निगम प्रशासन ने 4 कर्मचारियों को दी ससम्मान विदाई
भिलाई नगर । 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 04 कर्मचारियों को बुधवार को ससम्मान विदाई दी गई। निगम उपायुक्त कोसारिया ने कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को बताते हुए प्रेरित किए। विदाई कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी कर्मचारियों ने सेवाकाल के दौरान अपने अनुभव को साझा किए।
निगम उपायुक्त डी के कोसारिया ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए और सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। शशिभूषण मोहंती सभी सेवानिवृत अधिकारी व कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य हेतु कामना करते हुए किए गए कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दिए।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी राजेन्द्र सिंह राजपूत कार्यपालन अभियंता, हंसराज पटले चौकीदार, जे. मोहनराव चौकीदार, धन्नालाल मजदूर को उनके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में विदाई दी गई। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक शालिनी गुरव, वामन राव, राज सच्चर, नवीन साहू, सीताराम यादव, हेमचंद बंजारे, अर्पित द्विवेदी, गिरधर वर्मा, दयालु, विजेंद्र साहू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।









.jpeg)


.jpg)

Leave A Comment