आयुष्मान वय वंदन कार्ड अपडेट कार्य जारी
भिलाईनगर। आयुष्मान वय वंदना कार्ड भारत सरकार की एक विशेष स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रतिवर्ष 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है। यह कार्ड पीआईबी के अनुसार आय की परवाह किये बिना, सरकारी और निजी सूचिबद्व अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा देता है।
आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन आयुक्तों को निर्देशित किये है, कि शहर के 70 वर्ष या उससे अधिक वरिष्ठ नागरिको का वय वंदन कार्ड अपडेट किया जाना है। जिससे सरकार द्वारा प्रदाय की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके। जोन आयुक्त के मार्गदर्शन में जोन कार्यालय के कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर नागरिको से संपर्क रहे है, जिनका आयुष्मान वय वंदन कार्ड अपडेट नहीं हुआ है, उसे मौके पर ही किया जा रहा है। इस योजना में लगभग 2000 से अधिक मेडिकल प्रक्रियाओं के लिए मुफ्त इलाज, जिसमें सर्जरी, निदान और पुरानी बीमारियों का इलाज शामिल है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे वे बिना किसी वित्तीय बोझ के अपना इलाज करवा सकते है।
नगर निगम भिलाई का शहर के सभी नागरिको से अपील है कि आपके घर में बड़े बुजुर्गो हो तो उनका कार्ड जरूर अपडेट करावें। जिससे उनको सरकार द्वारा प्रदाय स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकें। साथ ही अपने परिवार के अन्य लोगो एवं आस-पास के वरिष्ठ नागरिको को इसकी जानकारी देवें।












Leave A Comment