बनवासा बाई अब पक्का आवास निर्माण का सपना करेगी पूरा
-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवासा को मिली प्रथम किस्त की राशि
-बनवासा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा धन्यवाद
बालोद । प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालन से लोगो के मकान तो बन रहें है, साथ ही इस योजना से लोगो के अधूरे सपने भी पूरे हो रहे है। ऐसा ही एक सपना बालोद जिले के ग्राम जगतरा की वृद्ध महिला बनवासा बाई ने देखा था। उसका अपना पक्का आवास निर्माण का सपना अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होने जा रहा है। बनवासा बाई ने बताया कि वह अभी अपने कच्चे मकान में रहती है, जहां बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। घर की दीवारों में पानी की वजह से सीढ़ आता है, इससे घर की दीवारें काफी कमजोर हो चुकी है घर कभी भी ढह जायेगा ऐसा डर बना रहता है। उसने बताया कि घर की छत पर लगे खपरैल को हर साल ठीक कराना पड़ता है, फिर भी घर की छत से पानी टपकता है और घर में रखे सामान खराब हो जाते है। बनवासा बाई ने बताया कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की स्थिति में अपने कच्चे आवास को पक्का तो नही बना पा रहें थे, लेकिन पक्का आवास बनाने का सपना जरूर देखे थे।
बडे़ ही उत्साह के साथ बनवासा बाई ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासांे से अब उसका अधूरा सपना पूरा होने जा रहा है। उसने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास निर्माण की स्वीकृति मिली है, जिसके तहत उसके बैंक खाते में आवास निर्माण हेतु प्रथम किस्त की राशि 40 हजार रूपये प्राप्त हो चुकी है। अब वह अपने पक्का आवास निर्माण का कार्य शुरू करेगी और आवास पूर्ण होने पर बिना किसी समस्या के खुशी-खुशी रहेगी। बनवासा बाई ने पक्का आवास निर्माण करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए उन्हे धन्यवाद कहा है। बनवासा बाई ने बताया कि उसे महतारी वंदन योजना के तहत राशि भी प्राप्त होती है, जिसका उपयोग घरेलु खर्च में करती है। उसने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए काफी अच्छी है इससे महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतें आसानी से पूरी हो पा रही है।


.jpg)





.jpeg)




.jpg)
Leave A Comment