जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी को
बालोद/ शिक्षा सत्र 2026-27 में जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 09वीं एवं 11वीं हेतु लेटरल एंट्री प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन 07 फरवरी 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक किया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली के प्राचार्य ने बताया कि उक्त परीक्षा में शामिल होने के लिए 9वीं हेतु 135 एवं 11वीं में 205 छात्र-छात्राओं द्वारा आॅनलाईन आवेदन किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी वेबसाईट https://cbseit.in/cbse/2025 पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उक्त संबंध में अधिक जानकारी पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली से संपर्क किया जा सकता है।





.jpeg)







Leave A Comment