जोन आयुक्त ने किया मदर टेरेसा नगर क्षेत्र का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
भिलाईनगर। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार, जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जोन-3 आयुक्त कुलदीप गुप्ता ने मदर टेरेसा नगर अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक सुलभ शौचालयों, निर्माणाधीन नालियों और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जोन आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का त्वरित लाभ मिल सके।
पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सार्वजनिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अंदर और बाहर बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था ऐसी हो जिससे उपयोगकर्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पावर हाउस सर्कुलर मार्केट में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सफाई कर्मचारियों की प्रतिदिन समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सर्कुलर मार्केट में निर्माणाधीन नए शौचालय और रविदास नगर सब्जी मंडी स्थित सुलभ इंटरनेशनल में चल रहे कार्य का अवलोकन किया गया। निर्माण एजेंसी को कार्य में गुणवत्ता बरतने और उसे जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है।
निरीक्षण के दौरान नितेश मेश्राम सहायक अभियंता, दीपक देवांगन उप अभियंता, अशोक देवांगन, बसंत देवांगन सहायक राजस्व अधिकारी, बीरेन्द्र बंजारे जोन स्वास्थ्य अधिकारी, चुड़ामणी यादव स्वच्छता निरीक्षक सहित संबंधित सुपरवाइजर और निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।



.jpg)




.jpeg)
.jpg)



Leave A Comment