अनुष्का-विराट की शादी के तीन साल पूरे, क्रिकेटर ने इस प्यारी तस्वीर से दी एक्ट्रेस को बधाई
मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर विराट ने अनुष्का के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ में विराट ने एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
तीन साल पहले आज ही के दिन 11 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस मौके पर विराट कोहली ने अनुष्का के साथ शादी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें अनुष्का शर्मा विराट को देखकर मुस्कुरा रही हैं।
यह खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, 'तीन साल और जिंदगी भर का साथ।' विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस तस्वीर को शेयर किया। दोनों की यह प्यारी तस्वीर फैंस को खासी पसंद आ रही है।
अनुष्का और विराट दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की शादी इटली की एक होटल में हुई थी। इस समय अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और जनवरी में मां बनने वाली हैं। दोनों ने अगस्त के महीने में फैंस के साथ इस खबर को शेयर किया था।
Leave A Comment