प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार सहायक कलेक्टर को तहसील कार्यालय धमधा एवं जिला पंचायत किया गया संलग्न
दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में पदस्थ वर्ष 2023 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी श्री एम. भार्गव (भा.प्र.से.) सहायक कलेक्टर दुर्ग को जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु सहायक कलेक्टर श्री भार्गव (भा.प्र.से.) को 02 सितम्बर से 15 सितम्बर 2024 तक दो सप्ताह की अवधि के लिए प्रशिक्षण अभ्यास हेतु जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी में संलग्न किया गया है। इसी प्रकार 23 सितम्बर 2024 से 29 सितम्बर 2024 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए तहसील कार्यालय धमधा में संलग्न किया गया है। प्रशिक्षण अवधि में श्री तारसिंह खरे तहसीलदार धमधा द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।






.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment