मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 10 को
बिलासपुर /महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी को स्व. श्री बीआर यादव बहतराई स्टेडियम में किया जाएगा। विवाह कार्यक्रम में 175 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में प्रत्येक हितग्राही जोड़े को उपहार स्वरूप 35 हजार की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही परिवहन हेतु 1 हजार एवं विवाह के लिए वस्त्र, मंगलसूत्र एवं श्रृंगार सामग्री भी दी जाएगी।



.jpg)



.jpg)





Leave A Comment