ब्रेकिंग न्यूज़

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 17 मार्च को

विभिन्न पदों पर की जाएगी नियोजकों द्वारा भर्ती 
बालोद/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 17 मार्च 2026 को प्लेसमंेट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि प्लेसमंेट में कुल 03 नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्लेसमंेट कैंप में नियोजक चैहान आॅटो मोबाईल सिवनी बालोद द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटिव के 03, सर्विस एडवाईजर के 03, टेक्नीशयन के 02, ड्राईवर के 01 एवं स्पेयर पार्ट पीकर के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सेल्स एक्सीक्यूटिव हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह सर्विस एडवाईजर हेतु शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा मैकेनिकल अथवा इलेक्ट्रिकल एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह टेक्निशियन हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डीजल मेकेनिक एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह ड्राईवर हेतु 10वीं एवं आयु 18 से 35 वर्ष तथा स्पेयर पार्ट पीकर हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह नियोजक स्वतंत्र माईक्रोफाइसेंस लिमिटेड रायपुर द्वारा फील्ड आॅफिसर के 30 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं एवं आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इसी तरह कलेक्शन आॅफिसर के 10 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। 
इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरीटी सर्विसेस भिलाई के द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वीं एवं 12वीं, एकाउंटेट के 02 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता बीकाॅम, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पद हेतु स्नातक एवं 02 वर्ष का अनुभव तथा टेक्निशियन के 08 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उक्त पद हेतु आयु 20 से 40 वर्ष निर्धारित है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हंै। इसके साथ ही उक्त संबंध में अधिक जानकारी वेबसाईट ई रोजगार सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन या जिला रोजगार कार्यालय बालोद अथवा कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर प्राप्त की जा सकती है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english