ब्रेकिंग न्यूज़

 18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण

 रायपुर। जेसीआई कोरबा द्वारा मोतीसागर बस्ती के समीप मुक्तिधाम में भगवान शंकर की 18 फीट ऊंची मूर्ति की कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने पूजा-अर्चना कर अनावरण किया। 
इस अवसर पर मंत्री श्री लखन लाल लाल देवांगन ने जेसीआई कोरबा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जब वह कोरबा के महापौर थे तब इस मुक्तिधाम का कायाकल्प किया गया था।  जेसीआई ने इस मुक्तिधाम की व्यवस्था कब बेहतर तरीके से रखरखाव एवं संचालन किया जा रहा है।इस अवसर पर श्री टी एन बजाज, श्री अभिषेक अग्रवाल  श्री राम कुमार सोनी, श्री रोहित असरानी , श्री निश्छल टमकोरिया,श्री पी एस गांधी जी, सभापति श्री नूतन सिंह , भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्रीमती रूबी सागर जी, पार्षद श्रीमती राधा महंत , पार्षद श्री तामेश अग्रवाल,पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन , मंडल अध्यक्ष श्री योगेश मिश्रा , अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
इसी तरह मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मानिकपुर में भगवान शंकर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की। समिति की मांग पर मंदिर  के पास सामुदायिक भवन हेतु 15 लाख की घोषणा की।  नेहरू नगर कुआं भट्ट में महिला समिति द्वारा आयोजित शिव मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर पूजन अर्चना किया। मंदिर परिसर में किचन शेड हेतु 5 लाख की घोषणा की। 
इसी तरह बालको नगर के परसा भाटा बिहीबड़ी में नवनिर्मित शंकर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के मंगल कामना की। समिति की मांग पर मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा की।
बुधवारी बस्ती को सामुदायिक भवन की सौगात, किया लोकार्पण
कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गौरी शंकर मंदिर के समीप बने 10 लाख की लागत के सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों ने मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह, पार्षद सुख सागर निर्मलकर, पार्षद पंकज देवांगन, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, पार्षद श्री अशोक चावलानी, पार्षद श्रीमती ममता यादव, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल तिवारी के साथ-साथ क्षेत्रवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english