मारुति की इस कार पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, जानें अब क्या है कीमत...
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी स्विफ्ट लंबे समय से ग्राहकों की फेवरेट कारों में शामिल रही है। अगर आप भी इस कार को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो कंपनी ने इस कार पर इस महीने आकर्षक डिस्काउंट दिया है। अगर आप इस महीने मारुति स्विफ्ट खरीदते हैं तो आप 27 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं अगर आप स्विफ्ट ऑटोमेटिक वेरियंट खरीदते हैं तो 17 हजार रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी कंपनी के डिलरशिप से भी ली जा सकती है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट वर्तमान में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। फरवरी 2022 में इस कार ने मारुति वैगन आर और डिजायर को पीछे छोड़ते हुए इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। बीते कई महीनों से नंबर 1 पोजीशन पर काबिज वैगन आर फरवरी 2022 में खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है और नंबर 1 पर स्विफ्ट ने कब्जा जमा लिया है।
स्विफ्ट के 12 हजार से ज्यादा यूनिट्स फरवरी 2022 में सेल हुए। इस कार के सेल्स के ये आंकड़े न सिर्फ इसे इंडिया की बेस्टसेलिंग कार बनाते हैं बल्कि हैचबैक सेगमेंट में भी यह कार नंबर 1 बन गई है। इस के लुक्स से लेकर माइलेज, परफॉर्मेंस और कीमत के चलते ग्राहक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
---
Leave A Comment