- Home
- मनोरंजन
- मुंबई। रीवा की राजकुमारी और अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज मोहिना कुमारी सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रही हैं। आज ही के दिन मोहिना कुमारी सिंह ने सुयश रावत के साथ सात फेरे लिए थे।मोहिना कुमारी सिंह ने स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, में अहम किरदार निभाया था। शादी के बाद उन्होंने अपना अभिनय कॅरिअर छोड़ दिया और अपने परिवार के बीच खुश हैं। वे सीरियल में कीर्ति के किरदार में नजर आई थीं।मोहिना कुमारी सिंह ने आज ही के दिन उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से शादी की थी। इन दोनों की शादी के लिए हरिद्वार में बहुत ही भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत की मुलाकात उनके परिवार ने दिल्ली में करवाई थी। इस मुलाकात के बाद ही मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत का रिश्ता पक्का हो गया था।मोहिना कुमारी सिंह ने बताया था कि वह सुयश रावत के शांत व्यवहार को बहुत पसंद करती हैं। सुयश रावत ने कभी भी मोहिना कुमारी सिंह को कोई काम करने से मना नहीं किया है। इतना ही नहीं वह मोहिना कुमारी सिंह को नई नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। शादी के बाद मोहिना कुमारी सिंह ने डांस को अलविदा कह दिया है लेकिन मौका मिलने पर वह आज भी अपने इस शौक को पूरा कर लेती हैं। खाली समय में मोहिना कुमारी सिंह अपने यू ट्यूब चैनल के लिए वीडियोज बनाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस काम में उनके पति सुयश रावत भी उनकी मदद करते हैं।टीवी की दुनिया को छोडऩे के बाद मोहिना कुमारी सिंह अपनी ससुराल की सभी जिम्मेदारियां उठाती हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान मोहिना कुमारी सिंह को रसोई का सामान खरीदते हुए देखा गया था। कुछ समय पहले ही मोहिना कुमारी सिंह और उनके पति सुयश रावत को कोरोना हो गया था। इस दौरान हॉस्पिटल में सुयश रावत ने परेशान हो रही मोहिना कुमारी सिंह का बहुत ख्याल रखा था। इस बात का खुलासा खुद मोहिना कुमारी सिंह ने ही किया था।
- मुंबई। पिछले 7 महीनों यानी लॉकडाउन में जिस स्टार ने अपने अच्छे कामों से लोगों का दिल जीता है, वो एकमात्र सोनू सूद हैं। सोनू सूद ने हजारों मजदूरों को घर भेजने में मदद की, फिर उनके लिए रोजगार की व्यवस्था की और अब सोनू सूद ने एक और अच्छी मुहिम शुरू की है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सोनू सूद ने अगला कदम यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की मदद के लिए उठाया है।मंगलवार 13 अक्टूबर को उनकी मां की पुण्यतिथि थी। इस दिन को यादगार बनाने और अपनी मां को हमेशा यादों में रखने के लिए सोनू सूद ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए नई मुहिम शुरू की है। सोनू ने ऐसे छात्रों के लिए अपनी मां के नाम पर (प्रो. सरोज सूद) स्कॉलरशिप शुरू की है। इसकी जानकारी सोनू सूद ने ट्विटर के जरिए दी।सोनू सूद ने लिखा, 13 अक्टूबर को मेरी मां को गुजरे हुए 13 साल हो गए। वो अपने पीछे शिक्षा की एक विरासत छोड़कर गई थीं। उनकी पुण्यतिथि के दिन मैं प्रो. सरोज सूद स्कॉलरशिप के तहत आईएएस की तैयारी करने वाले युवाओं को सपोर्ट करने की शपथ लेता हूं। इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। मां मैं आपको मिस करता हूं।
- मुंबई। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने बताया था सूर्यवंशी की रिलीज डेट को साल 2021 के पहले क्वार्टर में रिलीज करने की प्लानिंग की है। वहीं अब ताजा रिपोट्र्स की मानें तो मेकर्स सूर्यवंशी को रिपब्लिक डे वीकेंड पर रिलीज करने की सोच रहे हैं।खैर यह बात तो बिलकुल तय है कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी इस साल सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। हालांकि 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की प्लानिंग की जा रही है, लेकिन फिर भी निर्माताओं ने इसे अगले साल रिलीज करने का मन बनाया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शेट्टी और टीम 16 जनवरी को रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।खबरों के अनुसार निर्माताओं को लगता है कि फिल्म को रिलीज करने के लिए यह एक आइडियल टाइम होगा। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होने वाली कॅटरीना कैफ की पहली बड़ी रिलीज होगी। टीम फिलहाल लॉजिस्टिक्स में काम कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। अक्षय और कॅटरीना के अलावा फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी कैमियो करते हुए नजर आएंगे। पहली बार रणवीर सिंह को अक्षय और अजय देवगन के साथ किसी फिल्म में काम करने का मौका मिला है।
-
मुंबई। अभिनेता मनोज वाजपेयी की हास्य आधारित फिल्म सूरज पे मंगल भारी 13 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म में वाजपेयी के अलावा दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख भी अभिनय करते नजर आएंगी। जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने की है। फिल्म का पहला पोस्टर मंगलवार को जारी किया जाएगा। केन्द्र सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमा घर खोलने की अनुमति दे दी है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी या फिर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। - मुंबई। