ब्रेकिंग न्यूज़

 धान खरीदी में बालोद जिला लगातार प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज

0- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व में खरीदी के तीसरे दिन भी बालोद ने राजनांदगांव और महासमुंद को पछाड़ा
0- 3,165 किसानों से 11,110 टन धान की हुई खरीदी
बालोद. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में बालोद जिले ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए लगातार दूसरे दिन भी पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के कुशल नेतृत्व, सतत निगरानी और बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन के फलस्वरूप धान खरीदी के तीसरे दिन यानी 17 नवंबर की स्थिति में बालोद जिला प्रदेश के सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर बना हुआ है।
प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 17 नवंबर 2026 तक बालोद जिले के 161 उपार्जन केंद्रों में कुल 3,165 किसानों से 11,110 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। इस उपलब्धि के साथ बालोद प्रदेश में पहले स्थान पर काबिज है। वहीं दूसरे स्थान पर रहे राजनांदगांव जिले में इस अवधि में 10,734.04 टन तथा तीसरे स्थान पर रहे महासमुंद जिले में 9,460.40 टन धान की खरीदी दर्ज की गई है।
तुलनात्मक रूप से बालोद जिला दूसरे स्थान पर रहे राजनांदगांव से 375.96 टन तथा तीसरे स्थान पर रहे महासमुंद से 1,649.60 टन अधिक धान की खरीदी कर प्रदेश में अपनी बढ़त बनाए हुए है। इसके अतिरिक्त, पूरे प्रदेश में अब तक हुई कुल 96,107.60 टन धान खरीदी में अकेले बालोद जिले की हिस्सेदारी लगभग 11.56 प्रतिशत रही है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, पर्याप्त बारदानों की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बांट से सुव्यवस्थित तौल और खरीदी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। संबंधित नोडल अधिकारियों एवं निगरानी दलों को केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। शुरुआती दिनों से ही प्रदेश में प्रथम स्थान पर बने रहना जिला प्रशासन, सहकारी समितियों एवं उपार्जन केंद्रों की पूरी टीम के समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english