किसानों के हित में बेहतर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
बालोद. बालोद जिले के धान खरीदी केन्द्र पैरी में किसानों के लिए की गई सुगम व्यवस्था से निश्चिंत होकर समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करते हुए किसान श्री संतराम साहू ने कहा कि, शासन प्रशासन द्वारा इस वर्ष धान खरीदी की व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर है। इस वर्ष उन्होंने मोबाईल के माध्यम से आसानी से टोकन कटाया और अब उनका धान भी आसानी से खरीदी केन्द्र में विक्रय हो रहा है। बालोद जिले के धान उपार्जन केन्द्र पैरी में किसान श्री संतराम ने बताया कि वे लगभग ढाई एकड़ में धान की खेती करते हैं। उनका फसल भी इस बार काफी अच्छा था, जिससे उत्पादन भी भरपूर हुआ है। वे इस वर्ष धान खरीदी के कार्य से काफी खुश है, धान खरीदी केन्द्र में किसानों को काफी सुविधा मिली है। उन्हें इस बार किसी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ा, उन्होंने निश्चिंत होकर धान का विक्रय किया है। किसान संतराम ने बताया कि उन्होंने धान खरीदी शुरू होेने से पूर्व ही अपने मोबाईल में तुंहर टोकन एप्प के माध्यम से घर बैठे ही अपने धान के विक्रय हेतु टोकन कटाया है। पहले उन्हें धान के विक्रय हेतु टोकन कटाने की बड़ी चिंता लगी रहती थी। लेकिन आॅनलाईन टोकन की सुविधा मिलने से उसे आसानी से ही अपने धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त हो गया और अब अपना धान विक्रय कर रहा है।
किसान संतराम ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र पैरी में प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत व्यवस्था की गई है। पेयजल, शौचालय, बैठक के साथ ही धान विक्रय हेतु पर्याप्त बारदाना, हमाल, तौल मशीन आदि की पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसान संतराम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी योजनाओं एवं निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के हित सरकार का कार्य काफी अच्छा है, इससे हम किसानों की उन्नति हुई है। उन्होंने कहा कि 3100 रूपये प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी से किसानों का भविष्य समृद्ध और मजबूत बन रहा है। श्री संतराम ने किसान हितैषी योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रसन्नतापूर्वक आभार जताया है।











.jpg)

Leave A Comment