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से प्रेग्नेंसी की कई खबरें सामने आई हैं। पहले अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान, अनीता हसनंदानी और सागरिका घाटगे के प्रेग्नेंट होने की खबरें आई थीं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। विवाह फिल्म की एक्ट्रेस अमृता राव भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल के दिनों में अमृता राव खार स्थित एक क्लिनिक के बाहर बेबी बंप के साथ नजर आईं।उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में उन्होंने सफेद टीशर्ट पहनी है। तस्वीर में वह और पति आरजे अनमोल एक क्लिनिक के बाहर खड़े हैं। अमृता राव एक सीक्रेट जीवन जीना पसंद करती हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपने निजी जीवन को हमेशा फिल्म और ग्लैमर की दुनिया से दूर रखा है।साल 2016 में अमृता राव ने रेडियो जॉकी अनमोल से शादी की थी। इससे पहले वे 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। यह शादी एकदम सीक्रेट तरीके से हुई थी। अमृता ने साल 2002 में अब के बरस फिल्म से अभिनय क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें विवाह, इश्क-विश्क फिल्म से अलग पहचान मिली। विवाह में तो उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वे आखिरी बार साल 2019 में ठाकरे फिल्म में नजर आई थीं।
- मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ काफी दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह के साथ अपने इश्क का खुलकर इजहार कर दिया है। अब वे दोनों जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। रोहनप्रीत रिएलिटी शो इंडियाज राइजिंग स्टार के कंटेस्टेंट रहे हैं और बंजाबी सिंगर हैं। खबरों के अनुसार 24 अक्टूबर को वो शादी करने वाले हैं। शादी पंजाबी रीति रिवाजों के साथ होगी।सोशल मीडिया पर इन दिनों नेहा कक्कड़ से जुड़ा एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। यह वीडियो नेहा कक्कड़ के बचपन का है और इसमें नेहा एक जगराते में स्टेज पर गाती दिख रही हैं। इस जगराते में वे कोई भजन नहीं बल्कि जंगल-जंगल बात चली है, पता चला है, चड्डी पहन के फूल खिला है, गा रही हैं। अपना गाना खत्म कर वे कहती हैं, बोल सांचे दरबार की जय।नेहा का जीवन संघर्षों से भरा हुआ रहा है। बचपन में उनके पिताजी समोसे का ठेला लगाते थे, वो भी उसके स्कूल के सामने । इसे लेकर उसकी सहेलियां अक्सर नेहा को चिढ़ाती थीं। तभी से नेहा ने सोच लिया था, कि बड़े होकर वो बड़ा काम करेगी। पिता का सहारा बनने के लिए नेहा ने अपने भाई-बहनों के साथ 4 साल की उम्र से ही जगरातों में गाना शुरू कर दिया था। इससे उनकी करीब 500 रुपए तक कमाई हो जाती थी। नेहा ने गायक बनने के सपने को साकार करने के लिए सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडल-2 में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया, लेकिन बाहर हो गईं। हालांकि, नेहा ने अपने सिंगिंग टैलेंट से सबको प्रभावित किया और उन्हें कुछ प्रोजेक्ट्स भी मिल गए। नेहा ने कभी सिंगिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली।फिर आया नेहा का डेब्यू एल्बम नेहा-द रॉकस्टार जिसका म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया था। इस एल्बम में नेहा ने कई रोमांटिक गाने गाए थे। नेहा ने बॉलीवुड में फिल्म मीराबाई नॉट आउट के जरिए कदम रखा जहां वह कोरस सिंगिंग करती नजर आई थीं। इसके बाद नेहा ने यारियां, क्वीन, गब्बर इज बैक, सनम रे, कपूर एंड संस जैसी फिल्मों में हिट गाने गाए और बेहद पॉपुलर हो गईं। 2018 में नेहा एक्टर हिमांश कोहली से ब्रेकअप के चलते सुर्खियों में आई थीं। दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन फिर हिमांश से नेहा का रिश्ता टूट गया। इस रिश्ते के टूटने के बाद कहा जाता है कि नेहा काफी परेशान भी रहीं और यहां तक कि वे डिप्रेशन के दौर में चली गई थीं।नेहा पूरी दुनिया में तकरीबन 1000 म्यूजिक कॉन्सर्ट कर चुकी हैं। रिपोट्र्स की माने तो आज वे एक गाने के 8 लाख रुपए लेती हैं। इसके अलावा सिंगिंग रियलिटी शो में वे जज के रूप में कुछ समय से नजर आ रही हैं।-----
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटी ईरा खान ने बताया है कि वह चिकित्सकीय रूप से अवसाद (डिप्रेशन) में हैं।विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए ईरा ने कहा कि यह मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत शुरू करने का समय है। थिएटर निर्देशिका ईरा ने कहा, मैं चार साल से अवसाद में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी और मैं चिकित्सकीय रूप से अवसाद में हूं। मैं अब काफी बेहतर हूं। 23 वर्षीय ईरा ने एक वीडियो में कहा, करीब एक साल से मैं मानसिक तनाव के लिए कुछ करना चाहती थी, लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि क्या करना है। ईरा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में लोगों को बताने का फैसला किया है। इससे उन्हें उम्मीद है कि यह लोगों को खुद को थोड़ा बेहतर ढंग से समझने और मानसिक बीमारी को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा।
