ब्रेकिंग न्यूज़

 पीएम जनमन शिविरों का सिलसिला लगातार जारी

 योजनाओं का लाभ मिलने से गदगद हैं बैगा बिरहोर आदिवासी
बिलासपुर / विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (पीव्हीटीजी)के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम जनमन योजना लांच की गई है। योजना का उद्देश्य पीवीटीजी परिवारों का त्वरित गति से विकास सुनिश्चित करना है।  पीव्हीटीजी इलाकों में मूलभूत बुनियादी अधोसंरचनाएं विकसित करने के साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्तर को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा लगातर शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोटा ब्लॉक के चपोरा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योजनाओं का लाभ मिलने से बैगा और बिरहोर आदिवासियों के चेहरे खिल उठे। आज 09 सितंबर को कोटा ब्लॉक के उमरियादादर में शिविर का आयोजन किया गया है।
     चपोरा में पीएम जनमन  शिविर के जरिए अब तक 113 पीवीटीजी का आधार कार्ड, 83 का जाति प्रमाण पत्र, 39 लोगों का राशन कार्ड, 90 लोगों का आयुष्मान कार्ड, 33 वन अधिकार पत्र, 17 लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि, 35 अटल पेंशन, 2 लोगों को पीएम विश्वकर्मा योजना, 40 पीएम जीवन ज्योति योजना एवं 43 जनधन खाते खोलकर  हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।
  योजना के अंतर्गत उद्देश्य की प्राप्ति के लिए 9 केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों के क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया  जा रहा है। इनमें पक्के घर का प्रावधान, संपर्क सड़क, नल से जल/समुदाय आधारित पेयजल, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावासों का निर्माण, आंगनबाड़ी केंन्द्रों के माध्यम से पोषण, बहु-उद्देश्यीय केन्द्रों का निर्माण, घरों में बिजली पहुंचाना, वनधन केन्द्रों की स्थापना, इन्टरनेट तथा मोबाईल सर्विस की उपलब्धता एवं आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास के काम किये जाने हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में पीवीटीजी के रूप में बैगा एवं बिरहोर आदिवासी आबाद है। इनकी 54 बसाहटें कोटा, मस्तुरी एवं तखतपुर ब्लॉक में हैं। लगभग साढ़े 6 हजार की आबादी 1808 परिवार के रूप में मौजूद हैं। योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं का पहले  प्रत्येक बसाहट वार सर्वे किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english