राज्यपाल रमेन डेका 21 फरवरी को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे
बिलासपुर /छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका 21 फरवरी को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका रायगढ़ से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 2 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। राज्यपाल का आगमन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में होगा। इसके पश्चात वे यूनिवर्सिटी में दोपहर 3 बजे “ट्रांसफॉर्मिंग यूनिवर्सिटीज फॉर होलिस्टिक डेवलपमेंट” विषय पर आयोजित कुलपतियों के सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत राज्यपाल शाम 4 बजे बिलासपुर से चंदखुरी, जिला मुंगेली के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद शाम 5.15 बजे सड़क मार्ग से लोकभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

.jpg)


.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment