ब्रेकिंग न्यूज़

 अंतरिक्ष की उड़ान भरने को तैयार नन्हें वैज्ञानिक, प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी से सपनों को मिल रहे पंख*

 
नवा रायपुर के अंतरिक्ष केंद्र में जशपुर के 100 बच्चों को दिया जा रहा छह दिवसीय अंतरिक्ष प्रशिक्षण
 
10 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग के बाद हुआ चयन
 
50 चयनित बच्चों को अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला से मिलने का मिलेगा अवसर
 
रायपुर, 29 नवंबर 2026/ आसमान में चमकते सितारों, ग्रहों और अंतरिक्ष की अनोखी दुनिया को जानने की बच्चों की जिज्ञासा अब वैज्ञानिक सोच में बदल रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ के माध्यम से बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने और उनके सपनों को नई उड़ान देने की पहल की जा रही है।
 
इस प्रोजेक्ट के तहत जशपुर जिले से चयनित 100 बच्चों को नवा रायपुर के राखी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थापित छत्तीसगढ़ के प्रथम अंतरिक्ष केंद्र में छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 25 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
 
प्रशिक्षण के दौरान बच्चे अंतरिक्ष यात्रियों की जीवनशैली, अंतरिक्ष मिशन, उपग्रहों की कार्यप्रणाली, रॉकेट तकनीक तथा अंतरिक्ष विज्ञान की विभिन्न बारीकियों को समझ रहे हैं। खास बात यह है कि बच्चे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्वयं वैज्ञानिक प्रयोग कर अंतरिक्ष विज्ञान के सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से सीख रहे हैं।
 
इस प्रोजेक्ट के लिए जशपुर जिले के  10 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के उपरांत इनमें से चयनित 50 बच्चों को बेंगलुरु जाने का अवसर मिलेगा, जहां वे भारतीय अंतरिक्ष यात्री श्री शुभांशु शुक्ला से मुलाकात कर उनके अंतरिक्ष यात्रा के अनुभवों से रूबरू होंगे।
 
प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी प्रदेश के प्रतिभाओं को विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी से जोड़ने की एक अभिनव पहल है। यह प्रोजेक्ट बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ ही उन्हें भविष्य में वैज्ञानिक, अंतरिक्ष यात्री और शोधकर्ता बनने के लिए प्रेरित कर रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english