विस्तारा एक अक्टूबर से मुंबई-अबु धाबी के बीच सीधी उड़ानें शुरू करेगी
नयी दिल्ली। विमानन कंपनी विस्तारा एक अक्टूबर से मुंबई और अबू धाबी के बीच दैनिक उड़ानों का संचालन शुरू करेगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। विस्तारा दरअसल टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच का एक संयुक्त उद्यम है। कंपनी मुंबई-अबू धाबी मार्ग पर ए320 नियो विमान के जरिए दैनिक उड़ान सेवाओं का संचालन करेगी। अबू धाबी विमानन कंपनी का 12वां विदेशी गंतव्य होगा। विस्तारा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि मुंबई और अबू धाबी के बीच अधिक से अधिक संपर्क दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार एवं पर्यटन को बढ़ावा देगा।''
Leave A Comment