मुख्यमंत्री ने बालोद जिले के किसानों के खाते में किया 511 करोड़ रुपये से अधिक की आदान सहायता राशि का अंतरण
-जिले के पांचों विकासखण्डों में आयोजित समारोह में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, आला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषक हुए शामिल
-होली के पूर्व खाते में राशि अंतरित होने से जिले के किसान हुए प्रसन्नचित, कृषक उन्नति योजना को किसान हितैषी बताते हुए राज्य सरकार के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की
बालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राज्य के 25 लाख 28 हजार किसानों के खाते में 10 हजार 324 करोड़ रूपये की आदान सहायता राशि का अंतरण किया है। श्री साय आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी के खेल मैदान में राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कृषक योजना अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत किसानों के अंतर की राशि का वितरण हेतु आज आयोजित आदान सहायता वितरण कार्यक्रम के अवसर पर बटन दबाकर आॅनलाईन राशि का अंतरण किया। इस अवसर पर श्री साय प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रमों में अपनी वर्चुअल सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय बालोद जिले के 01 लाख 48 हजार 293 किसानों के खाते में 511 करोड़ 11 लाख 06 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया। हर्षोल्लास एवं रंगों के पर्व होली के त्योहार के ठीक पूर्व कृषक उन्नति योजना अंतर्गत उनके खाते में समुचित राशि जमा हो जाने से पूरे प्रदेश के साथ-साथ बालोद जिले के किसानों में भी सर्वस्व हर्ष व्याप्त है। बालोद जिले के किसानों ने राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना को अत्यंत किसान हितैषी योजना बताते हुए इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के अन्नदाता किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने हेतु की जा रही प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की है। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के सभी पांचों विकासखण्डों के कृषि उपज मण्डी एवं प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में भव्य एवं सफलतापूर्वक आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति डौण्डीलोहारा, गुरुर विकासखण्ड के बोहारडीह कृषि उपज मण्डी परिसर, गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति परसतराई, बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी एवं डौण्डी विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों के खाते में अंतर की राशि का अंतरण हेतु आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति परसतराई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर उपस्थित थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू ने किया। इसी तरह गुरुर विकासखण्ड के कृषि उपज मण्डी परिसर बोहारडीह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री तेजराम साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संजय साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री दुर्गानंद साहू, जनपद सदस्य श्रीमती नीलेश्वरी सिन्हा, श्रीमती संध्या अजेन्द्र साहू, श्रीमती सुभद्रा साहू, श्री जर्नादन साहू सहित अन्य अतिथियों के अलावा एडीशनल एसपी श्री मोनिका ठाकुर, एसडीएम श्री आरके सोनकर, कृषि विभाग के उप संचालक श्री आशीष चंद्राकर, उप संचालक सहकारी संस्थाएं श्री आरपी राठिया, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसी ठाकुर के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति डौण्डीलोहारा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ो उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष श्री भोलाराम नेताम ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रत्येक विकासखण्डों में आयोजित समारोह में कृषकोें को आदान सहायता राशि प्रमाण पत्र प्रदान करने के अलावा किसानों को उन्नत उड़द बीज एवं मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने होली त्योहार के ठीक पहले राज्य सरकार के द्वारा किसानों के खाते में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि के वितरण को अन्नदाता किसानों के मेहतन का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले राज्य सरकार किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराकर उनके हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में बागडोर संभालने के तत्काल बाद प्रति क्विंटल 3100 रूपये की दर पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने का निर्णय लेकर उनका सफलतापूर्वक क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का दर सर्वाधिक होने के साथ-साथ धान खरीदी की व्यवस्था भी बेहतर है। अतिथियों ने इसके अलावा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों की रक्षा के लिए संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम रहंगी में आयोजित राज्य स्तरीय आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम के अवसर पर गुण्डरदेही विकासखण्ड के 45 हजार 688 किसानों के खाते में 169 करोड़ 04 लाख 45 हजार रूपये, गुरूर विकासखण्ड के 27 हजार 381 कृषकों के खाते में 92 करोड़ 19 लाख 71 हजार रूपये, डौण्डी विकासखण्ड के 15 हजार 900 कृषकों के खाते में 49 करोड़ 31 लाख 89 हजार रूपये, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के 39 हजार 596 कृषकों के खाते में 137 करोड़ 74 लाख 36 हजार रूपये एवं बालोद विकासखण्ड के 19 हजार 728 किसानों के खाते में 62 करोड़ 80 लाख 64 हजार रूपये के आदान सहायता राशि का अंतरण किया।
अपने खाते में आदान सहायता राशि जमा होने से जिले के कृषक हुए प्रसन्नचित -
कृषक उन्नति योजना अंतर्गत मौजूदा खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में बिक्री किए गए धान की अंतर की राशि उनके खाते में जमा होने से बालोद जिले के कृषक प्रसन्नचित होकर राज्य सरकार की इस योजना की भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं। इस योजना की सराहना करते हुए बालोद जिले के कृषकों ने होली त्योहार के ठीक पूर्व राज्य सरकार द्वारा उनके खाते में आदान सहायता राशि के अंतरण के अन्नदाता कृषकों के मेहतन का सही मायने में सम्मान बताया है। गुरूर विकासखण्ड के कृषि उपज मंडी परिसर बोहारडीह में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुँचे ग्राम डोकला निवासी किसान श्री टाकेश्वर ने कृषक उन्नति योजना के माध्यम से उनके खाते में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत 52 हजार 869 की राशि अंतरित होने से बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। इसी तरह किसान श्री सुरेश कुमार ने भी आज उनके खाते में 01 लाख 51 हजार रूपये से अधिक की राशि जमा होने पर महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार को हृदय से धन्यवाद दिया। किसानों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा होली त्योहार के ठीक पूर्व उनके खाते में समुचित राशि जमा कर रंगों एवं हर्षोंल्लास के पर्व को और अधिक रंगीन और यादगार बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत हम किसानों के खाते में आदान सहायता राशि का अंतरण होने से पूरे प्रदेश के साथ-साथ बालोद जिले के किसान साथी भी आनंदपूर्वक होली त्योहार को मना सकेंगे। जिले के किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा एक सच्चे अभिभावक की भाँति राज्य के किसानों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए होली त्योहार के ठीक पूर्व हमें जो सौगात दिया गया है वह वास्तव में काबिले-तारीफ है। इसके लिए जिले के कृषकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद भी ज्ञापित किया है।













Leave A Comment