बालोद जिला पूर्वी जोन में अव्वल, राष्ट्रपति के हाथों मिला 2 करोड़ का इनाम और प्रशस्ति पत्र
बालोद।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज विज्ञान भवन में आयोजित 6ठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में बालोद जिले को ‘जल संचय, जन भागीदारी अभियान’ (JSJB 1.0) में पूर्वी जोन का बेस्ट परफॉर्मिंग जिला घोषित करते हुए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को सम्मानित किया और जिले को 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि सौंपी।
केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के इस अभियान में बालोद ने सिर्फ एक साल में 1 लाख 6 हजार से ज्यादा नई जल संरचनाएं बनाकर और 30 हजार से अधिक पुराने जल स्रोतों की सफाई-मरम्मत करके पूरे जोन में टॉप किया। जिले ने 140 अमृत सरोवर, 1,944 सामुदायिक तालाब, 6 हजार से ज्यादा निजी डबरी-तालाब, 44 हजार वाटर रिचार्ज पिट और 1 लाख 9 हजार से अधिक स्टेगर्ड कंटूर ट्रेंच जैसे बड़े काम पूरे किए। ग्रामीणों ने अपनी जेब से 27 हजार से ज्यादा घरों में सोकपिट तक बनवा लिए।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने यह सफलता जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की टीमवर्क का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी के बिना इतने बड़े स्तर पर जल संरक्षण संभव नहीं था। समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और राज्य मंत्री वी सोमन्ना भी मौजूद रहे।













Leave A Comment