दिल्ली के बुजुर्ग दंपति को रोता देख पसीजा सोनम कपूर का दिल, मदद को बढ़ाए हाथ
मुंबई। अगर अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाए तो सोशल मीडिया एक-दूसरे की मदद करने का एक बेहतरीन प्लैटफॉर्म है। एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखती हैं। बुधवार को एक वीडियो में वृद्ध दंपति की हालत देखकर सोनम कपूर का दिल पसीज गया और उन्होंने उसकी मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।
दरअसल बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। यह वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर का है। यहां एक बुजुर्ग दंपति बाबा का ढाबा चलाते हैं। वीडियो बनाने वाले शख्स से बात करते वक्त 80 साल के वृद्ध शख्स और उनकी पत्नी रोने लगीं। इसकी वजह थी कि वे अपना पूरा खाना नहीं बेच पा रहे थे और इस कारण उन्हें काफी दिक्कतें आ रही थीं। यह वीडियो स्वाद ऑफिशियल यूट्यूब चैनल का है। इसकी एक क्लिप वसुंधरा शर्मा के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट हुआ। अ
इस वीडियो को हजारों रीट्वीट मिले। वीडियो वायरल होने के बाद कई नामी हस्तियां इस दंपति की मदद के लिए आगे आई। इनमें क्रिकेटर आर. अश्विन, आप नेता सोमनाथ भारती, एक्ट्रेस सोनम कपूर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सोनम कपूर ने वीडियो को रीट्वीट किया और इसी पर रिप्लाई करते हुए सोनम कपूर ने लिखा कि हाय, क्या आप मुझे इनकी डिटेल्स मेसेज में भेज सकती हैं? अब देखना ये है कि सोनम इस दंपति की मदद कैसे करती हैं।
Leave A Comment