ब्रेकिंग न्यूज़

  कलेक्टर ने बरसते पानी में विभिन्न ग्रामों में दौरा कर विकास कार्यों का लिया जायजा

0 ओड़गांव में दुग्ध उत्पादन के कार्य तथा ग्राम ठेमाखुर्द में जल जीवन मिशन के कार्य एवं ठेमाबुजुर्ग में उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण 
0 ग्राम पचेड़ा में किसानों को जैविक खेती योजना अंतर्गत कृषि आदान सहायता सामग्रियों का किया वितरण
 बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज बरसते पानी में जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वहाँ चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिले में लगातार हो रहे बारिश के फलस्वरूप उत्पन्न स्थिति का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ओड़गांव में पहुँचकर डेयरी पालक कृषक श्री रामचंद्र राजपूत के डेयरी में पहुँचकर दुग्ध उत्पादन के कार्य का जायजा लिया। श्री चन्द्रवाल ने पशु पालक कृषक श्री रामचंद्र राजपूत से बातचीत कर उनके डेयरी में कुल पशुओं की संख्या एवं प्रतिदिन होने वाले दुग्ध उत्पादन के संबंध मंे जानकारी ली। मौके पर उपस्थित पशु पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि कृषक श्री रामचंद्र राजपूत को राज्य शासन के डेयरी उद्यमिता विकास योजना से लाभान्वित किया गया है। श्री चन्द्रवाल ने पशुपालन विभाग के उपसंचालक को ओड़गांव एवं आसपास के अन्य कृषकों को भी डेयरी पालन की जानकारी देने तथा राज्य शासन के डेयरी उद्यमिता विकास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिससे की वनांचल के पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके एवं समुचित मात्रा में दुग्ध उत्पादन हो सके। श्री चन्द्रवाल ने पशुपालन के उप संचालक को घोटिया अंचल के पशुपालकों के द्वारा उत्पादित किए जाने वाले दुग्ध को जिला मुख्यालय बालोद में स्थित दुध गंगा तक पहुँचाने हेतु परिवहन की भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
श्री चन्द्रवाल ग्राम ठेमाखुर्द में पहुँचकर अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीणों से चर्चा कर ग्राम ठेमाखुर्द में जल जीवन मिशन के कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। सरपंच एवं ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम ठेमाखुर्द में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है और सभी घरों में समुचित मात्रा में पानी पहुँचने की जानकारी दी। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को जल जीवन मिशन के कार्यों का सतत् माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री चन्द्रवाल  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठेमाबुजुर्ग में पहुँचकर उपस्वास्थ्य केन्द्र के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी श्रीमती चंद्रिका साहू से अस्पाल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों एवं टीकाकरण के लिए कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या एवं प्रसुति आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी, स्टोर रूम, टीकाकरण कक्ष आदि का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ग्राम पचेड़ा में पहुँचकर जैविक खेती करने वाले किसानों से बातचीत कर ग्राम पचेड़ा एवं आसपास के ग्रामों में जैविक खेती के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम पचेड़ा के किसानों को जैविक खेती योजना अंतर्गत कृषि आदान सामग्र्र्रियों का भी वितरण किया। इसके अंतर्गत कलेक्टर ने किसानों को खरपतवार नियंत्रण हेतु हस्तचलित यंत्र पैडीवीडर एवं किटनाशक, फफंूदनाशक आदि विभिन्न किटनाशक दवाइयां प्रदान की। उन्होंने मौके पर उन्होंने मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को कीटनाशक दवाइयों की प्रयोग की जानकारी किसानों को प्रदान को कहा। इस मौके पर उप संचालक कृषि श्री एसएन ताम्रकार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english