ब्रेकिंग न्यूज़

 उप मुख्यमंत्री साव एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में  हुए शामिल

  *देशभक्ति गानों के तरानों से गूंज उठा सिम्स आडिटोरियम* 
   *हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम का आयोजन* 
  *पूर्व सैनिक एवं परिवारजनों का किया गया सम्मान* 
 बिलासपुर/ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम बिलासपुर द्वारा शहीदों की याद में आयोजित "एक शाम शहीदों के नाम" सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सिम्स आडिटोरियम में आयोजित देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम  में विधायक श्री धरमलाल कौशिक,विधायक श्री सुशांत शुक्ला,कलेक्टर श्री अवनीश शरण निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार शामिल हुए। 
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा यह कार्यक्रम देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले हमारे बलिदानियों की कुर्बानी को स्मरण कर सहेजने के लिए आयोजित है। अनगिनत कुर्बानी और बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है,हर घर तिरंगा अभियान उसी अनमोल आजादी के मूल्यों को संजोएं रखने का जन अभियान है,जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरा देश मना रहा है। देश को स्वतंत्र कराने जिन लोगों ने संघर्ष किया,अपना बलिदान दिया हमें उनके सपने को साकार करना है, देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना है। आप सभी 15 अगस्त के दिन अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं और अपने देश का मान बढ़ाएं।
  शाम 7 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा,जिसमें स्थानीय म्यूजिकल बैंड द्वारा शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। "धरती सुनहरी,अंबर नीला,हर मौसम रंगीला,ऐसा देश है मेरा" दिल दिया है जान भी देंगे,ऐ वतन तेरे लिए" " कर चलें हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों" जैसे देशभक्ति गानों ने जोश भर दिया। 
 केंद्र और राज्य शासन के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाते हुए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत छ.ग. में भी इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर द्वारा भी विभिन्न आयोजन किया जा रहा है,जिसमें जोन स्तर पर तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली,तिरंगा मैराथन,तिरंगा प्रतिज्ञा और सेल्फी शामिल है।
आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसडीएम श्री पीयूष तिवारी,अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार, उपायुक्त श्री सती यादव, जोन कमिश्नर श्री अरूण साहू,अधीक्षण अभियंता श्री राजकुमार मिश्रा ,ईई प्रमोद दुबे,एई श्री सोमशेखर विश्वकर्मा,सब इंजीनियर श्री मनीष यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक संगठन ,एवं पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहें।
  *12 साल की कनक की आवाज पर सब हुए मंत्रमुग्ध* 
 कार्यक्रम में 12 वर्षीय कनक साहू ने "ऐ मेरे वतन के लोगों, जो शहीद हुए है उनकी ज़रा याद करों कुर्बानी" और वंदे मातरम गाना  गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया और  सबमें देशभक्ति का जोश भर दिया। 12 साल की कनक की सुमधुर आवाज सुनकर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने मंच पर जाकर कनक का सम्मान किया।
  
 *पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान* 
 एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को पूरे परिवार के साथ आमंत्रित किया गया था।  उप मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों का सम्मान किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english