ये हैं साउथ स्टार्स के सबसे चर्चित कथित अफेयर्स
मुंबई। साउथ फिल्मों की दुनिया में भी बॉलीवुड की तरह ही कई सितारों के लिंकअप और ब्रेकअप की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं। ऐसे ही कुछ साउथ फिल्म कलाकारों के बारे में हम बताने जा रहे हैं। जिनके अफेयर की खबरों ने जमकर हंगामा मचाया था।
अनुष्का शेट्टी और प्रभास- बाहुबली स्टार अनुष्का शेट्टी और प्रभास के लिंकअप की खबरें काफी लंबे वक्त से जारी है। इन खबरों को और बल तब मिला जब बाहुबली फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। हालांकि ये दोनों ही स्टार्स बार-बार इन खबरों को झुठला देते हैं।
अनुष्का शेट्टी और नागार्जुन- सिर्फ प्रभास ही नहीं, अनुष्का शेट्टी का नाम टॉलीवुड सुपरस्टार नागार्जुन के साथ भी जुड़ चुका है। हैरानी की बात तो तब हुई जब अदाकारा का नाम एक वक्त नागार्जुन के साथ-साथ उनके बेटे नागा चैतन्य के साथ भी जोड़ा गया। इन खबरों पर नागार्जुन ने जमकर भड़ास निकाली थी।
नागार्जुन और तबू- नागार्जुन और तबू के अफेयर के किस्से भी अतीत में खूब रहे हैं। कहा जाता है कि इनका रिलेशनशिप करीब 10 साल तक चला था। हालांकि दोनों ही स्टार्स इन अफेयर की खबरों को झुठला देते हैं। एक वक्त को नागार्जुन की पत्नी आमला ने तबू को अपने घर पर बुलाकर बिल्कुल जया बच्चन स्टाइल में इन अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की। जिसके बाद कहीं जाकर ये मामला थमा।
नयनतारा और प्रभुदेवा- साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार नयनतारा का कभी कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभुदेवा के साथ अफेयर रहा था। इनकी शादी भी करीब-करीब होने ही वाली थी। लेकिन प्रभुदेवा की पहली पत्नी लता ने इनके रिश्ते की भनक लगते ही नयनतारा के खिलाफ हल्ला बोल दिया और एक्ट्रेस की खूब जलालत हुई। लता ने नयनतारा के विरोध में न सिर्फ महिला संगठन में गुहार लगाई बल्कि अदाकारा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके पुतले भी फूंके। जिसके बाद ये कपल हमेशा के लिए अलग हो गया। लेकिन इसके बाद प्रभुदेवा ने अपनी पहली पत्नी से भी तलाक ले लिया था।
राणा दग्गुबाती - साउथ स्टार राणा दग्गुबाती और तृषा कृष्णनन के अफेयर की खबरों ने भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि ये कपल हमेशा ही इन खबरों का खंडन करता रहा। लेकिन कॉफी विद करण में करण जौहर के सामने राणा दग्गुबाती ने एक इंटरव्यू के दौरान ये कबूल कर ही लिया था कि वो तृषा के साथ शॉर्ट टर्म रिलेशन में रहे थे। लेकिन जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। राणा अब अपनी नई शादीशुदा जिदंगी से काफी खुश हैं।
तमन्ना भाटिया- साउथ स्टार तमन्ना भाटिया का नाम यूं तो कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका है। लेकिन फिल्मी हलकों में ये अफवाह जोरों पर थी कि अदाकारा तमिल स्टार कार्थी को डेट कर रही हैं। इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए तमन्ना भाटिया ने इसे गलत और झूठा बताया था। अदाकारा ने यहां तक कहा कि वो जब भी किसी के प्यार में होंगी तो खुलकर बताएंगी।
श्रुति हासन और धनुष- रजनीकांत के दामाद धनुष के अदाकारा श्रुति हासन के साथ लिंकअप की खबरें उस वक्त उठी जब वो एक फिल्म के लिए साथ आए। इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी और धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ही प्रोड्यूस कर रही थी। कहा जाता है कि दोनों के अफेयर की खबरों के से धनुष और ऐश्वर्या का रिश्ता तक हिल गया था। हालांकि बाद में दोनों ही स्टार्स ने इन खबरों को बकवास बताया और आज धनुष अपनी शादीशुदा जिंदगी बेहद मजे से जी रहे हैं।
समांथा अक्किनेनी और सिद्धार्थ- नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के साथ शादी रचाने से पहले समांथा अक्किनेनी का नाम रंग दे बसंती फेम एक्टर सिद्धार्थ के साथ खूब उछला था। कहा जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से गिरफ्तार थे। खबरों की मानें तो कथित तौर पर ये दोनों एक साथ लिव इन में भी रहे थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
राम चरण और नेहा शर्मा- राम चरण की फिल्म चिरुथा के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नेहा शर्मा का कथित तौर पर चिरंजीवी के बेटे के साथ अफेयर रहा था। कहा जाता है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आ गए थे। फिर खबरें ऐसी भी आईं कि दोनों शादी भी कर सकते हैं। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की राह पकड़ ली और राम चरण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड उपासना के साथ घर बसा लिया।
राई लक्ष्मी और श्रीसंथ- एक वक्त क्रिकेटर श्रीसंथ और राई लक्ष्मी के अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में आए थे। कहा जा रहा था कि दोनों चुपके-चुपके एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये अफवाह उस वक्त फैली जब क्रिकेटर श्रीसंथ राई लक्ष्मी से मिलने कभी-कभी उनके सेट पर पहुंच जाते थे। हालांकि बाद में खुद श्रीसंथ ने इन रिपोट्र्स को बकवास बताते हुए उन्हें महज एक अच्छा दोस्त बताया था।
Leave A Comment