- मुंबई। सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में है। अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म में एक और सुपरस्टार की एंट्री करवा दी है। ये और कोई नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अमिताभ बच्चन हैं। जी हां, शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने एक टीजर जारी कर इस बात का खुलासा किया है कि आने वाली फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार निभाएंगे।वैजयंती मूवीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर 27 सेकेंड का एक टीजर पोस्ट किया है। साथ ही ट्वीट में लिखा, करोड़ों भारतीयों की शान अमिताभ बच्चन का हम पूरे दिल से स्वागत करते हैं। हमारा सफर अब और बड़ा हो गया है। पोस्ट किए गए वीडियो में अमिताभ की पुरानी फिल्मों से लेकर अभी तक के कई किरदारों को दिखाया गया है और साथ में कहा गया कि हम बिना लीजेंड के एक लीजेंड्री फिल्म बनाने की कोशिश कैसे कर सकते हैं।इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी एक ट्वीट किया और कहा, इस फिल्म का हिस्सा बनना खुशी और गर्व की बात है। अभी तक मिली रिपोट्र्स के मुताबिक डायरेक्टर नाग अश्विन की यह फिल्म एक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का पूरा प्लॉट तीसरे विश्व युद्ध पर आधारित होगा। इसे साल 2022 में रिलीज किया जाएगा। एक्टर प्रभास ने भी अमिताभ बच्चन का स्वागत करते हुए लिखा, आखिरकार महान एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने का सपना पूरा हो रहा है।----
- ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दिवंगत फिल्म अभिनेत्री नूतन के बंगले में आठ माह पहले हुई लूट के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि लूटपाट के आरोप में अबतक दो लोगों को पकड़ा जा चुका है। लूट की घटना तीन फरवरी को हुई थी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि यहां मुंब्रा के पारसिक हिल इलाके में स्थित बंगले के दो चौकीदारों पर तीन लोगों ने कथित रूप से हमला किया था और वहां से नल और पाइप चुरा लिए थे। मुंब्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी एक चौकीदार की कुछ हफ्तों बाद मौत हो गई थी। इसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गई थीं। प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ठाणे जिले के वितावा इलाके में जाल बिछाया और आरोपी गणपत फलनस्वामी गुल्लर (20) को गिरफ्तार कर लिया। वह कलवा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद पुलिस ने आरोपी संजय भंडारी को गिरफ्तार किया था। प्रवक्ता ने बताया की तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
- ठाणे (महाराष्ट्र)। प्रख्यात मराठी अभिनेता अविनाश खर्शीकर का आज दिल का दौरा पडऩे के कारण निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे।फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और नाटकों में अपनी हास्य भूमिकाओं को लेकर वे जाने जाते थे। आज सुबह खर्शीकर को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 10 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं।
- मुंबई। अगर अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाए तो सोशल मीडिया एक-दूसरे की मदद करने का एक बेहतरीन प्लैटफॉर्म है। एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। बुधवार को एक वीडियो में वृद्ध दंपति की हालत देखकर सोनम कपूर का दिल पसीज गया और उन्होंने उसकी मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।दरअसल बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। यह वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर का है। यहां एक बुजुर्ग दंपति बाबा का ढाबा चलाते हैं। वीडियो बनाने वाले शख्स से बात करते वक्त 80 साल के वृद्ध शख्स और उनकी पत्नी रोने लगीं। इसकी वजह थी कि वे अपना पूरा खाना नहीं बेच पा रहे थे और इस कारण उन्हें काफी दिक्कतें आ रही थीं। यह वीडियो स्वाद ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का है। इसकी एक क्लिप वसुंधरा शर्मा के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट हुआ। अइस वीडियो को हजारों रीट्वीट मिले। वीडियो वायरल होने के बाद कई नामी हस्तियां इस दंपति की मदद के लिए आगे आई। इनमें क्रिकेटर आर. अश्विन, आप नेता सोमनाथ भारती, एक्ट्रेस सोनम कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सोनम कपूर ने वीडियो को रीट्वीट किया और इसी पर रिप्लाई करते हुए सोनम कपूर ने लिखा कि हाय, क्या आप मुझे इनकी डिटेल्स मेसेज में भेज सकती हैं? अब देखना ये है कि सोनम इस दंपति की मदद कैसे करती हैं।
- मुंबई। भजन सम्राट अनूप जलोटा और पंजाबी सिंगर जसलीन मथारू की जोड़ जल्द ही लोगों को बड़े पर्दे पर एंटरटेन करती नजर आएगी। दोनों फिल्म वो मेरी स्टूडेंट है , से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का फस्र्ट लुक सामने आ गया है। जसलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है।फस्र्ट लुक में दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए हैं। अनूप जालोटा की अगर बात करें तो पोस्टर में उन्होंने कैप, चेन, चश्मा पहना है और हाथ में बंदूक पकड़ी हुई है। वे काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वहीं जसलीन एक कम उम्र की स्टूडेंट बनी हैं जिन्होंने सफेद शर्ट और लाल रंग की स्कर्ट पहनी है। पोस्टर शेयर करते हुए जसलीन ने लिखा, हाय! चलो फाइनली काम शुरू। मेरी आने वाली हिंदी फिल्म वो मेरी स्टूडेंट है, की शूटिंग कर रही हूं।मालूम हो, दोनों बिग बॉस 12 के दौरान चर्चा में आए थे। दोनों ने कपल के तौर पर शो में एंट्री ली और हर किसी को चौंका दिया। जसलीन की उम्र अनूप जलोटा से 37 साल कम है। इसके बाद दोनों से जुड़ी कई खबरें आईं। हाल ही में अनूप जालोटा अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पाताल लोक में नजर आए थे।
- मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है और सामने आने वाली उनकी तस्वीरें लोगों को चौंका रही हैं। बीते दिन संजय दत्त की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को देखकर फैंस चौंक गए थे क्योंकि दमदार बॉडी के बादशाह संजय दत्त इसमें काफी कमजोर नजर आ रहे थे।इस तस्वीर के बाद संजय दत्त की एक और तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो एक कुर्सी पर बैठकर मोबाइल में कुछ करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में भी संजय दत्त की हालत बहुत खराब लग रही है और उनकी कमजोरी सभी को चौंका रही है। संजय दत्त की यह तस्वीर देखने वाला उनका हर फैन यही पूछ रहा है कि बॉलीवुड के बाबा को क्या हो गया है ?खबरों की माने तो संजय दत्त इन दिनों कैंसर का इलाज कर रहा हैं, जिस कारण उन्हें कीमोथेरेपी जैसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। इस प्रक्रिया के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। एक समय था जब संजय दत्त के चेहरे की रौनक अलग ही नजर आती थी लेकिन कीमोथेरेपी के कारण उनका चेहरा काफी पतला हो गया है।संजय दत्त भले ही इन दिनों कैंसर का इलाज करा रहे हैं, लेकिन उनके खाते में कई फिल्में हैं, जो एक-एक करके रिलीज होंगी। ट्रेड एक्सपट्र्स का अनुमान है कि संजय दत्त पर फिल्म इंडस्ट्री ने लगभग 1000 करोड़ रुपये का दांव लगाया है। दर्शक भी संजय दत्त की आने वाली
- मुंबई। कैसी ये यारियां और इश्कबाज फेम नीति टेलर ने अपनी शादी की खबर से हर किसी को सरप्राइज कर दिया है। नीति टेलर ने खुलासा किया है कि उन्होंने बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा संग बीते महीने ही शादी कर ली है। नीति की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।शादी के मंडप पर जैसे ही नीति टेलर की एंट्री हुई, उनसे किसी की भी निगाह नहीं हट पाई है। इस जोड़े में नीति टेलर बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। शादी के बाद नीति टेलर और परीक्षित बावा ने अंगूठी खोजने की रस्म को भी पूरा किया है। नीति टेलर और परीक्षित बावा की वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ घरवाले ही मौजूद थे। कोविड के नियमों को ध्यान में रखते हुए नीति और परीक्षित के घरवालों ने सादगी भरे अंदाज में भी शादी करवाने का फैसला लिया। परीक्षित बावा नीति टेलर को काफी खुश रखते हैं और उनकी हर खुशी का ख्याल उन्हें खुद से भी ज्यादा है।वेडिंग फोटोशूट के दौरान मम्मी पापा को देखकर नीति टेलर काफी इमोशनल हो गई लेकिन उन्होंने अपनी हंसी के पीछे अपने आंसू छिपा ही लिए। नीति टेलर और परीक्षित बावा की सगाई पिछले साल हुई थी। खास बात यह है कि नीति और परीक्षित ने अपनी सगाई की सेम डेट पर ही शादी की है। शादी की रस्मों को पूरा करने के बाद नीति टेलर और परीक्षित बावा ने जमकर वेडिंग फोटोशूट करवाया है। दुल्हन के जोड़े में नीति टेलर इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनसे किसी की भी निगाह हटने नहीं वाली है। वेडिंग फोटोशूट के दौरान नीति टेलर के चूड़े में लगे कलीरों ने तो हमारा ध्यान खींच लिया है।नीति टेलर और परीक्षित बावा एक दूसरे को पिछले दो साल से डेट कर रहे थे। जहां नीति ने टीवी के कई शोज किए हैं, वहीं परीक्षित एक आर्मी ऑफिसर हैं। नीति टेलर और परीक्षित बावा ने शादी की न्यूज से तो फैंस को अचानक से ही सरप्राइज दे दिया है। पहले दोनों ने अक्टूबर के आखिरी में शादी करने का फैसला लिया था।----
- मुंबई। फिल्म अभिनेता अजय देवगन के भाई और फिल्म निर्देशक अनिल देवगन का निधन हो गया है। उनके अचानक निधन से पूरे देवगन परिवार में दुख का माहौल है। इस बात की जानकारी खुद अजय ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर दी।अजय ने अपने भाई की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, मैंने कल रात अपने भाई अनिल देवगन को खो दिया। उनके अचानक निधन ने हमारे पूरे परिवार को तोड़ दिया है। अजय ने आगे लिखा, फैमिली और मैं उनकी मौजूदगी को याद करेंगे। उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करें। महामारी के कारण हम पर्सनल प्रेयर मीट नहीं रखेंगे।अब अजय के ट्वीट पर फैंस भी उनके भाई के निधन पर शोक जता रहे हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, बोनी कपूर, डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा समेत कई हस्तियों ने भी श्रद्धांजलि दी है।अजय देवगन के भाई अनिल देवगन अपने पिता और भाई की तरह फिल्मी दुनिया से ही जुड़े हुए थे और एक फिल्म निर्देशक थे। अनिल देवगन और अजय देवगन एक साथ फिल्म कंपनी एडीएफएफ (अजय देवगन फिल्म्स) के साथ जुड़े हुए थे। अनिल देवगन ने काजोल और अजय देवगन स्टारर फिल्म राजू चाचा निर्देशित की थी। इसके अलावा वो ब्लैकमेल और हाल-ए-दिल जैसी फिल्में भी निर्देशित कर चुके हैं। अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार में अनिल देवगन ने बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम किया था।---
- मुंबई। एकता कपूर के लोकप्रिय सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी, के हीरो मिहिर विरानी यानी अमर उपाध्याय को बड़े परदे पर तब्बू के के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। वे फिल्म भुलभुलैया 2 में पति-पत्नी के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में लीड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी हैं।फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग दोबारा शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग भी दिसंबर या जनवरी के महीने से शुरू हो सकती है। फिल्म में तब्बू भी हैं और टीवी एक्टर अमर उपाध्याय फिल्म में तब्बू के पति का किरदार निभाएंगे। इस बारे में अमर उपाध्याय ने बताया, फिल्म में मैं कुंवरसा का किरदार निभा रहा हूं जो राजा का बेटा और तब्बू का पति है। हम लोग दिसंबर के लास्ट वीक या जनवरी की शुरुआत से फिल्म की शूटिंग शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में होगी और यह लगभग 25 दिन चलेगी।वैसे पहले ये भी कहा जा रहा था कि अक्षय कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं क्योंकि पिछली फिल्म भुल भुलैया का मुख्य आकर्षण अक्षय कुमार ही थे। हालांकि अभी तक अनीस बज्मी ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है। यह भी खबर है कि ऑरिजल भूल भुलैया के दो गाने भी इस सीक्वल में रीक्रिएट किए जाएंगे। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज कर दी जाएगी।--
- मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के प्रतिभागियों में से एक गायक राहुल वैद्य का कहना है कि हिंदी संगीत जगत में पहचान बनाने के लिए सिर्फ प्रतिभा और योग्यता ही काफी नहीं है, बल्कि इसके साथ बहुत सारी अन्य चीजें भी करनी होती हैं। वैद्य गायन से जुड़े रियलिटी शो इंडियन आइडल के पहले सीजन के दूसरे रनर-अप रहे थे।वैद्य के काम की सूची में तेरा इंतजार एलबम और रेस 2 फिल्म का 'बेइंतहा गीत शामिल है। वैद्य का कहना है कि फिल्मी दुनिया में सक्रिय रूप से अभी काम कर रहे ज्यादातर गायकों ने संगीत निर्देशकों के सहायकों के तौर पर काम किया है या वे किसी म्यूजिक लेबल से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिसाल के तौर पर गायक अरिजीत सिंह संगीत निर्देशक प्रीतम के सहायक रहे हैं, अरमान मलिक संगीतकार अमाल मलिक के भाई हैं जबकि जुबिन नौटियाल संगीत क्षेत्र की कंपनी टी-सीरीज से जुड़े हैं।उन्होंने कहा, किसी भी गायक को फिल्मी गाने मिलने के पीछे कई चीजें काम करती हैं। सिर्फ प्रतिभा और योग्यता से काम नहीं चलता है, कई अन्य चीजें भी काम करती हैं। जैसे कि तरफदारी, किसी को प्राथमिकता दिया जाना, आप इसको लॉबिइंग भी कह सकते हैं। बॉलीवुड (संगीत उद्योग) में कई खेमे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उन्हें कई बार बिग बॉस की पेशकश हुई थी लेकिन वह इसके लिए हां नहीं कर सके क्योंकि यह साल के अंतिम समय में आता है और यह प्रस्तुति देने वालों (परफॉर्मर्स) के लिए व्यस्त समय होता है। उन्होंने कहा कि इस साल कोविड-19 महामारी की वजह से बाहर होने वाले कार्यक्रम रद्द हैं, इसलिए बिग बॉस में आने का यह सही समय था। वैद्य का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड में गाना पाने के लिए कभी किसी तरह की पैरवी नहीं कराई है और उनका कहना कि वह खुद का प्रतिनिधित्व स्वयं ही करते हैं।
- मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों कई कलाकारों के बच्चें कदम रख रहे हैं। इस लिस्ट में अब सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रिनी सेन का नाम भी जुडऩे जा रहे है, जो बहुत ही जल्द सुट्टाबाजी नाम की फिल्म में नजर आएंगी।कुछ दिनों पहले ही रिनी सेन 21 साल की हुई हैं और अब वो बॉलीवुड में अपना कॅरिअर बनाने की प्लानिंग कर रही हैं। रिपोट्र्स की मानें तो रिनी सेन ने अपनी अपकमिंग फिल्म सुट्टाबाजी की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग की कुछ फोटो सामने आई हैं।फिल्म सुट्टाबाजी की कहानी लॉकडाउन के पीरियड में घर पर लॉक हुई मां-बेटी की है, जिनकी आदतें एकदम अलग-अलग हैं। अब लॉकडाउन के दौरान मां-बेटी की ये जोड़ी क्या-क्या गुल खिलाती है, यह हमें फिल्म में जानने को मिलेगा।फिल्म सुट्टाबाजी में महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा की जाएगी क्योंकि इसमें रिनी एक जिद्दी बेटी का किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म में राहुल बोहरा और कोमल छाबडिय़ा, रिनी सेन के माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खुराना कर रहे हैं, जिनकी यह पहली फिल्म है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिनी, राहुल और कोमल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे सेट पर क्लिक किया गया है। इस तस्वीर में तीनों ही कलाकार काफी खुश नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि रिनी सेन की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।सुष्मिता सेन ने अपनी बेटी रिनी सेन के एक्टिंग डेब्यू को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। रिनी को सुष्मिता सेन ने 2000 में गोद लिया था।
- मुंबई। बॉलीवुड गायिका नेहा कक्कड़ के गाने हर किसी की जुबान पर रहता है। ऐसा कहा जाता है कि वो जिस गाने को अपनी आवाज दे देती हैं, उसका हिट होना तय हो जाता है और उनके गाने के बिना कोई बॉलीवुड फिल्म पूरी भी नहीं होती है। हालांकि नेहा कक्कड़ की जिंदगी काफी समय से एक साथी के बिना अधूरी थी, जिसकी कमी अब पूरी हो गई है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि गायिका नेहा कक्कड़ की जिंदगी में एक पंजाबी मुंडे की एंट्री हो गई है, जिसके साथ वो सात फेरे लेने की प्लानिंग कर रही हैं।मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो गायिका नेहा कक्कड़ इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उन्होंने पंजाबी गायक रोहनप्रीत सिंह को अपने जीवनसाथी के रूप में चुना है। ये दोनों इसी महीने की 24 तारीख को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेंगे और घर बसाएंगे। रोहनप्रीत सिंह वही सिंगर हैं, जिन्होंने शहनाज गिल के स्वयंवर शो मुझसे शादी करोगे, में हिस्सा लिया था।
-
जन्मदिन पर विशेष
(सुस्मिता मिश्रा)
70 के दशक के जाने माने और दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म आज ही के दिन साल 1946 में हुआ था। वे पाकिस्तान के पेशावर में पैदा हुए थे। फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत विलेन के तौर पर करने वाले विनोद खन्ना के लुक्स ने उन्हें हीरो बना दिया। एक समय ऐसा आया कि ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ को टक्कर देने लगे। आज जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...
विनोद खन्ना ने शुरुआती पढ़ाई करने के बाद कॉमर्स से ग्रेजुएशन की। उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से स्नातक परीक्षा पास की। विनोद खन्ना ने सुनील दत्त की साल 1968 में आई फिल्म मन के मीत से बड़े पर्दे पर एंट्री ली। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। विनोद खन्ना ने अपने कॅरिअर की शुरुआती फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाए थे। इनमें सच्चा झूठा, आन मिलो सजना, पूरब और पश्चिम, रेश्मा, परवरिश और शेरा जैसी फिल्में शामिल हैं। बाद में उनके लुक्स के कारण उन्हें हीरो के रोल ऑफर होने लगे। उनके जीवन में मोड़ तब आया जब उनका ध्यान आध्यात्म की ओर मुड़ गया। यह 70 का दशक खत्म होने का दौर था। इस दौरान विनोद खन्ना आचार्य रजनीश (ओशो) के शिष्य बन चुके थे। उस दौरान वे हर हफ्ते मुंबई में शूटिंग करने के बाद वीकेंड में पुणे स्थित ओशो मेडिटेशन रेसॉर्ट चले जाते। उस वक्त वे फिल्म कुर्बानी और द बर्निंग ट्रेन की शूटिंग कर रहे थे। 80 के दशक में अमिताभ बच्चन हिट फिल्मों की गारंटी थे। हर डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहते थे। साल 1980 में आई फिल्म कुर्बानी के मेकर्स पहले अमिताभ बच्चन को लेना चाहते थे, लेकिन अमिताभ से बात नहीं बन पाई तो उनकी जगह विनोद खन्ना के साथ फिल्म बनी। फिल्म में विनोद के अपॉजिट जीनत अमान थीं। फिल्म का गाना आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए लोगों को आज भी याद है और फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
80 के दशक में ओशो अमेरिका गए तो विनोद खन्ना भी उनके साथ चले गए। वहां पर वे माली का काम करते थे। उस वक्त उनकी शादी बचपन की प्रेमिका गीतांजलि से हो चुकी थी। हालांकि खबरों की मानें तो अमेरिका में रहने के दौरान विनोद की ओशो के साथ अनबन हुई और फिर 4 साल अमेरिका में रहकर उन्हें वापस मुंबई आना पड़ा। इस दौरान उनके पास ना पैसा था और ना परिवार। पत्नी से भी तलाक हो चुका था। 1990 में जब वे वापस भारत आए तो उन्होंने कविता से शादी की। कविता से उनके एक बेटा साक्षी और बेटी श्रद्धा है।
ओशो से अनबन के बाद वापस भारत आने पर विनोद ने देखा कि काफी कुछ बदल चुका है। जब वे वापस मुंबई आए तो यहां श्रीदेवी नंबर 1 एक्ट्रेस थीं। उनके साथ काम करने के लिए एक्टर्स लाइन लगाते थे। विनोद को किसी ने सलाह दी कि श्रीदेवी के साथ काम करने से ही वे फिर से फिल्मी जगत का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में उन्होंने श्रीदेवी से बात की, लेकिन उधर से जवाब नहीं आया। बाद में जब उन्हें पता चला कि डायरेक्टर यश चोपड़ा श्रीदेवी के साथ फिल्म चांदनी बना रहे हैं तो वे उनके पास गए और कहा कि उन्हें रोल चाहिए। हालांकि यश ने पहले ही ऋषि कपूर को बतौर हीरो चुन लिा था। फिर एक छोटे से रोल के लिए विनोद को कहा गया और विनोद ने हामी भर दी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और विनोद खन्ना का कॅरिअर फिर चल निकला।
केवल फिल्मी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि राजनीति में भी विनोद खन्ना का सिक्का चला। साल 1997 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। वह चार बार (1998, 1999, 2004 और 2014) पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे। साल 2002 में उन्हें अटल बिहारी सरकार ने संस्कृति और पर्यटन मंत्री बनाया। 6 महीने बाद ही उन्हें विदेश राज्यमंत्री बनाया गया।
उन्हें कई अवॉड्र्स मिले। साल 2018 में उन्हें दादा साहब फाल्के जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा उन्होंने 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। सुपरस्टार विनोद खन्ना ने कई हिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार और उनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों को याद हैं। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है। इनमें अमर अकबर एंटोनी, मेरा गांव मेरा देश, दयावान, चांदनी, कुर्बानी, मेरे अपने, मुकद्दर का सिकंदर, परवरिश, जुर्म, खून पसीना, हाथ की सफाई, कच्चे धागे, वॉन्टेड और दबंग, दबंग- 2 जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं। उनके करिअर की आखिरी बड़ी फिल्म की बात करें तो वे शाहरुख खान की दिलवाले जैसी बड़ी फिल्म में नजर आए थे।
27 अप्रैल 2017 को कैंसर की बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने कई सालों तक अपनी कैंसर की बात सबसे छिपाई रखी। इस बात का खुलासा उन्होंने राजनेता बनने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान किया।
- कोलकाता। जाने-माने गायक व अभिनेता शक्ति ठाकुर का आजं उनके निवास पर दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 73 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां मोनाली और मेहुली हैं। मोनाली भी लोकप्रिय गायिका हैं। वह पिछले कुछ साल से उम्र से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त थे।स्विटरजरलैंड में रह रहीं मोनाली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, श्री शक्ति ठाकुर ...मेरे पिता, मेरे सब कुछ... मेरे अस्तिव का मूलाधार, मेरे बहुत बड़े आलोचक और मेरे गुरू... मेरे सिर पर दिव्य हाथ रखने वाले... अमर बाबा... हम सभी से विदा हो गये। उन्होंने लिखा, मैंने अपने जीवन में इतना सहृदय और नम्र व्यक्ति नहीं देखा... वह हरफनमौला तो नहीं, लेकिन कई विधाओं के विशेषज्ञ थे... उनकी नम्रता मुझे पूरे जीवन चकित करती थी... एक ऐसा तेज दिमाग जिसे पकड़ पाना दूसरों के लिए मुश्किल था।दूसरी बेटी मेहुली ने फेसबुक पर लिखा, मेरे पिता नहीं रहे... वह दिल का दौरा पडऩे से चल बसे। मैं कुछ नहीं कर पायी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, शक्ति ठाकुर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। बांग्ला और हिंदी फिल्मों के जाने माने पाश्र्वगायक और अभिनेता ठाकुर ने 80 के दशक में एक आधुनिक संगीत कलाकार के रूप लोकप्रियता हासिल की। उनका देहांत संगीत की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। ठाकुर ने 1976 में तपन सिन्हा की फिल्म हार्मोनियम से पाश्र्वगायन में कदम रखा था। उन्होंने 1980 के दशक में अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने दादर कीर्ति और भालोबासा भालोबासा सहित कई फिल्मों में अभिनय भी किया था।
