आल इंडिया सिविल सर्विसेज खो-खो एवं वालीबाल के चयन ट्रायल का आयोजन 11 मार्च को
बालोद/ आल इंडिया सिविल सर्विसेज खो-खो एवं वाॅलीबाल के चयन ट्रायल का आयोजन 11 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा आॅल इंडिया सिविल सर्विसेज खो-खो के चयन ट्रायल का आयोजन शारीरिक शिक्षा अध्ययन शाला खेल परिसर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में तथा वाॅलीबाल प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन माधव राव सपे्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक वाॅलीबाल ग्राउण्ड रायपुर में सुबह 09 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खो-खो के लिए श्री शिवराज साहू मोबाईल नंबर 8871419609 तथा वाॅलीबाल हेतु श्री टीएन रेड्डी मोबाईल नंबर 9131181059 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

.jpg)











Leave A Comment