अनुष्का-विराट की गुड न्यूज पर लोगों ने दिया ढेर सारा प्यार, बना साल 2020 का सबसे अधिक पसंद किया गया ट्वीट
मुंबई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने साल 2020 के टॉप ट्वीट्स से जुड़े आंकड़े लोगों के साथ शेयर कर दिए हैं। इस साल अगस्त के महीने में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने पैरेंट्स बनने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। उस ट्वीट को लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया। ये प्यार इतना बड़ा था कि उनका यह ट्वीट साल 2020 का सबसे अधिक लाइक किए जाने वाला ट्वीट बन गया है।
ट्विटर ने बताया कि विराट कोहली के इस ट्वीट को 6 लाख 42 हजार से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। ये आंकड़े 1 जनवरी से 15 नंवबर तक के हैं। इस ट्वीट के आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। देश-विदेश में फैले दोनों के फैंस ने इस कपल को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
अगर वर्तमान की बात करें तो इस ट्वीट पर लाइक्स की संख्या बढ़ती जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 6 लाख 45 हजार के करीब लाइक्स मिल गए हैं। मालूम हो, अनुष्का और विराट जनवरी में पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए दी। भले ही साल 2020 लोगों के घर रहते हुए निकल गया लेकिन इस दौरान लोगों ने अधिकतर समय सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर बिताया।
Leave A Comment