- मुंबई। पिछले काफी समय से बॉलीवुड केवल गलत खबरों के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से नेपोटिजम, ड्रग्स जैसे कई मुद्दों ने फिल्म इंडस्ट्री की साख पर सवाल खड़ा किया। इस मामले पर बॉलीवुड दो भागों में बंटा दिखाई दिया। दो धड़ों के अलावा एक तीसरा धड़ा ऐसा भी रहा जिसने कुछ लोगों के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री को खराब कहने पर सवाल उठाए।इनमें जया बच्चन का नाम प्रमुख है। अब इस कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी शामिल हो गए हैं। शनिवार को अक्षय कुमार ने एक वीडियो के जरिए हर मुद्दे पर अपनी राय रखी है। वीडियो में अक्षय ने सुशांत सिंह राजपूत, ड्रग्स मुद्दे से लेकर मीडिया और फैंस तक के बारे में बात की है। अक्षय कुमार ने वीडियो में कहा कि आप (दर्शक) हो तो हम हैं। बस साथ निभाए रहना, साथ बनाए रखना।अक्षय कुमार ने कहा, आज थोड़े भारी दिल से आपसे बात कर रहा हूं। पिछले कुछ हफ्तों में बहुत सारी बातें आईं मन में कहने के लिए, लेकिन हर तरफ इतनी निगेटिविटी है कि समझ में नहीं आता है कि क्या बोलूं, किससे बोलूं, कितना बोलूं? देखिए... स्टार्स भले ही हम कहलाते हैं लेकिन बॉलीवुड को आपने अपने प्यार से बनाया है। हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं हैं। हमने फिल्मों के जरिए हमारे देश के कल्चर, हमारी वैल्यूज को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाया है।अक्षय ने आगे कहा, जब-जब हमारे देश की जनता के सेंटिमेंट्स की बात आई जो भी जैसा भी आप महसूस कर रहे थे। इतने सालों से फिल्मों ने उसे ही दिखाने की कोशिश है। चाहे वो एंग्री यंगमैन वाला आक्रोश हो या फिर करप्शन हो, गरीबी हो, बेरोजगारी हो। हर इशू को सिनेमा ने अपने तरीके से दिखाने की कोशिश की है। ऐसे में अगर आज आपके सेंटिमेंट में गुस्सा है तो वो गुस्सा भी हमारे सिर माथे पर है।अक्षय ने कहा ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में ड्रग्स की प्रॉब्लम नहीं है लेकिन इसका मलतब ये नहीं है कि सभी लोग ड्रग्स लेते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा कानून और कोर्ट इस मामले में जांच कर सही फैसला लेंगे। अक्षय ने हाथ जोड़कर विनती की कि इंडस्ट्री को बदनाम दुनिया जैसी नजरों के साथ ना देखा जाए।अपनी बात खत्म करते हुए वह कहते हैं, मुझे मीडिया पर पूरा विश्वास है। मैं उनसे आग्रह करना चाहता हूं कि वो अपनी आवाज उठाना जारी रखें, लेकिन कृपया थोड़ा संवेदनशीलता के साथ क्योंकि एक निगेटिव न्यूज किसी इंसान की सालों की मेहनत और छवि बर्बाद कर सकती है। आपने ही हमें बनाया है। आपका विश्वास जाने नहीं देंगे। आप हो तो हम हैं, बस साथ बनाए रखना।उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उन्हें सपोर्ट किया तो वहीं कई फैन्स ने भी कमेंट्स में अपना सपोर्ट दिखाया. करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, अंगद बेदी अन्य ने अक्षय के वीडियो को शेयर किया और उसपर कमेंट किया।
- मुंबई। फिल्म बाहुबली के किरदार कटप्पा को लोग भूले नहीं हैं। यह रोल फिल्म स्टार सथ्यराज आज अपना 66 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सथ्यराज के बर्थडे के इस स्पेशल दिन पर हम आपको वो किस्सा बताने जा रहे हैं जो एक्टर के फिल्मी करिअर का सबसे बड़ा माइलस्टोन साबित हुआ था। साउथ फिल्म स्टार सथ्यराज एक नामी एक्टर हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं जिसमें ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के साथ ही चेन्नई एक्सप्रेस भी शामिल हैं। वे फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका पादुकोण के पिता के रोल में नजर आए थे। साउथ सुपरस्टार सथ्यराज तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में भी खास पहचान बना ली है।फिल्म बाहुबली में उनके किरदार कटप्पा ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया था। दिलचस्प बात ये है कि सथ्यराज पहले इस किरदार के लिए निर्देशक एसएस राजामौली की पहली पसंद नहीं थे। निर्देशक एसएस राजामौली कटप्पा के किरदार के लिए सथ्यराज से पहले मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल को साइन करने वाले थे। हालांकि बाद में मोहनलाल ये फिल्म नहीं कर पाए और इस फिल्म में सथ्यराज की एंट्री हो गई। ये फिल्म उन्हें दरअसल तब मिली जब सुपरस्टार एक्टर मोहनलाल निर्देशक एसएस राजामौली को तय डेट्स नहीं दे पाए थे। खैर, सथ्यराज ने कटप्पा का किरदार इस कदर निभाया कि ये इतिहास बन गया।साउथ स्टार सथ्यराज निजी जिंदगी में बेहद सरल इंसान हंै। उनके दो बच्चे हैं। सथ्यराज की बेटी जहां एक डॉक्टर हैं और लाइमलाइट की दुनिया से अक्सर दूर ही रहती हैं तो उनका बेटा सिबिराज अपने पिता की तरह एक एक्टर है। सथ्यराज का बेटा सिबिराज तमिल फिल्मों की दुनिया में जाना-माना नाम हैं और एक्टर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। सिबिराज सथ्या और वॉल्टर जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं।
