंकणा सेन शर्मा की अदाकारी ने फैंस का दिल जीत लिया था। ये फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।पेज 3साल 2005 में आई मधुर भंडारकर की फिल्म 'पेज 3' में भी कोंकणा सेन शर्मा ने काम किया था। इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी जो मुंबई में नौकरी की तलाश में आती है। उसे पेज 3 की खबरें लिखने के लिए हायर कर लिया जाता है। जिसके बाद वह पेज 3 के ग्लैमर की दुनिया में बुरी तरह उलझ कर रह जाती है। माधवी शर्मा नाम के इस किरदार में भी कोंकणा सेन शर्मा ने जान डाल दी थी।अतिथि तुम कब जाओगे?साल 2010 में आई फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे? में कोंकणा सेन शर्मा को अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म में अजय और कोंकणा सेन शर्मा ने पति पत्नी पुनीत और मुनमुन का किरदार निभाया। अतिथि तुम कब जाओगे? में पुनीत और मुनमुन की जिंदगी में इस समय भूचाल आ जाता है जब उनके घर पर एक अतिथि का आगमन हो जाता है। ये अतिथि घर में इन दोनों का जीना हराम कर देता है।लाइफ इन अ मेट्रोसाल 2007 में आई बॉलीवुड की मल्टी स्टारर फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में कोंकणा सेन शर्मा ने श्रुति घोष नाम की एक महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में आम महिलाओं की रोजमर्रा की तकलीफों को बहुत की बारीकी से दिखाया गया है। फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' में कोंकणा सेन शर्मा के अलावा शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत और शाईनी अहूजा जैसे कलाकार नजर आए थे। इस फिल्म के लिए कोंकणा सेन शर्मा ने फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार जीता था।