सभी उद्योगपतियो व व्यापारियो को सीमा कर का भुगतान करना अनिवार्य - राजीव कुमार पांडेय
भिलाई नगर। आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई राजीव कुमार पांडेय के निर्देशानुसार सीमा कर के प्रभारी अधिकारी अनिल मेश्राम व उनकी टीम द्वारा विभिन्न उद्योग कारखानो का निरीक्षण कर उद्योग संचालको को नगर पालिक निगम भिलाई मे सीमा कर का भुगतान किये जाने हेतु सूचित किया जा रहा है। इस हेतु उन्हे पूर्व मे नोटिस जारी किये जा चुके हैं।
प्रभारी श्री मेश्राम के अनुसार उद्योग व व्यापार सामग्री निर्यात करने वाले सभी उद्योगपतियो व व्यापारियो को सीमा कर जमा करना अनिवार्य है। निगम द्वारा सीमा कर उस तिथि से निर्धारित किया जा रहा है जबसे उद्योगपति व व्यापारी जी.एस.टी. का भुगतान कर रहे है। निगम आयुक्त द्वारा सभी उद्योगपतियो व व्यापारियो से उन्हे जारी नोटिस के अनुसार निर्धारित समयावधि मे सीमा कर भुगतान करने का आव्हान किया गया है। विभिन्न औद्योगिक संस्थानो के निरीक्षण व वसूली अभियान के दौरान अनिल मेश्राम सहायक राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी सीमा कर, शरद दुबे प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी जोन क्रमांक 2, डी.रवि सहायक ग्रेड 2 आदि उपस्थित रहे।

.jpeg)











Leave A Comment