ब्रेकिंग न्यूज़

 वजन त्यौहार में शामिल हुईं कलेक्टर, बच्चों ने किया आत्मीय स्वागत

 - जल जीवन मिशन एवं सिंचाई विस्तार कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
 - निर्माणाधीन स्कूल भवनों का किया निरीक्षण, जर्जर भवनों की मरम्मत तथा अत्यंत जर्जर भवनों के डिस्पोजल हेतु प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश
   मोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर निर्माणाधीन अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम देवरसुर एवं बागनारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित वजन त्यौहार कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती प्रजापति शामिल हुईं, जहां आंगनबाड़ी के बच्चों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
       कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने केंद्र में उपस्थित बच्चों का हाइट एवं वजन मापन कर उनकी पोषण स्थिति की जानकारी ली। साथ ही किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा बच्चों के पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पोषण स्तर में सतत सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जल जीवन मिशन अंतर्गत पंडरीतराई के ओवरहेड टैंक का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि सभी घरों तक सुचारू रूप से पेयजल पहुंच रहा है तथा दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे काफी राहत मिली है। उन्होंने क्लोरीनेटर कक्ष का भी निरीक्षण कर जल गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने पीपरखार स्थित मोंगरा मल्टी विलेज वाटर सप्लाई योजना के निर्माणाधीन इंटेकवेल एवं फिल्टर हाउस का निरीक्षण किया। कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा योजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामों की संख्या संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।
      सिंचाई विभाग अंतर्गत मोंगरा बैराज से नहर लिंकिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने नहर मरम्मत कार्य की प्रगति जानी और ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूर्ण होने पर सिंचाई क्षेत्र में वृद्धि होगी।
      पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने चिल्हाटी के निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कक्षों एवं प्रयोगशालाओं की संख्या की जानकारी लेकर कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जादूटोला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। परिसर में जर्जर भवनों की मरम्मत तथा अत्यंत जर्जर भवनों के डिस्पोजल हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परिसर में स्थित छात्रावास का भ्रमण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। शिक्षकों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं नियमित पुनरावृत्ति कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम बेहतर हो सकें।
        इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन अभियंता, सिंचाई कार्यपालन अभियंता, पीएचई सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english