रायपुर निगम के सभी वार्डो में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाडा
0 शिविर लगाकर नागरिको की समस्याओं का निदान किया जायेगा
0 सभी शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाये जायेंगे
0 सारी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से किया जाना है
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के वार्डो में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक जनसमस्या निवारण पखवाडा के अंतर्गत शिविरो का आयोजन प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक रखा जायेगा । इस संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा ने अपर आयुक्त श्री यू.एस. अग्रवाल, श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता श्री राजेष शर्मा, सभी जोन कमिष्नरो, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में बैठक लेकर राज्य शासन के निर्देषानुसार जनसमस्या निवारण पखवाडा षिविर में सभी आवष्यक तैयारियां प्राथमिकता से तत्काल पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये है। षिविर स्थलो का चिन्हांकन नगर निगम रायपुर द्वारा कर लिया गया है एवं षिविर के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु बैनर पोस्टर वाॅल राईटिंग एवं लाउडस्पीकर के माध्यम से सार्वजनिक मुनादी और सफाई वाहनो के माध्यम से प्रचार प्रसार करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि जनसमस्या निवारण पखवाडा में अधिक से अधिक नागरिक अपनी उपस्थिति दर्ज कर समस्याओ का निराकरण प्राप्त कर सके। सभी 70 वार्डो में जनसमस्या निवारण पखवाडा अंतर्गत षिविर हेतु प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक वार्ड में 1 षिविर लगाया जायेगा एवं उसमें नगर निगम सहित विभिन्न शासकीय विभागो के अधिकारीगण जनसमस्या सुनकर उसका यथासंभव त्वरित निराकरण करने निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में जोन कमिष्नरों एवं संबंधित शासकीय अधिकारियों को निर्देषित किया गया है।
जनसमस्या निवारण पखवाडा के अंतर्गत स्थानीय नागरिक समस्याएं नल कनेक्षन, राषन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंषन, सामाजिक सुरक्षा पेंषन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण स्वरोजगार के प्रकरण का निराकरण शीघ्र अतिषीघ्र षिविर में अपेक्षित होता है, साथ ही नल लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों/गलियों की साफ सफाई, सार्वजनिक नलो के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी फुटी नालियों का मरम्मत, सडको के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाईट के मरकरी बल्ब ट्यूब का बंद रहना आदि सारी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही शीघ्रता से किया जाना से इससे स्थानीय प्रषासन में लंबित षिकायतों का निराकरण भी हो सकेगा। षिविर मंे कर दाताओं को करो का भुगतान वार्ड में करने की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देष दिये गये है।
नगर निगम रायपुर द्वारा जनसमस्या निवारण पखवाडा के अंतर्गत जनसुविधा हेतु षिविर 27 जुलाई को जोन 1 के बंजारी माता वार्ड के पार्षद निवास के सामने भनपुरी, जोन 2 में हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड के जोन कार्यालय जोन 2, जोन 3 के रानी लक्ष्मी बाई वार्ड के पार्षद कार्यालय आदर्ष नगर, जोन 4 के सिविल लाईन वार्ड के अम्बेडकर भवन, जोन 5 के ठाकुर प्यारेलाल सिंह वार्ड के जोन 5 कार्यालय , जोन 6 के शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड के हरदेव लाला मंदिर जोन 7 के शहीद मनमोहन सिंह बख्शी वार्ड के मोतीलाल नगर सामुदायिक भवन स्टेडियम के पास, जोन 8 के वीर सावरकर नगर वार्ड के हीरापुर सामुदायिक भवन, 28 जुलाई को जोन 2 के इंदिरा गांधी वार्ड के लायंस क्लब, 29 जुलाई को जोन 1 के यतियतन लाल वार्ड के पार्टीदार भवन भनपुरी, जोन 2 के दानवीर भामाषाह वार्ड के मिनीमाता भवन, जोन 3 के कालीमाता वार्ड के पार्षद कार्यालय खपरा भठ्ठी, जोन 4 के पंडित रविषंकर शुक्ल वार्ड के वार्ड कार्यालय दुर्गा पंडाल सामुदायिक भवन, जोन 5 के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के डीडी नगर सेक्टर 2 सामुदायिक भवन, जोन 7 के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के कर्मा सामुदायिक भवन दिषा कालेज के सामने, जोन 8 के पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड के कबीर नगर सामुदायिक भवन, जोन 9 के कुषाभाउ ठाकरे वार्ड के पटेल भवन, जोन 10 के गुरू घासीदास वार्ड के सिंधी धर्मषाला गली नंबर 5 तेलीबांधा , दिनांक 30 जुलाई को जोन 2 के रमण मंदिर वार्ड के सिंधू भवन, जोन 4 के मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड के सुभाष स्टेडियम, जोन 5 के पंडित सुन्दरलाल शर्मा वार्ड के अष्वनी नगर सामुदायिक भवन , जोन 6 के चंद्रषेखर आजाद वार्ड के डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन मठपुरैना पानी टंकी, जोन 7 के संत रामदास वार्ड के कालीमाता मंदिर कर्मा चैक के पास , जोन 9 के पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड के हाट बाजार कचना, जोन 10 के रानी दुर्गावती वार्ड के सिंधी धर्मषाला बजाज कालोनी, 31 जुलाई को जोन 1 के नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड के ओषो भवन गुढियारी, जोन 2 राजीव गांधी वार्ड के पाटीदार भवन, जोन 3 के महात्मा गांधी वार्ड के मधुपिल्ले स्कूल पंडरी, जोन 4 के ब्राम्हणपारा वार्ड के गंगाराम सामुदायिक भवन, जोन 5 के महंत लक्ष्मीनारायण दास वार्ड के यादव समाज सामुदायिक भवन, जोन 7 के स्वामी आत्मानंद वार्ड के चिंताहरण हनुमान मंदिर पार्षद कार्यालय के पास, जोन 9 के डाॅ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड के जोन कार्यालय , जोन 10 के डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड के अमलीडीह सामुदायिक भवन जोन 10 कार्यालय, दिनांक 1 अगस्त को जोन 2 के वीरांगना अवंति बाई लोधी वार्ड के त्रिमूर्ति नगर सामुदायिक भवन, जोन 4 के पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड के पेंषनबाडा सामुदायिक भवन, जोन 5 के पंडित वामनराव लाखे वार्ड के रामजानकी सामुदायिक भवन कुषालपुर, जोन 6 के डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन मठपुरैना पानी टंकी, जोन 7 के तात्यापारा वार्ड के बम्लेष्वरी माता मंदिर सामुदायिक भवन, जोन 8 के डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम वार्ड के अषोकनगर सामुदायिक भवन, जोन 9 के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड के साहू समाज सामुदायिक भवन, जोन 10 के बाबू जगजीवन राम वार्ड के देवपुरी गुरूद्वारा, 2 अगस्त को जोन 2 के शहीद हेमूकालाणी वार्ड के नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर 1 देवेन्द्र नगर, जोन 3 के गुरू गोविंद सिंह वार्ड के शहीद भगत सिंह स्कूल पंडरी, जोन 4 के डाॅ. विपिन बिहारी सूर वार्ड के वीरभद्र नगर सामुदायिक भवन, जोन 5 के भक्त माता कर्मा वार्ड के पवार समाज सामुदायिक भवन चंगोराभाठा, जोन 7 के शहीद चूडामणी नायक वार्ड के पार्षद कार्यालय रावण पट्टी के पास, जोन 9 के महर्षि वाल्मिकी वार्ड के वार्ड कार्यालय, जोन 10 के कामरेड सुधीर मुखर्जी वार्ड के सामुदायिक भवन नवरंग चैक बोरियाखुर्द, 3 अगस्त को जोन 1 के संत कबीर दास वार्ड के गोगांव स्कूल, जोन 5 के डाॅ. खूबचंद बघेल वार्ड के चंगोराभाठा सांस्कृतिक भवन, जोन 7 के पंडित ईष्वरीचरण शुक्ल वार्ड के कुकुरबेडा सामुदायिक भवन के पास, जोन 8 के रामकृष्ण परमहंस वार्ड के मंगल भवन कोटा, जोन 10 के रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड के पटेल चैक लालपुर के पास, 5 अगस्त को जोन 1 के ठक्कर बापा वार्ड के मां शारदा सामुदायिक भवन गुढियारी, जोन 3 के शंकरनगर वार्ड के सामुदायिक भवन पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, जोन 6 के मोरेष्वर राव गदे्र वार्ड के मठपुरैना शासकीय स्कूल, जोन 8 के शहीद भगत सिंह वार्ड के सियान सदन टाटीबंध, जोन 9 के शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड के तेलीबांधा सामुदायिक भवन, जोन 10 के ले. अरविंद दीक्षित वार्ड के कंदकोट सिंधी धर्मषाला आदर्ष नगर, 6 अगस्त को जोन 6 के शहीद पंकज विक्रम वार्ड के सामुदायिक भवन गैस गोदाम छत्तीसगढ़ नगर, जोन 9 के शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड के सामुदायिक भवन फुण्डहर चैक, 7 अगस्त को जोन 3 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद कार्यालय क पास इंदिरावती कालोनी, जोन 8 के माघव राव सपे्र वार्ड के श्रीराम चबूतरा रायपुरा, 8 अगस्त को जोन 1 के वीर षिवाजी वार्ड के रैन बसेरा खमतराई, जोन 3 के मदर टेरेसा वार्ड के सरदार प्रीतम सिंह सैनी स्कूल श्याम नगर, जोन 6 के शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड के मुस्लिम हाल सामुदायिक भवन संजय नगर, दिनांक 10 अगस्त को जोन 1 के बाल गंगाधर तिलक वार्ड के सियान सदन गुढियारी, जोन 4 के स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड के गंगाराम सामुदायिक भवन, जोन 6 के महामाया मंदिर वार्ड के ढीमर समाज भवन, जोन 8 के संत रविदास वार्ड के पार्षद कार्यालय सरोना में जनसमस्या निवारण पखवाडा के अंतर्गत जनसुविधा हेतु जनसमस्या निवारण के लिये षिविर आयोजन रखा गया है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment