ब्रेकिंग न्यूज़

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग के 100वें संस्करण पर दुर्ग में निकली भव्य साइकिल रैली

- 150 से अधिक प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस और नशा मुक्ति का संदेश; राष्ट्रीय खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान
दुर्ग
/ जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग तथा 'माय भारत' (MY Bharat) दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आज पंडित रविशंकर स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिलिंग' के 100वें संस्करण का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री बजरंग दुबे (सीईओ, जिला पंचायत दुर्ग) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री वीरेंद्र सिंह अपर कलेक्टर एवं नोडल, दुर्ग सहित अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
अतिथियों ने हेलमेट पहनकर चलाई साइकिल
कार्यक्रम में एसडीएम दुर्ग श्री सोनल डेविड, तहसीलदार दुर्ग श्री ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी, जिला परियोजना अधिकारी श्री पीतांबर यादव, माय भारत दुर्ग श्री क्षितिज, सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री बालकदास डहरे, अकाउंटेंट, माय भारत श्रीमती आरती मिश्रा, यातायात विभाग श्री ओग्रे, सहायक संचालक, क्रीड़ा शिक्षा संभाग श्रीमती कल्पना स्वामी तथा महासचिव, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ श्री विनायक राव चन्नावर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और स्वयं हेलमेट पहनकर साइकिल चलाते हुए रैली में सहभागिता की, जो आयोजन का मुख्य आकर्षण रही।
प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली, नशा मुक्ति की शपथ
साइकिल रैली पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग से प्रारंभ होकर कन्या छात्रावास, नगर निगम दुर्ग, गांधी चौक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बस स्टैंड, मेनोनाइट चर्च और सेवासदन होते हुए पुनः रविशंकर स्टेडियम में समाप्त हुई। रैली में आदिवासी एवं ओबीसी छात्रावास के साइकिलिंग खिलाड़ी, स्टेडियम में अग्निवीर का नियमित अभ्यास कर रहे प्रशिक्षणार्थी और स्थानीय नागरिकों सहित 150 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान माय भारत दुर्ग एवं पुलिस विभाग के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ और उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त समाज की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों व कोच का सम्मान
रैली के समापन के बाद आयोजित सम्मान समारोह में खेलो इंडिया राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित 4 खिलाड़ियों, अंतर्राष्ट्रीय कोच श्री प्रतीक मनोध्या तथा छत्तीसगढ़ साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव श्री विनायक राव चन्नावर को सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
आयोजन में इनका रहा योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में यातायात, शिक्षा, राजस्व, उद्यानिकी, जनसंपर्क एवं जिला स्वास्थ्य विभाग सहित शिक्षा विभाग के सभी पीटीआई तथा श्री विनोद नायर, श्रीमती आरती मिश्रा, श्री तामेश्वर घंघोरी, श्री दुष्यंत कुमार देशलहरे, श्री विजय क्षलोत्रे, श्रीमती मृदुला शरण, श्री संजय शर्मा, श्री सुशील मिश्रा, श्री ढाल सिंह साहू, श्री नागेश्वर राव, श्री सुजीत कुमार यादव एवं श्री महेश यादव का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन श्री बालकदास डहरे ने किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english