आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रही हैं रीवा की राजकुमारी
मुंबई। रीवा की राजकुमारी और अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज मोहिना कुमारी सिंह अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रही हैं। आज ही के दिन मोहिना कुमारी सिंह ने सुयश रावत के साथ सात फेरे लिए थे।
मोहिना कुमारी सिंह ने स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, में अहम किरदार निभाया था। शादी के बाद उन्होंने अपना अभिनय कॅरिअर छोड़ दिया और अपने परिवार के बीच खुश हैं। वे सीरियल में कीर्ति के किरदार में नजर आई थीं।
मोहिना कुमारी सिंह ने आज ही के दिन उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत से शादी की थी। इन दोनों की शादी के लिए हरिद्वार में बहुत ही भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत की मुलाकात उनके परिवार ने दिल्ली में करवाई थी। इस मुलाकात के बाद ही मोहिना कुमारी सिंह और सुयश रावत का रिश्ता पक्का हो गया था।
मोहिना कुमारी सिंह ने बताया था कि वह सुयश रावत के शांत व्यवहार को बहुत पसंद करती हैं। सुयश रावत ने कभी भी मोहिना कुमारी सिंह को कोई काम करने से मना नहीं किया है। इतना ही नहीं वह मोहिना कुमारी सिंह को नई नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। शादी के बाद मोहिना कुमारी सिंह ने डांस को अलविदा कह दिया है लेकिन मौका मिलने पर वह आज भी अपने इस शौक को पूरा कर लेती हैं। खाली समय में मोहिना कुमारी सिंह अपने यू ट्यूब चैनल के लिए वीडियोज बनाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस काम में उनके पति सुयश रावत भी उनकी मदद करते हैं।
टीवी की दुनिया को छोडऩे के बाद मोहिना कुमारी सिंह अपनी ससुराल की सभी जिम्मेदारियां उठाती हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान मोहिना कुमारी सिंह को रसोई का सामान खरीदते हुए देखा गया था। कुछ समय पहले ही मोहिना कुमारी सिंह और उनके पति सुयश रावत को कोरोना हो गया था। इस दौरान हॉस्पिटल में सुयश रावत ने परेशान हो रही मोहिना कुमारी सिंह का बहुत ख्याल रखा था। इस बात का खुलासा खुद मोहिना कुमारी सिंह ने ही किया था।
Leave A Comment