ब्रेकिंग न्यूज़

 शिवनाथ एवं बोरसी मुक्तिधाम का होगा नवीनीकरण

0- मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 1 करोड़ की स्वीकृति
दुर्ग। दुर्ग शहर की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम एवं वार्ड क्रमांक 52 बोरसी मुक्तिधाम के नवीनीकरण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। दुर्ग शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर दोनों मुक्तिधामों के जीर्णोद्धार के लिए 50–50 लाख रुपये, कुल 1 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
       बोरसी क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से क्षेत्र के मुक्तिधाम के नवीनीकरण और मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे थे, ताकि स्थानीय नागरिक अपने परिजनों का अंतिम संस्कार वहीं सुगमता से कर सकें। वहीं शिवनाथ नदी स्थित मुक्तिधाम में दुर्ग शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिक अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं, जिसके कारण यहां अक्सर भीड़ रहती है। वर्षों पहले बने इन मुक्तिधामों की स्थिति को देखते हुए उनके नवीनीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने शासन स्तर पर पहल की और दोनों मुक्तिधामों के नवीनीकरण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कराई। नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां अंतिम संस्कार करने सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। शासन से स्वीकृति मिलने पर दुर्ग शहर के नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री गजेन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
      केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग की जनता की सेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर विकास कार्यों की योजना बनाकर उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के 8 मुक्तिधामों के एक साथ जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत कराई गई थी, जिसका कार्य अब अंतिम चरण में है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english