धान खरीदी केंद्रों में उमड़ रही किसानों की खुशी....युवा किसान भोलाराम ने बेहतर व्यवस्था के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार
बालोद/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में किसान हितैषी नीतियों और सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव धरातल पर दिखने लगा है। बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सनौद के युवा किसान श्री भोलाराम निषाद ने आज धान खरीदी केंद्र सनौद में अपनी उपज विक्रय कर शासन की व्यवस्थाओं के प्रति संतोष खुशी जाहिर किया है। धान बेचने पहुंचे भोलाराम निषाद ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के लिए स्वच्छ पीने के पानी का पर्याप्त इंतजाम है। धान की तौलाई प्रक्रिया सुगम और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। पर्याप्त मात्रा में बारदानों की उपलब्धता से कार्य में कोई रुकावट नहीं आ रही है। धान खरीदी केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी किसानों के साथ संवेदनशीलता से कार्य कर रहे हैं और हर कदम पर सहयोग कर रहे हैं। युवा किसान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना और किसान सम्मान निधि के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आया है। इन योजनाओं से मिलने वाली राशि का उपयोग किसान अपनी खेती को उन्नत बनाने और परिवार की खुशहाली के लिए कर रहे हैं। इससे हम किसानों की उन्नति हुई है। शासन की योजनाओं से मिली आर्थिक मजबूती ने हमें खेती को और बेहतर बनाने का हौसला दिया है। भोलाराम ने धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था और समय पर भुगतान की प्रक्रिया के लिए शासन-प्रशासन का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। किसान भोलाराम ने कहा कि सरकार की इन दूरगामी नीतियों के कारण आज का युवा किसान खेती को एक लाभप्रद व्यवसाय के रूप में देख रहा है।











.jpeg)

Leave A Comment