मां बनने वाली हैं अमृता राव, शादी के 4 साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी
मुंबई। इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री से प्रेग्नेंसी की कई खबरें सामने आई हैं। पहले अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान, अनीता हसनंदानी और सागरिका घाटगे के प्रेग्नेंट होने की खबरें आई थीं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। विवाह फिल्म की एक्ट्रेस अमृता राव भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल के दिनों में अमृता राव खार स्थित एक क्लिनिक के बाहर बेबी बंप के साथ नजर आईं।
उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में उन्होंने सफेद टीशर्ट पहनी है। तस्वीर में वह और पति आरजे अनमोल एक क्लिनिक के बाहर खड़े हैं। अमृता राव एक सीक्रेट जीवन जीना पसंद करती हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपने निजी जीवन को हमेशा फिल्म और ग्लैमर की दुनिया से दूर रखा है।
साल 2016 में अमृता राव ने रेडियो जॉकी अनमोल से शादी की थी। इससे पहले वे 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। यह शादी एकदम सीक्रेट तरीके से हुई थी। अमृता ने साल 2002 में अब के बरस फिल्म से अभिनय क्षेत्र में कदम रखा था। इसके बाद उन्हें विवाह, इश्क-विश्क फिल्म से अलग पहचान मिली। विवाह में तो उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वे आखिरी बार साल 2019 में ठाकरे फिल्म में नजर आई थीं।
Leave A Comment