ब्रेकिंग न्यूज़

 नीतू कपूर ने दी कोरोना वायरस को मात, रिपोर्ट निगेटिव आते ही बेटी रिद्धिमा कपूर ने जताई खुशी
मुंबई। बॉलीवुड में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कुछ समय पहले ही वरुण धवन  की फिल्म 'जुग-जुग जियो'  के सेट पर कोरोना का हमला हो गया था। टेस्टिंग के दौरान फिल्म की टीम के कई लोग कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इस लिस्ट में वरुण धवन, नीतू कपूर, कृति सैनन और एलन डी जेनेरस का नाम शामिल है। 
इसी बीच खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड अदाकारा नीतू कपूर ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। इस बात की जानकारी नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने दी है। कुछ समय पहले ही रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। 
इस पोस्ट में रिद्धिमा कपूर ने लिखा, 'अपना आशीर्वाद और प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत शुक्रिया...। मेरी मां की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।' इस पोस्ट के साथ रिद्धिमा कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर की एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस सैल्फी में रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर की स्माइल देखने लायक है।
 
रिद्धिमा कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सोशल मीडिया पर रिद्धिमा कपूर की ये पोस्ट सामने आने के बाद से ही नीतू कपूर के फैंस काफी खुश हैं। कोरोना को मात देने के लिए फैंस नीतू कपूर को बधाई दे रहे हैं।  
बता दें कि फिल्म जुग जुग जीयो से नीतू कपूर एक बार फिर फिल्मी परदे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अनिल कपूर हैं। 
----
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english