- मुंबई। साउथ फिल्मों की दुनिया में भी बॉलीवुड की तरह ही कई सितारों के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं। ऐसे ही कुछ साउथ फिल्म कलाकारों के बारे में हम बताने जा रहे हैं। जिनके अफेयर की खबरों ने जमकर हंगामा मचाया था।अनुष्का शेट्टी और प्रभास- बाहुबली स्टार अनुष्का शेट्टी और प्रभास के लिंकअप की खबरें काफी लंबे वक्त से जारी है। इन खबरों को और बल तब मिला जब बाहुबली फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। हालांकि ये दोनों ही स्टार्स बार-बार इन खबरों को झुठला देते हैं।अनुष्का शेट्टी और नागार्जुन- सिर्फ प्रभास ही नहीं, अनुष्का शेट्टी का नाम टॉलीवुड सुपरस्टार नागार्जुन के साथ भी जुड़ चुका है। हैरानी की बात तो तब हुई जब अदाकारा का नाम एक वक्त नागार्जुन के साथ-साथ उनके बेटे नागा चैतन्य के साथ भी जोड़ा गया। इन खबरों पर नागार्जुन ने जमकर भड़ास निकाली थी।नागार्जुन और तबू- नागार्जुन और तबू के अफेयर के किस्से भी अतीत में खूब रहे हैं। कहा जाता है कि इनका रिलेशनशिप करीब 10 साल तक चला था। हालांकि दोनों ही स्टार्स इन अफेयर की खबरों को झुठला देते हैं। एक वक्त को नागार्जुन की पत्नी आमला ने तबू को अपने घर पर बुलाकर बिल्कुल जया बच्चन स्टाइल में इन अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की। जिसके बाद कहीं जाकर ये मामला थमा।नयनतारा और प्रभुदेवा- साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा का कभी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ अफेयर रहा था। इनकी शादी भी करीब-करीब होने ही वाली थी। लेकिन प्रभुदेवा की पहली पत्नी लता ने इनके रिश्ते की भनक लगते ही नयनतारा के खिलाफ हल्ला बोल दिया और एक्ट्रेस की खूब जलालत हुई। लता ने नयनतारा के विरोध में न सिर्फ महिला संगठन में गुहार लगाई बल्कि अदाकारा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले भी फूंके। जिसके बाद ये कपल हमेशा के लिए अलग हो गया। लेकिन इसके बाद प्रभुदेवा ने अपनी पहली पत्नी से भी तलाक ले लिया था।राणा दग्गुबाती - साउथ स्टार राणा दग्गुबाती और तृषा कृष्णनन के अफेयर की खबरों ने भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि ये कपल हमेशा ही इन खबरों का खंडन करता रहा। लेकिन कॉफी विद करण में करण जौहर के सामने राणा दग्गुबाती ने एक इंटरव्यू के दौरान ये कबूल कर ही लिया था कि वो तृषा के साथ शॉर्ट टर्म रिलेशन में रहे थे। लेकिन जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। राणा अब अपनी नई शादीशुदा जिदंगी से काफी खुश हैं।तमन्ना भाटिया- साउथ स्टार तमन्ना भाटिया का नाम यूं तो कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन फिल्मी हलकों में ये अफवाह जोरों पर थी कि अदाकारा तमिल स्टार कार्थी को डेट कर रही हैं। इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए तमन्ना भाटिया ने इसे गलत और झूठा बताया था। अदाकारा ने यहां तक कहा कि वो जब भी किसी के प्यार में होंगी तो खुलकर बताएंगी।श्रुति हासन और धनुष- रजनीकांत के दामाद धनुष के अदाकारा श्रुति हासन के साथ लिंकअप की खबरें उस वक्त उठी जब वो एक फिल्म के लिए साथ आए। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी और धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ही प्रोड्यूस कर रही थी। कहा जाता है कि दोनों के अफेयर की खबरों के से धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता तक हिल गया था। हालांकि बाद में दोनों ही स्टार्स ने इन खबरों को बकवास बताया और आज धनुष अपनी शादीशुदा जिंदगी बेहद मजे से जी रहे हैं।समांथा अक्किनेनी और सिद्धार्थ- नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ शादी रचाने से पहले समांथा अक्किनेनी का नाम रंग दे बसंती फेम एक्टर सिद्धार्थ के साथ खूब उछला था। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से गिरफ्तार थे। खबरों की मानें तो कथित तौर पर ये दोनों एक साथ लिव इन में भी रहे थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया।राम चरण और नेहा शर्मा- राम चरण की फिल्म चिरुथा के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा का कथित तौर पर चिरंजीवी के बेटे के साथ अफेयर रहा था। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आ गए थे। फिर खबरें ऐसी भी आईं कि दोनों शादी भी कर सकते हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली और राम चरण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड उपासना के साथ घर बसा लिया।राई लक्ष्मी और श्रीसंथ- एक वक्त क्रिकेटर श्रीसंथ और राई लक्ष्मी के अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में आए थे। कहा जा रहा था कि दोनों चुपके-चुपके एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये अफवाह उस वक्त फैली जब क्रिकेटर श्रीसंथ राई लक्ष्मी से मिलने कभी-कभी उनके सेट पर पहुंच जाते थे। हालांकि बाद में खुद श्रीसंथ ने इन रिपोट्र्स को बकवास बताते हुए उन्हें महज एक अच्छा दोस्त बताया था।
- मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने कोरोना वायरस महामारी के बीच सोशल मीडिया पर अपना डेब्यू किया था। अदाकारा अक्सर सोशल मीडिया हैंडल पर सेल्फी और थ्रोबैक फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर पर बेहद खूबसूरत सेल्फी पोस्ट करते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म थलाइवी के लिए सात महीनों बाद काम पर वापस लौट रही हैं।कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा है डियर फ्रेंड्स आज एक बहुत ही खास दिन है। 7 महीने के बाद फिर से काम शुरू कर रही हूं। मेरी सबसे महत्वाकांक्षी द्विभाषी परियोजना थलाइवी की शूटिंग के लिए दक्षिण भारत की यात्रा कर रही हूं। इस महामारी के समय में आपके आशीर्वाद की आवश्यकता है। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा था, लेकिन अब एक फिर इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है।फिल्म थलाइवी अभिनेत्री और राजनेता जे. जयललिता की आत्मकथा पर आधारित है। जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री थीं। इस फिल्म के अलावा कंगना जल्द ही तेजस फिल्म में भी दिखाई देंगी। फिल्म में कंगना भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका में नजर आएंगी।