ब्रेकिंग न्यूज़

मंत्रिपरिषद द्वारा धान बोनस होली से पूर्व एकमुश्त देने का निर्णय,किसानों में उत्साह

 *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*

बिलासपुर/ प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय से किसानों में खुशी की लहर है। होली के अवसर पर किसानों को राज्य सरकार की ओर से विशेष सौगात मिल रही  है। राज्य मंत्रिपरिषद ने धान का लंबित बोनस होली से पहले किसानों को एकमुश्त देने के निर्णय लिया है। विष्णु सरकार के इस फैसले से किसानों में हर्ष है किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। 
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए इस निर्णय को किसानों ने संवेदनशील और किसान हितैषी कदम बताया है। किसानों का कहना है कि बोनस राशि एकमुश्त मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। त्योहार के समय मिलने वाली इस राशि से न केवल पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी, बल्कि कृषि कार्यों  व अन्य बड़े कामों को करने में मदद मिलेगी।
  जिले के मल्हार निवासी राष्ट्रीय कृषक सम्मान से सम्मानित प्रगतिशील किसान श्री जदूनंदन वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की जरूरतों और भावनाओं को समझते हुए समय पर यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि एकमुश्त बोनस से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा आगामी फसल की तैयारी में भी सुविधा होगी साथ ही एकमुश्त राशि का उपयोग किसान अपने कुछ बड़े कामों को पूरा करने में कर सकते हैं।  इसी तरह ग्राम ओछिनापारा, रतनपुर के किसान श्री मेलाराम भारद्वाज और महिला किसान श्रीमती रोशनी भारद्वाज ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि होली जैसे प्रमुख पर्व से पहले बोनस राशि मिलने किसानों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इससे त्योहार की रौनक बढ़ेगी और परिवार के साथ खुशियां मनाने का आनंद मिलेगा। साथ ही इस राशि का उपयोग कृषि उपकरणों की खरीद, बीज-खाद की व्यवस्था, ऋण भुगतान एवं अन्य आवश्यक कार्यों में कर सकेंगे। किसानों ने कहा कि राज्य सरकार लगातार कृषि और कृषक कल्याण को प्राथमिकता दे रही है। धान बोनस देने  का यह निर्णय सरकार की किसान-केन्द्रित सोच और संवेदनशीलता का प्रमाण  है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english